नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Holi Bhai Dooj 2025: होली के बाद भाई दूज क्यों मनाई जाती है ? जाने कब है भाई दूज

Holi Bhai Dooj 2025: होली के बाद भाई दूज क्यों मनाई जाती है ? जाने कब है भाई दूज
Share

Holi Bhai Dooj 2025: हिंदू कैलेण्डर में दो भाई दूज आती हैं. एक होली और दूसरी दीपावली के बाद, भाई दूज पर बहन भाई को शुभ मुहूर्त में तिलक करती सुख, समृद्धि की कामना करती है.
भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. होली के बाद यानी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाई जाती है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन जो बहने अपने भाई को तिलक कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं उसका जीवन सुखमय बनता है.
होली के बाद भाई दूज 16 मार्च 2025 को है. इस दिन चैत्र कृष्ण द्वितीया तिथि 15 मार्च 2025 को दोपहर 2.33 मिनट से शुरू होकर 16 मार्च तक शाम 4.58 तक रहेगी.
होली भाई दूज के दिन सुबह 7.58 मिनट से दोपहर 12.28 तक तिलक करने का शुभ मुहूर्त है. यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है.
होली भाई दूज के दिन भाई को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित करें और फिर आदर सम्मान के साथ कुमकुम का तिलक करें, अक्षत लगाएं और मिठाई खिलाएं. गुलाल लगाएं और फिर आरती उतारकर ईश्वर से भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत बनाए रखने और खुशहाली की कामना करें.
ध्यान रहे भाई को चौकी पर बैठाकर ही तिलक लगाना चाहिए, न कि खड़े होकर या कुर्सी पर बैठाकर. तिलक करते समय भाई का मुख उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में होना चाहिए.
राहुकाल और भद्रा में भाई को तिलक कभी न करें, ये अनिष्ठ को न्यौता देने जैसा है. इससे रिश्तों में दरार आ सकती है. 


Share

Leave a Reply