नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से कर दिया इनकार, बोली-मैं तो ...

स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से कर दिया इनकार, बोली-मैं तो ...
Share

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात आई बारात में जो वाकया हुआ उसे सुनकर बराती ही नहीं हर कोई दंग रह गया। जयमाल स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने भरी महफिल में दूल्हे के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया। बोली मेरी शादी हो चुकी है दोबारा नहीं करूंगी। घरवालों के समझाने-बुझाने के बाद भी बात नहीं बनी। इससे दूल्हा पक्ष के लोग भी नाराज गए और बिना शादी के ही बारात रात ही में लौट गई।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात धूमधाम और रस्मो रिवाज के साथ बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों के आव भगत के साथ स्वागत करने में लगे हुए थे। शहनाई गूंज रही थी और महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। द्वाराचार की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर जयमाल के लिए ले जाया गया। इस दौरान स्टेज पर भरी महफिल के बीच अचानक दुल्हन ने वरमाला डालने से इनकार दिया।
बोली कि मेरी शादी हो चुकी है दोबारा नहीं करेगी। दुल्हन की इस बात को सुनकर घराती और बाराती दोनों पक्ष के लोग अवाक रह गए। लड़की को घरवालों के साथ रिश्तेदारों ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इधर लड़की के रवैये को देखकर लड़के पक्ष वाले भी नाराज हो गए और बिना शादी किए ही रात में ही बारात लेकर वापस घर चले गए। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस तरह के किसी मामले की तहरीर भी नहीं मिली है।

 


Share

Leave a Reply