नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उड़ती फ्लाइट में महिला के साथ जबरदस्ती बनाया संबंध, अरेस्ट हुआ आरोपी

उड़ती फ्लाइट में महिला के साथ जबरदस्ती बनाया संबंध, अरेस्ट हुआ आरोपी
Share

फ्लाइट के दौरान भी कई ऐसे वाकये सामने आ जाते हैं जो काफी चर्चा में आ जाते हैं। इस दौरान लोग आराम और लग्जरी जरूर ढूंढते हैं लेकिन हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन जा रही एक फ्लाइट से अजीब मामला सामने आया है। इस फ्लाइट में यात्रा कर रही एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप किया गया है। इस आरोप का जैसे ही खुलासा हुआ, फ्लाइट में हड़कंप मच गया।
दरअसल, इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब सभी यात्री सो रहे थे और यह सब फ्लाइट की बिजनेस क्लास में हुआ है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपी और आरोप लगाने वाली महिला एक-दूसरे से परिचित नहीं थे लेकिन दोनों ने एक दूसरे से मिलने के बाद बातचीत की थी। इसके बाद दोनों ने फ्लाइट में ही ड्रिंक भी की थी।
महिला का यह भी आरोप है कि ड्रिंक के बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया है। महिला ने फ्लाइट स्टाफ को पहले इस बारे में सूचना दी इसके बाद एयरलाइंस स्टाफ ने लंदन पुलिस को सूचित कर दिया। हीथ्रो एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी विमान में पहुंचे और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यू जर्सी से लंदन तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को करीब सात घंटे का वक्त लगता है। इसी दौरान यह घटना हुई है। फ्लाइट के उतरते ही पीड़िता को रेप काउंसिलिंग सूट में ले जाया गया। अधिकारियों ने फ्लाइट की फॉरेंसिक जांच भी की। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया और थोड़ी ही देर बाद जमानत भी दे दी गई।
 


Share

Leave a Reply