नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बीजेपी जल्द करने वाली है राष्ट्रीय और राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

बीजेपी जल्द करने वाली है राष्ट्रीय और राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

 दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संगठनात्मक चुनावों की सुगबुगाहट के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और फिर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले. इन बैठकों को संगठन चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गृह मंत्री अमित शाह से मिले. हालांकि इस मुलाकात का कारण एक सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रण बताया गया, लेकिन संगठन चुनावों के संदर्भ में इसे भी अहम माना जा रहा है. बीजेपी में इस समय कई महत्वपूर्ण राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव लंबित है. उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुने गए हैं. अब तक केवल 14 राज्यों में ही प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है.

पार्टी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन से पहले कम से कम 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा होना जरूरी है. ऐसे में जब तक इन राज्यों में संगठन चुनाव पूरे नहीं होते, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी.

रात में शौच गई नाबालिग के साथ 10 ने किया गैंगरेप, 8 गिरफ्तार

रात में शौच गई नाबालिग के साथ 10 ने किया गैंगरेप, 8 गिरफ्तार

 रांची । झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र में बुआ के घर शादी में शामिल होने पहुंची नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब पीड़िता रात के समय शौच के लिए बाहर गई थी। उस वक्त आदिवासी बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ 10 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन छापामारी कर रही है।
पुलिस ने लड़की के बयान के हवाले से बताया कि जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान एक आदमी ने उसे पकड़ लिया। उसने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथी मौजूद थे और सभी ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया।
घटना 7 जून की रात की है। घटना के अगले दिन सुबह पीड़िता घर लौटी और अपने परिजनों को इसके संबंध में जानकारी दी। इस घटना को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई। जहाँ पंचायत में मामले को दबाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

अब नहीं लगेंगे टोल प्लाजा पर ब्रेक! सिर्फ 3000 रुपये में पूरे साल टोल फ्री यात्रा, सरकार लाने जा रही हाईटेक सिस्टम…

अब नहीं लगेंगे टोल प्लाजा पर ब्रेक! सिर्फ 3000 रुपये में पूरे साल टोल फ्री यात्रा, सरकार लाने जा रही हाईटेक सिस्टम…

 नई दिल्ली। देशभर के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, न ही फास्टैग स्कैनिंग के झंझट झेलने पड़ेंगे। केंद्र सरकार जल्द ही टोल वसूली का एक सैटेलाइट आधारित अत्याधुनिक सिस्टम लागू करने जा रही है, जिससे आपकी गाड़ी जितना चलेगी, उतना ही टोल अपने आप कट जाएगा।

कैसा होगा नया टोल सिस्टम?

नई प्रणाली पूरी तरह GPS और नंबर प्लेट पहचान तकनीक पर आधारित होगी। जैसे ही वाहन हाईवे पर चलेगा, उसकी दूरी ट्रैक की जाएगी और उसी के आधार पर टोल अपने-आप कटेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और किसी तरह की मैन्युअल एंट्री या रोकटोक नहीं होगी।

सिर्फ 3000 रुपये में ‘एनुअल टोल पास’

एनुअल पास से मिलेगी बड़ी छूटनई नीति के तहत एक ‘एनुअल टोल पास’ का भी प्रावधान होगा, जिसे सिर्फ 3000 रुपये में लिया जा सकेगा। इस पास के जरिए पूरे साल देशभर की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के यात्रा की जा सकेगी। यानी न रुकना, न समय की बर्बादी और न हर बार टोल चुकाने की झंझट।

सरकार एक और बड़े बदलाव पर विचार कर रही है – एक ऐसा लाइफटाइम टोल पास, जो करीब 30,000 रुपये में मिलेगा और लगभग 15 वर्षों तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा देगा। हालांकि, इस योजना पर अंतिम निर्णय फिलहाल लंबित है।

समय और ईंधन दोनों की होगी बचतटोल प्लाजा पर लगने वाला समय, गाड़ियों की धीमी रफ्तार और बार-बार ब्रेकिंग से ईंधन की खपत बढ़ती थी। लेकिन नई प्रणाली के तहत न केवल सफर तेज होगा बल्कि फ्यूल की बचत भी होगी। यही नहीं, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

सरकार का क्या है कहना?केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में संकेत दिया कि यह नई नीति जल्द ही लागू होने जा रही है। उनका मानना है कि इस बदलाव से देश में रोड ट्रैवल की परिभाषा ही बदल जाएगी।

बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद

बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद

 IAS ARRESTED: “सिस्टम पर फिर उठे सवाल… अफ़सरशाही की छवि एक बार फिर दाग़दार… ओडिशा से आई एक हैरान कर देने वाली खबर, जहाँ एक युवा और नया IAS अफ़सर रिश्वत लेते पकड़ा गया है। 2021 बैच के अधिकारी धीमन चकमा को ₹10 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है, और जब उनके सरकारी आवास की तलाशी ली गई, तो वहां से ₹47 लाख नकद बरामद हुए हैं।”

ओडिशा के कालाहांडी ज़िले में तैनात उप-कलेक्टर और 2021 बैच के IAS अधिकारी धीमन चकमा को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने रविवार शाम रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय व्यापारी से ₹20 लाख की रिश्वत की माँग की थी, जिसके बदले में सरकारी कार्रवाई में राहत देने का वादा किया गया था। व्यापारी ने पहली किस्त के तौर पर ₹10 लाख चकमा को दिए — और इसी दौरान vigilance टीम ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद जब टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली, तो वहां से ₹47 लाख नगद बरामद हुआ — जो अफसर की घोषित संपत्ति से मेल नहीं खाता। बरामदगी के बाद अब आय के स्रोतों की जांच शुरू हो चुकी है।

वहीं, इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। राज्य के आला अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और माना जा रहा है कि IAS चकमा को निलंबित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है।

धीमन चकमा त्रिपुरा राज्य से ताल्लुक रखते हैं और 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनकी छवि तेज़-तर्रार और युवा नेतृत्वकर्ता की थी, लेकिन ये ताजा घटनाक्रम उनके पूरे करियर पर सवाल खड़े कर रहा है।

नए भारत के नए अफ़सर… लेकिन क्या सच में बदलाव आया है? जब ट्रेनिंग से ही ईमानदारी की कसौटी टूट जाए — तो सवाल ये है कि फिर भरोसा किस पर किया जाए?”a

दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप, कॉलोनी के एक घर में सूटकेस में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाते समय मौत

दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप, कॉलोनी के एक घर में सूटकेस में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाते समय मौत

  नई दिल्ली। दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात सूटकेस में गंभीर रूप से घायल बच्ची मिली। बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। बच्ची के परिवार का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बच्ची की उम्र नौ साल बताई जा रही है।

पुलिस के बताया कि बच्ची के पिता उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तब बच्ची बेहोश थी, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कॉलोनी में ही रहने वाले नौशाद पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

आरोपी घटना के बाद से फरार है। आरोपी नौशाद उसी फ्लैट में रहता है जहां सूटकेस में बच्ची मिली। वह बिरयानी बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी मायके गई है, इस वजह से वह मकान में अकेला था।

पिता बोला- बच्ची को पास के मकान में जाते देखा था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी शनिवार शाम दादी के घर बर्फ देने गई थी। जब वह वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि बच्ची दादी के घर पहुंची ही नहीं थी। गली में खेल रहे बच्चों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को पास के एक फ्लैट में जाते देखा था।

जब परिजन उस फ्लैट पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर एक सूटकेस मिला, जिसमें से खून रिस रहा था। सूटकेस खोलने पर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपी की तलाश में यूपी के इलाकों में छापेमारी

पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छापेमारी हुई है। आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं। टीमें दिल्ली के अलावा यूपी के हापुड़, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी छापेमारी कर ही है।

 
कोरोना का फिर बढ़ा खतरा: 9 दिन में 58 मौतें, महज़ 16 दिन में 23 गुना बढ़े केस; एक्टिव मरीज 6000 के पार

कोरोना का फिर बढ़ा खतरा: 9 दिन में 58 मौतें, महज़ 16 दिन में 23 गुना बढ़े केस; एक्टिव मरीज 6000 के पार

  देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा तेज़ी से बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटों में 378 नए कोविड केस सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6133 तक पहुंच गई है। सिर्फ 9 दिनों में 58 लोगों की जान जा चुकी है और पिछले 16 दिनों में संक्रमण के मामलों में 23 गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल, दिल्ली-महाराष्ट्र में भी तेजी

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, केरल इस समय कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं।

राज्यवार सक्रिय मरीजों की संख्या:

  • केरल: 1950
  • गुजरात: 822
  • पश्चिम बंगाल: 693
  • दिल्ली: 686
  • महाराष्ट्र: 595

देश में फिलहाल ऐसे दो राज्य हैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम जहां से अभी तक एक भी सक्रिय मामला दर्ज नहीं किया गया है।

अगले 7 दिन तक  इन 12 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का खतरा, विभाग ने किया अलर्ट

अगले 7 दिन तक इन 12 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का खतरा, विभाग ने किया अलर्ट

  नई दिल्ली। देशभर में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक ताजा चेतावनी जारी करते हुए 12 राज्यों में भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। यह चेतावनी 9 जून से 13 जून तक प्रभावी रहेगी और प्रभावित इलाकों में लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बारिश की वजह से इन क्षेत्रों में जलभराव और सड़क बाधा जैसी स्थिति भी बन रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

24 घंटे में 85 मिमी तक वर्षा संभव
IMD का कहना है कि बीते 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में औसतन 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है, और अगले 24 घंटों में यह आंकड़ा 85 मिमी तक जा सकता है। खासकर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश से जलभराव की स्थिति सामने आई है।

अगले सात दिन रहेंगे भीगते हुए

पूर्वानुमानों के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विशेषकर त्रिपुरा में आज और फिर 9 से 11 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश में 9 से 13 जून तक भारी वर्षा के आसार हैं। साथ ही, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी लगातार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य भारत में भीषण आंधी का खतरा

मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने 7 जून को चेतावनी जारी की है, जहां 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, 10 से 13 जून के बीच छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झारखंड के लिए भी आंधी और वज्रपात को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

शिरडी साईबाबा मंदिर में चोरी, चढ़ावे की गिनती करने वाला 30 साल पुराना कर्मचारी ही निकला चोर

शिरडी साईबाबा मंदिर में चोरी, चढ़ावे की गिनती करने वाला 30 साल पुराना कर्मचारी ही निकला चोर

 शिरडी। शिरडी के साईबाबा मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान लाखों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। इस चोरी में मंदिर ट्रस्ट के 30 साल से काम कर रहे स्थायी कर्मचारी बाळासाहेब नारायण गोंदकर आरोपी निकला।

मंदिर में हर हफ्ते दो बार ट्रस्ट के कई कर्मचारियों की मौजूदगी में दान राशि की गिनती की जाती है। गिनती के समय सभी कर्मचारियों की एंट्री-एग्जिट चेकिंग होती है और गिनती हॉल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं। इसके बावजूद अप्रैल महीने में गोंदकर ने तीन बार 500 रुपए के नोटों के बंडल चोरी किए।

चोरी का तरीका

गोंदकर गिनती के बाद नोटों के बंडल को अपनी पैंट में छुपा लेता था। फिर अगली सुबह सफाई का बहाना बनाकर अंदर जाकर बंडल निकाल लेता था। लेकिन एक बार वह बंडल नहीं निकाल पाया और दूसरे कर्मचारियों को वह बंडल मिल गया। इसके बाद ट्रस्ट प्रशासन ने सतर्क होकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

फुटेज में गोंदकर चोरी करते हुए दिखाई दिया। मंदिर ट्रस्ट ने शिरडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गोंदकर को गिरफ्तार कर राहाता कोर्ट में पेश किया। डिप्टी एसपी शिरीष वमने ने बताया कि शुरुआती जांच में करीब 1.25 से 1.5 लाख रुपए चोरी होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी लंबे समय से चल रही थी।

 
PM मोदी ने J-K में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब का किया उद्घाटन

PM मोदी ने J-K में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब का किया उद्घाटन

 PM Modi Jammu Visit: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का उद्धाटन किया। उन्होंने चिनाब ब्रिज का जायजा भी लिया और कामगारों से बातचीत की। अब इसी ट्रैक पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण होगा। ये देश का पहला ऐसे रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बना है।

यह ऐतिहासिक पुल न सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा।

पीएम आज जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं। वह कटरा से श्रीनगर के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के जरिये जम्मू से श्रीनगर का रास्ता केवल 3 घंटे का रह जाएगा।

 
अयोध्या में राजा राम के साथ 9 देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा आज, राम दरबार में माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी भी होंगे विराजमान

अयोध्या में राजा राम के साथ 9 देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा आज, राम दरबार में माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी भी होंगे विराजमान

 अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत 8 देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया।

भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया। इससे पहले भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में की गई थी, राम लला यानि भगवान राम के बाल रूप प्रतिष्ठा हुई थी। अब राजा राम के साथ 8 देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता राम समेत चारों भाइयों व हनुमान जी को आभूषण पहनाए जाएंगे। यह आभूषण सूरत के हीरा व्यापारी ग्रीन लैब के मालिक मुकेश पटेल ने दान किया है। इसके अलावा चारों भाइयों के लिए चार बड़े और तीन छोटे धनुष भी बनाए गए हैं। चार तुणीर, तीन गदा और चॅवर भी बनाए गए हैं।

22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा में भी मुकेश पटेल ने बालकराम को मुकुट भेंट किया था। वहीं हैदराबाद के रामभक्त श्रीनिवासन ने राम दरबार के लिए 14 किलो चांदी से धनुष बाण निर्मित कर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है। इसमें ढाई किलो का सोना भी लगा है।

 
Recharge : मिस न करें Jio का शानदार ऑफर, सिर्फ 601 रुपये में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट

Recharge : मिस न करें Jio का शानदार ऑफर, सिर्फ 601 रुपये में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट

 नई दिल्ली। Jio Recharge : पिछले कुछ वक्त से जियो अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक के बाद एक ऑफर्स पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक ऐसा ऑफर पेश किया था जिसमें 299 रुपये या उससे ज्यादा के रिचार्ज पर कंपनी फ्री में जियो होस्टर का सब्सक्रिप्शन दे रही है। खास बात यह है कि IPL खत्म होने के बाद भी यह ऑफर मिल रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी एक ऐसा प्लान भी ऑफर कर रही है जिसमें आपको सिर्फ 601 रुपये में पूरे साल के लिए 5G इंटरनेट मिलने वाला है। चलिए इस जबरदस्त प्लान के बारे में जानते हैं…

जियो का 601 रुपये वाला प्लान

दरअसल, यह जियो का कोई रेगुलर प्लान नहीं है बल्कि यह एक ऐड ऑन प्लान है जिसे आप अपने मौजूदा प्लान के ऊपर करवा सकते हैं। हालांकि इस प्लान में कुछ शर्तें भी हैं। जैसे इस प्लान का बेनिफिट आपको सिर्फ तभी मिलेगा अगर आपके पास पहले से कोई 1.5 GB वाला प्लान है। ये प्लान खास उन लोगों के लिए है जो 1.5 GB वाले डेटा प्लान पर हैं लेकिन अब उन्हें ये डेटा कम पड़ रहा है।
 
 
ऐसी कंडीशन में यह प्लान आपके लिए काफी ज्यादा यूजफुल हो सकता है। बता दें कि कुछ वक्त पहले जियो ने अपने अनलिमिटेड 5G को सिर्फ 2GB वाले डेटा प्लान्स के लिए लिमिटेड कर दिया थी। जिसका मतलब है कि डेली 2GB डेटा से कम वाले प्लान्स में अब आप अनलिमिटेड 5G का मजा नहीं ले सकते, इसके लिए आपको कम से कम 2GB डेटा वाले प्लान पर या एक ऐड ऑन प्लान लेना होगा।

ये तीन प्लान भी हैं जबरदस्त

इसके अलावा, कंपनी तीन और प्लान्स भी ऑफर कर रही है जिसकी मदद से आप अनलिमिटेड 5G का मजा ले सकते हैं। इसमें सबसे सस्ते प्लान की कीमत सिर्फ 51 रुपये है जिसमें आप अपने मौजूदा प्लान की वैलिडिटी या एक महीने के लिए अनलिमिटेड 5G का मजा ले सकते हैं। इस प्लान में कंपनी 3GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी 101 और 151 रुपये का प्लान भी दे रहा है जिसमें आपको एक में 2 महीने जबकि दूसरे में तीन महीने की वैलिडिटी के साथ कुछ डेटा भी मिलेगा।

रेलवे का बड़ा फैसला, अब यात्रियों को आसानी से मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, नए ‘आधार’ सिस्टम से मिलेगी राहत

रेलवे का बड़ा फैसला, अब यात्रियों को आसानी से मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, नए ‘आधार’ सिस्टम से मिलेगी राहत

  E-Aadhaar Authentication : भारत में ट्रेन का तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking) करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं. सुबह जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, चंद मिनटों में मामला सफाचट हो जाता है. मतलब, यात्री तत्काल टिकट बुक करने से चूक जाते हैं, और रेलवे यात्री बनने की जंग हार जाते हैं. तत्काल टिकट पाने के लिए लोग रेल एजेंटों के चक्कर काटते हैं. हर जुगाड़ करते हैं कि बस कंफर्म तत्काल टिकट मिल जाए. अब सरकार ‘आधार’ के जरिए इस समस्या की काट निकालने के काम पर लग गई है.

भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार बेस्ड नया सिस्टम शुरू करने जा रहा है. इस नए सिस्टम के तहत ई-आधार ऑथेंटिकेशन किया जाएगा, जिससे असली यात्रियों को कंफर्म टिकट आसानी से मिल सकेगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार, 4 मई की रात एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेलवे अब ई-आधार का इस्तेमाल करके तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को बेहतर बनाने जा रहा है. उन्होंने लिखा,“भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल शुरू करेगा. इससे असली यूजर्स को जरूरत के समय कंफर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी.”

अगर ऐसा होता है तो टिकट दलालों और फर्जी बुकिंग पर लगाम लगने का अनुमान है. इससे इमरजेंसी में रेल यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिल सकता है.

तत्काल टिकट आमतौर पर उन यात्रियों के लिए होते हैं जिन्हें अंतिम समय में यात्रा करनी होती है. लेकिन अब तक ये देखा गया है कि कई बार एजेंट और दलाल तकनीकी तरीकों से इन टिकटों को पहले ही बुक कर लेते हैं, जिससे आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब जब नया सिस्टम लागू होगा, तब टिकट बुक करते समय यात्री को अपने ई-आधार से पहचान वेरिफाई करनी होगी. यानी आधार से टिकट बुक किया जा सकेगा. ई-आधार ऑथेंटिकेशन बेस्ड तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम को इस महीने के अंत तक लागू किया जा सकता है.

ATM Charges: अब ATM से कैश निकालने पर लगेगा 23 रुपये का चार्ज, बढ़ाया गया ट्रांजैक्शन चार्ज

ATM Charges: अब ATM से कैश निकालने पर लगेगा 23 रुपये का चार्ज, बढ़ाया गया ट्रांजैक्शन चार्ज

 ATM Charges: ATM से पैसे निकालने वालों के लिए एक अहम खबर है। प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक एक्सिस बैंक अब ATM ट्रांजैक्शन पर लगने वाली फीस में इजाफा करने जा रहा है। बैंक ने अपने बचत खातों, एनआरआई खातों और ट्रस्ट खातों के लिए टैरिफ स्ट्रक्चर में बदलाव का ऐलान किया है। ये नया चार्ज 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।

फिलहाल एक्सिस बैंक फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 21 रुपये वसूलता है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत ये चार्ज बढ़कर 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन हो जाएगा। यह बढ़ी हुई फीस न सिर्फ एक्सिस बैंक के एटीएम बल्कि दूसरे बैंकों यानी नॉन-एक्सिस के एटीएम पर किए गए लेन-देन पर भी लागू होगी।

बैंक का यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की गाइडलाइन के तहत लिया गया है। दरअसल, 28 मार्च 2025 को RBI ने अधिसूचना जारी कर कहा था कि फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद बैंक ग्राहक से अधिकतम 23 रुपये तक फीस वसूल सकते हैं। यह नियम 1 मई 2025 से प्रभावी हो गया है और अब बैंक उसी के अनुसार अपने चार्ज स्ट्रक्चर में बदलाव कर रहे हैं।

फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट की बात करें तो अगर कोई ग्राहक मेट्रो शहर में दूसरे बैंक के एटीएम से कैश निकालता है, तो महीने में 3 बार ट्रांजैक्शन फ्री होता है। वहीं, नॉन-मेट्रो शहरों में ये लिमिट 5 ट्रांजैक्शन की है। अपने ही बैंक के एटीएम से कैश निकालने पर ग्राहक हर महीने 5 बार फ्री में ट्रांजैक्शन कर सकता है।

इन लिमिट्स के बाद हर बार पैसे निकालने पर अब ग्राहकों को 23 रुपये देने होंगे। अगर ट्रांजैक्शन पर कोई टैक्स लागू होता है तो उसका भुगतान अलग से करना होगा। ये नियम कैश रिसाइकलर मशीनों से किए गए लेन-देन पर भी लागू होंगे, सिवाय नकद जमा के।

इस बदलाव का असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा जो अक्सर एटीएम का इस्तेमाल करते हैं या जिन इलाकों में डिजिटल भुगतान की सुविधा सीमित है। इसलिए अब ग्राहकों को ट्रांजैक्शन की प्लानिंग और खर्च दोनों पर थोड़ा और ध्यान देना होगा।

लुधियाना उपचुनाव में प्रचार करेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

लुधियाना उपचुनाव में प्रचार करेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

 Ludhiana West Assembly by-election 2025 : कांग्रेस ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है, जो चुनाव प्रचार करते नजर आएँगे।

देखिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची-

Ludhiana West Assembly by-election: लुधियाना उपचुनाव में प्रचार करेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची 

BREAKING : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू

BREAKING : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू

 Parliament Monsoon Session : भारत सरकार ने संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक आयोजित करने का निर्णय लिया है, जैसा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की।

56 करोड़ के ज़मीन घोटाले में सीएम की सख्ती: 2 IAS समेत 12 अफसर सस्पेंड

56 करोड़ के ज़मीन घोटाले में सीएम की सख्ती: 2 IAS समेत 12 अफसर सस्पेंड

 देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार नगर निगम से जुड़े 56 करोड़ रुपये के ज़मीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मंगलवार को दो IAS अधिकारियों समेत 12 अफसरों को निलंबित कर दिया गया। जांच में अनियमितताएं और लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

जिन अफसरों पर गिरी गाज:
    IAS कर्मेंद्र सिंह, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार
    IAS वरुण चौधरी, तत्कालीन नगर आयुक्त
    अजयवीर सिंह, SDM
    वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकीता बिष्ट
    वरिष्ठ सहायक विक्की
    रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार
    मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलदास

इससे पहले, अधिशासी अभियंता आनंद मिश्रवाण, राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट, और अवर अभियंता दिनेश चंद कांडपाल को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। वहीं, दो अन्य अधिकारियों का सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया।

क्या है घोटाले का मामला?
यह मामला वर्ष 2024 का है। जांच में सामने आया कि हरिद्वार नगर निगम ने ग्राम सराय क्षेत्र में स्थित अनुपयुक्त और कूड़े के ढेर से सटी 2.3 हेक्टेयर भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उसकी वास्तविक कीमत करीब 15 करोड़ रुपये थी। जमीन की उपयोगिता को लेकर कोई स्पष्ट उद्देश्य नहीं बताया गया। आरोप है कि ज़मीन की खरीद में जानबूझकर अनियमितताएं बरती गईं और कीमत को कई गुना बढ़ाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

सीएम धामी के निर्देश पर जांच और कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोटाले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के आदेश दिए थे। सचिव रणवीर सिंह चौहान ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 29 मई को सौंपी, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत उजागर हुई। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए और कार्मिक विभाग ने मंगलवार को निलंबन आदेश जारी कर दिए।

नए अफसरों की तैनाती
IAS मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि IAS नितिका खंडेलवाल को टिहरी का डीएम नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल

यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल

 Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला नाथू गांव के पास यमुना नदी में डूबकर एक ही परिवार की छह किशोरियों की मौत हो गई। यह हादसा 3 जून को सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब ये किशोरियां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गई थीं।

 
रील से पहले रुला देने वाली हकीकत
 
बताया जा रहा है कि हादसे से पहले किशोरियों ने यमुना नदी के किनारे एक मस्ती भरी रील बनाई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिजनों के मुताबिक, ये किशोरियां अक्सर नदी किनारे रील बनाती थीं। हादसे के दिन भी उनके पास मोबाइल था। पुलिस को हादसे से पहले की दो वीडियो क्लिप मिली हैं, जिनमें किशोरियां नहाती और उछल-कूद करती दिख रही हैं।
 
कैसे हुआ हादसा?
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी में नहाते समय एक किशोरी अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी पांच किशोरियां भी एक-एक कर डूबती चली गईं। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें गोताखोरों और स्टीमर की सहायता ली गई। चार किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
 
कौन-कौन थीं मृतक किशोरियां?
 
इस दर्दनाक हादसे में जिन छह किशोरियों की मौत हुई, वे सभी एक ही परिवार से संबंधित थीं:
•मुस्कान (18) – सुरेश की बेटी
•संध्या (15) – सगी बहन
•दिव्या – सगी बहन
•नैना (13) – चचेरी बहन
•सोनम और सुहानी – मौसेरी बहनें, जो रिश्तेदारी में आई थीं
 
गांव में पसरा मातम, परिवार पर टूटा कहर
 
इस हादसे ने पूरे नगला नाथू गांव को सदमे में डाल दिया है। पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पक्की सड़क नहीं है, जिस वजह से एंबुलेंस को पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। उनका कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो कुछ जानें बच सकती थीं।
 
प्रशासन की प्रतिक्रिया और मुआवजा
 
हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
जिला प्रशासन की ओर से मृतक परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
नदी में छिपा था मौत का गड्ढा
 
हादसे के समय यमुना नदी में हाल ही की बारिश के कारण जल प्रवाह तेज था और नदी में कई गहरे गड्ढे बन गए थे। किशोरियों को इस गहराई का अंदाज़ा नहीं था। यमुना नदी की अनियमित गहराई और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के अभाव को लेकर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
 
समाज के लिए चेतावनी बन गया यह हादसा
 
यह हादसा केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। गर्मियों में नदियों, नहरों और अन्य जलस्रोतों में नहाने के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना आवश्यक है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि संवेदनशील इलाकों में चेतावनी बोर्ड, निगरानी टीम और सुरक्षा इंतजामों को अनिवार्य रूप से लागू करें।
BIG ACCIDENT : टैंकर और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

BIG ACCIDENT : टैंकर और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

  मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक टैंकर और कार की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे, जो कार में सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई। हादसे में कार के पखच्चे उड़ गए। मृतकों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात दो बजे उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग गांव मानपुर से शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस घर लौट रहे थे। तभी झाबुआ जिले के थाना थांदला की चौकी नोगावा से कुछ ही दूरी पर सजेली फाटक के पास टैंकर और कार में हुई जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में दो बच्चियां घयाल हो गइं। हादसे का शिकार परिवार उन्डीखाली शिवगढ़, देवगढ़ का रहनेवाला था।

 
Foods Banned in Flight: हवाई यात्रा में नारियल क्यों है बैन? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Foods Banned in Flight: हवाई यात्रा में नारियल क्यों है बैन? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

 Foods Banned in Flight: हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा के सख्त नियमों के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नारियल जैसी आम दिखने वाली चीज भी विमान में ले जाना मना है? नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में उन वस्तुओं की नई सूची जारी की है, जिन्हें यात्रियों को अपने साथ फ्लाइट में नहीं ले जाना चाहिए. इस सूची में कैंची, रस्सी, ब्लेड, छाता, माचिस, टेप और नाइट स्टिक जैसी वस्तुओं के साथ सूखा नारियल भी शामिल है.

अब सवाल उठता है कि आखिर नारियल से किसी को क्या खतरा हो सकता है? दरअसल, नारियल भले ही ठोस दिखता हो, लेकिन उसके अंदर तरल तत्व मौजूद होता है. उड़ान के दौरान जब हवा का दबाव बदलता है, तो नारियल फट सकता है. इससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इसके अलावा नारियल में तेल की मात्रा अधिक होती है, जो इसे ज्वलनशील बनाती है. यही कारण है कि सुरक्षा एजेंसियों ने नारियल को भी प्रतिबंधित वस्तुओं में शामिल किया है.

हालांकि, एयरलाइंस ने यह विकल्प दिया है कि अगर नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर चेक-इन बैग में रखा जाए, तो उसे ले जाया जा सकता है. लेकिन केबिन बैग में इसकी अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही, मछली, मांस, मसाले, मिर्च और अचार जैसी तेज गंध वाली चीजों को भी फ्लाइट के केबिन में ले जाना मना है.

अगर आप हवाई यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जान लेना जरूरी है कि आपकी बैग में रखी कोई आम सी चीज भी आपकी यात्रा में रुकावट बन सकती है. इसलिए सफर पर निकलने से पहले एयरलाइंस के दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ें और बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाएं.