लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सुपर मार्केट से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई

सुपर मार्केट से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई
Share

घर का राशन खरीदना हो या फिर फल और सब्जियां, सुपर मार्केट एक ऐसा वन स्टॉप है, जहां आपको कई तरह की चीजें सही दाम में मिल सकती है। हालांकि जैसे-जैसे सुपर मार्केट में तरह-तरह की चीजों की वैरायटी बढ़ती जा रही हैं, वैसे-वैसे लोगों के मन में इससे जुड़े कई भ्रम घर करते जा रहे हैं, लेकिन इनकी सच्चाई कुछ अलग ही है। आइए सुपर मार्केट से जुड़े कुछ सामान्य भ्रमों और उनकी सच्चाई जानते हैं।

भ्रम- थोक में सामान लेना सस्ता पड़ता है
कई लोगों का मानना है कि थोक में सामान लेना सस्ता पड़ता है, जबकि ऐसा नही है। दरअसल, थोक में खरीदी जाने वाली चीजे भले ही आपको दाम में सस्ती लगे, लेकिन उनका उनकी एक्सपायरी डेट आदि खत्म होने पर होती है और इसके कारण उनमें से कई चीजों का इस्तेमाल भी समय से नहीं हो पाता।एक अध्ययन के अनुसार, थोक खरीदारी की तुलना में अधिकांश वस्तुओं की लागत कम होती है।

भ्रम- सफेद अंडे की तुलना में भूरे अंडे स्वास्थ्यवर्धक होते हैं
यह भी एक भ्रम है कि सफेद अंडे की तुलना में भूरे अंडे स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सुपर मार्केट में आपको अंडों की दो तरह (सफेद और भूरे) की वैरायटी जरूर मिलेगी, लेकिन इनमें से भूरे रंग के अंडे स्वास्थ्यवर्धक होते है और सफेद अंडे नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इन दोनों अंडों में सिर्फ रंग का फर्क होता है और पोषक तत्वों के मामले में दोनों रंग के अंडे बराबर होते हैं।

भ्रम- फ्रोजन फूड में पोषक तत्व नहीं होते हैं
यह भी सिर्फ एक भ्रम है कि फ्रोजन फूड में पोषक तत्व नहीं होते हैं और यह बात सच से कोसों दूर है। फ्रोजन फूड की कई वैरायटी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। हालांकि यह बात सच है कि फ्रेश फूड की तुलना में फ्रोजन फूड स्टोर करने के दौरान अपने कुछ पोषण खो देते हैं, लेकिन फ्रोजन फूड में पोषक तत्व होते ही नहीं है, यह बात सच नहीं है।

भ्रम- राशन की लिस्ट के अनुसार ही सामान खरीदना बेहतर है
अगर आपका मानना भी यही है कि राशन की लिस्ट के अनुसार ही सामान खरीदना बेहतर है तो यह एक भ्रम के अलावा और कुछ नहीं है। यकीनन राशन की लिस्ट के अनुसार ही सामान खरीदना अच्छा है, लेकिन हर स्थिति में यह नियम लागू नहीं हो सकता है। अगर सुपरमार्केट में बिक्री या छूट चल रही है या आपको अपनी पसंदीदा वस्तु का सस्ता विकल्प मिल रहा है तो लिस्ट से थोड़ा हटकर चलना ठीक है। 


Share

Leave a Reply