नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छात्रों के लिए जरूरी खबर, अब रविवार को भी खुलेंगे सभी स्कूल, बदले में इस दिन मिलेगी छुट्टी, आदेश जारी

छात्रों के लिए जरूरी खबर, अब रविवार को भी खुलेंगे सभी स्कूल, बदले में इस दिन मिलेगी छुट्टी, आदेश जारी
Share

 उज्जैनः  सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में देशभर के शिवालयों में खास तैयारी की जा रही है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में भी सावन को लेकर उत्साह के साथ सभी तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। उज्जैन में प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल प्रथम नगर भ्रमण पर निकलेंगे. इसको लेकर कक्षा पहली से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. व्यवस्था के तहत पहली क्लास से 12वीं क्लास तक के स्कूल रविवार को खुले रहेंगे और छुट्टी सोमवार को दी जाएगी। उज्जैन कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सावन सोमवार यानी 22 जुलाई से 2 सितंबर तक पहली से बारहवीं तक के स्कूल रविवार को लगेंगे। जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा। सावन महीने में भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारी को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। दरअसल, सावन महीने में हर दिन करीब दो लाख से ज्यादा भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं। सोमवार के दिन भीड़ और ज्यादा होती है। ऐसे में शहर के कई रास्तों में जाम लग जाता है। भीड़ में बच्चे परेशान नहीं हो और उनकी पढ़ाई में भी किस तरह की रुकावट नहीं आए इस कारण से यह फैसला लिया गया है।

सावन-भादो में निकलती है शाही सवारी

सावन-भादो में महाकाल की 7 शाही सवारियां निकाली जाती हैं। बाबा की शाही सवारी में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए आते हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसलिए इस बार शाही सवारी शाम 4 बजे से निकाली जाएगी। वहीं, इस दौरान किसी भी तरह की वारदात या घटना नहीं हो इसके लिए पुलिस के सख्त इंतजाम किए जाएंगे।


Share

Leave a Reply