नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सितंबर महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें सभी जरूरी काम...

सितंबर महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें सभी जरूरी काम...

 नई दिल्ली: साल 2022 का सितंबर महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। जारी किए गए छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक सितंबर में 13 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि इस महीने में गणेश चतुर्थी, श्री नारायण गुरु जयंती समेत कुछ त्यौहार है। ऐसे में जल्द से जल्द बैंक से जुड़े सभी काम जल्द निपटा लें।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार सितंबर में आठ छुट्टियां हैं, इनमें 10 सितंबर भी शामिल है। इस दिन कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में श्री नारायण गुरु जयंती के चलते छुट्टी रहेगी। वहीं दूसरा शनिवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

सितंबर महीने में इस दिन रहेंगी बैंकों में छुट्टियां

1 सितंबर - पणजी में गणेश चतुर्थी (दूसरे दिन) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
4 सितंबर - महीने का पहला रविवार।
6 सितंबर - कर्मा पूजा के उपलक्ष्य में रांची में बैंक बंद रहेंगे।
7 सितंबर - पहले ओणम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
8 सितंबर - तिरुवोनम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
9 सितंबर - इंद्रजात्रा के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
10 सितंबर - श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य हिस्सों में भी बैंक दूसरा शनिवार होने के चलते बंद रहेंगे।
11 सितंबर - महीने का दूसरा रविवार।
18 सितंबर - महीने का तीसरा रविवार।
21 सितंबर - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
24 सितंबर - महीने का चौथा शनिवार।
25 सितंबर - महीने का चौथा रविवार।
26 सितंबर - इंफाल और जयपुर में लैनिंग्थौ सनमही के नवरात्रि स्थापना/मेरा चौरेन हौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

झारखंड में सियासी हलचल तेज: सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई UPA विधायकों की बैठक

झारखंड में सियासी हलचल तेज: सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई UPA विधायकों की बैठक

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूपीए विधायकों की एक बैठक बुलाई है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने की विधानसभा सदस्यता पर फैसला होने वाला है। बंद लिफाफे में चुनाव आयोग ने जो राय भेजी है उसने हेमंत सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। खबर ये है चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन की सदस्यता को रद्द करने की सिफारिश कर दी है। चुनाव आयोग की सिफारिश पर आखिरी फैसला राज्यपाल को लेना है।

भविष्य की रणनीति पर चर्चा
जानकारी के मुताबिक, बैठक में विधायकों के साथ भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बृहस्पतिवार को हेमंत सोरेन ने इस विवाद के लिए विपक्षी बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। सोरेन ने कहा था कि, "ऐसा लगता है कि बीजेपी नेताओं और उनके चाटुकारों ने रिपोर्ट का मसौदा तैयार किया है जो सीलबंद लिफाफे में है। "

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद ने छोड़ा पार्टी का साथ, राहुल गांधी को बताया जिम्मेदार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद ने छोड़ा पार्टी का साथ, राहुल गांधी को बताया जिम्मेदार

 कांग्रेस को इन दिनों झटके पे झटका का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद ने भी अब साथ छोड़ दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता काफी दिनों से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने पार्टी को कई बार आगाह भी किया था कि जो जिम्मेदारियों उन्हें दी गई है वह उनके पार्टी में कद के हिसाब से नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर कई सावल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी का नया अध्यक्ष भी कठपुतली ही होगा। पार्टी पर सभी बड़े नेताओं को किनारे करने का भी आरोप नबी ने पार्टी पर लगाया है।

गुलाम नबी आजाद ने सोनिया को सौंपा 5 पेज का इस्तीफा
गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को अपना 5 पेज का इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे ने गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आजाद ने पत्र में कहा कि बीते कुछ सालों में राहुल गांधी ने सीनियर लीडर को दरकिनार कर दिया है। कांग्रेस में इन दिनों राहुल गांधी और सोनिया गांधी की दो टीम काम कर रही है। राहुल गांधी लगातार पार्टी के संविधान को दरकिनार करते हुए काम कर रहे हैं।

जिम्मेदारी से किया था इनकार
इससे पहले 16 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया, लेकिन आजाद ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जम्मू और कश्मीर में संगठन में सुधार के तौर पर गांधी ने आज़ाद के करीबी माने जाने वाले विकार रसूल वानी को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी ने दोबारा नहीं भेजा उच्च सदन में
आजाद कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के प्रमुख सदस्य हैं। यह समूह पार्टी नेतृत्व का आलोचक रहा है और एक संगठनात्मक बदलाव की मांग करते आया है। आजाद को राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने के बाद दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा गया था। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता रमन भल्ला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व पीडीपी नेता तारिक हामिद कर्रा को अभियान समिति के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले हैं चोट के निशान, हत्या के आरोप में पीए समेत 2 गिरफ्तार

सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले हैं चोट के निशान, हत्या के आरोप में पीए समेत 2 गिरफ्तार

 पणजी: हरियाणा की बीजेपी नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से सभी लोग हैरान है। खबरों के मुताबिक सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई, लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि यह नेचुरल मौत नहीं, बल्कि उन्हें मारा गया है। वहीं सोनाली के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। गोवा पुलिस ने गुरुवार को उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को अंजुना थाने में दी शिकायत में सुधीर और सुखविंदर पर हत्या का आरोप लगाया था। 22 अगस्त को सोनाली जब गोवा आई थी, तो सांगवान और वासी उनके साथ थे। पुलिस ने पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात कही थी। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की रिपोर्ट में शरीर पर किसी कुंद वस्तु से कई बार वार करने का उल्लेख है। फोरेंसिक विभाग के डॉ सुनील श्रीकांत चिंबोल्कर ने हत्या के संबंध में अपनी राय को फिलहाल सुरक्षित रखा है।

पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें ये साफ है कि सोनाली के शरीर में जख्म के निशान मिले हैं। उनकी बॉडी में पंच के निशान भी हैं। केमिकल एनेलिसिस रिपोर्ट के लिए विसरा रिजर्व किया गया है। इस रिपोर्ट से पता चलेगा कि क्या सोनाली की बॉडी में कोकीन, एमडी या किसी और तरह का कोई ड्रग्स तो नहीं था। ये रिपोर्ट कुछ दिनों में आएगी।

वहीं पोस्टमार्टम में ये भी साफ है कि मौत का कारण हार्ट अटैक ही है, मगर जिस तरह से सोनाली के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं उससे मामला संदिग्ध हो रहा है। गोवा पुलिस ने धारा 302 भी जोड़कर अपनी एफआईआर में जांच को आगे बढ़ना शुरू कर दिया है।

इधर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनाली फोगाट के परिवार के लोग काफी संगीन आरोप लगा रहे हैं। उसकी उच्चस्तरीय जांच होना ही चाहिए ताकि सच सामने आ सके। गोवा सरकार को जांच करनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कुछ सप्ताह टलाने की तैयारी, 28 अगस्त को CWC की बैठक में तय होगा कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कुछ सप्ताह टलाने की तैयारी, 28 अगस्त को CWC की बैठक में तय होगा कार्यक्रम

 नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है। इस वक्त पार्टी का ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रित है। इसके साथ ही राज्य इकाइयां औपचारिकताएं पूरी नहीं कर रही हैं। इसलिए अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में कुछ हफ्ते विलंब हो सकता है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 20 सितंबर तक पूरी की जानी है। पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्णायक इकाई कांग्रेस कार्य समिति रविवार को ऑनलाइन बैठक में चुनाव की कार्यक्रम को मंजूरी देगी। कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि नवीन कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच किया जाएगा।

सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया था कि ब्लॉक समितियों के लिए चुनाव 16 अप्रैल से 31 मई तक होगा, जिला समितियों के अध्यक्षों का चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच किया जाएगा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच एवं एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि प्रक्रिया में कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है, उससे ज्यादा नहीं और अक्टूबर में पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का ध्यान इस समय सात सितंबर से शुरू होने वाली और कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर है तथा कुछ प्रदेश इकाइयां समय पर चुनाव की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर रहीं, इसलिए देरी हो सकती है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेता सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अनिश्चितता बरकरार है। कुछ पार्टी नेताओं ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी अपने इस रुख पर कायम हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे। वहीं गहलोत ने कहा था कि अंतिम समय तक राहुल गांधी को पार्टी की कमान दोबारा संभालने के लिए मनाने का प्रयास किया जाएगा।

शादी वाले घर में पसरा मातम, भीषण आग ने निगल ली 5 लोगों की जिंदगी… जानें पूरा मामला

शादी वाले घर में पसरा मातम, भीषण आग ने निगल ली 5 लोगों की जिंदगी… जानें पूरा मामला

 उत्तरप्रदेश। मुरादाबाद में तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि मकान में फंसे सात अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस घर में यह हादसा हुआ वहां शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन अब वहां मातम पसर गया है।

गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा स्थित लंगड़े की पुलिया के पास इरशाद का चार मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर कबाड़ी का गोदाम बना रखा है। इरशाद की बेटी बबली की दो बेटियों की शादी शुक्रवार को होनी है। घर पर गुरुवार की शाम को मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। बताते हैं कि मंडप कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रिश्तेदार भी जुटे थे। इसी बीच कबाड़े के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में पूरे घर में धुआं भरना शुरू हो गया।

कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। दम घुटने से बच्चे और बड़े बेहोश हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। मकान में फंसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इरशाद की पत्नी कमर जहां (70), पुत्रवधू शमां पत्नी अयाज, पोती नफिया पुत्री अयाज, पोता इबाद पुत्र अयाज और नातिन उजमा पुत्री नवेद की मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मोर्चरी पहुंचकर मृतकों के परिवार वालों को ढांढस बंधाया।

BREAKING : मुख्यमंत्री के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और ड्राइवर की हालत गंभीर

BREAKING : मुख्यमंत्री के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और ड्राइवर की हालत गंभीर

 उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। नील गाय को बचाने हुए तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण सिंह की मौत हुई। हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। नील गाय को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि ओएसडी मोतीलाल सिंह किसी काम से लखनऊ आ रहे थे। वह गोरखपुर से बस्ती जिले के मुंडेरवा स्थित एनएच पर पहुंचे ही थे कि सड़क पर एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मोतीलाल सिंह की मौत हो गई। पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया है। इसके साथ ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके ओएसडी मोतीलाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है।

फटा नोट लेने से इनकार करने पर डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

फटा नोट लेने से इनकार करने पर डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

 शाहजहांपुर: शाहजहापुर के कोतवाली क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ बड़ी वारदात हुई है, जहां पिज्जा और बर्गर का आर्डर पहुंचाने गए डिलीवरी ब्वॉय को गोली मार दी गई। घटना तब घटी जब डिलीवरी ब्वाय ने फटा नोट लेने से मना कर दिया।

कच्चा कटरा मुहल्ले में रहने वाला सचिन कुमार कश्यप टाउन हाल के विलंका कैफे में डिलीवरी ब्वाय का काम करता हैं। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कैफे में आया पिज्जा बर्गर के आर्डर की डिलीवरी पहुंचाने के लिए वह कस्टमर के घर पहुंचा। उसके साथ उसका साथी रितिक भी था। दोनों बुधवार की रात करीब 12 बजे जलालनगर निवासी नदीम के यहां डिलीवरी देने पहुंचे।रितिक के अनुसार, सचिन को डिलीवरी के 197 रूपए लेने थे। आरोप है कि नदीम ने उसे 200 रुपये का फटा नोट दे दिया। फटा नोट लेने से जब उसने इंकार किया तो नदीम व उसका भाई नईम भड़क गए। दोनों गाली-गलौज करने लगे। यह देख सचिन ने विरोध किया। जिस पर नदीम ने सचिन की पीठ में गोली मार दी। जबकि रितिक बाल-बाल बच गया।

पति के लिए खाना लेने गई महिला से पांच बदमाशों ने बारी-बारी किया रेप, बिन कपड़ो के थाने पहुंची पीड़िता

पति के लिए खाना लेने गई महिला से पांच बदमाशों ने बारी-बारी किया रेप, बिन कपड़ो के थाने पहुंची पीड़िता

 जयपुर: बुधवार देर रात पति के लिए खाना लेने निकली 35 वर्षीय महिला को पांच बदमाशों ने अपने हवस का शिकार बनाया। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का पति शराब के नशे में था। महिला रात 12 बजे के आस-पास उसके लिए खाना लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान पांच बदमाश महिला को उठाकर रेलवे ट्रैक के पास ले गए, जहां एक-एक कर बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के सभी कपड़े बदमाशों ने फाड़ दिए थे। यह पूरा मामला जयपुर जंक्शन के पास कल्पना ट्रेवल्स के नजदीक घटित हुई।

रोती हुई बिन कपड़ो के जीआरपी थाने पहुंची महिला
घटना के बाद महिला रोती हुई बिन कपड़ो के जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी थाना पुलिस ने महिला की हालत देख सबसे पहले महिला को कपड़े दिए, जिसके बाद पीड़िता की जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में दबिश देना शुरू किया, लेकिन जीआरपी पुलिस को कोई बदमाश नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंची। महिला का पुलिस ने मेडिकल करवाया दिया हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल के अधिकारियों को महिला ने सारी जानकारी दी। एफएसएल के अधिकारियों ने मौके से कई साक्ष्य भी लिए हैं। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पति के लिए खाना लेने जा रही थी पीड़िता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला यहां पर अपने पति के साथ यूपी की ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी। पीड़िता का पति शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने कहा पीड़िता अपने पति के लिए खाना लेने के लिए गई थी। उसी दौरान बदमाशों ने महिला को पकड़ लिया और रेलवे पटरी की साइड में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ बालात्कार किया।''

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों का पता लगाने के लिए जीआरपी थाना, सदर थाना और सोडाला थाना पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल करवाया जा चुका है, उसकी हालत अब ठीक है।

पत्नी ने गुस्से में कर दी हत्या, गुनाह छुपाने के लिए पति को काटकर बनाई बिरयानी

पत्नी ने गुस्से में कर दी हत्या, गुनाह छुपाने के लिए पति को काटकर बनाई बिरयानी

  तेहरानः ईरान से एक डरावनी घटना सामने आई है। ईरान की राजधानी तेहरान के एस्‍लाम शहर की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां 22 साल की एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और गुनाह छुपाने के लिए लाश को काटकर बिरयानी बना दी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया और आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सात साल पहले जब वह केवल पंद्रह साल की थी तो जबरन उसकी शादी इस व्‍यक्ति के साथ करा दी गई। दोनों की एक बेटी भी है। पति अक्सर उसे और उसकी पांच साल की बेटी को पीटता था। इसके साथ ही उसके कई महिलाओं के साथ भी संबंध थे। इन सब से वह परेशान हो चुकी थी।

महिला ने ये भी बताया कि 13 अगस्त को वह किसी औरत को घर लेकर आया। उसके जाने के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरु हो गया। गुस्साए पति ने चाकू दिखाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। इस पर महिला ने कहा कि अगर वो उसे धोखा दे रहा है तो उसकी जान ले ले। उसने पति से यह पूछा कि वो उसे कैसे मारना चाहेगा। इस पर पति ने जवाब दिया कि वह पेट में चाकू मारता।

एस्‍लाम शहर के पुलिस अधिकारी अली आगाकरखान ने कहा कि इस झगड़े के बीच महिला ने अपने पति से चाकू छीन लिया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने गुस्से में पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। लाश के टुकड़ों को हांडी में डाला और चूल्हे पर चढ़ा दिया।

पड़ोसियों को घर से बदबू आने पर उन्‍होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे क्षत-विक्षत, अधजला और अधपका शव मिला। आरोपी महिला ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और फिर सारा जुर्म कबूल कर लिया।

आधी रात प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लड़की के घर वालों ने दी खौफनाक सजा

आधी रात प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लड़की के घर वालों ने दी खौफनाक सजा

 रायबरेली: एक युवक को आधी रात चोरी-छिपे प्रेमिका के घर जाना महंगा पड़ गया। लड़की के घर वालों ने पकड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव की है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान मामले में कुछ और सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा, “पीड़ित अंकित मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। लड़की और पीड़िता एक ही गांव की रहने वाली हैं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित मंगलवार देर रात लड़की से मिलने गया था। जब लड़की के परिवार वालों को इसका पता चला, तो उन्होंने अंकित को एक कमरे में बंद कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, “परिवार ने अन्य रिश्तेदारों को बुलाया और उन सभी ने लड़के पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। जैसे ही वह चिल्लाने लगा, उन्होंने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया और चिल्लाना शुरू कर दिया कि पीड़ित ने उनके घर पर पेट्रोल बम से हमला किया था। ” मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद उन्होंने अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

महाविद्यालय प्रबंधक, पत्नी और बेटे की घर में मिली लाश, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी

महाविद्यालय प्रबंधक, पत्नी और बेटे की घर में मिली लाश, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी

 उत्तरप्रदेश। औरैया के गुरुहाई मोहल्ला में एक घर में तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी महाविद्यालय प्रबंधक, उनकी पत्नी और विवाहित बेटे का शव घर के अंदर पड़े मिले। पुलिस की जांच में तीनों को गोली लगने से मौत की बात सामने आई है।

गुरुहाई मोहल्ले में रहने वाले संदीप पोरवाल (47) बिल्डिंग मैटेरियल और पेंट कारोबारी होने के साथ प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक भी थे। बड़े व्यापारियों में उनका नाम था। वह पत्नी मीरा (44) और बड़े बेटे शिवम (24) और छोटे बेटे ओमजी के साथ रहते थे। मोहल्ले में ही बने मकानों में उनके दो भाई भी परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की सुबह मकान की दूसरे मंजिल पर संदीप, उनकी पत्नी और बेटे शिवम का शव मिलने से सनसनी फैल। तीनों को गोली लगी थी। परिजनों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव सहित सदर कोतवाली का पूरा फोर्स घटनास्थल पहुंच गया।

पुलिस छोटे बेटे ओमजी से पूछताछ कर रही है। ओमजी इंटरमीडिएट का छात्र है और घटना के समय वह पहली मंजिल में कमरे में था। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद संदेह जताया है कि संदीप ने पहले पत्नी व बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि है हत्या है या आत्महत्या। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

खतरे में मुख्यमंत्री की कुर्सी: विधानसभा सदस्यता रद्द...EC ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

खतरे में मुख्यमंत्री की कुर्सी: विधानसभा सदस्यता रद्द...EC ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

 झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने राज्यपाल को हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने से संबंधित अपनी राय भेज दी है। आयोग ने सोरेन की ओर से एक खान अपने नाम करवाने के मामले में यह सिफारिश की है।

क्या है पूरा मामला जिसमें गई हेमंत सोरेन की सदस्यता

बीजेपी का आरोप है कि हेमंत सोरेन ने खुद को पत्थर खनन लीज आवंटित किया था। उसने इसे भ्रष्ट आचरण बताया। बीजेपी ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 9a का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। क्योंकि राज्य की कैबिनेट में खनन-वन मंत्री का पदभार हेमंत के पास ही है।

दरअसल सूचना के अधिकार (आरटीआई) के लिए काम करने वाले शिवशंकर शर्मा ने दो जनहित याचिकाएं दायर कर सीबीआई और ईडी से माइनिंग घोटाले की जांच कराने की मांग की थी। आरोप है कि हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग कर स्टोन क्यूएरी माइंस अपने नाम आवंटित करवा ली है। सोरेन परिवार पर शैल कंपनी में निवेश कर संपत्ति अर्जित कर करने का भी आरोप है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- युवाओं को रोज़गार देने के बजाय कर्ज लेकर संकट में डालने का काम कर रही सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- युवाओं को रोज़गार देने के बजाय कर्ज लेकर संकट में डालने का काम कर रही सरकार

 रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। राज्य की कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। जन घोषणा पत्र में नौकरी देने का झूठा वादा सरकार ने किया। युवाओं को रोज़गार देने की बजाय कर्ज लेकर संकट में डालने का काम सरकार कर रही है।

अरुण साव ने कहा कि बेरोज़गार युवाओं के हक की लड़ाई के लिए हल्ला बोल आंदोलन के दौरान राजधानी की सड़कों में जनसैलाब उमड़ा था। कल के ऐतिहासिक आंदोलन में सभी ज़िलों से युवा आए थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार आंदोलन को दबाने कंटेनर का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भी बैरिकेट तोड़कर कंटेनर के ऊपर चढ़कर सीएम हाउस के घेराव का आंदोलन सफल रहा। 28 अप्रैल 2002 के युवा मोर्चा के आंदोलन के बाद सरकार में बीजेपी आई थी। इस बार भी ऐसा ही होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों पर टीका टिप्पणी को कांग्रेस की बौखलाहट बताते हुए कहा कि शालीनता की सीमा पार कर हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ अपशब्द बोले जा रहे हैं ये उचित नहीं। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष की ज़िम्मेदारी होती है कि विपक्ष के सवालों का जवाब दे। लेकिन ये सरकार जवाब देने की बजाय प्रश्न करती है। ये लोकतंत्र में ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों के साथ भी सरकार अत्याचार कर रही है। उनकी माँगे जायज़ है, ये पूरी होनी चाहिए।

वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने एक बयान में कहा है कि 2500 रुपए बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा कांग्रेस ने नहीं किया। लेकिन इस बात के प्रमाण है कि कांग्रेस ने ऐसा वादा किया था। 2002 में हुए आंदोलन में तत्कालीन सरकार ने चार थानों में एफआईआर दर्ज किया था। उसके बाद भी युवा मोर्चा सरकार बनाने तक झुका नहीं। इस बार भी यही होगा। सरकार को उखाड़कर जब तक बीजेपी की सरकार नहीं बन जाती कार्यकर्ता रुकेगा नहीं।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा लोकल से लेकर ग्लोबल लैंग्वेज में - बघेल

छत्तीसगढ़ में शिक्षा लोकल से लेकर ग्लोबल लैंग्वेज में - बघेल

 00 16 स्थानीय बोलियों व चार पड़ोसी राज्यों की भाषाओं में शिक्षा प्रदान की जा रही
रायपुर।
 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज हिंदुस्तान टाइम्स के एजुकेशन समिट में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ में शिक्षा को लेकर किए जा रहे नवाचार पर बात हुई। परिचर्चा में मुख्यमंत्री  बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को शिक्षा लोकल से लेकर ग्लोबल लैंग्वेज में प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने एजुकेशन समिट के दौरान छत्तीसगढ़ में शिक्षा में नवाचारों पर बात की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस वक्त स्कूली बच्चों को 16 स्थानीय बोलियों व चार पड़ोसी राज्यों की भाषाओं में बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। वहीं वैश्विक ज़रूरतों और बच्चों के भविष्य में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी भाषा में शिक्षा देने की शुरुआत की गई है। इसके लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले गए। वर्तमान में राज्य लगभग 300 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हो रहे हैं। आगामी शिक्षा सत्र में 422 स्वामी आत्मानंद स्कूल होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ के हर राज्य में अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी स्थापित कर रहे हैं ताकि राज्य के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि हिन्दी माध्यम के स्कूलों में भी गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरह ही उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल शुरू किए जा रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल से स्कूली पाठ्यक्रम में राष्ट्रवाद को शामिल करने के सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का अर्थ हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। स्कूली शिक्षा में राष्ट्रवाद को शामिल कर राजनीतिक दलों को अपना एजेंडा तय नहीं करना चाहिए।

अधिवक्ता सुगंधा जैन ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में हासिल की बड़ी कानूनी जीत, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

अधिवक्ता सुगंधा जैन ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में हासिल की बड़ी कानूनी जीत, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

 00 हाईकोर्ट नैनीताल ने सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड मूल की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण पर लगाई रोक
देहरादून/रायपुर। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में उत्तराखंड मूल की महिला उम्मीदवारों को उत्तराखंड संयुक्त सेवा के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के राज्य सरकार के 24 जुलाई 2006 के आदेश पर रोक लगा दी है। यहा राज्य लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ सेवा है। याचिकाकर्ताओं की ओर से दिल्ली की अधिवक्ता व छत्तीसगढ़ राजधानी की बेटी सुगंधा जैन ने पैरवी की और बड़ी कानूनी जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरएस खुल्बे की खंडपीठ ने बुधवार को हरियाणा की पवित्रा चौहान और 15 अन्य की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। याचिकाकर्ताओं ने अक्टूबर में होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए अंतरिम अनुमति मांगी थी, जिसका आयोग के वकील ने कड़ा विरोध किया लेकिन अदालत ने याचिकाकर्ताओं को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी। याचिकाकर्ताओं के अनुसार विभिन्न विभागों में दो सौ से अधिक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 26 मई 2022 को आया था। परीक्षा में अनारक्षित वर्ग की दो कट ऑफ सूची निकाली गई थी।
याचिकाकर्ताओं की ओर से दिल्ली की अधिवक्ता सुगंधा जैन ने पैरवी की सुगंधा जैन ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 16 के अनुसार कोई भी राज्य आवास के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकता, यह अधिकार केवल संसद के पास है। राज्य केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और पिछड़े वर्गों को आरक्षण दे सकता है। एडवोकेट सुगंधा जैन ने बताया, उत्तराखण्ड मूल की महिला उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 79 प्रतिशत थी, जबकि याचिकाकर्ता महिलाओं को 79 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने के बावजूद अयोग्य घोषित किया गया था। क्योंकि 18 जुलाई 2001 और 24 जुलाई 2006 के जनादेश के अनुसार, 30 उत्तराखंड मूल की महिलाओं को प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है, जो असंवैधानिक है। हाईकोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई के बाद 24 जुलाई 2006 को जारी सरकारी आदेश पर रोक लगा दी और याचिकाकर्ताओं को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी।

साल में एक बार खुलता है छत्तीसगढ़ का ये मंदिर, संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर दूसरे राज्यों से भी आते हैं श्रद्धालु

साल में एक बार खुलता है छत्तीसगढ़ का ये मंदिर, संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर दूसरे राज्यों से भी आते हैं श्रद्धालु

 कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक ऐसा मंदिर है जो साल में केवल एक बार ही खुलता है। ये मंदिर जिले के आलोर की पहाड़ी के बीच गुफा में स्थित है। मां लिंगेश्वरी मंदिर इस साल 7 सितंबर बुधवार को खुलेगा, जिसका निर्णय मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने लिया। छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिए माता के दर्शन को पहुंचते हैं। पिछले दो साल तक कोरोनो के चलते भक्त माता के दशर्न नहीं कर पाए थे।

देवी-देवताओं के धार्मिक आस्था के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात बस्तर की खूबसूरत वादियों में शिवलिंग के अवतार में माता लिंगेश्वरी विराजमान हैं। ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में मां लिंगेश्वरी विराजित हैं, जहां हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त अलग-अलग राज्यों से मन्नत की कामना लिए दर्शन करने आते हैं। अधिकांश निसंतान दंपती संतान की प्राप्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं।

मंदिर सेवा समिति आलोर के संरक्षक नंदलाल दीवान ने बताया कि पिछले दो साल कोरोना काल के चलते भक्त माता के दर्शन नहीं कर पाए थे। गुफा का द्वार खोला गया था, लेकिन दर्शनार्थियों को माता का दर्शन नहीं कराया गया। इस बार श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का गुफा 7 सितंबर को खोला जाएगा। मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है, श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर से ही माता के दर्शन करने होंगे। श्रद्धालुओं को माता लिंगेश्वरी मेला का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। अलग-अलग राज्यों से भक्त मन्नत की कामना लिए दर्शन करने आते हैं। अधिकांश निसंतान दंपती संतान की प्राप्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं।

अब सरकारी नौकरी के लिए बार-बार नहीं भरना होगा आवेदन फॉर्म

अब सरकारी नौकरी के लिए बार-बार नहीं भरना होगा आवेदन फॉर्म

 नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए अब आवेदन फॉर्म बार-बार नहीं भरना होगा। दरअसल यूपीएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है। जिसमें पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी की निजी जानकारियां सर्वर पर सेव हो जाएंगी। अगली बार आवेदन करने पर 70 प्रतिशत तक फॉर्म भरा मिलेगा।

ओटीआर के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर विशेष प्लेटफॉर्म बनाया गया है। यहां किसी भी समय पंजीकरण करवाया जा सकता है। विद्यार्थी खुद अपनी जानकारियां सत्यापित या वेरिफाई कर सकेंगे।

आयोग के मुताबिक इससे अभ्यर्थियों का समय बचेगा और गलती होने की आशंका भी कम होगी। बता दें कि आयोग हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसके तीन चरण प्रिलिमिनरी, मेन और इंटरव्यू हैं। इनके जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा, पुलिस सेवा व अन्य सेवाओं के लिए अधिकारी चुने जाते हैं।

इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सामान्य व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 6 और ओबीसी वर्ग व बेंचमार्क दिव्यांग श्रेणी को 9 और एससी और एसटी वर्ग को असीमित प्रयास मिलते हैं। प्रयास का मतलब है कि आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी ने प्रिलिमिनरी चरण की कम से कम एक पेपर की परीक्षा दी हो।

वहीं आयोग ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में कोई अभ्यर्थी कितनी बार शामिल हुआ, यह गिनना खुद अभ्यर्थी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अन्यथा परीक्षा के किसी भी चरण में जांच के दौरान अगर वह निर्धारित से ज्यादा बार परीक्षा में शामिल मिला, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। यूपीएससी की भावी परीक्षाओं में शामिल होने से भी 10 साल के लिए रोक दिया जाएगा।

भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 9 की मौत, 11 लोग घायल, PM ने किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान

भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 9 की मौत, 11 लोग घायल, PM ने किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान

 बेंगलुरु: कर्नाटक के तुमकुरु में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के तुमकुरु जिले के शिरा तालुकु में बलेनहल्ली गेट के पास देर रात एक लॉरी और क्रूजर के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका तुमकुर जिला सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।

सभी मृतक रायचूर जिले के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्रूजर में 20 लोग सवार थे। एक लॉरी और एक क्रूजर की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। वहीं कालेम्बेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबर: कांग्रेस नेता ने इस्तीफा देकर गांधी परिवार पर किया तीखा प्रहार

बड़ी खबर: कांग्रेस नेता ने इस्तीफा देकर गांधी परिवार पर किया तीखा प्रहार

  नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में इन दिनों इस्तीफा का दौर जारी है इस बीच कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने आज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया और एक चिट्ठी लिखकर गांधी परिवार पर तीखा प्रहार भी किया है। शेरगिल ने पत्र में कहा है कि "पार्टी के निर्णय लेने वालों की दृष्टि अब युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।" जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए इस संक्षिप्त पत्र में 'चाटुकारिता' के बारे में भी लिखा है।

उन्होंने कहा है कि, प्राथमिक कारण (त्यागपत्र देने का) यह है कि कांग्रेस में फैसले लेने वाले मौजूदा लोगों की विचारधारा और दूरदृष्टि अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

शेरगिल ने पत्र में लिखा है कि, "इसके अलावा, मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि फैसले अब जनता और देश के हित के लिए नहीं लिए जाते हैं, बल्कि यह चाटुकारिता में लिप्त व्यक्तियों के स्वार्थ और निजी हितों से प्रभावित होते हैं। जमीनी हकीकत को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। यह कुछ ऐसी स्थिति है जिसे मैं नैतिक रूप से स्वीकार नहीं कर सकता या साथ में काम करना जारी नहीं रख सकता।"

39 वर्षीय जयवीर शेरगिल कांग्रेस के सबसे युवा प्रवक्ताओं में से थे, वह कुछ समय से पार्टी की मीडिया ब्रीफिंग में नहीं दिख रहे थे। शेरगिल वकील हैं और पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में से एक रहे हैं।

कांग्रेस के दो दिग्गजों गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा के अपने गृह राज्यों में पार्टी पदों से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में इस महीने यह तीसरा इस्तीफा है। आजाद और शर्मा पार्टी के असंतुष्ट गुट "जी -23" का हिस्सा हैं. उन्होंने 2020 में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर "पूर्णकालिक और दिखने वाले नेतृत्व" के साथ संगठन को ओवरहाल करने का आह्वान किया था।

कांग्रेस ने पिछले तीन सालों में कई नेताओं को खोया है. पार्टी में पलायन की शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया से हुई, जो अब केंद्रीय मंत्री हैं। उनके बाद यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। इस साल पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार, आरपीएन सिंह और कपिल सिब्बल ने पार्टी छोड़ दी।