नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
फांसी के फंदे पर लटका मिला पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटे का शव, जांच में जुटी पुलिस

फांसी के फंदे पर लटका मिला पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटे का शव, जांच में जुटी पुलिस

 उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले में एक पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटे का शव फांसी पर लटकता देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। बस्ती कोतवाली की कंपनी बाग पुलिस चौकी के प्रभारी पद पर तैनात दारोगा रिजवान अली की पत्नी रईसा (32 वर्ष) और बेटे शोएब (10 वर्ष) के शव मंगलवार देर रात खोरहवा गांव में किराये के मकान में रोशनदान पर फांसी के फंदे से लटकते पाए गए।

चौकी प्रभारी के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। कमरे की खुली खिड़की से झांकने पर उसे रईसा और शोएब रोशनदान में लगे फांसी के फंदे से लटकते दिखे। इरफान के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां आए। सूचना पाकर दारोगा रिजवान अली भी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

कार में छिपा मिला 3.72 करोड़ रुपये का विदेशी सोना, तीन लोग गिरफ्तार

कार में छिपा मिला 3.72 करोड़ रुपये का विदेशी सोना, तीन लोग गिरफ्तार

 मध्यप्रदेश। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने एक कार से 3.72 करोड़ रुपये मूल्य का 7.1 किलोग्राम विदेशी सोना पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय तस्करी के इस मामले में मुंबई के एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुखबिर की सूचना पर पिछले हफ्ते आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदौर के पास एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो इसमें विदेशी सोने की कुल 7.1 किलोग्राम वजन वाली आठ सिल्लियां मिलीं। तस्करों ने विदेशी सोने की खेप को कार में गुप्त जगह बनाकर छिपाया था। कार में सवार दो लोगों से पूछताछ के आधार पर मुंबई के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जिसने विदेशी सोने की खेप दोनों के हवाले की थी।

अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की सीमा शुल्क अधिनियम (कस्टम एक्ट) 1962 के तहत विस्तृत जांच की जा रही है।

महिला की कान को बिल समझ घुसा सांप...देखें दिल दहला देने वाला Video

महिला की कान को बिल समझ घुसा सांप...देखें दिल दहला देने वाला Video

 सोशल मीडिया पर अक्सर कई चौंकाने वाला वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख यूजर्स की रूह कांप जाती है। हाल ही के समय में सांपों के कई खतरनाक और जोखिम भरे वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं।


फिलहाल वायरल हो रही इस क्लिप में एक सांप को एक महिला के कान में घुसते देखा जा सकता है। बड़ा सवाल ये है कि अब यह उस महिला के कान से बाहर कैसे निकलेगा।

दूसरों के लिए भी खतरा
वीडियो में एक डॉक्टर को अपने चिमटे से उस महिला के कान में घुसे एक छोटे से सांप को निकालते देखा जा रहा है, यह वीडियो काफी डरावना और दिल दहला देने वाला है। सांप को निकालते समय पूरी सावधानी बरतना भी जरूरी है। थोड़ी सी गलती से सांप उस डॉक्टर पर भी हमला कर सकता है।


दिल दहला देगा वीडियो
ऐसे में वीडियो में कई बार सांप को अपना मुंह खोलते देखा जा रहा है। वहीं जैसे ही डॉक्टर उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है तो उससे होने वाले दर्द से महिला के चेहरे पर रिएक्शन साफ दिख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जिसे देख हर कोई थर्रा गया है।

जल्द ही सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम

जल्द ही सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम

 नई दिल्ली: आम लोगों को महंगाई से जल्द एक और बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, जल्द ही पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कमी आ सकती है।इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड) के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अभी क्रूड के दाम 92 डालर प्रति बैरल पर हैं और एक्सपर्ट्स कीमतों में आगे और कटौती का अनुमान जता रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं। इससे पहले फरवरी में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब था, जो जून में 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति लीटर की कमी आ सकती है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक, कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाती हैं। इसी तरह इसमें 1 डॉलर की कमी होने पर पेट्रोल-डीजल के दाम भी 55-60 पैसे प्रति लीटर कम हो जाते हैं।

तीन महीने में 26% सस्ता हुआ क्रूड ऑयल
इंटरनेशल मार्केट में क्रूड की कीमतें जून में 125 डॉलर प्रति बैरल के करीब थीं, जो सितंबर के पहले हफ्ते में 92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। इस हिसाब से क्रूड करीब 26% कमजोर हो चुका है। चीन और यूरोप के कई देशों की अर्थव्‍यवस्‍थाएं दबाव में हैं। ऐसे में आगे भी क्रूड की डिमांड कमजोर रह सकती है।

कर्मचारियों के जींस टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक, अब कलेक्ट्रेट में पहनना होगा फॉर्मल ड्रेस, आदेश जारी

कर्मचारियों के जींस टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक, अब कलेक्ट्रेट में पहनना होगा फॉर्मल ड्रेस, आदेश जारी

 बरेली में अब कलेक्ट्रेट और तहसीलों में कर्मचारियों के टी शर्ट और जींस पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारी कार्यालय में साफ-सफाई के साथ फॉर्मल ड्रेस यानी औपचारिक परिधान पहनकर आ सकेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए सामान्य वेशभूषा है जिससे लगे की वह अधिकारी हैं। जिन्हें यह पहनना है वह बाहर पहन सकते हैं।

आदेश में लिखा है कि रोजाना देखा गया है कि कुछ कर्मचारी कार्यालय में औपचारिक परिधान में उपस्थित न होकर जींस व टी-शर्ट में आते हैं और इसी ड्रेस में उच्चाधिकारियों के समक्ष भी उपस्थित होते हैं। जबकि शासन से कर्मचारियों को कार्यालय में औपचारिक परिधान में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया जाता रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि इन कर्मचारियों को शासन के निर्देशों को पालन करने में कठिनाई हो रही है। उनका इस प्रकार का आचरण शासन के निर्देशों के प्रतिकूल एवं अनुशासनहीनता का द्योतक है।

वहीं इस आदेश के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया तो वहीं कुछ कर्मचारी इसे तुगलकी फरमान बता रहे हैं। आदेश में साफ लिखा है कि कार्यालय समय से तो आना ही है साथ ही साफ सफाई और फार्मल कपड़ों में आना है। अगर ऐसा नहीं हुई इसे अनुशासन हीनता समझा जाएगा।

शुक्रवार को यह आदेश कलेक्ट्रेट में एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, एसीएम कार्यालय की टेबिल से होता हुआ तहसील सदर पहुंचा तो कर्मचारियों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। कर्मचारी दबी जबान में इसे तुगलकी फरमान बता रहे हैं। हालांकि इस मामले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। कर्मचारियों की माने तो उन्होंने शासन द्वारा ऐसे फरमान का शासनादेश खोजा लेकिन उन्हें ऐसा कोई शासनादेश नहीं मिला।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री का हार्ट अटैक से निधन,सीएम ने जताया दुख

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री का हार्ट अटैक से निधन,सीएम ने जताया दुख

 कर्नाटक : कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात करीब 10 बजे एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

बोम्मई ने कहा, "मैंने अपना एक बेहद करीबी दोस्त खो दिया है। वह मेरे लिए भाई की तरह थे। उन्हें दिल की कुछ समस्या था, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने राज्य के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कई विभागों को कुशलता से संभाला। यह राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है।" 

सीएम बोम्मई ने कहा कि 'उनके (उमेश कट्टी) शव को अस्पताल से एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा। संकेश्वर में बुधवार दोपहर दो बजे तक जनता के दर्शन के बाद सभी प्रक्रियाएं की जाएंगी। बेलगावी जिले के बागेवाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेलगावी में बुधवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।'

बड़ी खबर: आयकर विभाग की बिल्डिंग से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: आयकर विभाग की बिल्डिंग से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

 नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां के आयकर विभाग की बिल्डिंग से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आयकर विभाग की बिल्डिंग से कूदकर जान देने वाला शख्स आयकर विभाग का ही कर्मचारी भी हो सकता है।

देशभर में 2 दर्जन से ज्यादा जगहों पर IT का छापा, एमपी-छग में भी दबिश

देशभर में 2 दर्जन से ज्यादा जगहों पर IT का छापा, एमपी-छग में भी दबिश

 नई दिल्लीः आयकर विभाग ने आज बुधवार को देश भर में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि राजनीतिक दलों को चंदे की आड़ में करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता चला है।
आयकर का यह छापा जो उन लोगों से संबंधित है, जिन्होंने राजनीतिक दलों के लिए चंदा इकट्ठा किया था और कथित तौर पर कर चोरी में शामिल थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह छापा मूल रूप से धोखाधड़ी और कर चोरी से संबंधित है, जो राजनीतिक दलों को चंदा देने के नाम पर की गई थी।

छत्तीसगढ़ के भी कई जिलों में आयकार का छापा पड़ा है।आयकर विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर और भिलाई में अलग-अलग जगहों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की इस छापेमारी में रायपुर के 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल हैं।

रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। इसके साथ ही स्टील कारोबारी के सीए के दफ्तरों में भी जांच की जा रही है।

अब कार में पीछे बैठे व्यक्ति को भी लगाना होगा सीट बेल्ट, नहीं तो कटेगा चालान...

अब कार में पीछे बैठे व्यक्ति को भी लगाना होगा सीट बेल्ट, नहीं तो कटेगा चालान...

 नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल अब कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।

दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पीछे की सीट पर बैठे यात्री अगर सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे तो अलार्म बजता रहेगा। पीछे किसी पर भी बेल्ट लगाने के लिए क्लिप की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग सीट पर हों या पीछे बैठे हों, हर किसी को कार में सीट बेल्ट लगानी होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठे यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट ना पहनने पर चालान भी काटा जाएगा। इसको लेकर अगले 3 दिनों में इससे संबंधित आदेश जारी हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि भारत में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 18-34 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। उन्होंने आगे कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां मुझे पिछले 8 सालों में सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में हम बताएंगे कि अगर कोई कार में पिछली सीट पर बैठे सीट बेल्ट नहीं पहनता है, तो उसे दंडित किया जाएगा।

बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद यह फैसला आया है। एक्सपर्ट्स ने भी तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखने और पीछे बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

सुप्रीम कोर्ट में 13 सितंबर को होगी EWS आरक्षण मामले में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 13 सितंबर को होगी EWS आरक्षण मामले में सुनवाई

 नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 13 सितंबर ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के मामले में सुनवाई करेगी। मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकर नारायण ने ड्राफ्ट मुद्दे का मसौदा पेश किया। कोर्ट ने कहा कि गुरुवार तक सभी पक्षकार अपने मुद्दे तैयार कर लें।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण संबंधी मामले की सुनवाई पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ करेगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी, न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट्ट, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला भी शामिल हैं।

प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 13 सितंबर से सुनवाई की बात तब कही जब पीठ को बताया गया कि पक्षकारों के वकीलों को जिरह में करीब 18 घंटे का वक्त लगेगा। पीठ ने सभी वकीलों को आश्वस्त किया कि उन्हें जिरह आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही पीठ ने कहा कि वह 40 याचिकाओं पर निर्बाध सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने के लिए गुरुवार को फिर बैठेगी।

गौरतलब है कि जनवरी, 2019 में संसद में संविधान में 103वें संशोधन को पारित किया गया था। इस संशोधन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में खंड (6) सम्मिलित करके नौकरियों और शिक्षा में आर्थिक आरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है।

राजधानी में DOUBLE MURDER से सनसनी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

राजधानी में DOUBLE MURDER से सनसनी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

 बिहार। राजधानी पटना डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दोस्तों की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात बायपास थाना इलाके के शीतला माता मंदिर के पास दक्षिण लोहा गोदाम के पास हुई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान गुलजारबाग निवासी चंदन कुमार (30) और छोटी पहाड़ी निवासी सौरभ अभिनंदन उर्फ गोलू (32) के तौर पर हुई है। दोनों मृतक आपस में दोस्त थे। चंदन कंकड़बाग स्थित एक ट्रक पार्ट्स की दुकान का कर्मी था। वहीं, सौरभ जमीन की दलाली करता था। पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चंदन रोज की तरह रात में दुकान से काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त सौरभ भी था। इसी बीच शीतला माता मंदिर रोड में लोहा गोदाम के पास बाइक सवार दो अपराधी आए और चंदन को रोक दिया। अपराधी चंदन और सौरभ से बहस करने लगे। इसी बीच एक अपराधी ने पिस्टल निकाली और सौरभ एवं चंदन के सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों अपराधी मंदिर की ओर भाग निकले। हत्या के पीछे आपसी दुश्मनी बताई जा रही है। हालांकि, असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

आज से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज, तय होगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर

आज से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज, तय होगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर

 कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने और विभिन्न मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद करने के लिए बुधवार से ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ शुरू कर रही है. पार्टी की इस यात्रा का उद्देश्य विचारों की लड़ाई में खुद को मजबूत बनाना भी है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज श्रीपेरुम्बुदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. यहीं पर तीन दशक पहले एक आतंकवादी हमले में राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी. कांग्रेस की यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होगी, जो 3,570 किलोमीटर लंबा सफर तय करेगी. यह यात्रा लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी.

एक वीडियो संदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से जहां भी संभव हो, यात्रा से जुड़ने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है. कांग्रेस का कहना है कि उसकी यह यात्रा राजनीतिक है, लेकिन इसका मकसद राजनीतिक लाभ लेना नहीं है, बल्कि देश को जोड़ना है.

राहुल आज शाम कन्याकुमारी के समुद्री तट के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके साथ ही इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी. इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद होंगे. राहुल को स्टालिन एक राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे. कन्याकुमारी में गांधी मंडपम में कार्यक्रम के दौरान भी स्टालिन मौजूद रहेंगे. इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ उस सार्वजनिक रैली स्थल पर जाएंगे जहां से यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी.भारत जोड़ो यात्रा से पहले भी राहुल गांधी कई यात्राएं कर चुके हैं। पर उनकी यह यात्राएं एक प्रदेश तक सीमित थी। अकेले उत्तर प्रदेश में उन्होंने भट्टा पारसौल और किसान यात्रा की है। पर दूसरे राजनीतिक नेताओं की तरह उनकी यात्राएं चुनावी जीत नहीं दिला पाई। गुजरात में राहुल गांधी की सद्भावना यात्रा भी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में विफल रही। हालांकि, वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी की सीट और वोट प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, पार्टी भाजपा को 99 सीट पर रोकने में सफल रही।

शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर ED का छापा

शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर ED का छापा

 नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। ये छापे दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई समेत कई शहरों में मारे गए हैं। कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर भी ED की टीमें मौजूद हैं।

जांच एजेंसी ने मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी समीर महेंद्रू के ठिकाने पर भी छापा मारा है। ये दिल्ली के जोर बाग इलाके में रहते हैं। उन पर 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप है।

छापेमारी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा,'पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे। कुछ नहीं मिला। अभी ईडी के छापे मारेंगे। इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवालजी जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है। लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे। यह सीबीआई यूज कर लें, ये ईडी यूज कर लें। उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे. मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है। मैंने ईमानदारी से काम किया है। 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे।

देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 3 दशक में चुराई 5000 गाड़ियां

देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 3 दशक में चुराई 5000 गाड़ियां

 नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े कार चोर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की नाम अनिल चौहान है। उसके पास से एक चोरी की कार, बाइक, छह पिस्टल और गोलियां बरामद की गई हैं। अनिल चौहान ने 27 साल के अंदर करीब 5 हजार गाड़ियां चुराई हैं।

अनिल चौहान नब्बे के दशक में दिल्ली के खानपुर इलाके में ऑटो रिक्शा चलाता था। इसके बाद उसने कार चोरी शुरू की। 52 साल के अनिल ने देशभर में अलग-अलग जगहों से पांच हजार से ज्यादा कारें चुराईं। चोरी के दौरान उसने कई टैक्सी ड्राइवरों का मर्डर भी किया। वह चोरी की कारों को नेपाल, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में भेजता था।

कार चोरी की कमाई से उसने दिल्ली, मुंबई और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रॉपर्टी खरीदीं। वह असम में सरकारी कॉन्ट्रैक्टर बन गया। वह गैंडे के सींग और हथियारों की तस्करी में भी शामिल हो गया। प्रवर्तन निदेशालय ने उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया था। अनिल के खिलाफ करीब दो सौ केस दर्ज हैं।

इससे पहले वह साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था और उसे पांच साल जेल में बिताने पड़े थे। अनिल ने तीन शादियां की हैं और उसके 7 बच्चे हैं।

आर्य समाज का सर्टिफिकेट शादी का सबूत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मैरिज रजिस्ट्रेशन को बताया जरूरी

आर्य समाज का सर्टिफिकेट शादी का सबूत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मैरिज रजिस्ट्रेशन को बताया जरूरी

 प्रयागराजः आर्य समाज मंदिर में शादी करने वालों के लिए यह बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आर्य समाज के सर्टिफिकेट को शादी का सबूत मानने से इंकार कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि शादी की मान्यता के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

आर्य समाज द्वारा जारी किए गए मैरिज सर्टिफिकेट के उपयोग को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि वे दस्तावेजों की वास्तविकता पर विचार किए बिना विवाह के आयोजन में विश्वास का दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि "आर्य समाज सोसायटी द्वारा जारी किए गए विवाह प्रमाणपत्रों की बाढ़ आ गई है, जिन पर इस अदालत और अन्य उच्च न्यायालयों ने गंभीरता से सवाल उठाया है। संस्था ने दस्तावेजों की वास्तविकता पर विचार किए बिना विवाह आयोजित करने में अपने विश्वास का दुरुपयोग किया है।"भोला सिंह नाम के शख्स ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील कर बंदी प्रत्यक्षीकरण के जरिए पत्नी को अदालत के सामने पेश करने की मांग की थी। भोला ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। उसने दावा किया कि उसने दूसरे याचिकाकर्ता से कानूनी रूप से शादी की थी।

इस याचिका पर अदालत ने अपने फैसले में कहा कि चूंकि शादी का पंजीकरण नहीं हुआ है, इसलिए यह केवल उस प्रमाणपत्र के आधार पर नहीं माना जा सकता है कि दोनों पक्षों में रिश्ता हुआ है।

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी को करता था वीडियो कॉल, नाबालिग बेटी और मां ने उतारा मौत के घाट

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी को करता था वीडियो कॉल, नाबालिग बेटी और मां ने उतारा मौत के घाट

 उत्तरप्रदेश के मधुबन में एक पत्नी ने नाबालिग बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने यह खौफनाक कदम पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर उठाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 के एम-ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय ज्वेलर अमित वर्मा की सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के अमित का शव उसी की कार में पड़ा मिला। कार के अंदर और घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिले थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि अमित वर्मा शनिवार रात सहारनपुर जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। इसके बाद मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में फैंटम सवार पुलिसकर्मी रविवार तड़के चार बजे गश्त पर निकले तो कमला नेहरू नगर में सड़क पर एक वैगनआर कार खड़ी मिली। पुलिस को कार पर शक हुआ। जब पुलिस ने कार की जांच की तो कार के अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला, जिसकी पहचान अमित वर्मा के रूप में हुई।

जांच में पाया गया कि अमित के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। कार में खून के निशान भी मिले। ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जब पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच कि तो पाया कि मृतक का किसी दूसरी महिला से संबंध था।

पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसकी बातों में विरोधाभास पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया और बताया कि पति के अवैध संबंधों के चलते ही उसने पति की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि शालू ने अपने बयान में कहा कि उसके पति अमित वर्मा का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता था। बताया गया है कि अमित अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत के दौरान पत्नी को वीडियो कॉल किया करता था।

जेल में बंद 26 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जेल में बंद 26 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

 बाराबंकी: जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में इसलिए हड़कंप मच गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला जेल में बंद 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 10 अगस्त से एक सितंबर तक जेल में तीन चरणों में कैंप लगाकर एचआईवी की जांच की गई, जिसमें 26 कैदी संक्रमित पाए गए। बता दें, इनमें से दो कैदियों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी। अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी। जिला जेल में इस समय 3,300 कैदी बंद हैं. अभी 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना बाकी है।

बता दें, बाराबंकी जिला कारागार में पिछले 10 अगस्त से एक सितंबर तक तीन चरणों में कैंप लगाकर एचआईवी की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद 26 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं। इतनी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 26 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों में से 2 मरीजों की पहले से ही लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी। अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी. इसी तरह अगले महीने जेल में बंद महिला कैदियों की भी जांच का अभियान चलाया जाएगा।

CMO ने दी मामले की जानकारी
वहीं इस मामले पर बाराबंकी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने बताया है कि जिला जेल में एचआईवी टेस्टिंग हुई, जिसमें 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल में कैदियों की संख्या 3,300 है। अभी 70 महिलाओं का टेस्ट होना बाकी है. 26 कैदियों में से 2 का एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) लखनऊ लोहिया में चल रहा है। बाकी का मैं प्रयास कर रहा हूं कि जल्दी से जल्दी उनका ट्रीटमेंट शुरू हो सके।

500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, खुलेंगे 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, राहुल गांधी ने किया ये बड़ा ऐलान

500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, खुलेंगे 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, राहुल गांधी ने किया ये बड़ा ऐलान

 अहमदाबाद: गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमदाबाद पहुंचे। राहुल गांधी ने यहां साबरमती नदी किनारे बने रिवरफ्रंट में कांग्रेस के करीब 52 हजार बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गुजरात के किसानों का 3 लाख रुपए का कर्जा माफ किया जाएगा। 300 यूनिट बिजली फ्री देने और गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का घोषणा की। वहीं 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का भी ऐलान किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से मरने वालों के परिवारों को भी मुआवजा देने का वादा किया। उन्होंने कहा- गुजरात में कोरोना से तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लेकिन राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों की कोई मदद नहीं की। हमारी सरकार बनी तो कोरोना से मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। इसके अलावा हम 10 लाख युवाओं को रोजगार भी देंगे।

बड़ी खबर : हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास मत, मिला 48 विधायकों का समर्थन

बड़ी खबर : हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास मत, मिला 48 विधायकों का समर्थन

 रांची। झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच सोमवार को विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया। जहां सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास मत का प्रस्ताव रखा और चर्चा के बाद विश्वास मत के लिए वोटिंग हुई। जिसमें सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े।

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीट है। जिसमें से कुल 48 विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन के विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

वहीं विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि बीजेपी ने विश्वास मत का विरोध करते हुए कहा कि जब सदन में सरकार के पास बहुमत है तो फिर इसकी क्या जरूरत है। बीजेपी ने दुमका में अंकिता सिंह मर्डर केस पर हेमंत सरकार को घेरा और सीबीआई जांच की मांग करते हुए हंगामा किया।

पुलिस ने किया Online Sex Racket का भंडाफोड़, ऐसे हुआ खुलासा, गिरफ्त में आई इतनी युवतियां

पुलिस ने किया Online Sex Racket का भंडाफोड़, ऐसे हुआ खुलासा, गिरफ्त में आई इतनी युवतियां

  नई दिल्ली : पुलिस ने नोएडा के पॉश इलाके के सेक्टर 35 के गेस्ट हाउस में ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट धंधा का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद छापेमारी की। एक आरोपी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए आरोपी का एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश नोएडा पुलिस की ओर से की जा रही है। नोएडा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो युवतियों को भी रेस्क्यू कर छुड़ाया है।

बता दें कि आरोपी ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़की मुहैया कराते थे। जहां भी ग्राहक लड़कियों को बुलाते वहां पर उन्हें पहुंचाया जाता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और नगदी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पश्चिमी दिल्ली निवासी शरद कपूर है। उसे ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सेक्टर 35 के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार किया है।