नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नदी में डूबकर चार बच्चों की मौत, छठ पूजा का उल्लास मातम में बदला

नदी में डूबकर चार बच्चों की मौत, छठ पूजा का उल्लास मातम में बदला
Share

रांची: झारखंड के गिरिडीह में नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी है। इनमें दो लड़कियां भी हैं। हादसे के बाद छठ पर्व के उल्लास में डूबे इलाके में शोक की लहर है। घटना मंगलवार सुबह दस बजे के आस-पास की है। मरने वाले बच्चे मंगरोडीह गांव के दो परिवारों के हैं। चारों की उम्र 10 से 12 साल के आसपास थी।

मंगरोडीह गांव गिरिडीह शहर से बिल्कुल करीब है। बताया गया खरना पूजा का प्रसाद बनाने के पहले गांव की महिलाएं उसरी नदी में स्नान के लिए गयी थीं। उनके साथ कई बच्चे थे। नदी में स्नान के बाद महिलाएं घर लौट आयीं, जबकि बच्चे वहीं रुक गये। बाद में ये बच्चे नदी में उतरकर नहाने लगे। बच्चे जब देर तक नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई। इस बीच एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। काफी प्रयास के बाद चारों बच्चों को बाहर निकाला गया। उन्हें गिरिडीह शहर स्थित एक हॉस्पिटल में लाया गया, लेकिन इसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह सदर एसडीपीओ अनिल सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये।

 


Share

Leave a Reply