लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पहली बार ससुराल पहुंचा दामाद, घरवालों ने बना दिया 365 प्रकार का खाना

पहली बार ससुराल पहुंचा दामाद, घरवालों ने बना दिया 365 प्रकार का खाना
Share

भारत में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन से संबंधित कई मामले सामने आते रहते हैं। कई बार शादी के बाद और शादी के पहले दिए जाने वाले रिसेप्शन से भी अजीबोगरीब और मजेदार घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई जब दामाद पहली बार अपने सुसराल पहुंचा तो उसके घर वालों ने उसके लिए 365 प्रकार का खाना बना दिया।
दरअसल, यह घटना आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम की है। जहां एक परिवार ने रविवार को अपने होने वाले दामाद को शाही भोज कराया, जिसमें 365 प्रकार की डिशेज शामिल थीं। इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि दामाद अपने ससुराल में बैठा हुआ है और उसके आसपास इतनी थालियां रखी हुई हैं कि देखते ही बन रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दामाद को परोसे गए शाही भोज में 30 अलग-अलग तरह की करी, चावल, बिरयानी, पुलीहोरा, 100 विभिन्न प्रकार की आधुनिक और पारंपरिक मिठाईयां व गर्म और ठंडे ड्रिंक्स, पेस्ट्री, आइसक्रीम, बिस्कुट, फल, केक आदि शामिल थे। इस भव्य प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया था।
रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि दूल्हा और दुल्हन जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ईटीवी की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक इस परिवार ने संक्रांति की पूर्व संध्या पर अपने दामाद को 365 प्रकार के व्यंजन बनवाए थे। रिपोर्ट में दोनों पक्ष के नामों को भी बताया गया है। लड़की का नाम अत्यम है जो माधवी और वेंकटेश्वर राव की बेटी हैं। लड़की की शादी तनुकु के तुम्मलपल्ली साई कृष्णा से होगी। फिलहाल यह भोज चर्चा का विषय बना हुआ है।
 


Share

Leave a Reply