नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शादीशुदा मामा ने अपनी भांजी को घर में अकेला देख किया ये घिनौना काम

शादीशुदा मामा ने अपनी भांजी को घर में अकेला देख किया ये घिनौना काम
Share

बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बनाया. यह मामला नेपाली नगर मुहल्ले से आया है. 14 वर्षीय किशोरी ने मामा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपित के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.


आरोपित मकान मालिक का बेटा है जो रिश्ते में मामा लगता है. पीड़िता अपने परिजनों के साथ किराए के मकान में रहती है और दूसरी मंजिल पर मकान मालिक का बेटा रहता है. खबर के मुताबिक, आरोपी ने गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे पीड़िता को कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.


पीड़िता के माता-पिता उस समय घर पर नहीं थे. वह काम पर गए हुए थे. आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो परिणाम अच्छा नहीं होगा. जब पीड़िता के परुजन घर पहुंचे, तब उसने अपने परिवार वालों को सब कुछ बताया. इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. जैसे ही आरोपी को पीड़िता के थाने जाने की सूचना मिली, वह फरार हो गया.


Share

Leave a Reply