नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, महिला आयोग की चेयरमैन ने किया खुलासा

सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, महिला आयोग की चेयरमैन ने किया खुलासा
Share

नई दिल्ली: देश के कई स्थानों में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा जमकर फल-फूल रहा है। इसका सबूत दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष Swati Maliwal के साथ हुई एक घटना में मिला है।


उनके साथ हुई ये घटना सिर्फ एक बुरा वाकया नहीं बल्कि ये सोचने की जरूरत है हम किस तरफ जा रहे हैं। दरअसल स्वाति मालीवाल ने जस्ट डायल पर स्पा मसाज के लिए जानकारी लेनी चाही थी, जिसके बाद उन्हें 150 से ज्यादा कॉलगर्ल्स के रेट बताए गए।


स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘हमने Justdial पर कॉल कर स्पा मसाज के लिए फेक इंक्वाइरी की तो हमारे फोन पर 50 ऐसे मेसेज आ गए जिसमें 150 से ज्यादा लड़कियों के रेट बताए गए। जस्ट डायल और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को समन जारी कर रही हूं, इस धंधे को बढ़ावा देने में Just Dial का क्या रोल है?’


दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस को ही करनी है इसलिए नोटिस भेजा है।
इस मामले में जस्ट डायल खुद एक पार्टी है, जो भी कार्रवाई संभव होगी वो मैं करूंगी। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 


Share

Leave a Reply