नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : करमा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 6 युवतियों सहित 7 युवतियों की डूबने से हुई मौत, इलाके में छाया मातम

BIG BREAKING : करमा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 6 युवतियों सहित 7 युवतियों की डूबने से हुई मौत, इलाके में छाया मातम
Share

लातेहारझारखंड के लातेहार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि जिला लातेहार में करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करमा पूजन के बाद डाली का विसर्जन करने गईं 10 लड़कियों की टोली में से सात लड़कियां शनिवार को तालाब में डूब गईं। सातों लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से छह बच्चियां एक ही परिवार की थीं।  हादसे की जानकारी देते हुए लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब ज़िले के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह में घटी। 

इमरान ने बताया कि सभी लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र  12 वर्ष से 20 के बीच है। उपायुक्त ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पूरी घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव की 10 बच्चियों की टोली करम डाली को लेकर गांव में ही रेलवे लाइन के समीप बने तालाब में विसर्जन करने गई थी।

 

पेड़ों के पत्तों एवं डालियों से बनी पूजा की डाली का विसर्जन हो ही रहा था कि अचानक दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं, उन्हें बचाने के लिए बाकी की पांच लड़कियां भी गईं और सातों लड़कियां डूब गईं। उन्होंने बताया कि तालाब के किनारे खड़ी तीन लड़कियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तालाब में उतरे और लड़कियों को निकाला लेकिन तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी। उपायुक्त ने बताया कि तीन लड़कियों की मौत बालूमाथ स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ले जाने के दौरान हुई। 


Share

Leave a Reply