नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पड़ोसी से प्यार कर बैठी पत्नी, विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर की हत्या

पड़ोसी से प्यार कर बैठी पत्नी, विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर की हत्या

  मुजफ्फरपुर। पड़ोसी से मोहब्बत कर बैठी पत्नी को पति का विरोध करना नागवार गुजरा। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति को खौफनाक सजा देकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है। दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से पति की गला रेतकर हत्या कर दी। यह हत्या की घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर परिया गांव में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, परिया गांव निवासी संजय झा की शादी जुली देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ तक ठीक चल रहा था। इसी बीच जुली देवी को अपने गांव के ही रहने वाला पड़ोसी युवक से प्यार हो गया। फिर वो दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलने लगे।

दोनों की प्रेम कहानी एक दिन जुली देवी के पति संजय झा को पता चल गई और उसने इसका विरोध किया। लेकिन पति के बार-बार विरोध करने पर भी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलना बंद नहीं किया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। जिसके बाद इस झगड़े तंग आकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पति संजय झा घर के दरवाजे पर अकेला सोता था। इसी का फायदा उठाकर सोमवार की रात पत्नी ने प्रेमी को मिलने घर बुलाया। फिर दोनों ने दरवाजे पर सो रहे पति का चाकू से गला रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर दोनों आरोपी अपने-अपने घर सोने चले गए। जब सुबह ग्रामीणों ने दरवाजे पर संजय झा का शव देखा तो इसकी सूचना कुढ़नी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी अरविंद पासवान दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में कुढ़नी थाना के SHO अरविंद पासवान ने बताया कि परिया गांव निवासी संजय झा की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और पड़ोसी प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! पेंशन की राशि और रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाएगी सरकार

दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! पेंशन की राशि और रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाएगी सरकार

  केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के काम करने की उम्र सीमा और पेंशन की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की ओर से एक सुझाव जारी किया गया है जिसमें ये बताया गया है कि देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।इसके साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ ही यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।इस रिपोर्ट के अनुसार, अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो इसके लिए सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाने की सख्त जरूरत है। सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है। रिपोर्ट में 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट की बात भी कही गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिनके पास ट्रेनिंग हासिल करने के साधन नहीं होते हैं, लेकिन उनका ट्रेंड होना जरूरी है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यानी देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी व्यक्ति सेवानिवृत्त की कैटेगरी में या जाएंगे। साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।

DG जेल की गला रेतकर हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली हत्या की जिम्मेदारी

DG जेल की गला रेतकर हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली हत्या की जिम्मेदारी

  जम्मू-कश्मीर के DG जेल (डायरेक्टर जनरल ऑफ प्रिजन्स), हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात उनके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या( murder) के बाद उनका शव जलाने की भी कोशिश की।

घटना के बाद से उनका नौकर ( servant)फरार है, इसलिए पुलिस उस पर हत्या का शक जता रही है। नौकर की तलाश शुरू कर दी गई है। DG जेल हेमंत लोहिया जम्मू के बाहरी इलाके उदयवाड़ा में रहते थे। वे 1992 बैच के IPS अधिकारी थे। इसी साल अगस्त महीने में उन्हें DG जेल के तौर पर तैनात किया गया था।

आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी

हत्या के करीब 10 घंटे बाद मंगलवार सुबह आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। TRF ने सोशल मीडिया ( social media)के जरिए इस बात की जानकारी दी है। यह लश्कर से जुड़ा एक संगठन है।

बड़ी खबरः कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार और उनके भाई को ED का सम्मन, 7 को है पेशी

बड़ी खबरः कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार और उनके भाई को ED का सम्मन, 7 को है पेशी

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश नया सम्मन जारी किया है। दोनों भाइयों को यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आर्थिक योगदान के लिए ईडी की तरफ से यह सम्मन जारी हुआ है। डीके शिवकुमार और डीके सुरेश को सात अक्टूबर तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

30 साल पुरानी रंजिश का बदला, बुजुर्ग दंपति पर हथौड़े से किया हमला, फिर कर दिया आग के हवाले

30 साल पुरानी रंजिश का बदला, बुजुर्ग दंपति पर हथौड़े से किया हमला, फिर कर दिया आग के हवाले

 केरल। केरल के तिरुवनंतपुरम में खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां पूर्व सैनिक ने बुजुर्ग दंपति के सिर पर हथौड़े से वार कर पेट्रोल छिड़का और आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 30 साल पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी।


जानकारी के अनुसार, जब आरोपी ने दोनों के सिर पर हथौड़े से हमला करके उन्हें आग के हवाले किया तो इस घटना में बुजुर्ग दंपति 60 प्रतिशत झुलस गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पलिक्कल पुलिस पहुंची और दोनों को तिरुवनंतपुरम के अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन दंपति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रभाकर कुरुप और उनकी पत्नी विमला कुमारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शशिधरन नायर के बेटे ने 30 साल पहले बहराइन में खुदकुशी कर ली थी। दरअसल, नायर का बेटे को प्रभाकर कुरुप ने ही ने बहराइन में नौकरी दिलवाई थी। लेकिन जो नौकरी उसे बताई गई थी, उसे वहां जाकर वह नौकरी नहीं मिली। बल्कि, उसे कोई दूसरी ही नौकरी दी गई। इसी बात से नायर का बेटा डिप्रेशन में आ गया और उसने सुसाइड कर लिया। इसे लेकर नायर ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जिसमें प्रभाकर भी आरोपी था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। लेकिन इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने प्रभाकर को बरी कर दिया।

इसी बात से नायर को गुस्सा आ गया और शनिवार को वह प्रभाकर के घर पहुंचा। वहां उसकी प्रभाकर से बहस शुरू हो गई और बहस मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान विमला कुमारी बीचबचाव के लिए जैसे ही आई, तो नायर ने दोनों के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। फिर दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। दंपति की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंचे और तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहां दंपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

गरबा करने के दौरान अचानक बेटे को आया हार्ट अटैक, मौत की खबर सुनते ही सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

गरबा करने के दौरान अचानक बेटे को आया हार्ट अटैक, मौत की खबर सुनते ही सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

 OMG :  देशभर में इस समय नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है. लोग मां नवदुर्गा के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. जगह-जगह पर जागरण और गरबा कार्यक्रम (Garba Program) का आयोजन किया जा रहा है. महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar District) के विरार कस्बे में भी बीते शनिवार एक अक्टूबर की रात को गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लोग हंसी-खुशी कार्यक्रम में नाच-गा रहे थे. इसी दौरान गरबा करते समय एक 35 वर्षीय युवक अचेत होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसके पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता की भी सांसें थम गईं.

सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए पालघर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरार कस्बे के ग्लोबल सिटी परिसर में नवरात्रि पर मां नवदुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। शनिवार की रात नवदुर्गा पंडाल में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गरबा कार्यक्रम में मनीष नरपजी सोनिग्रा (35) गरबा करते हुए गिर पड़े. वहां मौजूद लोगों ने मनीष के चेहरे पर पानी डाला, लेकिन उनको होश नहीं आया। इस घटना के बाद गरबा पंडाल में मातम छा गया।

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पिता

गरबा कार्यक्रम में मौजूद मनीष के पिता नरपजी सोनिग्रा (66) आनन-फानन में मनीष को लेकर एक अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में मनीष को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जैसे ही इसकी जानकारी मनीष के पिता नरपजी सोनिग्रा को हुई कि बेटे मनीष की मौत हो चुकी है तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए. अस्पताल में खड़े-खड़े नरपजी सोनिग्रा भी गिर पड़े और उनकी भी मौत हो गई.

घटना के बाद सोसाइटी में छाया मातम का माहौल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं एक ही परिवार में दो सदस्यों की मौत से कोहराम मचा हुआ है. सोसाइटी के लोगों का कहना है कि हो सकता है कि हार्ट अटैक से मौत हुई हो. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का मामला साफ हो पाएगा. इस घटना से सोसाइटी में गम का माहौल है.

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ हमला, हनी सिंह बोले- छोड़ूंगा नहीं

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ हमला, हनी सिंह बोले- छोड़ूंगा नहीं

 पंजाब। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत से उनके फैंस अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और गायक पर हमले की खबर सामने आ गई। सिद्धू मूसेवाला के बाद अब मशहूर सिंगर अल्फाज को निशाना बनाया गया है। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस सिंगर पर हुए हमले की खबर शेयर की है।

हनी सिंह ने अल्फाज की फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें हॉस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है। हनी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिसने भी यह किया है मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। अल्फाज के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई। रविवार को उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में लाया गया।

शनिवार की रात जब अल्फाज अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक ढाबे पर पहुंचे हुए थे तब वहां कस्टमर और ढाबे के मालिक के बीच पैसों को लेकर बहस चल रही थी। कस्टमर जब वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो अल्फाज ने उसे रोकने की कोशिश की और गुस्से में उन लोगों ने सिंगर पर अटैक कर दिया।

हमला करने वाले शख्स का नाम विशाल बताया जा रहा है और मोहाली पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है। अल्फाज की टीम की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पुलिस ने विक्की के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोहाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।

कुछ ही घंटे पहले हनी सिंह ने एक और पोस्ट करके बताया कि अटैकर्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। हनी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा- पिछली रात अल्फाज पर टैंपो ट्रैवलर के साथ अटैक करने वाले आरोपियों को मोहाली पुलिस ने पकड़ लिया है। उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। अल्फाज भी अब खतरे से बाहर है। ढेरों लोगों ने कमेंट सेक्शन में अल्फाज के जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे

 उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार ( sunday)शाम को भीषण हादसा हो गया। यहां एक दुर्गा पंडाल में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल है। वहीं, 52 लोग झुलस गए। 33 की हालत गंभीर है। इन्हें वाराणसी के BHU रेफर किया गया है। हादसा औराई क्षेत्र के नरथुआ में हुआ है।पुलिस के मुताबिक, आग उस समय लगी जब आरती की जा रही थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोग जब तक बाहर निकलते, उससे पहले आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से लोगों को बाहर निकाला।​​​

गौरव वल्लभ, दीपेंद्र हुड्डा सहित 3 कांग्रेस प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष चुनाव में खड़गे के लिए करेंगे प्रचार

गौरव वल्लभ, दीपेंद्र हुड्डा सहित 3 कांग्रेस प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष चुनाव में खड़गे के लिए करेंगे प्रचार

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव की सरगर्मी तेज है। पार्टी के मुखिया के लिए चुनाव में उतरे दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रचार शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद का चुनाव के लिए जहां तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर हैं और दूसरी ओर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। वहीं इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ, दीपेंद्र हुड्डा और डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के तीनों प्रवक्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। ये तीनों नेता अब मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। गौरव वल्लभ ने बताया कि हम तीनों पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव प्रचार के लिए आधिकारिक प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देते हैं और चाहते हैं कि यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए लड़ाई अब शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच है। हालांकि इस बात पर चर्चा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार की पसंद हैं और वो लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच थरूर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि वह उन लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे जो उनका समर्थन करते हैं।

फिलहाल, देखना लाजिम होगा की अब कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव पर कौन जीत दर्ज करता है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जल्द खत्म होगा किसानों का इन्तजार, इस दिन आएगी 12 वीं किस्त, पढ़े पूरी खबर

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जल्द खत्म होगा किसानों का इन्तजार, इस दिन आएगी 12 वीं किस्त, पढ़े पूरी खबर

 नई दिल्ली। PM Kisan Samman Nidhi Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक 11वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर कर चुके हैं। अब जल्दी ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले क़िस्त की राशि दशहरा और दीवाली के बीच जारी किया जा सकता हैं। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं।

इस बीच सरकार ने कुछ दिन पहले इस योजना में बड़ा बदलाव किया जिसका असर 12 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों पर पड़ने वाला हैं। जिसके अनुसार अब किसान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख सकता है। अब किसानों को स्टेटस देखने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य हो गया है।

गौरतलब है कि पहले ये नियम था कि किसान अपना आधार या मोबाइल नंबर कुछ भी डाल कर स्टेटस चेक कर सकते थे। इसके बाद ये नियम आया कि किसान मोबाइल नंबर से नहीं, बल्कि आधार नंबर से स्टेटस देख सकते हैं। अब नए नियम के तहत किसान आधार नंबर से नहीं, बल्कि मोबाइल नंबर से ही स्टेटस देख सकेंगे।

जानिए इसके प्रोसेस

  • PM Kisan Yojana : इसके लिए आप सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां बाईं ओर बने छोटे बॉक्स में Beneficiary Statusपर क्लिक करें।
  •  अब आपके सामनेएक पेज ओपन होगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर अपना स्टटेस चेक करें।
  •  अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं जानते हैं तो Know Your Registration Number की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब इसमें अपना पीएम किसान खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Get Mobile OTP पर क्लिक करें।
  • आपके नंबर पर आए ओटीपी को दिए गए बॉक्स में डालें और Get Details पर क्लिक करें।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम अपके सामने होगा।

 

स्टेडियम में मैच के दौरान भड़की हिंसा, 127 लोगों की मौत, 180 से अधिक घायल

स्टेडियम में मैच के दौरान भड़की हिंसा, 127 लोगों की मौत, 180 से अधिक घायल

 इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है. फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं. इंडोनेशिया की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.

समाचार एजेंसी के मुताबिक घटना ईस्ट जावा की है. समाचार एजेंसी के मुताबिक ईस्ट जावा के एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे. फुटबॉल( football) मैच का नतीजा आया तब मैदान में मैच देखने पहुंचे प्रशंसक आक्रोशित हो उठे. नाराज फैंस फुटबॉल मैदान में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजली

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजली

 महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM narendra modi) राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं लोगों से हमेशा बापू के आदर्शों पर चलने की अपील करता हूं।

अब इन दो नेताओं के बीच होगा चुनाव...इस दिग्गज का पर्चा खारिज

अब इन दो नेताओं के बीच होगा चुनाव...इस दिग्गज का पर्चा खारिज

 कांग्रेस अध्यक्ष ( congress president) का चुनाव अब मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच ही होगा। शनिवार को यह जानकारी कांग्रेस नेता व निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि कल तक हमें 20 फॉर्म मिले थे और वो फॉर्म सही है कि नहीं उसकी जांच आज हमने की थी। 20 में से चार फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं।

आठ अक्तूबर तक होगी नाम वापसी 

मिस्त्री ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार आठ अक्तूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। ऐसे में आठ के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि कौन-कौन चुनाव में है। उन्होंने कहा, अगर कोई भी नाम वापस नहीं लेता है तो इस स्थिति में चुनाव कराए जाएंगे।

त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया है 

मिस्त्री ने कहा कि त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया क्योंकि उनके एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर मेल नहीं खाते थे और दूसरे प्रस्तावक के हस्ताक्षर दोहराए गए थे। बता दें, त्रिपाठी झारखंड से कांग्रेस विधायक हैं। वह राज्य के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं।

फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी...सरकार ने किया बड़ा ऐलान

फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी...सरकार ने किया बड़ा ऐलान

 सरकार की ओर से गरीबों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. साथ ही गरीबों को मुफ्त या कम कीमत पर राशन (Free Ration) उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इस बीच मुफ्त राशन लेने वालों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।खाद्य मंत्रालय ने कहा कि एक अप्रैल 2023 तक सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद लगभग 1.13 करोड़ टन गेहूं और 2.36 करोड़ टन चावल उपलब्ध होगा. वहीं मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री (prime minister) कल्याण अन्न योजना ( PMGKAY) को तीन महीने के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

केंद्रीय पूल में लगभग 2.32 करोड़ टन गेहूं और 2.09 करोड़ टन चावल

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एफसीआई के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), अन्य योजनाओं और पीएमजीकेएवाई की अतिरिक्त आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है.’’ मंत्रालय के अनुसार, एफसीआई के पास अब तक केंद्रीय पूल में लगभग 2.32 करोड़ टन गेहूं और 2.09 करोड़ टन चावल है।

BREAKING : मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष पद के हैं दावेदार

BREAKING : मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष पद के हैं दावेदार

 नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। खड़गे ने यह कदम अखिल भारतीय कांग्रेस समिति अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के एक दिन बाद उठाया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने यह कदम मई में उदयपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में तय ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के अनुरूप उठाया है।

सूत्रों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को रात में अपना इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेता पी चिदबंरम और दिग्विजय सिंह राजसभा में नेता प्रतिपक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं

गौरतलब है कि शुक्रवार को स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा। खड़गे कर्नाटक के दलित नेता हैं और इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार केएन त्रिपाठी हैं, जो झारखंड के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें इस चुनाव में कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के आखिरी दिन खड़गे, थरूर और त्रिपाठी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

आपके पास भी है ये पुराना नोट...तो बन सकते है लाखों के मालिक...बस करना होगा छोटा सा काम

आपके पास भी है ये पुराना नोट...तो बन सकते है लाखों के मालिक...बस करना होगा छोटा सा काम

 दिल्ली।  हमारी किस्मत कभी भी पूरी तरह बदल सकती है। इसके लिए हमें आस पास चल रही चीजों के बारे में अपडेट रखना ज़रूरी है। आज के डिजिटल युग में ऐसे कई तरीके हैं जो हमें फर्श से अर्श में चुटकियों में पहुंचा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से हम कुछ क्षणों में लखपति बन सकते हैं।

इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट हैं जो आपके सिक्के और नोटों को लाखों रूपये में खरीद रही हैं। Sell Old Notes इसके लिए आपकी करेंसी को उनकी शर्तों पर खरा उतरना ज़रूरी है। Sell Old Notes इन दिनों वैश्विक बाजारों में पुराने नोट और सिक्कों को इन दिनों बोली लगाकर खरीदा जा रहा है, जिससे लोग रातों रात लखपति बन रहे हैं।

ऐसे बहुत लोग हैं, जो पुराने नोट की बिक्री कर झटपट लखपति बनने का सपना साकार कर चुके हैं। 50 रुपये के नोट के बदले कुछ वेबसाइट्स 3 लाख रुपये दे रही है, जिससे आपकी मौज आ जाएगी। इतना ही नहीं अगर आपके पास 50 के दो नोट है तो फटाफट 6 लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके लिए शर्त यह है कि आपका नोट सभी कंपनी की सभी शर्तें पूरी करता हो।

लिखा होना चाहिए 786 नंबर
बस आपके 50 रुपये का नोट होना चाहिए, जिसपर 786 नंबर लिखा हो। इस नोट को आप अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 3 लाख रुपये तक में आसानी से बिक्री कर सकते हैं। इसकी ई-बे पर आसानी से बिक्री कर सकते हैं। इससे आपको तीन लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।

  • इस नोट को बेचने के लिए आप सबसे पहले www.ebay.com पर क्लिक जाएं।
  • अब होम पेज पर रजिस्टर करें।
  • यहां आप खुद को ‘सेलर’ के तौर पर रजिस्टर करें।
  • अपने नोट की एक साफ फोटो लें और इसे साइट पर अपलोड करें।
  • फिर, Ebay आपके एड को उन लोगों को दिखाएगा, जो पुराने नोट और नोट और कॉइंस खरीदने के शौकीन हैं और इस प्लेटफॉर्म को यूज करते हैं।
  • इस एंटिक नोट को खरीदने में रुचि रखते हैं वो आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे।
दो साल तक जानवरों की तरह नोचता रहा नाबालिग को, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि काटने के लिए पूरी ज़िन्दगी पड़ जाएगी कम

दो साल तक जानवरों की तरह नोचता रहा नाबालिग को, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि काटने के लिए पूरी ज़िन्दगी पड़ जाएगी कम

 नई दिल्ली। केरल की एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दो साल तक बलात्कार करने के मामले में 41 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को 142 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पतनमतिट्टा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश जयकुमार जॉन ने आनंदन पी आर को 142 साल जेल की सजा सुनाई और उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले में यह पॉक्सो मामले के किसी आरोपी को दी गई अधिकतम सजा है।

इसमें बताया गया कि बहरहाल, दोषी को कुल 60 साल जेल की सजा काटनी होगी। दोषी 10 वर्षीय पीड़िता का रिश्तेदार है। उसे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। अदालत ने कहा कि आरोपी ने 2019-2021 के दौरान बच्ची का यौन शोषण किया।

भारत में नए युग की शुरुआत, पीएम मोदी ने लॉन्च किया 5G सर्विस; अब 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड

भारत में नए युग की शुरुआत, पीएम मोदी ने लॉन्च किया 5G सर्विस; अब 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड

 नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए 5जी सर्विस का शुभारंभ कर रहे हैं। यह कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। इसी कार्यक्रम में 5जब नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बता दें कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव किया। उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे।

महीने के पहले दिन मिली राहत...सस्ता हुआ LPG सिलेंडर...जानें अपने शहर के रेट

महीने के पहले दिन मिली राहत...सस्ता हुआ LPG सिलेंडर...जानें अपने शहर के रेट

 नई दिल्ली: अक्टूबर महीने के शुरुआत काफी राहत भरी खबर लेकर आई है. नए महीने के पहले दिन एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में कमी की गई है. बता दें, बीते दिनों नेचुरल गैंस की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं, इन सबके बावजूद भी गैस सिलेंडर के रेट ((LPG Price)) कम किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक ये कटौती कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट (commercial lpg cylinder rates) में हुई है

19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25.50 रुपये सस्ता हो गया है. इसके अलावा कई शहरों में भी दाम घटे हैं. पिछले महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. आज से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं.

इन शहरों में इतना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
IOCL के अनुसार, एक अक्टूबर 2022 को दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये कम हुए हैं. वही कोलकाता में 36.50 रुपये, मुंबई में 32.50 रुपये और चेन्नई में 35.50 रुपये कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है. इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1859.50 रुपये पर मिलेंगे.

महानगरों में कमर्शियल LPG की कीमतें
कोलकाता में आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर 36.50 रुपये सस्ता होकर 1,995.50 रुपये में मिलेगा. इसी तरह मुंबई में इसकी कीमत 1,844 रुपये से 35.50 रुपये कम होकर 1811.50 रुपये हो गई है. चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 35.50 रुपये सस्ता हुआ है. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल अधिकतर होटलों और रेस्टोरेंट में होता है.

पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे 5जी सेवाओं की शुरुआत, मुकेश अंबानी प्रगति मैदान पहुंचे

पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे 5जी सेवाओं की शुरुआत, मुकेश अंबानी प्रगति मैदान पहुंचे

 नई दिल्ली: एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए मुकेश अंबानी प्रगति मैदान पहुंच चुके हैं. एयरटेल के सुनिल मित्तल और वोडाफोन के कुमार मंगलम बिड़ला भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते ऐसी सूचना है. 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी. इससे ऊर्जा दक्षता, स्पेक्ट्रम दक्षता और नेटवर्क दक्षता में भी बेहतर रूप से सुधार होगा. प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल सम्मेलन (आईएमसी) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे.

आईएमसी 2022 का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर तक 'न्यू डिजिटल यूनिवर्स' विषय के साथ किया जाएगा. यह सम्मेलन प्रमुख विचारकों, उद्यमियों, नवोन्मेषकों और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाते हुए डिजिटल प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने और इसके प्रसार से होने वाले अद्वितीय अवसरों पर विचार-विमर्श और विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो जियो और एयरटेल भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च करने वाली पहली कंपनियां होंगी. शुरुआत में चुनिंदा शहरों में ही 5G सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल तक किया जाएगा.

इस साल हुई रियायंस की AGM में मुकेश अंबानी ने कहा था कि Jio 5G दिवाली तक दिल्ली और दूसरे मेट्रो शहरों में लॉन्च हो जाएगी. अगले साल दिसंबर तक सर्विस पूरे देश में रोलआउट होगी. कंपनी ने पैन इंडिया 5G नेटवर्क के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. वहीं जियो ने 1000 शहरों में 5G के रोलआउट की प्लानिंग पूरी कर ली है. एयरटेल के CEO गोपाल विट्ठल ने एक लेटर कंज्यूमर्स को लिखा था. इस लेटर में उन्होंने बताया था कि यूजर्स को नया सिम नहीं खरीदना होगा, बल्कि मौजूदा सिम कार्ड पर ही उन्हें 5G की सर्विस मिल जाएगी.

एयरटेल के CEO गोपाल विट्ठल ने बताया था कि अगले कुछ हफ्तों में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी. 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था. इसमें Jio, Airtel, Vi और अडानी डेटा नेटवर्क्स ने हिस्सा लिया था. जियो इसमें सबसे बड़ी बोली लगाकर सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीदे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर एयरटेल और फिर वोडाफोन आइडिया ने निवेश किया है. अडानी डेटा नेटवर्क्स फिलहाल इंटरप्राइसेस बिजनेस में ही काम करेगी.