नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दिल्ली में आज विधानसभा का पहला सत्र, CAG रिपोर्ट और महिला सम्मान योजना पर हंगामे के आसार

दिल्ली में आज विधानसभा का पहला सत्र, CAG रिपोर्ट और महिला सम्मान योजना पर हंगामे के आसार
Share

 नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवारसे विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। यह पहला ही सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच में सियासी जंग देखने को मिल सकती है। इस पहले सत्र की सबसे बड़ी हाईलाइट वो सीएजी रिपोर्ट रहने वाली है जिसे बीजेपी ने पेश करने का वादा किया था। उस रिपोर्ट को लेकर भी बीजेपी-आप में लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है।

प्रोटम स्पीकर अरविंद सिंह लवली दिलाएंगे विधायकों को शपथ

सत्र के पहले दिन सबसे पहले सभी विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, प्रोटम स्पीकर अरविंद सिंह लवली सभी विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। उसके बाद एलजी वीके सक्सेना का एक संबोधन होगा जिसको लेकर कयास लग रहे हैं कि पिछली आप सरकार की विफलताओं का जिक्र हो सकता है। जिसमें हंगामा मचने के आसार हैं।


Share

Leave a Reply