लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
तिरुमाला तिरुपति मंदिर के 14 पुजारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

तिरुमाला तिरुपति मंदिर के 14 पुजारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के 14 पुजारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने आज मंदिर के पुजारियों, स्वास्थ्य और सतर्कता अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोरोना वायरस से लड़ने के उपायों पर चर्चा की गई है।


वहीं अब पुजारियों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उनका सैंपल लिया जा रहा है। बताते चले कि आंध्र प्रदेश में कोरोना के केस पहले के मुकाबले में अनलॉक में तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेशभर में कोरोना के कुल 38,044 मामले सामने आ चुके हैं।
 

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हो सकता है एक और प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हो सकता है एक और प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वित्त और वाणिज्य मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव का आकलन करेंगे। इस संदर्भ में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्यान अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने पर होगा। पिछली कुछ तिमाहियों में उपभोक्ता मांग गिरने के कारण अर्थव्यवस्था में सुस्ती आई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली ये बैठक डेढ़ घंटे तक के लिए निर्धारित की गई है। बैठक में वित्त और वाणिज्य मंत्रालयों के अधिकारी मौजूदा स्थिति पर अपनी राय देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शीर्ष 50 अधिकारियों से इनपुट ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आर्थिक सलाहकार परिषद, वित्त मंत्रालय में चीफ और प्रिंसिपल आर्थिक सलाहकार और नीति आयोग के साथ तीन अलग-अलग बैठकें भी की थीं।

कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए, केंद्र सरकार ने मई में अर्थव्यवस्था के लिए 20.97 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें देश के प्रत्येक वर्ग का खास ध्यान रखा गया था और गरीबों की सहायता के लिए कई महत्वपूर्ण एलान किए थे।

वित्त मंत्री ने किया एलान


वहीं इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रभाव का आकलन कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर मुद्दों को हल करने के लिए और उपाय करेगी।

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश कोरोना वायरस रोकने के लिए लगाए गए 'लॉकडाउन' से उबर रहा है और अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। उन्होंने जान और जहान (आजीविका) दोनों के महत्व को रेखांकित किया था।

हालांकि आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है लेकिन पूर्ण रूप से पुनरुद्धार बड़ी चुनौती बनी हुई है। उद्योग अभी भी क्षमता से नीचे काम कर रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने नए सिरे से लॉकडाउन की घोषणा भी की है।
 

इस बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैडेट्स और स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल

इस बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैडेट्स और स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली, कोरोना वायरस ने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। अब कोरोना का असर इस साल के स्वतंत्रता दिवस के समारोह पर भी पड़ेगा। 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में कई तरह की पाबंदियां होंगी। कोरोना काल में सिर्फ 20 प्रतिशत वीवीआईपी या अन्य लोग ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के गवाह बनेंगे। स्कूली बच्चों को समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा।

रक्षा सचिव अजय कुमार और एएसआई निदेशक पिछले हफ्ते लाल किला का जायजा ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यक्रम पूरी तरह से अलग होगा। बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। कैडेट्स और नेशनल कैडेट कॉर्प्स भी इस लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल नहीं होंगे।
वीवीआईपी पहले की तरह लाल किले की प्राचीर पर नहीं बैठ पाएंगे, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। पहले दोनों तरफ करीब 900 वीवीआईपी बैठते थे, लेकिन इसबार सिर्फ 100 लोगों को ही अनुमति मिलेगी और उन्हें प्राचीर के निचले स्तर पर बैठना होगा।
सूत्रों के अनुसार 15 अगस्त के दिन लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में 1500 के करीब ऐसे लोग शामिल होंगे, जिन्होंने कोरोना से जंग जीती है। इनमें 500 स्थानीय पुलिस के लोग होंगे और अन्य एक हजार लोग देश के विभिन्न हिस्सों से इसमें भाग लेंगे।
पिछले साल तक, प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने व देखने के लिए कम से कम 10 हजार लोग समारोह में शामिल होते थे। हाल ही में एक बैठक में रक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया कि कोरोना को हराने वाले लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बुलाया जाए। इसके बाद गृह मंत्रालय ने योजना के अनुसार इसपर काम शुरू कर दिया है।
 

मध्यप्रदेश में मंत्रियो को मिला विभाग,देखे किसे कौन सा विभाग मिला

मध्यप्रदेश में मंत्रियो को मिला विभाग,देखे किसे कौन सा विभाग मिला

भोपाल, मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है, इसके साथ ही लंबे समय से चल रहे कयासों का दौर खत्म हो गया है। सीएम शिवराज सिंह ने इसकी घोषणा की थी।


मध्यप्रदेश में मंत्रियों को सौंपे गए विभाग -

नरोत्तम मिश्रा- गृह एवं संसदीय कार्य विभाग
अरविंद भदौरिया- सहकारिता विभाग
ओमप्रकाश सकलेचा-एमएसएमई विभाग
गोविंद सिंह राजपूत- परिहवन विभाग
गोपाल भार्गव- पीडब्ल्यूडी विभाग
भूपेंद्रसिंह- नगरीय प्रशासन विभाग
मोहन यादव- उच्च शिक्षा विभाग
जगदीश देवड़ा-वित्त विभाग
बिसाहू- खाद्य विभाग
यशोधरा राजे- खेल विभाग
विश्वास सारंग- तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
इमरती- महिला बाल विकास विभाग
अरविंद भदौरिया- सहकारिता विभाग
ओमप्रकाश सकलेचा-एमएसएमई विभाग
गोविंद सिंह राजपूत- परिहवन विभाग
गोपाल भार्गव- पीडब्ल्यूडी विभाग
भूपेंद्रसिंह- नगरीय प्रशासन विभाग
मोहन यादव- उच्च शिक्षा विभाग
जगदीश देवड़ा-वित्त विभाग
बिसाहूलाल- खाद्य विभाग
यशोधरा राजे- खेल विभाग
विश्वास सारंग- तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
इमरती- महिला बाल विकास विभाग
एंदल सिंह कंसाना- पीएचई विभाग
महेंन्द्र सिंह सिसोदिया- स्वास्थ्य विभाग
राजयवर्धन दत्तीगांव- उद्योग विभाग
 

शराब और पार्टी के बहाने होता था हवस बुझाने का काम, जाने कहा का है मामला

शराब और पार्टी के बहाने होता था हवस बुझाने का काम, जाने कहा का है मामला

भोपाल,एक ओर पूरा प्रदेश कोरोना से जंग लड़ रहा है तो वहीं दरिंदे ऐसे हालात में भी घिनौनी करतूतों में लगे हुए हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां नाबालिग लड़कियों के साथ यौनशोषण के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस की टीम ने आरोपियों के अड्डे में दबिश दी है। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है।
दरअसल रातीबड़ थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम कल रात इलाके की गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नशे में धुत्त 6 लड़कियां सड़क पर घूमती पाई गई। पुलिस ने जब युवतियों से पूछताछ की तो बताया कि वे पार्टी से लौट रही है। वहीं पुलिस ने जब युवतियों से पूरी जानकारी मांगी तो बताया कि नागालिग लड़कियों को पार्टी में बुलाया जाता है और उनके साथ दुष्कर्म किया जाता है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शाहपुरा के इलाके के फ्लैट में दबिश दी। युवतियों ने बताया कि इस फ्लैट में युवतियों के साथ शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया।

 

इस राज्य के राजभवन में पहुंचा कोरोना संक्रमण, राजभवन के 18 स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

इस राज्य के राजभवन में पहुंचा कोरोना संक्रमण, राजभवन के 18 स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई | महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस अब राजभवन तक पहुंच गया है| रिपोर्ट के मुताबिक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 18 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| बता दें कि अब तक राजभवन के 100 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है जिसमें से 55 लोगों की ही रिपोर्ट सामने आई है| अभी और कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है|

बता दें कि राजभवन में काम करने वाले एक जूनियर इलेक्ट्रिशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया था| इसके बाद राजभवन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई| इन कर्मचारियों में से अब तक 55 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें से 18 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| राहत की बात ये है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं|
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है| शनिवार को कोरोना के 8,139 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 2,46,600 हो गई है| राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दिन में 223 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 10,116 हो गई है| कोविड-19 के मामलों में शनिवार की बढ़ोतरी ने एक दिन पहले मामलों में 7,862 की बढ़ोतरी को पीछे छोड़ दिया|
 
हार्दिक पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हुए नियुक्त

हार्दिक पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हुए नियुक्त

लोकसभा चुनाव 2019 से ऐन पहले कांग्रेस में आए पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल को अब पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है. हार्दिक पटेल को अब गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. वहीं इस वक्त अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं.


गुजरात में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस ने हार्दिक पटेल पर नया दांव चला है. पार्टी ने हार्दिक पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से हार्दिक पटेल को तत्काल प्रभाव से गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है.

 

इस राज्य के सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस राज्य के सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास को बम से उड़ाने का धमकी भरा कॉल आने पर शुक्रवार को पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। विधायकपुरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसएचओ ओमप्रकाश मातया ने बताया कि सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर पुलिस कंट्रोम रूम में कॉल आया। फोनकर्ता ने कॉल कर मुख्यमंत्री निवास को बम से उड़ाने की धमकी देकर फोन काट दिया। पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से संपर्क करने का प्रयास करने पर मोबाइल नंबर बंद मिला। बम की धमकी मिलते ही पुलिस आलाधिकारियों को सूचित किया।

सीएम हाउस को बम से उड़ाने की धमका भरा कॉल आने का पता चलने पर पुलिस महकमें में हडक़म्प मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मोबाइल लोकेश व डिटेल के आधार पर कानोता थाने से एक टीम को जमवारामगढ़ रवाना किया गया। जमवारामगढ के पापड़ा गांव में सिगोलों की ढाणी निवासी लोकेश मीणा (22) को पुलिस ने धर-दबोचा। पूछताछ में उसने पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल करना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लोकेश मीणा को गिरफ्तार कर मोबाइल व सिमकार्ड जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में आरोपी लोकेश मीणा के साइको होना सामने आया है।
नेपाल में भारत के न्यूज़ चैनल के प्रसारण को रोका गया, केबल टीवी प्रोवाइडर्स का दावा

नेपाल में भारत के न्यूज़ चैनल के प्रसारण को रोका गया, केबल टीवी प्रोवाइडर्स का दावा

नई दिल्ली, भारत और नेपाल को लेकर तनाव जारी है. इस बीच नेपाल ने भारतीय न्यूज़ चैनल के प्रसारण पर रोक लगा दी है. नेपाल में केबल टीवी के प्रोवाइडर्स ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि देश में भारतीय चैनल के प्रसारण का सिग्नल रोक दिया गया है. हालांकि कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.


 

ED ने भगोड़ा नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

ED ने भगोड़ा नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

नई दिल्ली, हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने बुधवार को कहा कि उसने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत जब्त की है.


नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में कथित रूप से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के सिलसिले में धन शोधन के आरोपों पर ईडी की जांच चल रही है.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘जब्त संपत्तियों में मुंबई के वर्ली में समुद्र महल नामक भव्य इमारत में चार फ्लैट, समुद्र के किनारे एक फार्म हाउस और अलीबाग में जमीन, जैसलमेर में एक पवन चक्की, लंदन में एक फ्लैट, संयुक्त अरब अमीरात में आवासीय फ्लैट तथा शेयर और बैंक में जमा राशि है.’’

मुंबई की एक विशेष अदालत ने आठ जून को ईडी को संपत्तियों को जब्त करने के लिए अधिकृत किया था. नीरव मोदी को इसी अदालत ने पिछले साल पांच दिसंबर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था.

ईडी ने कहा कि उसने भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून, 2018 के तहत 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. एजेंसी अब तक धनशोधन रोकथाम कानून के तहत नीरव मोदी की 2,348 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है.

नीरव मोदी ब्रिटेन की एक जेल में बंद है. उसे मार्च, 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय भारत प्रत्यर्पित किये जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है.

 

जब दुकान में चोरों को नहीं मिली नकदी तो मालिक के लिए लिख गए संदेश- भाई कैश तो रखा करो,जाने कहा की है घटना

जब दुकान में चोरों को नहीं मिली नकदी तो मालिक के लिए लिख गए संदेश- भाई कैश तो रखा करो,जाने कहा की है घटना

जयपुर, चोरी के कई किस्से आपने देखे सुने होंगे, लेकिन जयपुर की एक मॉल में अजीबो-ग़रीब चोरी हुई है. चोरों ने पहले एक कंप्यूटर की दुकान से लाखों के मोबाइल फोन और लैपटॉप चुरा लिए, लेकिन जब उन्हें दूसरी दुकान के कैश बाक्स में नकदी नहीं मिली तो उस पर दुकान मालिक के लिए संदेश लिख गए कि भाई कैश तो रखा करो.

मामला जयपुर के पॉश इलाके में बने मॉल क्रिस्टल कोर्ट का है. मॉल में निखिल जैन ने अरिहंत स्टोर्स के नाम से अपनी दुकान खोल रखी है. इसी मॉल में पवन सेन का सैलून भी है. चोर रात को करीब 11 बजे मॉल में दाखिल हुए. मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जब वारदात के बाद पुलिस ने खंगाला तो पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि ये चोर अर्ध नग्न हालत में चोरी करने आए थे.

चोरों ने करीब चार घंटे तक मॉल में रहकर वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी में वो सुबह करीब तीन बजे माल से निकलते दिखे. इस दौरान उन्होंने अरिहंत स्टोर्स से महंगे मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप चुराए. इसके बाद वो ताला तोड़कर पवन के सैलून में घुसे, लेकिन वहां उन्हें नकदी नहीं मिली तो कैश बाक्स पर दुकानदार के लिए संदेश लिख दिया कि भाई कैश तो रखा करो.


अब जवाहर सर्किल थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का पता लगाने में जुटी है. सबसे ज़्यादा हैरानी इस बात कि है कि आख़िर मॉल के सुरक्षाकर्मी चोरी के वक्त कहां थे? इस मॉल में कई ब्रांड के शोरूम हैं और जयपुर के मशहूर गौरव टावर से ये मॉल सटा हुआ है. चोर मॉल में घुसे कहां से पुलिस इसकी भी पड़ताल में जुटी है, हालांकि चोर मॉल की किचन से बाहर निकले.

 

सावन के पहले सोमवार पर धूम धाम से निकली 'बाबा महाकाल' की सवारी

सावन के पहले सोमवार पर धूम धाम से निकली 'बाबा महाकाल' की सवारी

उज्जैन, श्रावन मास के पहले सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई।भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी की शुरुआत में महाकाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। यहां कोरोना का असर बाबा महाकाल की सवारी पर साफ देखा गया। कोरोना गाइडलाइन के तहत सवारी मार्ग परिवर्तित कर दिया गया, तो वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। ख़ास बात यह रही कि पहली बार बाबा महाकाल की सवारी मार्ग पर रेड कारपेट बिछाया गया।


महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे बाबा की पालकी का पूजन किया गया और इसके बाद बाबा नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर से शुरू हुई बाबा की सवारी बड़े गणेश मंदिर होते हुए सिद्ध आश्रम से रामघाट पहुंची। इसके बाद शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई।

 

शहीद देवेन्द्र मिश्रा की बेटी बोलीं- पुलिस ज्‍वाइन कर विकास दुबे जैसों को असली जगह भेजूंगी

शहीद देवेन्द्र मिश्रा की बेटी बोलीं- पुलिस ज्‍वाइन कर विकास दुबे जैसों को असली जगह भेजूंगी

कानपुर. गैंगस्‍टर विकास दुबे से एनकाउंटर में शहीद हुए यूपी पुलिस के डीएसपी देवेन्द्र मिश्रा (Devendra Mishra) की बेटी ने पुलिस फोर्स ज्वाइन करने की बात कही है. कानपुर के चौबेपु​र थाना क्षेत्र में बीते 3 जुलाई को बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में डीएसपी देवेन्द्र मिश्रा समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए थे. पुलिस टीम का नेतृत्व देवेन्द्र मिश्रा ही कर रहे थे. बीते शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने के बाद रविवार को बेटियों ने उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देवेन्द्र मिश्रा की बड़ी बेटी वैष्णवी ​ने पुलिस ज्वाइन करने की बात कही है. वैष्णवी ने कहा कि वह डॉक्टर बनने के अपने सपने को छोड़ देंगी और अपने पिता की तरह ही पुलिस फोर्स ज्वाइन करेंगी. वैष्णवी ने कहा, 'मैं विकास दुबे जैसे अपराधियों को वहीं भेजूंगी, जहां उनकी असली जगह है.' शहीद देवेन्द्र की छोटी बेटी वैशाली सिविल सेवा में जाना चाहती हैं. 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही वैशाली ने कहा कि वो सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं. 

पाक पीएम इमरान खान बोले- हर कीमत पर पूरा करेंगे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा

पाक पीएम इमरान खान बोले- हर कीमत पर पूरा करेंगे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को किसी भी कीमत पर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 60 अरब डॉलर की यह परियोजना दो देशों की सदाबहार दोस्ती की प्रतीक है।


स्थानीय अखबार डॉन की एक खबर के अनुसार, खान ने सीपीईसी परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक में कहा कि यह पाकिस्तान के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए शानदार परियोजना है। उन्होंने कहा कि यह विशाल व बहुआयामी मुहिम पाकिस्तान के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। खान ने सीपीईसी प्राधिकरण के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इसकी कार्यशैली और दक्षता बढ़ाने के लिए उपाय करने की जरूरत है।


उन्होंने कहा, ‘यह गलियारा पाकिस्तान तथा चीन की दोस्ती का प्रतीक है और मेरी सरकार इसे किसी भी कीमत पर पूरा करेगी व पाकिस्तान के हर नागरिक तक इसके फायदे पहुंचाएगी।’ खान का यह बयान ऐसे समय आया है जब चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने एक ही दिन पहले पाकिस्तान के अपने समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ फोन पर हुई बातचीत में सीपीईसी परियोजना के बारे में चर्चा की थी।


वांग ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सीपीईसी की परियोजनाओं को तेज करने की जरूरत पर बल दिया था। उन्होंने यह भी उम्मीद व्यक्त की थी कि पाकिस्तान की सरकार वहां काम कर रही चीन की कंपनियों व चीन के लोगों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराएगी। सीपीईसी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है। यह चीन की कई अरब डॉलर की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) की प्रमुख परियोजना है।


चीन के एक अधिकारी ने पिछले महीने स्वीकार किया था कि बीआरआई के तहत अधिकांश परियोजनाएं कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई हैं। सीपीईसी पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर से होकर गुजरता है। इस कारण भारत शुरुआत से ही इस परियोजना का विरोध करता आया है।

 

लद्दाख: PM नरेंद्र मोदी ने चीन को दिए ये 5 कड़े संदेश

लद्दाख: PM नरेंद्र मोदी ने चीन को दिए ये 5 कड़े संदेश

नई दिल्ली, पूर्वी लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के भारतीय जवानों की हौसला अफजाई करने पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लेह पहुंच गए. अपने संबोधन में पीएम ने कुटिल चालें चल रहे चीन को कुछ कड़े संदेश भी दे डाले.
पीएम के संबोधन में चीन को दिए गए 5 कड़े संदेश

- चीन को संदेश देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-विस्तारवाद का युग समाप्त हो चुका है. विस्तारवाद विश्व शांति एवं पूरी मानवता के लिए ख़तरा है. विस्तारवाद ने ही मानव जाति का विनाश किया. पूरी दुनिया विस्तारवाद के ख़िलाफ़ मन बना चुकी है. विकासवाद का समय है.'' गौरतलब है कि चीनी कुटिल चाल चलते हुए दूसरे देशों की जमीन पर अपना दावा जताता रहा है.

- नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जवानों से कहा-वीर भोग्य वसुंधरा. यानी वीर अपने शस्त्र की ताकत से ही मातृभूमि की रक्षा करते हैं. ये धरती वीर भोग्या है. इसकी रक्षा-सुरक्षा को हमारा सामर्थ्य और संकल्प हिमालय जैसा ऊंचा है. ये सामर्थ्य और संकल्प में आज आपकी आंखों पर, चेहरे पर देख सकता हूं. आप उसी धरती के वीर हैं, जिसने हजारों वर्षों से अनेकों आक्रांताओं के हमलों और अत्याचारों का मुंहतोड़ जवाब दिया है. हम वो लोग हैं जो बांसुरीधारी कृष्ण की पूजा करते हैं, वहीं सुदर्शन चक्रधारी कृष्ण को भी अपना आदर्श मानते हैं.''

- पीएम ने कहा, भारत आज जल, थल, नभ और अंतरिक्ष तक अपनी ताकत का इजाफा कर रहा है. हम आधुनिक आयुधों का इस्तेलमाल कर रहे हैं और दुनिया की आधुनिक से आधुनिक तकनीक भारत की सेना में शामिल कर रहे है. युद्ध की बात हो या फिर शांति की बात, जब भी जरुरत पड़ी है तो विश्व ने हमारे वीरों का पराक्रम भी देखा है.

- जब देश की रक्षा आपके (देश के जवानों के)हाथों में है तो देश निश्चिंत है. आपके रहते देश निश्चिंत है. आपके त्याग, बलिदान के कारण हमारा आत्म निर्भर भारत का सपना और मजबूत होत रहा है. अभी जो आपने और आपके साथियों ने वीरता दिखाई है उसने पूरी दुनिया में संदेश दिया है कि भारत की ताकत क्या है?

- राष्ट्रतकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां दोहराते हुए पीएम ने कहा-जिनके सिंहनाद से सहमी, धरती रही अभी,धरती रही अभी तक डोल,कलम आज उनकी जय बोल.....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जवानों ने अपने अंदर की आग और गुस्सा दिखा दिया है. आपके पुरुषार्थ और साहस पर हमें नाज है.'महान तमिल कवि तिरुवल्लुथवर की कविता का उल्लेंख करते हुए पीएम ने कहा- तिरुवल्लु वर ने कहा था-शौर्य, सम्माउन, मर्यादापूर्ण व्य-वहार और विश्व सनीयता ये चार गुण किसी भी देश की सेना का प्रतिबिंब होते हैं भारतीय सेना हमेशा से इसी मार्ग पर चली है
 

ट्रेन और मिनी बस की टक्कर में 29 सिख तीर्थयात्रियों की हुई मौत, जाने कहा की है घटना

ट्रेन और मिनी बस की टक्कर में 29 सिख तीर्थयात्रियों की हुई मौत, जाने कहा की है घटना

लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक मिनी बस के ट्रेन से टकरा जाने के कारण 29 लोगों की जान चली गयी. मृतकों में अधिकतर सिख श्रद्धालु थे. अधिकारियों ने बताया कि कराची से लाहौर जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस ने दोपहर डेढ़ बजे फर्रूकाबाद में एक मानव रहित क्रॉसिंग पर मिनी बस को टक्कर मार दी. बस में सिख श्रद्धालु सवार थे. यह घटना जहां हुई वह लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर है. इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि हादसे में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी. इनमें से ज्यादातर पाकिस्तानी सिख थे.

हाशमी ने बताया, 'बस सिख श्रद्धालुओं को फर्रूकाबाद में गुरुद्वारा सच्चा सौदा ले जा रही थी. श्रद्धालु पेशावर से ननकाना साहिब आए थे. ननकाना साहिब में रूकने के बाद वे पेशावर जा रहे थे. ननकाना साहिब की सीमा तक उन्हें ईटीपीबी की सुरक्षा दी गयी थी.' रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. रेलवे ने कहा है कि एक संभागीय इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया और मामले में जांच शुरू की गयी है. रेल मंत्री शेख राशिद ने अधिकारियों को घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कदम उठाने का आदेश दिया है

पाकिस्तान के डॉन न्यूज टीवी के अनुसार, पाकिस्ताान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना पर दुख व्यशक्ता किया है. पाकिस्ताॉन के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा के जिला पुलिस ऑफिसर गाजी सलाहुद्दीन ने कहा ‍यह घटना शेखुपुरा के फरूकाबाद की है. कराची से लाहौर जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन की एक वैन से टक्कार हो गई.
 

 

छह जुलाई से फिर से जनता के लिए खुलेंगे एएसआई संरक्षित स्मारक : प्रह्लाद पटेल

छह जुलाई से फिर से जनता के लिए खुलेंगे एएसआई संरक्षित स्मारक : प्रह्लाद पटेल

केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुरुवार को कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक छह जुलाई से जनता के लिए फिर खुल जाएंगे। इससे पहले जून में संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई के रखरखाव वाले 3,000 से अधिक स्मारकों में से 820 को फिर खोल दिया था जहां धार्मिक समारोह होते हैं।

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद थे जिनकी देखभाल एएसआई करता है। मंत्री ने कहा कि स्मारक के अधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
सूत्रों के अनुसार ऐसे स्थलों पर पर्यटकों के लिए मास्क पहनने का नियम बनाया जा सकता है।

पटेल ने ट्वीट किया, ‘मैंने संस्कृति मंत्रालय और एएसआई के साथ मिलकर सभी स्मारकों को छह जुलाई से फिर से खोलने का निर्णय लिया है।’ हालांकि राज्य और जिला प्रशासन की अनुमति से ही ऐसा किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जो भी स्मारक फिर खुलेंगे, उनमें स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।
 

प्रधानमन्त्री का था इस चीनी एप्प में अकाउंट, बेन के बाद डिलीट किये अपना अकाउंट

प्रधानमन्त्री का था इस चीनी एप्प में अकाउंट, बेन के बाद डिलीट किये अपना अकाउंट

नई दिल्ली, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चीन पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है. इसी के मद्देनजर हाल में ही 59 चीनी एप्स को बैन कर दिया है. इन 59 एप्स में Tik Tok और Weibo जैसे एप भी शामिल हैं जो काफी पॉपुलर हैं. अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना अकाउंट Weibo से हटा दिया हैं. पीएम मोदी ने कुछ साल पहले ही Weibo ज्वाइन किया था.


सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि वीआईपी खातों के लिए, Weibo को छोड़ना जटिल प्रक्रिया है. यही वजह है कि आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी अनुमति देने में बहुत देरी की जा रही है. बता दें कि Weibo पर पीएम मोदी के 115 पोस्ट थे. यह मैन्युअल रूप से उन्हें हटाने का निर्णय लिया गया और बहुत प्रयास के बाद 113 पोस्ट को हटा दिया गया है.

 

PM मोदी के की घोषणा के बाद अब इस राज्य की सरकार देने जा रही है जून 2021 तक फ्री राशन

PM मोदी के की घोषणा के बाद अब इस राज्य की सरकार देने जा रही है जून 2021 तक फ्री राशन

नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को देश की पूरी आबादी को मुफ्त राशन देना चाहिए. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने यह भी एलान किया कि जून 2021 तक राज्य में सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जाएगा. इसके अलावा ममता बनर्जी ने अपनी बात चीन के साथ जारी तनातनी पर भी रखी. उन्होंने कहा कि कुछ एप्स पर प्रतिबंध लगाना पर्याप्त नहीं है, हमें चीन को करारा जवाब देना चाहिए.


इसके साथ ही ममता बनर्जी ने राज्य में एक जुलाई से शुरू हो रहे अनलॉक-2 के लिए कई छूटों की जानकारी भी दी. साथ निजी बस ऑपरेटर्स को चेताया कि वे किराया बढ़ाने की मांग छोड़ दें.


ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में सुबह 5.30 से 8.30 तक मॉर्निंग वॉक की छूट रहेगी. ऐसा करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा.राज्य में होने वाली शादियों में 50 लोग एकत्रित हो सकेंगे. इसी तरह श्राद्ध में 25 लोगों के जमा होने की छूट होगी.


बता दें कि देश में एक जुलाई से अनलॉक-2 लागू हो रहा है. केंद्र सरकार ने इसके लिए सोमवार को ही गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. हालांकि, अनलॉक-1 की तरह अनलॉक-2 में भी राज्यों को यह छूट दी गई है कि वे अपनी जरूरतों के मुताबिक केंद्र के दिशानिर्देश में बदलाव कर सकते हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इसी आधार पर राज्य में कुछ अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है.

 

शादी में शामिल हुए 95 लोग निकले कोरोना संक्रमित, शादी के 2 दिन बाद हुई दुल्हे की मौत, जाने कहा की है यह खबर

शादी में शामिल हुए 95 लोग निकले कोरोना संक्रमित, शादी के 2 दिन बाद हुई दुल्हे की मौत, जाने कहा की है यह खबर

पटना | बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि पटना के पालीगंज गाँव के एक शादी समारोह में शामिल हुए 95 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | इसके साथ ही खबर मिली है कि इस शादी के सिर्फ दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई थी | जानकारी के अनुसार दूल्हा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, जो गुरूग्राम में नौकरी करता था | चौकाने वाली बात यह है कि दूल्हे में कोविड-19 के लक्षण होने के बावजूद दुल्हे का अंतिम संस्कार बिना कोरोना टेस्ट के ही कर दिया गया |

पालीगंज गांव की है घटना
बता दें कि यह घटना पटना जिले के पालीगंज गांव की है 
| यहां दूल्हे की मौत की खबर सामने आने के बाद जब प्रशासन ने समारोह में शामिल हुए लोगों का टेस्ट किया तो 95 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए| मामले के सामने आने के बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है| बिहार में यह पहला ऐसा मामला सामने आया है, जहां कोरोना वायरस के विस्तार का इतना बड़ा मामला देखने को मिला है| हालांकि, प्रशासन का कहना है कि दूल्हे का कोरोना टेस्ट इसलिए नहीं हो सका, क्योंकि परिजनों ने प्रशासन को सूचना देने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था|


15 जून को हुई थी शादी
आपको बता दें कि यह शादी समारोह 15 जून को संपन्न हुआ था और शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई थी | पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर मृतक गुड़गांव से 12 जून को ही गांव पहुंचा था| जब दू्ल्हा गांव पहुंचा था, तब उसमें कोरोना के लक्षण थे, लेकिन उसके परिवार ने शादी का न टालने का फैसला लिया| शादी के सिर्फ दो दिन बाद ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और पटना के एम्स ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई|
जिला प्रशासन को जब दूल्हे की मौत के बारे में पता चला तो उसने शादी में शामिल हुए लोगों का कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें अब तक 95 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं | प्रशासन का कहना है कि कोरोना के लक्षण दिखने के बावजूद शादी कर परिवार वालों ने दिशा निर्देशों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया है|