नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पति ने पत्नी को फेंका छत से निचे, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

 पति ने पत्नी को फेंका छत से निचे, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Share

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र में घरेलू कलह के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतेहपुर कस्बे में काशीराम कालोनी निवासी मुकेश गौतम (35) पत्नी साक्षी (30) के साथ अपने चाचा मिश्रीलाल से मिलने गए थे। यहीं किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि देर रात वह पत्नी को पीटते हुये छत तक लाया और उसे उठा कर नीचे फेंक दिया।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साक्षी को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Share

Leave a Reply