नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोविड -19 संक्रमित होने पर पति ने नर्स पत्नी को निकाला घर से बाहर, वापस बुलाने के बदले मांगे 10 लाख रुपये

कोविड -19 संक्रमित होने पर पति ने नर्स पत्नी को निकाला घर से बाहर, वापस बुलाने के बदले मांगे 10 लाख रुपये
Share

पिछले साल जब कोरोना वायरस से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था और लोग अपने घरों में छुप कर बैठे हुए थे, तब सिर्फ फ्रंटलाइन कार्यकर्ता ही ऐसे थे जो अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे थे. इस लिए केंद्र सरकार ने फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की वीरता को देखते हुए उनके सम्मान में पुष्प वर्षा भी कराई थी, लेकिन अब एक फ्रंटलाइन कार्यकर्ता जो कि पेशे से एक नर्स है उसने अप्रैल 2020 में उसके साथ हुई प्रताड़ना की जानकारी पुलिस को दी है. नर्स ने बताया कि कैसे कोरोना वायरस का शिकार होने पर पति और ससुराल वालों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया और घर में आने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की जिसके बाद से अब तक नर्स अपने मायके में रह रही है.

क्या है पूरा मामला-
अहमदाबाद के इसनपुर इलाके में रहने वाली 27 साल की नर्स ने खोखरा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. नर्स ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 को खोखरा में रहने वाले एक शख्स से हुई थी. नर्स ने बताया कि वो मणिनगर के एलजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है लेकिन उसका ये काम उसके ससुराल वालों को पसंद नहीं था इसलिए शादी के बाद से वो उसे प्रताड़ित किया करते थे. वहीं अप्रैल 2020 में जब नर्स को कोरोना वायरस हुआ तो पति समेत ससुराल के सभी सदस्यों ने उसे घर में नहीं आने दिया. इतना ही नहीं महिला से घर आने के बदले 10 लाख रुपये देने की मांग भी की और रुपये नहीं देने पर तलाक देने को कहा.

नर्स ने पति के खिलाफ शिकायत कराई दर्ज:
नर्स के परिवार के हस्तक्षेप करने पर भी जब मामला सुलझता नहीं दिखा तब महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई और पति समेत ससुराल के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है साथ ही ये भी बताया कि वो 6 महीने से अपने मायके में रह रही है और उसका पति उससे मिलने तक नहीं आया है.

 


Share

Leave a Reply