नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मानवता हुई शर्मसार : 10 साल के मासूम के साथ कुकर्म कर आरोपियों ने मासूम के चेहरे पर दागे सिगरेट, प्राइवेट पार्ट में घुसाया डंडा

मानवता हुई शर्मसार : 10 साल के मासूम के साथ कुकर्म कर आरोपियों ने मासूम के चेहरे पर दागे सिगरेट, प्राइवेट पार्ट में घुसाया डंडा
Share

कानपुर | कानपुर आउटर क्षेत्र अंतर्गत नर्वल में बच्चे के साथ हैवानियत के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। जांच में सामने आया है कि कुकर्म करने की नीयत से बच्चे को अगवा किया था। हैवानियत का गंदा खेल खेलने के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी नृशंस हत्या कर दी। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि शक के आधार पर गांव के दो युवकों को उठाया गया था। उनके कपड़े और प्राइवेट पार्ट की जांच कराई गई तो खून के धब्बे मिल गए।

इसके बाद पूछताछ की गई तो दोनों युवक टूट गए। उन्होंने वारदात की बात कबूल की है। आरोपियों ने पहले खेत में शराब पी थी। इसके बाद भीषण नशे में होने के बाद 10 साल के मासूम को अगवा करके उसके साथ कुकर्म किया। फिर उसके चेहरे को सिगरेट से दागा,आंख में कील ठोंकी,गला घोंटा और प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने से लेकर घंटों हैवानियत की। पुलिस अब एक-एक साक्ष्य जुटाकर जल्द ही पूरा खुलासा करेगी। इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
इतनी हैवानियत क्यों?
पुलिस इस बात से हैरान है कि आखिर जब कोई रंजिश नहीं थी, तो इतनी क्रूरता क्यों की गई? पहचान छिपाने के डर से हत्या कर दी तो इतनी हैवानियत का गंदा खेल क्यों खेला गया। यह सब जानने के लिए थानेदार, सीओ सदर ऋषिकेश यादव और एसपी समेत अन्य अफसर पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों की एक-एक बात का सत्यापन कराया जा रहा है।
 

Share

Leave a Reply