नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लव ट्राएंगल की खौफनाक स्टोरी : नाबालिग प्रेम‍िका को हुआ दूसरे लड़के से प्यार, फिर दोनों ने मिलकर...

 लव ट्राएंगल की खौफनाक स्टोरी : नाबालिग प्रेम‍िका को हुआ दूसरे लड़के से प्यार, फिर दोनों ने मिलकर...
Share

लव ट्राएंगल में एक युवक की जान चली गई. यह घटना पश्च‍िम बंगाल के हुगली ज‍िले की है. मृतक युवक की उम्र लगभग 19 वर्ष है तो वहीं उसकी प्रेम‍िका नाबालिग है. इस मामले में पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है . घटना की जानकारी देते हुए चंदननगर कमिश्नरेट के डीसीपी अरविंद आनंद ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत केस दर्ज किया है. इस मामले में पांच आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.

शनिवार को मृतक युवक का शव प्रेमिका के घर के पास संदिग्ध हालातों में मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पीड़ित परिवार ने मृतक के प्रेमिका पर अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का संगीन आरोप लगाया है. मृतक युवक अशोक प्रसाद के परिजनों ने बताया कि इस मामले में अशोक प्रसाद की नाबाल‍िग प्रेमिका, अर्जुन दास (20) नामक किसी दूसरे लड़के से भी प्यार करने लगी जिस पर अशोक प्रसाद ने गंभीर आपत्ति जताई. अशोक को अपने रास्ते से हटाने के लिए नाबाल‍िग प्रेम‍िका और अर्जुन ने मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान रचा और इसी प्लान के तहत अशोक के सिर पर भारी सामान से प्रहार करके उसे कुचल कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस ने मृतक अशोक प्रसाद के शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अर्जुन दास, नाबाल‍िग प्रेम‍िका समेत कुल मिलाकर 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है और इन पांचों अभियुक्तों से पुलिस की गहन पूछताछ जारी है. पुलिस इस पांचों अभियुक्तों से पूछताछ करके इस सनसनीखेज हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है.
 

Share

Leave a Reply