नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Good News : राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी! इतने माह का राशन मिलेगा एक साथ...खाद्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को पत्र जारी

Good News : राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी! इतने माह का राशन मिलेगा एक साथ...खाद्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को पत्र जारी
Share

 Good News : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत पात्र राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल और मई का राशन एक साथ प्रदान किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कस्टम मिलिंग के पश्चात् चावल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा पीडीएस एवं सार्वभौम पीडीएस के तहत प्रचलित सभी राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल और मई का चावल एक साथ वितरण करने का निर्णय लिया गया है।

खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल और मई का राशन वितरण किए जाने हेतु खाद्यान्न का भंडारण उचित मूल्य दुकानों में समय पर किया जाए तथा अन्नवितरण पोर्टल में इस संबंध में माहवार वितरण दर्शाने के लिए आवश्यक व्यवस्था किया जाए। भंडारित खाद्यान्न की निगरानी समिति तथा खाद्य अधिकारियों के माध्यम से पुष्टि कराया जाए।

पत्र में यह भी कहा गया है कि दो माह के चावल वितरण संबंधी सूचना राशन कार्डधारियों को मुनादी और उचित मूल्य की दुकानों पर पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित कर की जाए। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री जैसे नमक, शक्कर, कैरोसीन और चना आदि माहवार पात्रतानुसार वितरण करने को कहा गया है।


Share

Leave a Reply