नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
EPFO Rules Change: नए साल में EPFO के 5 नियम होंगे लागू, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, जानें कैसे

EPFO Rules Change: नए साल में EPFO के 5 नियम होंगे लागू, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, जानें कैसे

 EPFO Rules Change : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नए साल 2025 के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलावों की घोषणा की है। यह बदलाव करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत और सहूलियत लेकर आएंगे, जिनका उद्देश्य भविष्य निधि (PF) और पेंशन की प्रक्रिया को और अधिक सरल, लाभकारी और सुविधाजनक बनाना है। इन बदलावों से विशेष रूप से सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों को फायदा होगा। आइए जानते हैं 2025 में लागू होने वाले इन प्रमुख बदलावों के बारे में।

1. ATM से PF का पैसा निकालने की सुविधा

EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत वे ATM कार्ड के माध्यम से अपने PF अकाउंट से 24/7 पैसा निकाल सकेंगे। यह सुविधा 2025-26 वित्तीय वर्ष से शुरू होने की संभावना है। नए ATM कार्ड के जरिए कर्मचारी किसी भी समय अपने PF अकाउंट से धन निकासी कर सकते हैं, जिससे उन्हें बैंक ट्रांसफर के लिए 7-10 दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विशेष रूप से, यह सुविधा आपातकालीन स्थितियों में बेहद उपयोगी साबित होगी, जब कर्मचारियों को तुरंत पैसों की आवश्यकता हो।

2. कर्मचारियों की योगदान सीमा में बदलाव

EPFO के अंतर्गत कर्मचारियों का योगदान वर्तमान में उनकी बेसिक सैलरी का 12% होता है। अब सरकार इस नियम में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नए नियम के तहत, कर्मचारियों का योगदान उनकी वास्तविक सैलरी के आधार पर तय किया जाएगा, न कि मौजूदा 15,000 रुपये की सीमा के अनुसार। इससे कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट तक अधिक राशि जमा करने का मौका मिलेगा और इस वृद्धि के कारण उन्हें उच्च पेंशन भी मिलेगी। यह बदलाव कर्मचारियों के लिए भविष्य में बेहतर वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

3. EPFO का IT सिस्टम अपग्रेड

EPFO अपने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को और आधुनिक बनाने का काम कर रहा है, ताकि सब्सक्राइबर्स के लिए क्लेम प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जा सके। इस अपग्रेड के बाद, कर्मचारियों की जमा राशि जल्दी से सेटल होगी और वे बिना किसी परेशानी के अपने क्लेम आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस नई तकनीकी सुविधा से EPFO के साथ जुड़ी धोखाधड़ी की घटनाओं में भी कमी आएगी। यह IT अपग्रेड जून 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है, और इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय और ऊर्जा की बचत होगी।

4. इक्विटी में निवेश की सुविधा

EPFO अब अपने सब्सक्राइबर्स को इक्विटी में निवेश करने का विकल्प देने पर विचार कर रहा है। यह कदम कर्मचारियों को उनके फंड पर उच्च रिटर्न प्राप्त करने का अवसर देगा। विशेष रूप से वे कर्मचारी जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प होगा। इक्विटी में निवेश से सब्सक्राइबर्स को बेहतर रिटर्न की उम्मीद हो सकती है, जो उनके फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा।

5. पेंशन विड्रॉल में आसानी 

EPFO ने पेंशनर्स के लिए पेंशन निकालने की प्रक्रिया को और आसान बनाने का फैसला किया है। पेंशनर्स अब बिना किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन के देश के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे। इस बदलाव से पेंशनर्स को समय की बचत होगी और पेंशन की प्राप्ति में आसानी होगी। यह बदलाव खासतौर पर उन पेंशनर्स के लिए सहायक होगा, जिन्हें समय-समय पर पेंशन निकालने में कठिनाई होती थी।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हादसा : रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान, अब तक 85 यात्रियों की मौत

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हादसा : रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान, अब तक 85 यात्रियों की मौत

 दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी।

 पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल,7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, सभी कार्यक्रम रद्द

पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल,7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, सभी कार्यक्रम रद्द

 दिल्ली :-  दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी.

बात दे शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

भारत के महानतम अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक का सफर

 डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पश्चिम पंजाब के गाह गांव (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका जीवन सेवा और नेतृत्व का प्रतीक रहा. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की

BIG BREAKING : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

BIG BREAKING : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 27 दिसंबर 2024 BIG BREAKING :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh passes away) की गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को निधन हो गया है। डॉ. सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में 9 बजाकर 58 मिनट में अपनी आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि, उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एम्स में भर्ती कतराया जा चुका था.

2004 में बने पीएम

2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को उन्हें भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. उन्होंने 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2014 तक इस पद पर बने रहे. इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं. नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. Former PM Manmohan Singh passes away

AIIMS में मनमोहन सिंह की बेटी मौजूद है, उनकी पत्नी भी पहुंची, कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी भी AIIMS पहुंची, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिल्ली लौट रहें, वहीं राहुल गाँधी बेलगांव से दिल्ली लौट रहे हैं.

पीएम मोदी ने जताया शोक 

 ‘उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी’, पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे. उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”

दलितों के कल्याण के लिए उठाई आवाज’, जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह को इस तरह किया याद

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री श्री मनमोहन सिंह जी का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है. एक दूरदर्शी राजनेता और भारतीय राजनीति के दिग्गज, सार्वजनिक सेवा में अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान, उन्होंने लगातार दलितों के कल्याण के लिए आवाज उठाई. उनके नेतृत्व ने पार्टी लाइनों के पार प्रशंसा और सम्मान अर्जित किया. श्री मनमोहन सिंह जी की विरासत राष्ट्र निर्माण के उनके प्रयासों में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. ओम शांति.”

AIIMS ने जारी किया बयान

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

मनमोहन सिंह: सियासत और अर्थशास्त्र का ‘पंडित’

डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था. उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की. उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की. 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की. इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया. डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं.

भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं. मनमोहन सिंह साल 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शामिल हुए. 1972 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई. डॉ. सिंह ने वित्त मंत्रालय के सचिव; योजना आयोग के उपाध्यक्ष; भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष; प्रधानमंत्री के सलाहकार; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के तौर पर काम भी किया. मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे. ये वक्त देश के आर्थिक ढांचे के लिए काफी अहम था. Former PM Manmohan Singh passes away

डॉ मनमोहन सिंह को मिल चुके हैं इतने सम्मान

डॉ मनमोहन सिंह को मिले कई पुरस्कारों और सम्मानों सम्मानित किया गया है. इनमें से अहम है भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण(1987); भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995); वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994); वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड (1993), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार; कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955). डॉ. सिंह को जापानी निहोन किजई शिम्बुन एवं अन्य संघो द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. डॉ. सिंह को कैंब्रिज एवं ऑक्सफ़ोर्ड तथा अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियां प्रदान की गई हैं.

CWC बैठक में बड़ा फैसला,भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान बचाओ पद यात्रा’

CWC बैठक में बड़ा फैसला,भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान बचाओ पद यात्रा’

 कर्नाटक :- कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुरू हुई, जिसे ‘नव सत्याग्रह बैठक’ नाम दिया गया है. इस बैठक में कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए बेलगाम अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ मना रही है.

 सीडब्ल्यूसी बैठक में 2025 में राजनीतिक और चुनावी चुनौतियों के लिए योजना पर मंथन किया जाएगा. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता बेलगावी में मौजूद हैं.सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को ‘संजीवनी’ दी और यह कांग्रेस की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ था. फिर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई और अब 26 जनवरी 2025 को – हम एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे.”

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया

रिपोर्ट के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी बैठक में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया. साथ ही निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में जिन 118 विधानसभा सीटों पर 72 लाख मतदाता जोड़े गए, उनमें से 102 सीटें भाजपा ने जीती. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो मतदाता सूची थी, विधानसभा चुनाव में उसमें बदलाव किया गया. इससे साफ है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है.

मात्र 601 रुपये में 365 दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा

मात्र 601 रुपये में 365 दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा

 रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई ऐसे रिचार्ज प्लान शामिल हैं, जो कॉल, एसएमएस और डेटा ऑफर करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को एक्टिव प्लान के साथ ही एक वाउचर प्लान भी चाहिए होता है। ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखते हुए कंपनी एक नया 5G वाउचर प्लान लेकर आई है। जिसे आप एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसमें 12 महीने की वैलिडिटी के लिए डेटा लाभ मिलता है। आइए इस प्लान की पूरी डिटेल जानते हैं।

जियो के इस प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड डेटा लाभ मिलता है, लेकिन इसके एक्टिवेट कराने के लिए जरूरी है कि यूजर के पास पहले से ही कोई प्रीपेड प्लान है। इसकी कीमत 601 रुपये है। खरीदारों को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध MyJio एप्लिकेशन के जरिये 12 अनलिमिटेड 5G अपग्रेड वाउचर मिलते हैं।

प्लान की अच्छी बात है कि इसमें आप वाउचर को अपने दोस्तों और परिवार को गिफ्ट में भी दे सकते हैं। इस 5G वाउचर को एक्टिव करवाने के लिए पहली शर्त है कि यूजर के पास कोई ऐसा प्लान होना चाहिए। जिसमें कम से कम 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता हो। यह वाउचर उन यूजर्स के लिए एक्टिव नहीं होगा, जो 1 जीबी डेटा प्रतिदिन प्लान चुनते हैं या जिन्होंने जियो का 1,899 रुपये वाला प्लान चुना है।

जियो अनलिमिटेड 5G डेटा वाउचर के साथ कंपैटिबल प्लान की बात करें तो इसका लाभ 199 रुपये, 239 रुपये, 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 579 रुपये, 666 रुपये, 769 रुपये, 899 रुपये और कुछ दूसरे रिचार्ज प्लान के साथ आसानी से लिया जा सकता है।

अक्टूबर तक पिछले 4 महीनों में सबसे ज्यादा 1.65 करोड़ ग्राहक टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के कम हुए हैं। वहीं, भारती एयरटेल के 36 लाख और वोडाफोन आइडिया के 68 लाख ग्राहक घटे हैं। बता दें, अक्टूबर में जियो का सब्सक्राइबर बेस्ड 46 करोड़ रह गया है। जहां सभी कंपनियों के ग्राहक घटे हैं, तो बीएसएनएल को इस अवधि में जबरदस्त फायदा हुआ है।

CG : इस जिले में छुट्टी को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश

CG : इस जिले में छुट्टी को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ : आने वाले साल में कर्मचारियों व शिक्षकों को तीन-तीन स्थानीय अवकाश मिलेंगे। इसे लेकर अलग-अलग जिलों से कलेक्टरों ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी की है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ में तीन स्थानीय अवकाश की सूची जारी हुई है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर धर्मेंश कुमार साहू की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 27 जून को रथयात्रा, 1 अक्टूबर को दशहरा और 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ में स्थानीय अवकाश होगा। ये अवकाश ट्रेजरी और बैंकों में लागू नहीं होगा।
a
BREAKING NEWS : लैंडिंग के दौरान यात्री विमान क्रैश, 42 लोगों की मौत

BREAKING NEWS : लैंडिंग के दौरान यात्री विमान क्रैश, 42 लोगों की मौत

 डेस्क : कजाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है. अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। विमान में 70 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें पांच क्रू मेंबर्स थे। यह विमान अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था। कजाकिस्तान सरकार का कहना है कि अजरबैजान प्लेन क्रैश में लगभग 42 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 25 लोग बचने में सफल रहे। कजाकिस्तान की इमरजेंसी सर्विसेज का कहना है कि प्लेन क्रैश की आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि लैंडिंग के वक्त विमान में भयंकर आग लग जाती है। इसके बाद पूरा प्लेन जलने लगता है। विमान के क्रैश होने को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं।

इस पूरी घटना पर अजरबैजान एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि हादसाग्रस्त विमान एंबरेयर 190 एयरक्राफ्ट था। इसका नंबर था J2-8243. बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर जा रहे इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अकातू से तीन किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया।

BIG BREAKING : 5 राज्यों के राज्यपाल बदले...देखें लिस्ट..!!

BIG BREAKING : 5 राज्यों के राज्यपाल बदले...देखें लिस्ट..!!

 BIG BREAKING : केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों के राज्यपालों में बदले है। बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। वहीं  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है।

(i) मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(ii) जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iii) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iv) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(v) अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

BIG BREAKING : 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, अजय कुमार भल्ला मणिपुर, तो आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल, देखें लिस्ट

 
 CM साय आज जशपुर में 355.26 करोड़ रूपये की लागत के 128 निर्माण कार्याे का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

CM साय आज जशपुर में 355.26 करोड़ रूपये की लागत के 128 निर्माण कार्याे का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर आज जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा।

मुख्यमंत्री साय 289.32 करोड़ रूपये की लागत के जिन 95 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें जशपुर विधानसभा के 55.86 करोड़ रूपये की लागत के 19 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 129.97 करोड़ रूपये की लागत के 48 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्यो में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है।इसी प्रकार सीएम साय 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 33 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ के 19 कार्यों, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ के 5 कार्यों और पत्थलगावं विधानसभा में 32.51 करोड़ के 9 कार्यों शामिल है।

Christmas 2024 : देशभर में क्रिसमस का जश्न, इन आकर्षक संदेशों के जरिए अपनों को दें बधाई

Christmas 2024 : देशभर में क्रिसमस का जश्न, इन आकर्षक संदेशों के जरिए अपनों को दें बधाई

  देशभर में आज यानी 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा, जिस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि कई शहरों में रात से ही क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। कई जगहों पर मध्यरात्रि में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। क्रिसमस का पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन लोग चर्च जाकर प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना करते हैं।साथ ही अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाते हैं। घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और केक काटकर उत्सव का मजा लेते हैं। इसी के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें गिफ्ट्स देकेर ढेरों बधाइयां देते हैं। वहीं जो लोग अपने रिश्तेदारों से इस बड़े दिन मिल नही पाते हैं, वो सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश करते हैं। यदि इस शुभ दिन आप भी अपने दोस्तों, परिजनों व परिवारवालों को विश करना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके बहुत काम आ सकते हैं।

सांता क्लॉज आएंगे

सभी इच्छाएं करेंगे पूरी

क्रिसमस के इस शुभ दिन

वो आपको खुशियों के तोहफे दे जाएंगे।

न कार्ड भेज रहा हूं

न फूल भेज रहा हूं

सिर्फ सच्चे दिल से

मैं आपको क्रिसमस की शुभकामनाएं भेज रहा हूं….

मैरी क्रिसमस 2024!!

आप पर सदा मेहरबान रहे ऊपर वाला

इस क्रिसमस ये ही है हमारी दुआ

मैरी क्रिसमस 2024

 

WhatsApp : 1 जनवरी से इन 20 से अधिक Smartphones पर नहीं चलेगा वॉट्सऐप, देखें लिस्ट

WhatsApp : 1 जनवरी से इन 20 से अधिक Smartphones पर नहीं चलेगा वॉट्सऐप, देखें लिस्ट

 WhatsApp : वॉट्सऐप ने 1 जनवरी 2025 से करीब एक दशक पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम किटकैट पर चलने वाले एंड्रॉयड फोन्स पर अपनी सेवाएं बंद करने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि पुराने एंड्रॉयड वर्जनों में अक्सर ऐप के नए अपडेट को सपोर्ट करने के लिए जरूरी क्षमताएं नहीं होतीं। इससे सिक्‍योरिटी से जुड़े खतरे पैदा होते हैं और कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है।

इन फोन्‍स में नहीं चलेगा Whatsap

  • Samsung : Galaxy Note 2, Galaxy S3, Galaxy S4 Mini, Galaxy Ace 3 
  • LG : LG Optimus G, Nexus 4, G2 Mini, L90
  • Motorola : Moto G (1st Gen), Razr HD, Moto E 2014
  • HTC : One X, One X+, Desire 500, Desire 601
  • Sony : Xperia Z, Xperia SP, Xperia T, Xperia V
 रिश्ते शर्मसार; युवती से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

रिश्ते शर्मसार; युवती से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

 बैतूल : जिले के घोड़ाडोंगरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। युवती के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया कि, घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। युवती के 4 माह की गर्भवती है। युवती ने परिजनों ने साथ घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की।

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, अगस्त माह में वह बकरी चराने गई थी इसी दौरान उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण वह डर गई थी और किसी को नहीं बताई। युवती के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां पर जांच के दौरान युवती चार माह की गर्भवती पाई गई। जिस पर परिजनों ने आरोपी चचेरे भाई पर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि, युवती की शिकायत पर चचेरे भाई पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास गृह मंत्रालय समेत ये विभाग,जानें अजित और एकनाथ शिंदे को क्या मिला

महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास गृह मंत्रालय समेत ये विभाग,जानें अजित और एकनाथ शिंदे को क्या मिला

  महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का आज (21 दिसंबर) बंटवारा हुआ। सीएम फडणवीस के पास गृह विभाग रहेगा।कानून न्याय विभााग, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रभार विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण  जैसे विभाग सौंपे गए हैं। अजित पवार को वित्त विभाग और योजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व विभाग सौंपा गया है।अजित पवार आबकारी विभाग भी देखेंगे। पंकजा मुडे को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और पशुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राधाकृष्ण विखे पाटिल गोदावरी और कृष्णा घाटी विकास निगम सहित जल संसाधन संभालेंगे। हसन मुश्रीफ चिकित्सा शिक्षा का प्रभार संभालेंगे। चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संसदीय मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गणेश नाइक को वन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। दादा भुसे स्कूली शिक्षा का प्रबंधन संभालेंगे।
https://x.com/ANI/status/1870493946952269931

साल 2025 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया बैंक हॉलिडे लिस्ट, जानें कब-कब रहेंगे छुट्टियां

साल 2025 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया बैंक हॉलिडे लिस्ट, जानें कब-कब रहेंगे छुट्टियां

  नेशनल डेस्क। साल 2024 को खत्म होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसके मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। ये छुट्टियां राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय होती हैं। राष्ट्रीय अवकाश पूरे देश में समान रूप से लागू होते हैं, जबकि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश राज्यों पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं कि 2025 में बैंक किन-किन दिनों में बंद रहेंगे।

देखें बैंक हॉलिडे लिस्ट

जनवरी 2025

  • नए साल का दिन – 1 जनवरी
  • गुरु गोबिंद सिंह जयंती – 6 जनवरी
  • स्वामी विवेकानंद जयंती – 12 जनवरी
  • मकर संक्रांति / पोंगल – 14 जनवरी
  • मोहम्मद हज़रत अली / लुई-नगाई-नी का जन्मदिन – 14 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

फरवरी 2025

  • बसंत पंचमी – 2 फरवरी
  • गुरु रविदास जयंती – 12 फरवरी
  • महाशिवरात्रि – 26 फरवरी

मार्च 2025

  • होली – 14 मार्च

अप्रैल 2025

  • बैंक खातों का वार्षिक समापन – 1 अप्रैल
  • बाबू जगजीवन राम जयंती – 5 अप्रैल
  • महावीर जयंती – 10 अप्रैल
  • तमिल नव वर्ष – 14 अप्रैल
मई 2025
  • गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती – 7 मई
  • बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई

जून 2025

  • ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 7 जून
  • गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस – 10 जून
  • रथ यात्रा – 27 जून

जुलाई 2025

  • मुहर्रम – 6 जुलाई

अगस्त 2025

  • रक्षाबंधन – 9 अगस्त
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  • जन्माष्टमी (वैष्णव) – 15 अगस्त
  • श्रीमंत शंकरदेव तिथि – 25 अगस्त
  • विनयगर चतुर्थी – 26 अगस्त

सितंबर 2025

  • थिरुवोणम – 5 सितंबर

अक्टूबर 2025

  • बैंक खातों का अर्ध-वार्षिक समापन – 1 अक्टूबर
  • महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
  • दशहरा – 2 अक्टूबर
  • दिवाली – 20 अक्टूबर
  • गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर
  • छठ पूजा – 28 अक्टूबर

नवंबर 2025

  • गुरु नानक जयंती – 5 नवंबर

दिसंबर 2025

  • क्रिसमस का दिन – 25 दिसंबर
संसद में धक्का-मुक्की केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

संसद में धक्का-मुक्की केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

 नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। एक अधिकारी ने कहा, ‘अब इस केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।’ बता दें कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के सिलसिले में राहुल के खिलाफ FIR दर्ज की थी, और अब क्राइम ब्रांच को केस सौंपे जाने के बाद कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर गुरुवार को संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के पास सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए थे और जमकर नारेबाजी की।

विपक्ष और NDA के सांसदों में हुई थी धक्का-मुक्की

मकर द्वारा के पास इसी दौरान विपक्ष और NDA सांसदों के बीच धक्का-मुक्की भी होने लगी जिसमें पूर्व मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी और बीजेपी के लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए। बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर उन पर संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के दौरान ‘शारीरिक हमला और उकसावे’ में शामिल होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ संसद मार्ग थाने में BNS की धारा 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य), 131 (आपराधिक बल प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई है।

प्रियंका गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन के नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आंबेडकर संबंधी बयान के खिलाफ विरोध को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने साथ ही कहा कि राहुल गांधी संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के मामले में कानूनी तौर पर अपने खिलाफ दर्ज मामले का सामना करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने भाई के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने को लेकर BJP पर निशाना साधा और कहा कि इस बात से पता चलता है कि सत्तापक्ष में किस स्तर की हताशा है।

आने वाली है कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए 3 दिन के मौसम का हाल

आने वाली है कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए 3 दिन के मौसम का हाल

 दिल्ली :- पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमामन है।

दो दिन बाद और बढ़ जाएगी ठंड

अभी दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन में धूप रहने के चलते लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिलती है। वहीं, दो दिन बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ जाएगी। 

अभी दिन में निकल रही धूप

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को औसत न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

सोमवार को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तरोत्तर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सतही होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में 22 दिसंबर (रविवार) के बाद यानी सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश बाद ठंड बढ़ सकती है। शीत लहर भी चल सकती है।

हरियाणा के इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

हरियाणा के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा का हिसार जिला सबसे ठंडा बना हुआ है।

बड़ी खबर : लोकायुक्त ने करीब 17 घंटे तक की कार्रवाई...RTO के पूर्व आरक्षक के घर मिली 2 क्विंटल चांदी

बड़ी खबर : लोकायुक्त ने करीब 17 घंटे तक की कार्रवाई...RTO के पूर्व आरक्षक के घर मिली 2 क्विंटल चांदी

 भोपाल।  भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ (रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस) के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापेमारी की। इस कार्रवाई में सौरभ शर्मा के कार्यालय में एक गहरे खजाने का खुलासा हुआ। कार्यालय की टाइल्स के नीचे से 2 क्विंटल से अधिक चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं। इसके अलावा, करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति, जिसमें सोने, चांदी, हीरे और नगदी शामिल है, जब्त की गई। लोकायुक्त ने इस कार्रवाई में लगभग 17 घंटे तक छानबीन की। पहले भी सौरभ शर्मा के पास से 50 किलो से अधिक सोना और लाखों की नगदी कार से बरामद की जा चुकी थी। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई थी, जिन्होंने सौरभ शर्मा की संपत्ति की जांच के दौरान यह चौंकाने वाले खुलासे किए।

 

पीएम मोदी से पूरे परिवार के साथ मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल बेटे आदित्य की शादी का दिया न्योता

पीएम मोदी से पूरे परिवार के साथ मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल बेटे आदित्य की शादी का दिया न्योता

 नई दिल्ली : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया और साथ ही अपने सबसे छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल गोलू की शादी का निमंत्रण दिया

बच्चों के साथ पीएम मोदी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नातिन और नाती ले साथ नज़र आए पीएम मोदी बच्चों अपने साथ रखा उनसे बाते भी की और साथ ही चाकलेट भी खिलाया

सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रधानमंत्री मोदी से अपनी धर्मपत्नी सरिता और दोनों बेटो बेटी और दमांद  के साथ भेंट की. उन्होंने ने बताया हमने प्रधानमंत्रीजी को बेटे की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया. स्नेह प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे प्रधानमंत्री हमें अपने अभिभावक और बड़े भाई लगे. वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल है.

आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी : रात के अंधेरे में खड़ी लावारिस कार में मिला 52 किलो सोना, जानिए कौन है इस धन का मालिक?

आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी : रात के अंधेरे में खड़ी लावारिस कार में मिला 52 किलो सोना, जानिए कौन है इस धन का मालिक?

 भोपाल :- राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। जिससे शहर में गलत तरीके से पैसे कमाने वालों के बीच अफरा तफ़री मची हुई है। अब गुरुवार - शुक्रवार आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। भोपाल के मेंडोरी के जंगल से आयकर की टीम ने करीब 52 किलो सोना बरामत किया है, जिसकी कीमत 40 करोड़ 47 लाख बताई जा रही है। माना जा रहा है कि ये IT रेड भोपाल की अब तक की सबसे बड़ी रेड है।

पुलिस और IT की संयुक्त कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार मेंडोरा में एक लावारिस इनोवा कर खड़ी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और आयकर विभाग ने पूरी सावधानी के साथ रात के 2 बजे यहां छापा मारा। इस दौरान कार में 2 बैग मिले जिसमें सोना ही सोना था। आयकर विभाग और पुलिस के 100 कर्मी इस रेड में साथ थे।

कौन है इस धन का मालिक?

माना जा रहा है कि रेड से बचने के लिए इस सोना को ठिकाने लगाने की तैयारी हो रही थी उसके पहले ही इसे पकड़ लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कार ग्वालियर के किसी व्यक्ति के नाम रजिस्टर है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि इस सोने के तार भोपाल के ही किसी पूर्व अफसर से जुड़े हैं।

भोपाल के 49 ठिकानों पर IT ने मारा था रेड

मध्य प्रदेश में बीते तीन दिनों से बिल्डरों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। पहले ही दिन भोपाल के 49 ठिकानों में IT ने मारा था। जिसमें त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के नाम प्रमुख थे। इस रेड में करीब 10 करोड़ रुपए भी जब्त किए गए थे। आयकर विभाग की कार्रवाई नीलबड़, MP नगर, कस्तूरबा नगर और 10 नंबर मार्केट जैसे स्थान शामिल हैं।