नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया भगवद गीता का किंडल वर्जन

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया भगवद गीता का किंडल वर्जन
Share

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च किया है। इस लॉन्च के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवद गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गीता हमें कुछ नया करने की प्रेरणा देती है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवद गीता उन विचारों का संयुक्त रूप है जो आपको विषाद से लेकर विजय तक ले जाता है। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी हो या लोकमान्य तिलक, हर कोई भगवद गीता से प्रभावित रहा है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि गीता आपको ताकत देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक आर्टिकल में भगवद गीता से कोरोना काल को जोड़कर देखा गया। इसमें डॉक्टरों को अर्जुन बताया गया और अस्पतालों को युद्धस्थली के तौर पर दर्शाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देश के युवा से अपील करता हूं कि वो गीता को पढ़ें। गीता आपको जिंदगी में मुश्किलों से जूझने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया को दवाई चाहिए थी, तब भारत ने उतना किया, जितना वो कर सकता था। भारत पर इस बात पर गर्व करना चाहिए कि स्वदेशी वैक्सीन दुनियाभर में भेजी जा रही हैं। यही हमें गीता सिखाती है। हम समझते हैं कि आत्मनिर्भर भारत दुनिया के लिए अच्छा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उपदेश भी लोगों को इसी तरह प्रभावित करते थे। बता दें कि तमिलनाडु के श्री रामकृष्ण तपोवनम आश्रम के फाउंडर स्वामी चिद्भवानंद के भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। उनकी 186 से ज्यादा किताबें अलग-अलग फॉर्मेट में छप चुकी हैं।
 


Share

Leave a Reply