छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया होंगे BCCI के नए कोषाध्यक्ष, जानिए कौन है Prabhtej Singh?
रायपुर : छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रभतेज सिंह भाटिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए कोषाध्यक्ष बनने जा रहे हैं। यह पहली बार है जब CSCS का कोई प्रतिनिधि BCCI में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।
जानिए कौन हैं प्रभतेज सिंह भाटिया?
BCCI President Prabhtej Singh Bhatia प्रभतेज सिंह भाटिया छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के सक्रिय प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं। बलदेव सिंह भाटिया भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभतेज का जन्म 1991 में रायपुर में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला से प्राप्त की और यूनाइटेड किंगडम के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस का कोर्स किया। प्रभतेज बीसीसीआई में सबसे युवा काउंसलर के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। प्रभतेज और उनके पिता बलदेव सिंह भाटिया ने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़े
-
नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता
28-Aug-2026 8:14:21 pm -
BREAKING : श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया विमान, बाल-बाल बचे यात्री
04-Sep-2026 4:53:07 pm -
एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाक मुकाबले का इंतजार बढ़ा, सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में होगी भिड़ंत
24-Jul-2026 10:13:50 pm -
‘आवारापन 2’ का नया गाना ‘पिया घर आया’ रिलीज, इमरान हाशमी की जोड़ी ने फिर जीता दिल
23-Aug-2026 7:29:37 pm -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am





















