नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आस्तीन का सांप निकला गोद लिया बेटा, हवस जागी तो बहन का ही बलात्कार कर दिया

आस्तीन का सांप निकला गोद लिया बेटा, हवस जागी तो बहन का ही बलात्कार कर दिया
Share

जयपुर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक गोद लिए बेटे ने अपनी ही बहन के साथ बलात्कार किया. दिल को झकझोर देने वाली इस घटना के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने दरिंदे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के पुरानी आबादी वाले इलाके में अकेले युवती को उसी के गोद लिए भाई ने अपने हवस का शिकार बनाया. बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता ने लगभग 20 साल पहले उस लड़के को गोद लिया था. पीड़िता के पिता के मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली. इसके बाद से आरोपी लड़का घर से अलग रहने लगा और ऑटो चला कर गुजर बसर करने लगा.

आरोपी सोमवार शाम करीब 4:00 बजे पीड़िता के घर पर आया. पिता के निधन के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ अकेली घर पर रहती थी लेकिन जब आरोपी घर आया तो वहां उसकी मां मौजूद नहीं थी. परिचय होने के कारण पीड़िता ने उसे घर में आने दिया. जहां लड़की को अकेले पाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया.

गिरफ्तार हुआ आरोपी

शहर से बाहर गई पीड़िता की मां ने लौटकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. पीड़िता की मां की सूचना पर महिला थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामला दर्ज किया. महिला थाना सीआई राजेश रानी ने बताया कि आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अभी मामले की तहकीकात कर रही है और आगे कार्रवाई करेगी.

 


Share

Leave a Reply