लखनऊ : आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के यूपी के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों पर छापामारी की है। जिसमें आगरा के मनोज यादव लखनऊ में गजेंद्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन चल रही है।
लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं।
शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में शनिवार को गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। 12 जिलों को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस-वे आसान ट्रांसपोर्टेशन के साथ ही रोजगार सृजन का माध्यम बनेगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक कलस्टर बनाए जाने के साथ ही शाहजहांपुर में प्रस्तावित हवाई पट्टी सेना के लिए सहायक साबित होगी। यह एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर के विकास की रफ्तार तेज करेगा। इस दौरन उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी सभास्थल पर मौजूद रहेंगे . प्रधानमंत्री लगभग एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई हैं।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी सारी तैयारी परखीं। फ्लीट रिहर्सल किया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने फोर्स को ब्रीफ किया। हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बारे में बताया। प्रधानमंत्री के आने से लेकर जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रित करने के संबंध में अंतिम तैयारी को अंजाम दिया गया।
इस दौरान लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जाएगा। सीतापुर और बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। नेशनल हाईवे पर सिर्फ रैली में शामिल होने वाले वाहन ही चलेंगे।
गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े मुख्य तथ्य
594 किलोमीटर लंबा यह सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा। यह मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में जूड़ापुर दांदू में नेशनल हाईवे-19 में मिलेगा। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद लखनऊ से मेरठ की दूरी महज पांच घंटे की रह जाएगी। गंगा एक्सप्रेस पर वाहनों की गति करीब 120 किमी प्रति घंटा होगी। गंगा नदी पर लगभग 960 मीटर और रामगंगा नदी पर लगभग 720 मीटर लंबाई के दीर्घ पुल बनेंगे। परियोजना की कुल लागत 36, 230 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से जमीन का अधिग्रहण लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
सेना को मिलेगी सहायता
जलालाबाद के गांव बढोडार, चमरपुर कलां, पीरू सहित पांच गांवों में 960 मीटर की हवाई पट्टी बनाई जाएगी। इससे नेपाल और चीन तक एयरफोर्स की पहुंच आसान रहेगी। एयरफोर्स के लिए बरेली के बाद शाहजहांपुर नया बेस साबित होगा।
एक्सप्रेस-वे पर मिलेंगी ये सुविधाएं
डिजाइन में एक्सप्रेसवे के किनारे दी जाने वाली सुविधाओं को भी दिखाया गया है। इसमें कार, बस के लिए पार्किंग, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सर्विस स्टेशन, फूड आउटलेट, ढाबा, पानी पीने के बूथ, शौचालय ब्लॉक को शामिल किया गया। इस सुविधाओं को देने के लिए 250 मीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा स्थान लिया जाएगा।
मिलेगा रोजगार, बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर
एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक कॉरिडोर बनेंगे। एक्सप्रेसवे के नजदीक उद्योग लगेंगे। इससे 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हाईवे किनारे शिक्षण संस्थाएं, कृषि आधारित उद्योग लगेंगे। कोल्ड स्टोरेज, हैंडलूम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, मंडी तथा दुग्ध आधारित उद्योगों आदि की स्थापना में सहायक होगा।
रूट डायवर्जन
मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली बाईपास विलयधाम चौराहा से नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।
बरेली की ओर से सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर जाने वाले वाहन लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज होते हुए जाएंगे।
शहर से शाहजहांपुर की तरफ जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास होकर बीसलपुर चौराहा, नवदिया झादा से भुता, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।
बदायूं की ओर से आने वाले वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर बाईपास, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।
जौनपुर : केराकत तहसील क्षेत्र के नयनपुर गांँव निवासी कांग्रेस पार्टी के नेता की कार उस दौरान दुर्घटना ग्रस्त हुई जब वह नगर में आयोजित एक मीटिंग से वापस लौट रहे थे कि उसी दौरान आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गोनौली गांव के पास असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चालक व कांग्रेसी नेता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया,। उक्त ग्राम निवासी कांग्रेस नेता भगवानदीन 28 वर्षीय नगर में आयोजित एक पार्टी मीटिंग में भाग लेने कार से गए थे जो वापस लौटते समय शाम करीब सात बजे आजमगढ वाराणसी मार्ग पर गोनौली गांव के पास कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें बैठे भगवानदीन,आनंद कुमार गुप्ता 22 वर्षीय व चालक धनन्जय कुमार 23 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए, कांग्रेस नेता की कार दुर्घटना में ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को लगाया गया लेकिन फोन न उठाने के कारण उक्त लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए ऑटो से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भेजा गया जिन्हें डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख भगवानदीन व चालक धनन्जय को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
झांसी : शहर के आशिक चौराहा क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब दो पक्षों में बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गयी। महिलाओं की भी पिटाई की गई। मामला प्रेम विवाह के विरोध का बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुशवाहा का परिवार कोतवाली क्षेत्र के झारखडिय़ा मुहल्ले में रहता है। उनके घर के सामने पंचवटी निवासी विनय सेन कपड़ों की दुकान खोले है। विनय और अशोक कुशवाहा की पुत्री अंजली का आपस में प्रेम हो गया। लगभग 15 दिन पूर्व जब अशोक व उनकी पत्नी घर पर नहीं थे तभी अंजली घर से सामान आदि लेकर चली गयी। इसकी सूचना अशोक ने पुलिस को दी थी। बाद में उन्हें पता चला कि पुत्री अंजली ने विनय से शादी कर ली है। शुक्रवार लगभग 12 बजे दोपहर अंजली अपने पति के साथ आ रही थी, तभी अंजली की माँ व परिवार वालों ने उन्हें आशिक चौराहे के पास देखकर रोका, तो विवाद होने लगा। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी
दुनिया में कोरोना का कहर अभी भी जारी है. दुनिया के अनेक देशों में ओमीक्रॉन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. ऐसे में लोगों को पहली की तरह मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई बरतने की काफी जरूरत है. कई लोग फेस मास्क पहनने को गंभीरता से नहीं लेते. कुछ तो गलत तरह से मास्क पहन लेते हैं जबकि कुछ मास्क पहनते ही नहीं. मगर इन दिनों एक शख्स की खूब चर्चा है. वो इसलिए कि उसने मास्क तो पहना मगर वो आम मास्क्स की तरह नहीं था. दरअसल, शख्स ने महिलाओं की अंडरवियर को फेस मास्क की तरह पहनकर फ्लाइट में ट्रैवेल करने का प्लान बना लिया.
अमेरिका के फ्लॉरिडा में एडम जीन नाम के एक शख्स अपनी अजीबोगरीब हरकत के कारण काफी चर्चा में हैं. केप कोरल के एडम हाल ही में फ्लोरिडा के फोर्ट लौडरडेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वॉशिंग्टन डीसी जा रहे थे. अमेरिका में ओमीक्रॉन वेरिएंट के चलते फ्लाइट में मास्क अनिवार्य है. इसलिए वो इसका विरोध कर रहे थे. विरोध करने का उन्होंने अलग ही तरीका ढूंढ निकाला.
एडम ने लाल रंग की महिलाओं की अंडरवियर को फेस मास्क की तरह पहन लिया. जैसे ही उन्हें फ्लाइट कर्मियों ने देखा, वैसे ही वो उनकी अंडरवियर हटाने के लिए चले आए. मगर एडम ने जब मना किया तो उन्हें धक्के मारकर फ्लाइट से उतार दिया गया. जब एडम ने पूछा कि उन्हें फ्लाइट से क्यों उतारा जा रहा है तो कर्मी ने कहा कि एडम ने मास्क के नियमों का ठीक ढंग से पालन नहीं किया है.
एडम पर एयरलाइन कंपनी ने लगाया बैन
एडम ने कहा कि वो पहले भी कुछ फ्लाइट्स में अपना विरोध दर्शाने के लिए ऐसा कर चुके हैं. हालांकि वो अपने गनतव्य तक हर बार पहुंचे हैं मगर इस बार उनकी ये हरकत एयरलाइन कर्मियों के गले नहीं उतरी. यही नहीं, यूनाइटेड एयरलाइन्स ने उन्हें बाद में एक मेल भी किया जिसमें ये बताया गया था कि उन्हें उस एयरलाइन में यात्रा करने से हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है. एयरलाइन द्वारा जारी किए गए बयान में भी यही कहा गया है कि मास्क के नियमों का पालन ना करने पर यात्री को फ्लाइट से उतारा गया है.
A Florida man gets kicked off of a United Airlines flight for wearing red women’s underwear on his face as a mask. He wore the underwear as a protest to the mask mandate. The man was kicked off the flight bound for DC.
— ????News You Need (@ElizManresa) December 16, 2021
????Fox4 @RobManch pic.twitter.com/XKBteEPLv6
टोक्यो : जापान के ओसाका प्रान्त में एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गयी। दमकल विभाग को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 1020 बजे आग लगने की सूचना मिली। विभाग के अनुसार जेआर ओसाका स्टेशन के पास स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई और करीब 1045 तक उसे बुझा दिया गया था। उन्होंने बताया कि आग से 20 वर्ग मीटर का क्षेत्र जल गया है।
थिम्फू/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें जल्द ही एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। दरअसल, भूटान सरकार ने पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Ngadag pel gi khorlo से सम्मानित करने की घोषणा की है।
जानकारी देते हुए भूटान पीएम कार्यालय ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना किसी शर्त के दोस्ती, भूटान के लिए उनके समर्थन और विशेष तौर पर कोरोना महामारी के दौरान की गई मदद के लिए भूटान उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। आगे लिखा गया है कि भूटान का हर नागरिक उन्हें इसके लिए बधाई देता है।
इस उपलब्धि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को बधाई भी दी है।
नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद गुरुवार को ढाका में मुक्तिन संग्राम सेनानियों- मुक्ति जोद्धाओं से मिलेंगे। बांग्लादेश की तीन दिन की यात्रा संपन्न करने से पहले कोविंद ढाका में रमना काली मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे । 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्ताानी सेना ने इसे नष्ट् कर दिया था।
कोविंद बंगलादेश के लोगों के अलावा वहां रह रहे भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। कल शाम आमंत्रित अतिथि के रूप में बंगलादेश की संसद को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि भारत ने हमेशा बंगलादेश के साथ मित्रता को सर्वोच्चि प्राथमिकता दी है।
कोविंद ने बंगलादेश की आजादी के स्व्र्ण जयंती समारोहों और बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के जन्मैशती समारोह में भाग लिया। दोनों देशों के बीच 50 वर्ष की मित्रता का उल्लेख करते हुए कोविंद ने कहा कि यह मैत्री असाधारण चुनौतियों के दौर में शुरू हुई थी और इस संबंध को और प्रगाढ़ करने का समय आ गया है।
राष्ट्रीपति कोविंद बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वहां के राष्ट्रपति के नियंत्रण पर ढाका गये हैं। उन्होंने बांग्लादेश की स्वमतंत्रता के लिए भारतीय सैनिकों और मुक्ति वाहिनी के जवानों के बलिदान का स्मरण किया।
सीहोर : जिले में एक टैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र में देवास जिले के अमेली गनौरा गांव की महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली से देव दर्शन के लिए जा रही थीं तभी नसरु ल्लागंज के बोरखेड़ा के समीप वाहन पलट गया। इस घटना में दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई।
चंदौली : उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से उसमे सवार चार युवकों की मृत्यु हो गई जिनमें तीन सगे भाई थे ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , पुलिस गश्ती दल को बीती देर रात भुड़कुड़ा गांव के पास सड़क किनारे नहर में एक कार डूबी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा और गेट तोड़कर युवकों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के जमालपुर क्षेत्र में शेरवा गांव निवासी सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति के तौर पर की गयी है।
अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जिला निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे कि थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से चारों की मृत्यु हो गई।
मृतक के परिजनो के अनुसार बुधवार को इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोडऩे के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोड़कर सभी रात 11 बजे कार से वापस लौट रहे थे। भुड़कुड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई।
जबलपुर : धनी की कुटिया न्यू रामनगर आधारताल निवासी महिला दुर्गेश चौहान (50) को सांस लेने में परेशानी के बाद महाकौशल अस्पताल में 11 दिसम्बर को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनके इलाज का बिल 47 हजार रुपये बकाया था। जब मृतका दुर्गेश की बेटी सीता और गीता ने शव मांगा, तो अस्पताल प्रबंधन ने बिल जमा करने के लिए कहा।
यह बात नोडल अधिकारी डॉ. दुबे और डॉ. हजारी को मिली, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे और बच्चोंकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी लेकर अस्पताल प्रबंधन को बिल में छूट देने के लिए कहा। मृतका के पड़ोसी आरक्षक मोहम्मद खान ने कलेक्टर को केयर बाय कलेक्टर वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज दिया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मामले में सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुरारिया को मैसेज भेज कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 47 हजार रुपए बिल में से 37 हजार रुपए कम कर लिए और दस हजार रुपए आरक्षक मोहम्मद खान ने अस्पताल में जमा करा दिए। बताया जा रहा है कि मृतका दुर्गेश चौहान के परिवार में उसकी दो बेटियां ही हैं, महिला मजदूरी करके अपनी बेटियों का जीवन-यापन कर रही थी।
कटनी : कटनी में लोकायुक्त पुलिस टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त पुलिस टीम ने नगर निगम कटनी में पदस्थ राजस्व निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव को छ: हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी ने भट्टा मोहल्ला निवासी सुरेश वंशकार से उनके माता-पिता के निधन के बाद दर्ज संपत्तिका बेटे के नाम हस्तांतरण करने के लिए छ: हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान किसानों को संबोधित किया। गुजरात के आनंद में उन्होंने समापन सत्र के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम ने किसानों से अपने मन की बात की है। उन्होंने इस शिखर सम्मेलन में प्राकृतिक खेती पर ध्यान केंद्रित किया और किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने के लाभों के बारे में बताया ।
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, खेती-किसानी के लिए आज का दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैंने देशभर के किसान भाइयों से आग्रह किया था कि प्राकृतिक खेती के राष्ट्रीय सम्मेलन से जरूर जुड़ें। आज करीब-करीब 8 करोड़ किसान देश के हर कोने से टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमारे साथ जुड़े हुए हैं।`
पीएम मोदी ने कहा कि खेती के साथ पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन और सौर ऊर्जा, बायो फ्यूल जैसे आय के अनेक वैकल्पिक साधनों से किसानों को निरंतर जोड़ा जा रहा है। गांवों में भंडारण, कोल्ड चैन और फूड प्रोसेसिंग को बल देने के लिए लाखों करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बीज से लेकर बाज़ार तक, किसान की आय को बढ़ाने के लिए एक के बाद एक अनेक कदम उठाए गए हैं। मिट्टी की जांच से लेकर सैकड़ों नए बीज तक हमारी सरकार ने काम किया है।
पीएम मोदी ने ये भी कहा, `किसान सम्मान निधि से लेकर लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी करने तक और सिंचाई के सशक्त नेटवर्क से लेकर किसान रेल तक हमारी सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।`
केमिकल और फर्टिलाइज़र के विकल्प पर भी कार्य करना ज़रुरी : मोदी
नेचुरल फार्मिंग का जिक्र करके हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये सही है कि केमिकल और फर्टिलाइज़र ने हरित क्रांति में अहम रोल निभाया है, लेकिन ये भी उतना ही सच है कि हमें इसके विकल्पों पर भी साथ ही साथ काम करते रहना होगा। बीज से लेकर मिट्टी तक सबका इलाज आप प्राकृतिक तरीके से कर सकते हैं। प्राकृतिक खेती खेती में न तो खाद पर खर्च करना है और ना ही कीटनाशक पर, इसमें सिंचाई की आवश्यकता भी कम होती है और बाढ़-सूखे से निपटने में ये सक्षम होती है।
प्राकृतक खेती आपकी आवश्कताओं को पूरा करने में सक्षम
पीएम मोदी ने कहा, `चाहे कम सिंचाई वाली जमीन हो या फिर अधिक पानी वाली भूमि, प्राकृतिक खेती से किसान साल में कई फसलें ले सकता है। यही नहीं, जो गेहूं, धान, दाल की खेती में जो भी खेत से कचरा निकलता है, जो पराली निकलती है, इसमें उसका भी सदउपयोग किया जाता है। यानि, कम लागत ज्यादा मुनाफा. कृषि से जुड़े हमारे प्राचीन ज्ञान को हमें न सिर्फ फिर से सीखने की जरूरत है, बल्कि उसे आधुनिक समय के हिसाब में तराशने की भी जरूरत है।
इस दिशा में हमें नए सिरे से शोध करने होंगे, प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक फ्रेम में डालना होगा। नया सीखने के साथ हमें उन गलतियों को भुलाना भी पड़ेगा जो खेती के तौर-तरीकों में आ गई है। जानकार ये बताते हैं कि खेत में आग लगाने से धरती अपनी उपजाऊ क्षमता खोती जाती है।
`पीएम मोदी ने कहा कि एक भ्रम ये भी पैदा हो गया है कि बिना केमिकल के फसल अच्छी नहीं होगी। जबकि सच्चाई इसके बिलकुल उलट है। पहले केमिकल नहीं होते थे, लेकिन फसल अच्छी होती थी। मानवता के विकास का, इतिहास इसका साक्षी है।
प्राकृतिक खेती को जनांदोलन बनाने आगे आयें
पीएम ने इस मंच के जरिए देश की राज्य सरकारों से भी नेचुरल फार्मिंग से जुड़ने की अपील की है। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आज वो देश के हर राज्य से, हर राज्य सरकार से ये आग्रह करते हैं कि वो सभी प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने के लिए आगे आएं। इस अमृत महोत्सव में हर पंचायत का कम से कम एक गांव जरूर प्राकृतिक खेती से जुड़े।
पीएम मोदी के मुताबिक नेचुरल फार्मिंग से देश के देश के 80 प्रतिशत किसानों को सर्वाधिक फायदा होगा, जिनका काफी खर्च, केमिकल फर्टिलाइजर पर होता है। अगर वो प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ेंगे तो उनकी आर्थिक स्थिति और फसल दोनों बेहतर होगी।
इस शिखर सम्मेलन में आईसीएआर के केंद्रीय संस्थानों और राज्यों में कृषि विज्ञान केंद्रों और एटीएमए (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध एजेंसी) नेटवर्क के माध्यम से 5 हजार से अधिक किसान उपस्थित रहे।
गुजरात के पंचमहल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।
पंचमहल की एसपी लीना पाटिल ने कहा कि विस्फोट घोघंबा तालुका के रंजीतनगर गांव के पास स्थित गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) की केमिकल फैक्ट्री में सुबह करीब 10 बजे हुआ। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य चल रहा है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। आग में घायल हुए 15 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। उनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। पाटिल ने कहा कि इस केमिकल प्लांट में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।
बता दें, फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड पिछले 30 साल से फ्लोरीन केमिकल फील्ड में काम कर रही है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, आधुनिक दुनिया की भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाले फ्लोरोपॉलीमर, फ्लोरोस्पेशलिटीज, रेफ्रिजरेंट्स में इस्तेमाल होने वाले केमिकल को फैक्ट्री में बनाया जाता है।
कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी वाला इलाके में बुधवर देर रात से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों का सफाया कर दिया है। उनकी पहचान की जा रही है। अभी जवान मोर्च पर हैं। अभियान जारी है।
इससे पहले बुधवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड दहशतगर्द फिरोज अहमद डार को मार गिराया। ए प्लस कैटगरी का यह आतंकी इलाके में 2017 से सक्रिय था और कई आतंकी वारदातों में शामिल था। मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफ ल, 3 मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि जिले के उजरामपथरी गांव में आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार की देर रात इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया।
आतंकी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की घेरा सख्त होने पर एक मकान में छिपे आतंकी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। एसओपी का पालन करते हुए आतंकी को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन वह जवानों पर फायरिंग करता रहा। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराने में सफलता मिली।
नई दिल्ली : देश में कोरोना का खतरनाक स्वरूप ओमिक्रॉन अब 11 राज्यों में फैल चुका है। बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है।
ओमिक्रॉन स्वरूप ने बुधवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी दस्तक दे दी। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सात वर्षीय एक बच्चा ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया। वह हाल ही में अबू धाबी से लौटा था। वहीं, तमिलनाडु में 47 वर्षीय व्यक्ति नाइजीरिया से अपने परिवार के छह लोगों के साथ आया है। उधर, तेलंगाना में भी बुधवार को दो विदेशी नागरिकों में ओमिक्रॉन का संक्रमण पाया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. जी श्रीनिवास राव ने कहा, बिना जोखिम वाले देशों से दो संक्रमित 23 वर्षीय पुरुष सोमालिया और 24 वर्षीय महिला केन्या से आई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 32, राजस्थान में 17, दिल्ली में 6, कर्नाटक में 3, गुजरात में 4, केरल में 5, तेलंगाना में 2 और पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ व तमिलनाडु में एक-एक संक्रमित हैं।
नए वैरिएंट के कारण टीकाकरण में असमानता की स्थिति का खतरा
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के लिए नई समस्या बनकर तैयार हो रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन मैत्री संस्था गावी ने कहा है कि ओमिक्रॉन स्वरूप असमानता की स्थिति पैदा कर सकता है। वायरस के नए स्वरूप से दुनिया के संपन्न देश फिर से टीकों का भंडारण कर रहे हैं और दान प्रक्रिया को रोक रहे हैं , जिससे विकासशील देशों में स्थिति विकट हो सकती है।
गावी के चीफ एक्जक्यूटिव डॉ. सेठ बर्कले ने कहा ओमिक्रॉन स्वरूप की दस्तक के बाद गावी को संपन्न देशों से होने वाले टीकों की आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कुछ देश दहशत में हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर देशों में टीकाकरण की व्यवस्था का बेपटरी होना तय है।
टीका दान करने से कतरा रहे देश...
डॉ. बर्कले ने कहा कि हम देख रहे हैं कि दानकर्ता अब टीका तेजी से दान देने में कतरा रहे हैं। संभव है कि वे अनिश्चितता के दौर के देखकर टीके की आपूर्ति करने से कतरा रहे हैं। सबसे बड़ी मुश्किल तब होगी जब वायरस के इस स्वरूप से बचने के लिए नए टीके की जरूरत होगी।
गोरखपुर : घटना बिहार के नरकटियागंज क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ एक बेटी की शादी की खातिर रुपयों की जरूरत पर मां ने ही अपनी दो बेटियों को गांव के मुखिया के यहां 50 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। पीड़ित बेटियों ने मंगलवार को यह सनसनीखेज आरोप गोरखपुर में पुलिस के सामने लगाए। दोनों लड़कियां गांव के मुखिया के यहां बंधुआ रही दो अन्य लड़कियों के साथ किसी तरह भागकर अपनी मौसी के यहां सोमवार को गोरखपुर पहुंची थीं। लड़कियां परिजनों के साथ घर नहीं जाना चाह रही थीं, लेकिन बाल कल्याण समिति के समझाने के बाद देर शाम परिजनों के साथ चलीं गईं।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के नरकटियागंज निवासी बीरा महतो की चार बेटियां हैं। वीरा महतो की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई। बड़ी बेटी की शादी के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो वीरा की पत्नी ने अपनी दो बेटियों को मुखिया के घर पर गिरवी रख दिया। इसके एवज में मुखिया से 50 हजार रुपये ले लिया। दोनों बेटियां तीन साल से मुखिया के घर काम कर रहीं थीं। इसी मुखिया के घर पश्चिम चंपारण के बेलवा बहुहरी निवासी मोती की दो बेटियां भी काम करती थीं। सोमवार को मौका पाकर चारों लड़कियां मुखिया के घर से भाग निकलीं और नरकटियागंज से ट्रेन पकड़कर सोमवार रात नौ बजे गोरखपुर आ गईं।
वीरा की दो बेटियों की मौसी गोरखपुर के बिछिया में किराए के मकान में रहती हैं। इन लड़कियों ने रेलवे स्टेशन से ही मौसी को फोन किया और आने की जानकारी दी। देर रात पैदल ही बिछिया के लिए निकल पड़ीं। आरोप है कि रास्ते में कुछ अराजकतत्व मिल गए और लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियों ने शोर मचाकर कुछ लोगों को बुलाया तो अराजकतत्व भाग निकले। किसी तरह सब मौसी के घर पहुंच गईं।
इसी बीच मंगलवार दोपहर लड़कियों के परिजन भी गोरखपुर आ गए। सब लड़कियों को बिहार ले जाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन लड़कियां तैयार नहीं हुईं। लिहाजा, मामला कौवाबाग पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस चौकी पहुंचकर लड़कियों ने आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ बिहार जाने से इनकार कर दिया। उनका आरोप था कि परिजनों ने रुपयों के खातिर गिरवी रख दिया था। जिस मुखिया के घर पर बंधक बनाकर रखा गया था, वहां मारपीट की जाती थी। उधर, देर शाम शाहपुर पुलिस ने लड़कियों को महिला थाने भेज दिया। वहां से लड़कियों को एएचटीयू (एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट) भेजा गया। एएचटीयू ने बाल कल्याण समिति (न्यायालय) के सामने लड़कियों को पेश किया। कमेटी की अध्यक्ष वंदना सिंह ने मामले को सुनने के बाद लड़कियों को समझा बुझाकर देर शाम परिजनों के साथ घर भेज दिया।
उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में हिंदू शख्स अभिषेक की आईडी पर मुस्लिम युवक के घुसने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कर्नाटक के मोहम्मद यूनुस मुल्ला के रूप में हुई है और वह अपनी दोस्त खुशबू यादव के साथ उज्जैन आया था। महाकाल पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 420 के तहत गिरफ्तार किया है।
मोहम्मद यूनुस वह एक हिंदू युवती के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहा था और दोनों को मंदिर समिति के कर्मचारियों ने पुलिस को सौंप दिया। इस मामले को अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री अवधेशपुरी महाराज ने गंभीर बताया है और उससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में भस्म आरती के लिए लखनऊ की खुशूब यादव के साथ अभिषेक दुबे नाम के युवक का रजिस्ट्रेशन था। अभिषेक दुबे की आईडी भी तैयार की गई थी। यह लोग सुबह जब भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर के गेट क्रमांक छह से बायोमेट्रिक्स जांच के लिए पहुंचे तो वहां अभिषेक दुबे की आधार कार्ड की आईडी से खुशबू यादव के साथ पहुंचे युवक का मिलान किया गया। शक्ल का मिलान नहीं होने पर उन्हें वहीं रोक लिया।
जांच पड़ताल के दौरान युवक के पास दूसरी आईडी भी मिली
खुशबू यादव के साथ भस्म आरती में पहुंचे युवक का चेहरा अभिषेक दुबे वाली आईडी से नहीं मिलने पर जब जांच पड़ताल की गई तो उसके पास दूसरा आधार कार्ड भी मिला। दूसरी आईडी के फोटो से उसका चेहरा मिलने पर पता चला कि उसका नाम मोहम्मद यूनुस मुल्ला है। वह केरल का रहने वाला पाया गया। इसके बाद खुशबू और फर्जी आईडी वाले युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
अवधेशपुरी ने की कठोर कार्रवाई की मांग
मोहम्मद यूनुस मुल्ला के अभिषेक दुबे के नाम से महाकाल मंदिर में प्रवेश की कोशिश को स्वस्तिकपीठाधीश्वर और उज्जैन अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री डॉ. अवधेशपुरी महाराज ने इस घटना से मंदिर की सुरक्षा को खतरा बताया है। उन्होंने फर्जी आईडी से प्परवेशकी कोशिश को मंदिर प्रबंध समिति की सुरक्षा व्यवस्था में खामी कहा है। यह भी कहा गया कि जब मुस्लिमों के मक्का मदीना में हिंदुओं के प्रवेश पर सख्त पाबंदी है तो मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश को भी रोका जाना चाहिए।
सागर : बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मासूम की मौत पर उसके स्वजनों ने गत दिवस इलाज में लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। गुस्साए स्वजनों ने आरोप लगाया कि मोबाइल पर खेल रही मासूम को वार्ड ब्वाय ने गलत इंजेक्शन दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने सफाई में कहा कि बच्ची की मौत चाकलेट गले में फंस जाने से हुई है। चंद्रभान की तीन वर्षीय पुत्री अनामिका को परिजन बीएमसी में रूटीन चेकपअ के लिए लाए थे, जहां उपचार के दौरान लगाये इंजेक्शन के बाद ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सतना : सतना के अहिरगांव गांव के कुशवाह परिवार मेंं शादी का जश्न मनाया जा रहा था। दुल्हन सजी थी और खुशी-खुशी फेरे हुए। गत दिवस सुबह माता-पिता ने दुल्हन को विदा किया लेकिन बीच रास्ते में अगले ही पल कुछ ऐसा वाकया हुआ कि बराती सकते में आ गए। एकयुवक बाइक से आया और बीच रास्ते में कार रुकवाकर दुल्हन को कार से बाहर निकाला और अपहरण कर ले गया। बराती और दूल्हा देखते ही रह गए और उनके आंखों के सामने से दुल्हन को कोई ले गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां यह वारदात हुई। इसकी शिकायत दुल्हन के स्वजन ने की है। पुलिस अपहरणकर्ता और दुल्हन की तलाश कर रही है।
आरोपित युवक अशोक यादव लड़की के गांव का ही है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग है, वह नहीं चाहता था कि लड़की की शादी कहीं ओर हो, इसलिए उसने लड़की का अपहरण किया है। युवती के स्वजनों ने शिकायत और कुछ फोन नम्बर पुलिस को दिए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि यह अपहरण हैं या युवती खुद अपनी मर्जी से भागी, यह दोनों के मिलने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अपहरण मान रही है। जिले के पतरौंधा गांव से कुशवाहा परिवार के यहां बारात आई थी। सभी रस्में हो चुकी थी और सुबह दूसरे दिन विदाई हुई थी। रास्ते में दुल्हन का अपहरण हो गया।





