नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर शरीर के 11 टुकड़े किये, बोला- गॉड ने कहा.............

कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर शरीर के 11 टुकड़े किये, बोला- गॉड ने कहा.............
Share

माँ और बेटे का रिश्ता पवित्र होता है. लेकिन ब्रिटेन से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपके होश उड़ा देगी, जहां एक बेटे ने अपनी मां की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी और जब पुलिस ने आरोपी बेटे से इसकी वजह पूछी तो उसने हैरान करने वाला बयान दिया और बताया कि ऐसा करने के लिए उसे गॉड ने कहा था.


41 साल के अर्नेस्ट ग्रुस्जा ने अपनी 59 वर्षीय मां विस्लावा मिर्जजेस्का को अपने फ्लैट में मार डाला और फिर उसके शरीर के 11 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए. जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने अपनी मां की बॉडी के टुकड़े दिखाए, जिसे देखकर तो पुलिस वालों के भी होश उड़ गए.


अर्नेस्ट ने अपनी मां के सिर को धड़ से अलग कर दिया था और शरीर के सभी टुकड़ों को क्लिंगफिल्म में लपेटकर अलमारी और फ्रिज में रख दिया था. जब पुलिस ने हत्यारोपी अर्नेस्ट को पकड़ा तो उससे ऐसा करने के पीछे की वजह पूछी. तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया और कहा कि उसकी मां शैतान थी और उसे गॉड ने ऐसा करने को बोला था.


जज के सामने अर्नेस्ट ने कहा कि अगर वो अपनी मां के शीर टुकड़ों पर पवित्र पानी और खून डालेगा तो वह फिर से जिंदा हो जाएंगी. जब कोर्ट में कुछ गवाहों को बुलाया गया तो उन्होंने यही कहा कि अर्नेस्ट कुछ साल पहले तक बेहद शांत स्वभाव का था. लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसने मानसिक बीमारी के चलते यह कदम उठाया. कोर्ट ने उसे सुनवाई के बाद को उम्र कैद की सजा सुनाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था.


Share

Leave a Reply