नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Online बिरयानी मंगाना 20 साल की लड़की को पड़ा भारी, खाने के बाद गई जान, मचा हड़कंप…

Online बिरयानी मंगाना 20 साल की लड़की को पड़ा भारी, खाने के बाद गई जान, मचा हड़कंप…

 कासरगोड : केरल के कासरगोड में फूड पॉइजनिंग से 20 साल की लड़की की मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस युवती ने स्थानीय होटल से बिरयानी की एक किस्म ‘कुझिमंथी’ मंगाई थी, जिसे खाने के बाद शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। इस लड़की की पहचान पेरूंबाला निवासी अंजू श्रीपार्वती के तौर पर हुई है। इस घटना को लेकर कासरगोड के लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया है और होटल के मालिक पर सख्त ऐक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंजू ने कुझिमंथी का सेवन किया था जिसे उसने 31 दिसंबर को कासरगोड में रोमांसिया नामक एक रेस्तरां से ऑनलाइन मंगाया था। बिरयानी खाने के बाद वह बीमार पड़ गई और तभी से उसका इलाज चल रहा था। ऑफिसर ने कहा कि युवती के माता-पिता ने इस संबंध शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने जांच के दिए आदेश

अंजू श्रीपार्वती का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज हो रहा था। यहां से उसे कर्नाटक के मंगलुरु में एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने घटना के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पथनमथिट्टा में रिपोर्ट्स से कहा कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त को घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

स्कूली छात्रों की बल्ले-बल्ले! इतने दिनों तक बढ़ाया गया शीतकालीन अवकाश, बढ़ाते ठंड की वजह से लिया गया फैसला

स्कूली छात्रों की बल्ले-बल्ले! इतने दिनों तक बढ़ाया गया शीतकालीन अवकाश, बढ़ाते ठंड की वजह से लिया गया फैसला

 नई दिल्ली। winter vacation extended अत्यधिक ठण्ड, शीतलहर एवं कोहरे के प्रकोप के कारण बड़ा फैसला लिया गया है। स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।देश में कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है । सरकारी और प्राइवेट स्कूल में शीतलहर बढ़ने के कारण शीतकालीन अवकाश बढ़ाने के आदेश जारी कर दिया गया है।

पंजाब सरकार ने भीषण ठंड को मद्देनज़र रखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से सातवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए विंटर वेकेशन 14 जनवरी 2023 तक आगे बढ़ा दिया है।

स्कायमेट मौसम के मुताबिक, आगामी दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। शीघ्र ही एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा तीव्र प्रतीत होता है और 12 से 13 जनवरी के मध्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद, पश्चिमी हिमालय से बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में चलेंगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।

गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ये छोटे-छोटे छेद, वजह जान उड़ जायेंगे आपके होश…

गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ये छोटे-छोटे छेद, वजह जान उड़ जायेंगे आपके होश…

 नई दिल्ली : आपने घर में रखे गैस सिलेंडर को कभी ध्‍यान से देखा है. इतने सालों में आपने कभी दिमाग लगाया है कि सिलेंडर के नीचे छेद क्‍यों होते है? ये छेद आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाए जाते हैं. अब आप पूछेंगे ऐसा कैसे? इससे कौन सी हमारी सुरक्षा हो रही है, तो चलिए इस फैक्‍ट को जान लेते हैं कि ये छेद आपकी और आपके परिवार की कैसे सुरक्षा करते हैं और अगर ये न रहे तो किसी के भी घर में या बाहर किस तरह की दुर्घटना हो सकती है. इसके पीछे बड़ा विज्ञान काम करता है.

आपकी सुरक्षा के लिए होते हैं ये छेद

गर्मी के समय में गैस सिलेंडर भी गर्म हो जाती है. ऐसे में आपने शादी-पार्टी का खाना बनते समय देखा होगा कि हलवाई लोग सिलेंडर को ठंडे पानी में रख देते हैं. जिससे सिलेंडर की गर्माहट कम हो जाती है. ये छेद भी वही काम करते हैं. गैस सिलेंडर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में इन छेदों से हवा निकलती रहती है, जिससे तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है. इससे सिलेंडर की सतह गर्म होने से बचती है. इस तरह आप समझ सकते हैं कि ये छेद होने वाले बड़े एक्सीडेंट्स से बचाते हैं.

रंग और आकार एक जैसा क्‍यों?

आपने गैस सिलेंडर में नोटिस किया होगा कि वह सिलेंडर किसी भी कंपनी का हो, उसमें कुछ चीजें सामान्‍य रहती हैं. जैसे आप देखेंगे घरेलू गैस सिलेंडर का रंग हमेशा लाल ही रहता है. इसके अलावा उनका आकार भी वैसा ही होता है. गैस सिलेंडर का रंग लाल इसलिए होता है क्‍योंकि उसे दूर से आसानी से देखा जा सके. इससे गैस सिलेंडर का ट्रांसपोर्टेशन आसान होता है. वहीं, इनका शेप भी सिलेंड्रिकल होता है. आपने हाइवे पर देखा देखा होगा कि तेल और गैस के टैंकर भी इसी शेप के होते हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि सिलेंड्रिकल शेप में गैस और तेल सामान मात्रा में रहते हैं और गैस को स्‍टोर करने का ये सबसे आसान तरीका होता है.

गैस सिलेंडर से क्यों आती है बदबू

अगर आपको कक्षा 9वीं-10वीं के विज्ञान विषय की कुछ बात पता होगी तो आप जानते होंगे कि LPG से कोई स्‍मेल नहीं आती है. ऐसे में अगर ये गैस लीकेज भी हो तो हमें पता नहीं लगेगी. इस वजह से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है. इस वजह से जब सिलेंडर में गैस भरी जाती है तब इसमें Ethyl Mercaptan नाम की एक और गैस भर देते हैं. जिससे अगर गैस लीकेज हो तो, हमें तुरंत पता चल जाए. इसी बदबू के वजह से गैस लीकेज होने पर भी बड़े हादसे को टाला जा सकता है.

Good News : कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ये एलान, सुनकर उछल पड़ेंगे, इन लोगों को मिलेंगे 5000 रुपये

Good News : कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ये एलान, सुनकर उछल पड़ेंगे, इन लोगों को मिलेंगे 5000 रुपये

  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम ऐलान किया है. अश्विनी वैष्णव ने लोगों को 5000 रुपये तक का लोन( loan) मुहैया करवाने की बात कही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना को सूक्ष्म-ऋण सुविधा के रूप में जून 2020 में शुरू किया गया था. इस योजना का मकसद कोविड-19 महामारी के चलते हुए नुकसान की भरपाई के लिए रेहड़ी पटरी वालों को सशक्त बनाना है।

रेहड़ी-पटरी वालों की 3,000 रुपये से 5,000 रुपये तक छोटी ऋण

साल 2023 में रेहड़ी-पटरी वालों की 3,000 रुपये से 5,000 रुपये तक छोटी ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिए सरल तरीके से ऋण सुविधाएं मुहैया करने पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Good News : अब सरकार की तरफ से आपको मिलेंगे 72 हजार रुपये, जानिए कैसे?

Good News : अब सरकार की तरफ से आपको मिलेंगे 72 हजार रुपये, जानिए कैसे?

 क्या आप साल के 72 हजार रुपये प्राप्‍त करना चाहते है  आज के समय में ज्‍यादातर लोग प्राइवेट सेक्‍टर( private sector)में काम करते हैं. इन लोगों को फ्यूचर की बहुत ही ज्‍यादा चिंता होती है क्‍योंकि रिटायरमेंट के बाद घर खर्च चलाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

केंद्र सरकार की इस स्‍कीम ( schemes)का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना है, जिससे लोगों को सामाजिक सुरक्षा मिलती है. इस स्‍कीम के तहत पेंशनधारक को हर माह, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक या सालाना आधार पर पेंशन की सुविधा दी जाती है. इस स्‍कीम को केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा लाया गया है।

LIC की तरफ से 7.40% का सालाना ब्‍याज

स्‍कीम पर LIC की तरफ से 7.40% का सालाना ब्‍याज दिया जाता है. वहीं अगर आप अर्द्धवार्षिक पेंशन लेना चाहेंगे तो हर छह माह आपको 36 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं इस योजना में मासिक पेंशन( pension) लेने का विकल्‍प भी होता है.

17th Pravasi Bharatiya Divas: PM मोदी 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति मुर्मू भी होंगी शामिल

17th Pravasi Bharatiya Divas: PM मोदी 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति मुर्मू भी होंगी शामिल

 17th Pravasi Bharatiya Divas : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नौ जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। PMO ने कहा, ’17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर इंदौर में 8 से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी।

इस PBD सम्मेलन का विषय है ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’। करीब 70 देशों के 3,500 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है।

PBD कन्वेंशन के तीन खंड होंगे। 8 जनवरी 2023 को युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन युवा मामले और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई संसद सदस्य (सांसद) जनेटा मैस्करेनहास युवा प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मानित अतिथि होंगी।

9 जनवरी 2023 को, PBD कन्वेंशन का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और विशेष अतिथि सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी द्वारा संबोधित किया जाएगा।

डाक टिकट होगा जारी 

सुरक्षित, कानूनी, व्यवस्थित और कुशल प्रवासन के महत्व को रेखांकित करने के लिए एक स्मारक डाक टिकट ‘सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं’ जारी किया जाएगा।

PMO के अनुसार, प्रधानमंत्री हमारे प्रवासी स्वतंत्रता के योगदान को उजागर करने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में डायस्पोरा का योगदान’ विषय पर पहली बार डिजिटल पीबीडी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। भारत की स्वतंत्रता में सेनानियों जी 20 की भारत की चल रही अध्यक्षता के मद्देनजर, 09 जनवरी को एक विशेष टाउन हॉल भी आयोजित किया जाएगा।

17th Pravasi Bharatiya Divas: राष्ट्रपति का कार्यक्रम

10 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी और समापन सत्र की अध्यक्षता भी करेंगी। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार चुनिंदा भारतीय प्रवासी सदस्यों को उनकी उपलब्धियों को पहचानने और भारत और विदेश दोनों में विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए प्रदान किया जाता है।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। यह प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने और डायस्पोरा को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

LPG : सिलेंडर वालो के लिए बड़ी खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

LPG : सिलेंडर वालो के लिए बड़ी खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

 नई दिल्ली।  आज देश की जनता महंगाई के चलते परेशान हो गई है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशान है तो वह गैस सिलेंडर के दामों को लेकर। आज गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1150 तक पहुंच गई है। लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमत से जुडी एक बडी खबर सामने आई है।

अगर आप भी गैस कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं और ज्यादा खर्च नहीं नहीं करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनी इंडेन ने आम जनता के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की है। जिसमें आप सस्ते गैस सिलेंडर ले सकते है। इंडेन की इस सुविधा के तहत आपको सिर्फ 750 रूपये में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। यानी यह गैस सिलेंडर आपको करीब 300 रूपये सस्ता मिलेगा।

आज देश की जनता महंगाई के चलते परेशान हो गई है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशान है तो वह गैस सिलेंडर के दामों को लेकर। आज गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1150 तक पहुंच गई है। लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमत से जुडी एक बडी खबर सामने आई है। अगर आप भी गैस कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं और ज्यादा खर्च नहीं नहीं करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनी इंडेन ने आम जनता के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की है। जिसमें आप सस्ते गैस सिलेंडर ले सकते है। इंडेन की इस सुविधा के तहत आपको सिर्फ 750 रूपये में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। यानी यह गैस सिलेंडर आपको करीब 300 रूपये सस्ता मिलेगा।

कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते है। इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती हैै। इस कारण इस सिलेंडरों की कीमत कम है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते है। फिलहाल यह सिलेंडर 28 से ज्यादा शहरों में मिल रहा है। कंपनी जल्द ही इस सिलेंडर को सभी शहरों में मुहैया कराने पर काम रही है।

Suicide : पत्नी से विवाद के बाद पुलिस जवान ने की सुसाइड, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

Suicide : पत्नी से विवाद के बाद पुलिस जवान ने की सुसाइड, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

 जमुई :  जमुई में शनिवार को एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बिहार पुलिस के जवान गुंजन कुमार ने पारिवारिक विवाद के चलते ये कदम उठाया है. रेफर होने के बाद पटना ले जाने के दौरान रस्ते में ही जवान गुंजन कुमार की मौत हो गई. पुलिस जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से इस घटना को अंजाम दिया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद जवान को सदर अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, लेकिन रस्ते में ही उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक गुंजन कुमार का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था. आत्महत्या वाली रात में जवान ने नाइट ड्यूटी भी की थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके आवास से सर्विस रिवाल्वर को बरामद किया है. पुलिस का यह जवान बेगूसराय जिले का रहने वाला था, जो वर्तमान में नगर थाना में पोस्टेड था.

बताया जा रहा है कि बीती रात भी जवान ड्यूटी कर सुबह में घर लौटा था जहां उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हुई और फिर खुद को गोली मार दी. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस की टीम उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर आई. जवान गुंजन कुमार का 3 साल का एक मासूम लड़का है. घटनास्थल के आसपास से लोगों के मुताबिक खुद को गोली मारने वाले पुलिस के जवान की उसकी पत्नी से नहीं बन रही थी. हाल के कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद और गहरा हो गया था जिस कारण उन दोनों के बीच में बातचीत भी बंद थी.

AMAZING NEWS : इस गांव में कपड़े पहने पर हुई पाबंदी,जाने क्या है वजह

AMAZING NEWS : इस गांव में कपड़े पहने पर हुई पाबंदी,जाने क्या है वजह

 People Without Cloths: रोटी, कपड़ा और मकान ये तीन चीजें इंसानों की मूलभूत आवश्कता हैं. इनमें से किसी एक चीज को हटा दिया जाए तो जिंदगी की कल्पना कर पाना थोड़ा मुश्किल है. यह खबर इंसान के पहनावे को लेकर है. किसी भी देश का पहनवा उस देश की संस्कृति से सीधे तौर पर जुड़ा होता है. पूरी दुनिया में इंसान ही एक ऐसा प्राणी जो कपड़े पहनता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी धरती पर ऐसे कई समुदाय मौजूद हैं जो कपडे़ नहीं पहनते हैं. कई आदिवासी समुदाय कपड़े नहीं पहनते हैं लेकिन आदिवासी समाज आमतौर पर मुख्यधारा से खुद को दूर रखते हैं लेकिन यहां जिस समुदाय का जिक्र यहां किया जा रहा है, वह बहुत शिक्षित है और जिस गांव के बारे में यहां बताया जा रहा है, वह काफी ज्यादा एडवांस है.

इस गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग

ब्रिटेन में स्पीलप्लाट्ज नाम का एक गांव है जहां के लोगों ने करीब 94 सालों से बिना कपड़ों के रहने की जिंदगी चुनी है. यह गांव हर्टफोर्डशायर के ब्रिकेटवुड  के नजदीक है. यहां महिला और पुरुष सभी को निर्वस्त्र ही रहना पड़ता है. यहां की एक खास बात यह भी है कि यहां घूमने आने वालों को भी इसी तरह रहना पड़ता है. स्पीलप्लाट्ज के लोगों की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा एडवांस है. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि गांव में खुद का पब, स्विमिंग पूल और दूसरी कई सुविधाएं मौजूद हैं. इस गांव को बसाने का श्रेय इसुल्ट रिचर्डसन को दिया जाता है. रिचर्डसन ने इसे साल 1929 में बसाया था. ठंड के समय यहां कपड़े पहनने की छूट होती है.

क्यों रहते हैं यहां के लोग नंगे

इस गांव को बसाने वाले इसुल्ट रिचर्डस का मानना था कि वह शहर के शोर-शराबे से दूर जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें प्र‍कृति के करीब जिंदगी बिताना था. इस तरह की जीवनशैली से गांव के लोग खुद को प्रकृति के करीब मानते हैं. आपको बता दें कि जब इस गांव की नींव पड़ी थी तब इसे लेकर काफी विरोध हुआ था लेकिन जीने के अधिकार की वजह से सभी विरोधों को रोकना पड़ा. गौरतलब है कि भारत में अंडमान के एक द्वीप पर रहने वाली ‘जारवा’ आदिवासी जनजाति भी अपनी जिंदगी बिना कपड़ों के ही बिताती है.

पिता ने की अपने छह साल के बेटे की हत्या, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

पिता ने की अपने छह साल के बेटे की हत्या, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

 उत्तर प्रदेश। संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने पत्नी के चरित्र पर शक के कारण अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, चंदौसी थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव निवासी धर्मेश ने गुरुवार को अपने छह साल के बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने सूचना दी थी कि उसका छह साल का लड़का रजत घर के बाहर खेल रहा था, जिसके बाद वह खेलते समय गायब हो गया। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था और फिर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को बच्चे का शव गांव में गन्ने के खेत से बरामद किया गया।

जब पुलिस ने शक के आधार पर धर्मेश से कड़ाई से पूछताछ और जांच पड़ताल करने पर धर्मेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसको लगता था कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और के साथ है। जिसकी वजह से उसने अपने बेटे को खेत में ले जाकर जूते के फीते से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया।

 
Income Tax: टैक्सेबल इनकम होने के बाद भी इतनी कमाई पर पूरा टैक्स माफ, मिल रही है छूट

Income Tax: टैक्सेबल इनकम होने के बाद भी इतनी कमाई पर पूरा टैक्स माफ, मिल रही है छूट

 Income Tax Slab: कमाई के लिए लोग अलग-अलग काम करते हैं. वहीं रोजगार और बिजनेस के जरिए लोगों की कमाई होती है. इसी कमाई पर लोगों को टैक्स भी देना होता है. हर साल लोगों को इनकम टैक्स भी भरना होता है. अगर किसी की साल में होने वाली इनकम टैक्सेबल है तो उसे टैक्स भी चुकाना पड़ता है. लेकिन इनकम टैक्स भरते वक्त कई प्रकार की छूट भी हासिल होती है. अगर आपकी इनकम टैक्सेबल है तो भी आप ये छूट हासिल कर सकते हैं और टैक्स भी बचा सकते हैं.

इनकम टैक्स
दरअसल, वर्तमान में दो टैक्स स्लैब देश में मौजूद है. उन टैक्स स्लैब के हिसाब से लोगों की इनकम पर टैक्स लगाया जाता है. अलग-अलग इनकम वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग टैक्स स्लैब मौजूद है. वहीं सामान्य तौर पर 2.5 लाख रुपये सालाना से ज्यादा की इनकम पर टैक्स लगना शुरू हो जाता है. हालांकि 2.5 लाख से 5 लाख रुपये सालाना की इनकम पर छूट भी हासिल की जा सकती है. देश में दो टैक्स स्लैब हैं, जिनमें New Tax Regime और Old Tax Regime शामिल है. दोनों टैक्स व्यवस्था में अलग-अलग इनकम पर अलग-अलग दर से टैक्स भरने का प्रावधान है. हालांकि दोनों ही टैक्स स्लैब में लोगों को शुरुआती तौर पर रिबेट भी हासिल होती है.

इनकम टैक्स स्लैब
अगर कोई 60 साल से कम उम्र का नागरिक Old Tax Regime के हिसाब से टैक्स दाखिल करता है या फिर किसी भी उम्र का नागरिक New Tax Regime के हिसाब से टैक्स दाखिल करता है तो उसको 2.5 लाख रुपये सालाना की इनकम से लेकर 5 लाख रुपये सालाना की इनकम पर 5 फीसदी इनकम टैक्स चुकाना होता है. हालांकि 5 लाख रुपये से कम या इसके बराबर शुद्ध कर योग्य आय वाले व्यक्ति धारा 87ए के तहत टैक्स रिबेट मिलती है यानी ऐसे व्यक्ति को 5 लाख की इनकम तक कोई भी टैक्स New Tax Regime या Old Tax Regime में नहीं देना होगा.

इनकम टैक्स स्लैब रेट
धारा 87A एक कानूनी प्रावधान है जो 1961 के आयकर अधिनियम के तहत कर छूट की अनुमति देता है. 2013 के वित्त अधिनियम के माध्यम से जो धारा सम्मिलित की गई थी, वह एक निर्दिष्ट सीमा से कम आय वाले व्यक्तियों के लिए कर राहत प्रदान करती है. धारा 87 ए प्रदान करती है कि कोई भी व्यक्ति जो भारत में रह रहा है और जिसकी आय 5,00,000 रुपये से अधिक नहीं है, वो रिबेट का दावा करने के लिए पात्र है. इस प्रकार कुल टैक्सेबल इनकम 5 लाख रुपये से कम वाले व्यक्तियों के लिए पूरा टैक्स छूट उपलब्ध है. यह छूट केवल व्यक्तियों पर लागू होती है, न कि कंपनियों आदि पर. साथ ही इसकी छूट की गणना 4% के स्वास्थ्य और शैक्षिक सेस को जोड़ने से पहले की जाती है.

अस्पताल ने नहीं भेजा शव वाहन, खाट पर ले जाना पड़ा बुजुर्ग का शव

अस्पताल ने नहीं भेजा शव वाहन, खाट पर ले जाना पड़ा बुजुर्ग का शव

 मध्यप्रदेश। सिंगरौली जिले की स्वास्थ्य सेवाओ की पोल खोलती एक और तस्वीर सामने आयी है जहां सरई तहसील के झारा गांव में मनमोहन सिंह 65 वर्ष की मौत हो गयी। वह अपनी बेटी के यहां आये थे इसी दौरान उनकी मौत हो गयी। मनमोहन सिंह के दामाद ने एम्बुलेंस या शव वाहन के लिए अस्पताल में फोन किया था परन्तु, उन्हें एम्बुलेंस मुहैया नहीं हो सकी। जिसके चलते थक हारकर खाट पर ही शव रखकर मनमोहन सिंह के परिजन बोंदों गांव की ओर निकल पड़े। राहगीरों ने सीधी थाना प्रभारी का फोन किया तब सीधी पुलिस ने अपने वाहन से मृतक के शव को उनके गांव बेंदो भिजवाया। थाना प्रभारी भुईमाड़ आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक के परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए संपर्क किया था। अस्पताल की तरफ से एम्बुलेंस वाहन नहीं मिल सका। 5 किमी चलने के बाद पुलिस ने की मदद, उसके बाद वे शव को खाट पर लेकर पैदल ही 20 किमी दूर अपने गांव निकल पड़े। हमें राहगीर ने फोन से सूचना दी कि कुछ लोग खाट से बुजुर्ग का शव ले जा रहे हैं। उसके बाद हम मौके पर पहुंचे और वाहन से शव को मृतक के घर तक पहुंचाया।

जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर बैढ़न के शव वाहन प्रभारी डॉक्टर यूके सिंह ने बताया कि जिले के तीनों ब्लॉक सिंगरौली, देवसर और चितरंगी में एक-एक शव वाहन मुहैया कराए गए हैं। जरूरत पड़ने पर शव वाहन उपलब्ध कराए जाते हैं। मृतक के परिजनों ने कॉल कर वाहन की मांग की थी। यहां के टीम ने बताया था कि अभी वाहन दूसरी जगह गया है। डेढ़ से दो घंटे में गाड़ी आप तक पहुंच जाएगी। इसके बाद उन्होंने गाड़ी आने का इंतजार नहीं किया। वे खुद खटिया पर शव लेकर पैदल अपने गांव चले गए।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके जैन ने कहा कि अस्पताल में मौत होने पर या पुलिस की सूचना पर शव वाहन मुहैया कराए जाते हैं। इस मामले में मौत अस्पताल में नहीं हुई है। इस वजह से उसे शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। सिंगरौली कलेक्टर अरुण परमार ने कहा कि इस मामले में जांच करने के निर्देश दे दिए हैं।

CRIME NEWS : एयरपोर्ट से हो रही थी नेपाली लड़कियों की तस्करी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

CRIME NEWS : एयरपोर्ट से हो रही थी नेपाली लड़कियों की तस्करी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

 जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर ह्यूमन ट्रैफिकिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नेपाली लड़कियों को रेस्क्यू किया है. इन लड़कियों को इथियोपिया के रास्ते खाड़ी देशों में तस्करी कर ले जाए जाने की तैयारी थी, लेकिन जयपुर पुलिस ने खबर मिलते ही दस्तयाब कर लिया. पुलिस सभी लड़कियों की काउंसलिंग कर रही है. दरअसल, यह सभी लड़कियां नेपाल में रहने वाले तस्कर के संपर्क में आईं थीं. इसके बाद इन्हें दुबई में नौकरी का झांसा देकर जयपुर लाया गया. शुक्रवार सुबह स्पाइस जेट की फ्लाइट से इन्हें दुबई ले जाया जा रहा था।

इस सूचना के आधार पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन की टीम के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें 12 नेपाल की मूल निवासी युवतिया मिली जिन्हे प्रारम्भिक पुछताछ के आधार पर संदिग्ध लगने पर इमीग्रेशन ने पुलिस को सौंपा. थानाप्रभारी ने बताया कि- मामले में सभी युवतियों से पूछताछ कर उनके पासपोर्ट और अन्य जानकारियां पुलिस ने हासिल कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

साथ ही साथ नेपाली दूतावास को पुरी कार्रवाई की जानकारी दी गई है. थाना प्रभारी माने तो नेपाल और दिल्ली के रास्ते लगातार कार्रवाई के बाद मानव तस्करी करने वाले गिरोह ने जयपुर का रास्ता तस्करी के लिए चुना था मगर नेपाली दूतावास की सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए जयपुर की एयरपोर्ट पुलिस ने इस पुरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है. साथ ही थानाप्रभारी ने कहा कि मामले में युवतियों को महिला केंद्र जमा करवाया जाएगा। जहां तय प्रक्रिया के बाद इनके परिजनों इन्हे सौंपा जाएगा. हालांकि पुलिस की पुछताछ में युवतियों ने अपनी मर्जी से इथौपिया जाना बताया है मगर कौन इन्हे बुला रहा था, कौन भेज रहा था, इससे जुडी कोई भी जानकारी युवतिया पुलिस को देने से बच रही है.

भारत में जानलेवा हुई ठंड : एक ही शहर में 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 25 लोगों की मौत

भारत में जानलेवा हुई ठंड : एक ही शहर में 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 25 लोगों की मौत

 कानपुर। देश के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है। तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर से लोग परेशान है। ऐसे में कानपुर शहर और आस-पास जिलों में तेजी से गिर रहे तापमान के कारण हृदय और मस्तिष्क से जुड़े मरीजों की संख्या में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार देर शाम तक एक दिन में 22 लोगों की जान हार्ट अटैक से गई। वहीं, तीन ऐसे मरीजों की मौत हुई जो ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए। इनमें से 17 लोगों की चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही मौत हो गई।

डॉक्टरों के मुताबिक, ठंड में ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ जाना और खून का थक्का जमना हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का कारण बन रहा है। एक दिन पहले कानपुर में न्‍यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सर्द हवाओं के चलते पूरे शहर का जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है।

हृदय रोग संस्थान की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दो जनवरी से अब तक 56 लोगों की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। तापमान में गिरावट का असर उम्रदराज के साथ युवाओं में देखने को मिल रहा है। हृदय रोग संस्थान के साथ एलएलआर अस्पताल की ओपीडी में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या अधिक आ रही है।

पहले पेड़, फिर मंदिर के शिखर से टकरा कर क्रैश हुआ प्लेन, पायलट की मौत

पहले पेड़, फिर मंदिर के शिखर से टकरा कर क्रैश हुआ प्लेन, पायलट की मौत

 मध्य प्रदेश। रीवा में चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में मंदिर के शिखर से टकरा कर ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में विमान में मौजूद पायलट और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान पायलट की मौत हो गई।

रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी के पास संचालित पाल्टन एवीएसएन एकेडमी संचालित हैं। जिसका प्लेन रात 11बजकर 30 मिनट में करा मौसम धुंध कोहरे के चलते उमरी गांव में इंद्रभान सिंह के घर के पास एक आम के पेड़ की टकराने के बाद मंदिर के शिखर से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें ट्रेनिंग दे रहे सीनियर पायलट की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि प्रशिक्षु पायलट का संजय गांधी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

7 th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, 2023 में केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा!

7 th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, 2023 में केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा!

 नए साल की नई क‍िरण के साथ केंद्रीय कर्मचार‍ियों( central)के ल‍िए भी बड़ा अपडेट आ रहा है. इस अपडेट ( update) तहत 52 लाख से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचार‍ियों की सैलरी में जल्‍द बढ़ोतरी देखने को म‍िल सकती है।

केंद्रीय कर्मचार‍ियों की तरफ से लंबे समय से फ‍िटमेंट फैक्‍टर में बदलाव करने की मांग की जा रही है. इस पर सूत्रों का दावा है क‍ि इसको लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. खबरों की मानें तो सरकार इसको लेकर 2024 से पहले लागू करने का मन बना रही है और इसे बजट के बाद मार्च ( march)2023 में लागू करने का ऐलान क‍िया जा सकता है।

कर्मचार‍ियों की म‍िनिमम सैलरी( salary) 18 हजार रुपये

फ‍िटमेंट फैक्‍टर पर फैसला होने के बाद यह बढ़कर 26,000 रुपये पर पहुंच जाएगी. इस सबको लेकर सरकार की तरफ से क‍िसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है. 2.57 प्रत‍िशत फ‍िटमेंट फैक्‍टर के ह‍िसाब से अभी बेस‍िक सैलरी 18000 रुपये में अन्‍य भत्‍ते जोड़कर 18,000 X 2.57= 46260 रुपये मिलते हैं।

SHOCKING: चलती बस में शख्स ने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, देखें वीडियों…

SHOCKING: चलती बस में शख्स ने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, देखें वीडियों…

 नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। इसके बाद लड़की ने शोर मचाया तो बस में तैनात मार्शल संदीप चकरा ने आरोपी को पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायल हुए वीडियो में आरोपी पकड़े जाने के बाद रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मार्शल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में एक शख्स ने कथित तौर पर एक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया. हालांकि, बस में मौजूद मार्शल संदीप ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर वायल हुए वीडियो में आरोपी पकड़े जाने के बाद रोते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में मार्शल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है और आरोपी के खिलाफ मुनासिब कार्रवाई की जाएगी.

बिहार का रहने वाला है आरोपी-

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया शख्स बिहार का रहने वाला है और उसका नाम जाकिर है. वो दिल्ली के खजूरी इलाके में रहता है. हालांकि जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो महिला से भी संपर्क किया गया. जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया.

एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि जिस महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाया तो उससे हमने संपर्क किया. जिसके बाद महिला ने इस घटना पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. साथ ही शिकायत दर्ज करने से भी मना कर दिया. अफसर ने कहा कि आगे अगर इस बारे में कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई होगी.

 
Love Is Love : अब समलैंगिक पुरुष करना चाहते हैं शादी, विवाह को मान्यता देने की याचिका पर SC में सुनवाई आज

Love Is Love : अब समलैंगिक पुरुष करना चाहते हैं शादी, विवाह को मान्यता देने की याचिका पर SC में सुनवाई आज

 समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।

इससे पहले 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एक और समलैंगिक जोड़े की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया था और 4 सप्ताह में केंद्र से जवाब मांगा था। वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर ने इस मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करने की मांग कर रहे हैं।

मुद्दा समलैंगिक जोड़ों के ग्रेच्युटी, गोद लेने जैसे मूल अधिकारों को प्रभावित

याचिकाकर्ताओं के वकील ने बताया कि यह मुद्दा समलैंगिक जोड़ों के ग्रेच्युटी, गोद लेने, सरोगेसी जैसे मूल अधिकारों को प्रभावित करता है। यहां तक ​​कि उन्हें ज्वाइंट अकाउंट खोलने में भी मुश्किल होती है।

Paush Purnima 2023: जानिए कब है पौष पूर्णिमा, हिंदू धर्म में है बहुत ज्यादा महत्व, स्नान- दान का सबसे उत्तम समय

Paush Purnima 2023: जानिए कब है पौष पूर्णिमा, हिंदू धर्म में है बहुत ज्यादा महत्व, स्नान- दान का सबसे उत्तम समय

 कल यानी 7 जनवरी से माघ मास शुरू हो जाएगा। इस हिंदी महीने को ग्रंथों में पवित्र माना गया है। माघ महीने में तीर्थ स्नान और तिल का महत्व है।इसी महीने से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं। इस महीने से पर्व और तीज-त्योहारों की शुरुआत होने के कारण इसे पवित्र माना जाता है। माघ महीना 5 फरवरी तक रहेगा। इन दिनों में भारत के कई राज्यों के महत्वपूर्ण तीज और त्योहार मनाए जाएंगे।

Traffic Rules : पुलिसकर्मी आपकी कार, बाइक या स्कूटर की चाबी छीने तो ऐसे सिखाएं सबक, नहीं होगी कार्रवाई!

Traffic Rules : पुलिसकर्मी आपकी कार, बाइक या स्कूटर की चाबी छीने तो ऐसे सिखाएं सबक, नहीं होगी कार्रवाई!

 Traffic Rules : यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है. यातायात पुलिस का काम यह सुनिश्चित करना है कि सड़क पर सभी यातायात नियमों का पालन हो और यातायात सुगम रहे. हालांकि, कई बार पुलिसकर्मी और सड़क पर मोटर वाहन लेकर यात्रा कर रहे लोगों के बीच कुछ गलतफहमी हो जाती है, जिसके कारण तनाव की स्थिति बन जाती है. ऐसे में पुलिस कई बार मोटर वाहन की चाबी छीन लेती है. लेकिन, क्या ऐसा करना कानूनी तौर पर सही है? जी नहीं, यातायात पुलिसकर्मी किसी भी मोटर वाहन मालिक से वाहन की चाबी नहीं छीन सकते हैं।

क्या कहता है कानून?

मोटर वाहन अधिनियम 1932 के अनुसार, ‘ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपकी कार की चाबियां जबरदस्ती नहीं छीन सकता है, ऐसा करना गैरकानूनी है. कोई भी पुलिस अधिकारी, चाहे उसका पद या अधिकार कुछ भी हो, वह आपकी कार की चाबी नहीं छीन सकता है.’

कानून की भाषा में दें जवाब

अगर आपके साथ कभी कोई पुलिसकर्मी ऐसा करे तो आप उन्हें मोटर वाहन अधिनियम 1932 का हवाला दे सकते हैं. वह समझ जाएगा कि आप कानून के जानकार हैं और कानूनी तरीके से अपनी बात रखना जानते हैं. इसके लिए आपपर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है.

ये भी है नियम

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 130 के अनुसार, जब कोई पुलिस अधिकारी आपसे डॉक्यूमेंट मांगे तो आपको सिर्फ अपने डॉक्यूमेंट दिखाने हैं. अगर पुलिसकर्मी आपसे डीएल आदि को अपने हाथ में लेने के लिए कहता है, तो यह पूरी तरह से आपके ऊपर है कि आप उसे दस्तावेजों को दें या न दें.

हालांकि, कुछ मामलों में पुलिस अधिकारी आपके लाइसेंस को जब्त कर सकते हैं तो उस स्थिति में वह आपका लाइसेंज जरूर ले लेंगे. लेकिन, तब आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि लाइसेंस जब्त होने के बदले में ट्रैफिक पुलिस विभाग आपको एक वैलिड रसीद देगा.