नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत निर्वाचन आयोग ने की अवॉर्ड की घोषणा, रीना बाबासाहेब कंगाले और विनीत नंदनवार होंगे सम्मानित

भारत निर्वाचन आयोग ने की अवॉर्ड की घोषणा, रीना बाबासाहेब कंगाले और विनीत नंदनवार होंगे सम्मानित
Share

 नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड 2023 की घोषणा की है। आयोग ने छत्तीसगढ़ से 2 IAS अधिकारियों को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले को चुनाव के दौरान अच्छा काम करने के लिए अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। वहीं चुनाव के दौरान बेस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट के लिए तत्कालीन दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार को अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। दोनों चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

आईएएस विनीत नंदनवार को चुनाव के दौरान बेस्ट मैनेजमेंट के लिए सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में भी शांतिपूर्ण चुनाव करवाया, साथ ही वोटरों को जागरूक करने के लिए कैंपेनिंग भी की थी।


Share

Leave a Reply