नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ओम माथुर आज बीजेपी कोर कमेटी की लेंगे बैठक, लोकसभा चुनाव के अलावा बजट सत्र को लेकर भी होगी चर्चा

ओम माथुर आज बीजेपी कोर कमेटी की लेंगे बैठक, लोकसभा चुनाव के अलावा बजट सत्र को लेकर भी होगी चर्चा
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर यह बैठक लेंगे. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने की बाद भाजपा की नजर राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर है.

जानकरी के मुताबिक, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शाम 6 बजे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक शुरू होगी. लोकसभा चुनाव के अलावा इस बैठक में बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव में कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती. इसलिए विधानसभा चुनाव के फार्मूले पर ही भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार मोदी की गारंटी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष में किए गए कामों के सहारे जनता के बीच जाएगी.


Share

Leave a Reply