स्मार्टफोन चोरी होने पर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर क्या करें? कैसे फोन को वापस हासिल किया जाएं, फोन को कैसे ट्रैस किया जाए या फिर फोन के डाटा को रिकवर किया जाए. इनमें से बहुत सारे लोग फोन चोरी होने पर सिंपल दूसरी सिम जारी करा लेते हैं और फिर पुराने फोन को भूल जाते हैं. लेकिन आपकी यह आदत आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि अगर आपके चोरी होने वाले स्मार्टफोन से कोई गलत काम होता है, तो उसके लिए आप दोषी करार दिए जाएंगे.
उज्जैन : दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल (DPS) कार एक्सीडेंट में मौत की खबर सामने आ रही है। प्रिंसिपल की गाडी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी है जिसके बाद घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। यह घटना मक्सी रोड जसवंतपुरा के पास सुबह हुई। वहीं दुर्घटना के बाद उनको अस्पताल ले जाय गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रधान अध्यापिका का नाम रेखा पति शशिधर पिल्लई उम्र 60 वर्ष निवासी शिव वाटिका ग्राम निपानिया इंदौर सोमवार सुबह 08:00 से 8:30बजे करीब स्कूल आते समय ग्राम धतरावदा में सड़क हादसे का शिकार हो गई.

जानकारी के मुताबिक इंदौर निवासी रेखा हर रोज उज्जैन डीपीएस स्कूल आती जाती थी। वह पिछले 4 साल से प्रिंसिपल पद पर पदस्थ थी। हर रोज की तरह सुबह लगभग 8 बजे वह स्कूल से निकली थी। इसी दौरान धनरावता और करोंदिया के बीच उनकी गाडी अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है। दुर्घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो जाती है उन्हें हादसे के तुरंत बाद ही अस्पताल ले जाया जाता है। जहाँ डॉक्टरों की टीम उन्हें मृत घोषित कर देती है।
एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर फंसी प्रिंसिपल रेखा को बाहर निकाला। उन्हें तुंरत ही इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि कार के सामने कोई जानवर आ गया होगा, उसे बचाने के चक्कर में प्रिंसिपल की कार पेड़ से टकराई होगी। मृतका के पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनका एक पुत्र त्रिदेव सिंगापुर में रहता है।
वहीं उनके ड्राइवर ने बताया कि वो हर शनिवार को कार खुद चलकर ले जाती थी जहाँ वह सोमवार को खुद ही ड्राइव कर स्कूल आती थीं। इसी बीच वह सोमवार को भी सुबह स्कूल आ रही थीं। अरुण ने कहा- सोमवार शाम को उन्हें इंदौर ले जाता हूं। फिर शनिवार तक मैं ही उन्हें रोजाना लाता-ले जाता था। नागझिरी पुलिस ने बताया कि रेखा पिल्लई के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुरी। Lord Jagannath Temple : ओडिशा के पूरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में चूहों के आतंक ने मंदिर प्रबंधन को परेशान कर रखा है। चूहों ने भगवान जगन्नाथ की रस्सी और कुछ कपड़े काट डाले हैं जिससे वहां के पुजारी और सेवादार बहुत चिंतित हैं।
उडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में लोग चूहों के आतंक से परेशान हैं। चूहों ने भगवान जगन्नाथ और उनके भाई और बहन भगवान बालभद्र और देवी सुभद्रा के कपड़ों को कुतर तीतर बितर कर दिया है। इसके बाद मंदिर प्रशासन काफी परेशान हो गया है। मंदिर में काम कर रहे सेवादारों का कहना है कि मंदिर के पवित्र गर्भगृह और लकड़ियों की मूर्तियों को चूहों से काफी खतरा है। गौरतलब है कि जगन्नाथ मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते हैं।
जगन्नाथ पुरी के मंदिर के सेवक सत्यनारायण पुष्पालक ने कहा, ‘हमें चूहों और उनके द्वारा फैलाई गई गंदगी के कारण पूजा-पाठ करने में दिक्कत आ रही है। वह भगवान के कपड़ों और उन पर चढ़ाई गई मालाओं को कुतर रहे हैं। इसके अलावा वह देवी देवताओं की मूर्तियों के चेहरे को भी खराब कर रहे हैं।’ एक अन्य सेवक भागबन पांडा ने कहा, ‘चूहों ने पत्थरों के बीच गैप या फिर फर्श में बिल बना रखे हैं। इससे इस पवित्र स्थल की अवसंरचना को काफी नुकसान पहुंच रहा है।’
कोरोना महामारी के दौर में मंदिर के अंदर चूहों और कॉकरोच की आबादी में काफी वृद्धि हो गई है। साल 2020 और साल 2021 में कई महीनों तक मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए बंद रहे थे। मंदिर प्रशासन ने इस पर कहा, ‘हमें इस मुद्दे को लेकर जागरूक हैं। हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि चूहों से छुटकारा मिल जाए। फिलहाल तत्काल राहत के लिए अपने चूहेदानी लगाई हुई है। इस चूहेदानी में जो भी चूहे फंसेंगे उन्हें मंदिर के बाहर छोड़ दिया जाएगा।
मंदिर प्रशासन ने मीडिया को बताया कि वे चूहों की समस्या से वाकिफ है। मंदिर प्रशासन प्रमुख जीतेंद्र साहू ने बताया, ‘हम सतर्कता बरत रहे हैं और चूहों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहें हैं। अस्थायी तौर हम चूहों को फंसाने के लिए हम चूहेदानी का प्रयोग कर रहे हैं। जाली में फंसे चूहों को मंदिर से बाहर छोड़ा जा रहा है। हम लोग रेट-पॉइजन का प्रयोग बिल्कुल नहीं कर रहे हैं।’
बांदा : यूपी के बांदा जिले में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गैंगरेप कर महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल भी डाल दी जिसमें उसके साथ हैवानियत और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. घटना बीते शनिवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के समीप हुई. सूचना पर एडिशनल एसपी व सीओ मौके पर पहुंचे. महिला से घटना की जानकारी ली. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ससुराल जा रही थी.
इसके साथ ही दूसरी बाइक पर तीन अन्य पड़ोसी युवक सवार थे. तभी तीन में से दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. वहीं तीसरे युवक ने भी जबरदस्ती की. इसका विरोध करने पर उसने शराब की बोतल प्राइवेट पार्ट में डाल दी. उसके साथ मारपीट भी की गई.
इसके बाद आरोपी उसे बेहोश छोड़कर फरार हो गए. उस समय पति भी नहीं था. उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. गैंगरेप की सूचना पर एडिशनल एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा व सीओ अंबुजा त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे. महिला से घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष महिला को अपने साथ प्राथमिकी व बयान आदि के लिए देहात ले आए. एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. महिला की मां के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. महिला और उसकी मां के बयान में कुछ अंतर है. फिर भी एडिशनल एसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है.
Crime News : मध्यप्रदेश के चंबल इलाके में एक बार फिर खून बहा। भिंड में अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की वजह पूर्व सरपंचों के बीच चुनावी रंजिश बताई जा रही हैं। जिसमें पूर्व सरपंच हाकिम सिंह और उसके दो समर्थकों की गोली लगने से मौत हो गई। चश्मदीदों और मृतक के परिजनों ने पचेरा गांव के ही दूसरे पूर्व सरपंच बंटी शर्मा ने अपने समर्थकों से यह हमला करवाया। घटनाक्रम दोनों ही गुटों के समर्थकों के चुनाव में जीत-हार से जुड़ा है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आरोपियों के घर जमींदोज करने की मांग उठ रही हैं।
बता दे कि वारदात उस वक्त हुई जब पूर्व सरपंच हाकिम सिंह अपने दो साथियों पिंकू और गोलू त्यागी के साथ खेत जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब दर्जन भर हमलावरों के हमले में हाकिम सिंह और उनके समर्थकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बुरी तरह जख्मी हालत में पहले तीनों को पहले मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर वहां से ग्वालियर ले जाते वक्त बीच रास्ते में घायलों ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव फ़ैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस फ़ोर्स ने मोर्चा संभाला और हमलावरों की तलाश में शुरू हुई। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने इस जघन्य वारदात के लिए पूर्व सरपंच बंटी शर्मा और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया हैं। मृतक के परिजन रामवीर त्यागी ने पुलिस को बताया है कि बंटी शर्मा काफी वक्त से हाकिम सिंह से चुनावी रंजिश रखे हुआ था। इधर एसपी शैलेन्द्र चौहान का कहना है कि हमलवारों की तलाश में कई टीमें लगाई गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी तरफ ग्रामीण इस घटना में शामिल आरोपियों के घरों को जमींदोज करने की मांग पर अड़े हुए है।
नई दिल्ली। Mission 2024: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कर दिया है कि पार्टी को अभी से चुनावों की तैयारी में लगना होगा और इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करनी होगी। बता दें कि चुनाव वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्य शामिल हैं।
Mission 2024: पार्टी ने दिल्ली में हुई कार्यकारिणी बैठक में 2024 की रूपरेखा तैयार कर दी है। जोर देकर कहा गया है कि अगर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करनी है तो उसकी शुरुआत इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव से करनी होगी।

Mission 2024: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से विश्व में भारत के लोगों का मान सम्मान बढ़ा है। जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां पार्टी जो भी संगठन में कार्यक्रम ज़मीन पर कर रही है, वो चुनावी नतीजों में दिखना चाहिए।
Mission 2024: इसके अलावा बैठक में नड्डा ने रूस यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि यूक्रेन और रूस की लड़ाई में पीएम मोदी के कहने पर लड़ाई एक दिन के लिए रोकी गई, ये बहुत बड़ी बात है।
Mission 2024: बैठक के बाद रविशंकर प्रसाद ने भी विस्तार से कई मुद्दों पर चर्चा की है. उन्होंने कहा कि कमजोर बूथ को मजबूत करने के क्रम में 72 हज़ार चिन्हित किए गए थे, पीएम ने इसका निर्देश दिया था।
Mission 2024: रविशंकर प्रसाद ने कहा, लोकसभा के 100 और विधानसभा के 25 बूथ चिन्हित किए गए थे। जिसमें 1 लाख तीस हजार बूथ तक पार्टी पहुंची है। इसके अलावा हिमाचल में मिली हार पर भी बैठक में मंंथन हुआ।
चंडीगढ़: चंडीगढ़ का नया मेयर कौन होगा? इस बात का आज फैसला हो जाएगा। नगर निगम में मंगलवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मनोनीत अमित जिंदल को बनाया गया है।
Chandigarh Mayor Polls: इस चुनाव में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में अब भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मेयर चुनाव की सीधी जंग है। भाजपा ने अनूप गुप्ता जबकि आप ने जसबीर सिंह लाड्डी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं आज होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है।
Chandigarh Mayor Polls: मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा। भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कंवरजीत राणा और डिप्टी मेयर पद के लिए हरजीत सिंह को जबकि आप ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए तरुणा मेहता और डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
Chandigarh Mayor Polls: सांसद का वोट मिलाकर भाजपा के पास कुल 15 वोट हैं जबकि आप के पास केवल अपने 14 पार्षदों के वोट हैं। अगर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो भाजपा की जीत तय है हालांकि आम आदमी पार्टी को भाजपा में भितरघात की उम्मीद है।
Chandigarh Mayor Polls: बीते गुरुवार को नामांकन के बाद से ही तीनों दल अपने-अपने पार्षदों के साथ शहर से बाहर चले गए हैं क्योंकि कोई भी अपने पार्षदों को टूटने नहीं देना चाहता। अब मंगलवार को सदन में तय होगा कि मेयर का ताज भाजपा के अनूप गुप्ता को मिलेगा या आप के जसबीर सिंह लाड्डी को। फिलहाल ठंड के बावजूद सियासी पारा पूरे उफान पर है।
Chandigarh Mayor Polls: बता दें कि डीसी विनय प्रताप सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। लगभग एक से डेढ़ घंटे के अंदर सभी चुनाव परिणाम आ जाएंगे। मेयर चुने जाने के बाद डीसी वापस चले जाएंगे। उसके बाद नवनियुक्त मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाएंगे।
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में इजाफा होने में सिर्फ 15 दिन का समय रह गया है. 31 जनवरी को डीए का आंकड़ा जारी होने वाला है।
बता दे इस आंकड़े के जरिए यह साफ हो जाएगा कि इस साल की पहली छमाही में आपकी सैलरी में कितना इजाफा होने जा रहा है।
महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होता है तो कर्मचारियों को 41 फीसदी की दर से डीए मिलेगा. जुलाई 2022 में सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 38 फीसदी की दर से इजाफा किया था।
कब होगा बढ़ोतरी का ऐलान?
आपको बता दें कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के महीने में हो सकता ह।मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 1 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी मिल सकती है यानी कर्मचारियों को 31 मार्च से बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है।
Dog Marriage : उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में अनोखी शादी (Marriage) देखने को मिली. आपने धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ इंसानों की शादी होते खूब देखा होगा, लेकिन यूपी (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) में कुत्ता (DOG) और कुत्तिया की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां टॉमी (Tommy) और जैली (Jaily) की धूमधाम से शादी हुई. टॉमी दूल्हा बना और जैली दुल्हन बनी. इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया, टॉमी और जैली ने साथ फेरे लिए. शादी पूरी तरह उसी प्रकार से हुई जैसे इंसानों की होती है।
दरअसल अलीगढ़ के सुखरावaली गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी के 8 माह के टॉमी नाम के डॉगी की शादी अतरौली में टिकरी रायपुर के निवासी डॉ रामप्रकाश सिंह की 7 माह की मादा डॉगी जैली से तय हुआ. राम प्रकाश ने दिनेश चौधरी के घर जाकर रिश्ते की बात की और टॉमी और जैली की शादी तय कर दी, जिसके बाद धूमधाम से यह शादी हुई।
पूरे गांव को दी दावत
टॉमी और जैली की शादी मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को तय की गई. शादी का आयोजन बहुत धूमधाम से हुआ. जैली की तरफ से आए लोगों ने टॉमी के तरफ के लोगों को तिलक लगाए. ढोल नगाड़ों के साथ बारात शादी स्थल पर पहुंची. शादी में बकायदा पूरे गांव में दावत दी गई. शादी में देसी घी का खाना परोसा गया, जिसे आस-पड़ोस के कुत्तों में भी बांटा गया. पंडित जी की मौजूदगी में टॉमी और जैलि के 7 फेरे करवाए गए.
शादी में टॉमी और जैली के गले में फूल माला पहनाकर दोनों पक्षों ने टॉमी और जैली को आशीर्वाद दिया. महिला पुरुष सभी ने ढोल नगाड़ों की धुन पर ठुमके लगाए. इसके बाद लोगों को खाना परोसा गया. टॉमी के मालिक दिनेश ने बताया कि इस शादी के लिए लगभग 40,000-45,000 रुपये खर्च किए.
सुप्रीम कोर्ट supreme court ने मैरिटल रेप को अपराध के दायरे में लाने की मांग वाली याचिकाओं पर बड़ा कदम उठाया है. वैवाहिक बलात्कार को अपराध के दायरे में लाया जाए या नहीं, इस सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 15 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है. कोर्ट 14 मार्च से इस मामले पर अंतिम सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष तीन मार्च तक लिखित दलीलें दाखिल करें. सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले का बड़ा असर होगा. हमने कुछ महीने पहले सभी हितधारकों से विचार मांगे थे. हम इस मामले में जवाब दाखिल करना चाहते हैं.
वैवाहिक दुष्कर्म के मामले पर सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जे बी पारदीवाला की बेंच ने की सुनवाई की. दरअसल, पिछले साल 16 सितंबर को मैरिटल रेप अपराध है या नहीं? इस सवाल पर सुप्रीम कोर्ट परीक्षण करने को तैयार हो गया था. इस मामले में केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था. इससे पहले 11 मई 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट के दो जजों ने इस मामले पर अलग-अलग फैसला दिया था.
भारतीय कानून में मैरिटल रेप कानूनी अपराध नहीं है. इसे अपराध घोषित करने की मांग को लेकर कई संगठनों की ओर से लंबे वक्त से मांग उठ रही है. 11 मई को मैरिटल रेप अपराध है या नहीं, इस पर दिल्ली हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच का बंटा हुआ फैसला सामने आया था. इस मामले की सुनवाई के दौरान दोनों जजों की राय एक मत नहीं दिखी. सुनवाई के दौरान जहां पीठ की अध्यक्षता करने वाले जस्टिस राजीव शकधर ने मैरिटल रेप अपवाद को रद्द करने का समर्थन किया. वहीं, जस्टिस सी हरि शंकर ने कहा कि आईपीसी के तहत अपवाद असंवैधानिक नहीं है और एक समझदार अंतर पर आधारित है. इसी के चलते दोनों जजों ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए प्रस्तावित किया था.
याचिकाकर्ता ने IPC की धारा 375( रेप) के तहत मैरिटल रेप को अपवाद माने जाने को लेकर संवैधानिक तौर पर चुनौती दी थी. इस धारा के अनुसार, विवाहित महिला से उसके पति द्वारा की गई यौन क्रिया को दुष्कर्म नहीं माना जाएगा, जब तक कि पत्नी नाबालिग न हो. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने के मामले में पक्ष रखने के लिए बार-बार समय मांगने पर केंद्र सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई थी. अदालत ने केंद्र को समय प्रदान करने से इनकार करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. पीठ के समक्ष केंद्र ने तर्क रखा था कि उसने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस मुद्दे पर उनकी टिप्पणी के लिए पत्र भेजा है।
वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश होने में कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है, लेकिन इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक इवेंट बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे भी एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं और उनका दर्द समझ सकती हूं। सरकार की ओर से अब तक पांच लाख रुपये से कम कमाने वाले लोगों पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया।
इसके साथ उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग के जीवन को आसान करने के लिए स्मार्ट शहरों का निर्माण और मेट्रो रेल नेटवर्क विकसित करने जैसे कई उपाय किए हैं।
पूंजीगत खर्च बढ़ा रही सरकार
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2020 के बजट से सरकार लगातार अपने पूंजीगत खर्च को बढ़ा रही है और चालू वित्त वर्ष में ये 35 प्रतिशत बढ़कर 7.50 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ केंद्र सरकारी बैंकों की आर्थिक सेहत सुधारने और एनपीए कम करने के लिए कई बिंदुओं पर कार्य कर रहा है।
मुफ्त राजनीतिक घोषणाओं पर निशाना साधा
राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव के दौरान की जाने वाली मुफ्त घोषणाओं पर इवेंट में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें (राजनीतिक दलों को) पूछना चाहिए कि क्या चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा किए गए वादे राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुए पूरे किए जा सकते हैं।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक दुष्कर्म के अपराधीकरण की मांग वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को केंद्र सरकार से इस मामले में 15 फरवरी तक जवाब मांगा।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से 15 फरवरी 2023 को या उससे पहले मामले में जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा।
सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले का बड़ा असर होगा। पीठ ने मेहता से कहा, “क्या आप कोई प्रतिवाद दायर करना चाहते हैं, यदि कोई हो तो।” शीर्ष अदालत ने विभिन्न उच्च न्यायालयों को निर्णय लेने देने के बजाय मामले को स्वयं लेने का फैसला किया।
मार्च में होगी सुनवाई
मामले को मार्च में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा और पीठ ने सभी पक्षों को 3 मार्च तक अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया। मेहता ने पीठ को सूचित किया कि सरकार ने इस मामले पर राज्य सरकारों के विचार मांगे थे। पिछले साल मई में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद वैवाहिक दुष्कर्म के अपराधीकरण पर “विभाजित विचार” व्यक्त किए गए थे। सर्वोच्च न्यायालय में भारतीय दंड संहिता की धारा 375 के अपवाद पर चुनौती दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल जुलाई में कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट ने एक पति को अपनी पत्नी से कथित रूप से दुष्कर्म करने के मुकदमे को चलाने की अनुमति दी थी। मई में शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ पति की याचिका पर नोटिस जारी किया था।
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कालोनी में 22 वर्षीय ट्रांसजेंडर की उसके पुरुष मित्र और एक अन्य ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चाकू से गोद कर ट्रांसजेंडर को मौत के घाट उतारा।
घटना आश्रम इलाके के हरीनगर में स्थित ट्रांसजेंडर के फ्लैट में 10 जनवरी को हुई। आरोपियों की पहचान हिमांशु कुमार (20) और उसके सोनू कुमार (21) के रूप में हुई है। ट्रांसजेंडर ने हिमांशु को धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह दोनों के संबंधों के बारे हिमांशु के पिता को बता देगा।
पुलिस के मुताबिक, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हिमांशु मृतक का पुराना दोस्त था और अकसर फ्लैट पर आया-जाया करता था। हालांकि, पैसे नहीं देने पर दोनों के संबंधों को सार्वजनिक किए जाने की कथित धमकी मिलने के बाद उसने ट्रांसजेंडर की हत्या की साजिश की।
देश में भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के जरिए बैंकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन पर माल एवं सेवा कर यानी GST नहीं लगेगा। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
बता दें कि यूपीआई ने अकेले दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के 782.9 करोड़ डिजिटल भुगतान लेनदेन का रिकॉर्ड बनाया है. वहीं जीएसटी ( GST)के मुख्य आयुक्तों को भेजे एक सर्कुलर में मंत्रालय ने कहा कि प्रोत्साहन सीधे सेवा के मूल्य से जुड़ी सब्सिडी से संबंधित है।
कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा
डेबिट कार्ड और कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) द्वारा दिए गए प्रोत्साहन पर जीएसटी नहीं लगेगा।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल और 17 जनवरी को दिल्ली में हो रही है। बता दे इस मीटिंग( meeting) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी पटेल चौक से बैठक स्थल एनडीएमसी कन्वेंसन सेंटर के बीच भव्य रोड शो करेंगे। एक किमी के रोड शो के दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकार उनका स्वागत करेंगे। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) सत्ता में वापसी पर गंभीर विमर्श होगा
बैठक में इन राज्यों में सत्ता बचाने और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी पर गंभीर विमर्श होगा। खासतौर से छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को केंद्र की सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।
Nepal Aircraft Crash: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रविवार सुबह 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया है। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य जारी है। इसी कारण से एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया। हादसे के वक्त येती एयरलाइंस के इस प्लेन में 68 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। वहीं नेपाली मीडिया के अनुसार, इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है।
दिल्ली। कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आयीं है। जहाँ बच्ची के परिजनों ने इस मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी बताया जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि- आरोपी बच्ची के परिजनों का जानकार है। बच्ची कापसहेड़ा इलाके में ही अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है।
बताया जाता है कि 12 जनवरी की शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संदिग्ध आरोपित उसके पास आया और उससे बातें करने लगा। इसके बाद बच्ची गायब हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित कुछ देर बाद बच्ची को अपने साथ लेकर पास के जंगली इलाके की ओर चला गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने पड़ोस और रिश्तेदारों के पास बच्ची की तलाश की लेकिन जब बच्ची नहीं मिली तब उन्होंने हार थक कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की देखनी शुरू की। गली नम्बर5 में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शख्स बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने इस शख्स की फोटो परिजनों को दिखाया, जिसके बाद उसकी पहचान कर तलाश शुरू की गई। अलग दिन तड़के बच्ची का शव पुलिस टीम को एक पूर्व क्रिकेटर के फार्म हाऊस के बाहर नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने बच्ची के शव की पहचान कर परिजनों को मामले की सूचना दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने लेकर बच्ची को जंगल ले गया था। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने किया है। पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। माना जा रहा है कि बच्ची आरोपी को पहचानती थी इसलिए उसने की हत्या कर दी। इस वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चले इसलिए उसने बच्ची के शव को नाले में फेंक दिया था।
नई दिल्ली: मकर संक्रांति के अवसर पर PM मोदी ने देश को आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Vande Bharat Express: इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो अपने हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। पीएम ने आगे कहा, आज वंदे भारत को लेकर जिस तेजी से काम हो रहा है, वह सराहनीय है।
15 दिनों के अंदर दूसरी ट्रेन
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह, 2023 की पहली ट्रेन है। हमारे देश में 15 दिनों भीतर यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। यह दिखाता है कि भारत में कितनी तेजी से वंदे भारत अभियान प्रगति कर रहा है। यह देश की ट्रेन है। इसकी रफ्तार के कितने ही वीडियो लोगों के दिलों-दिमाग में छाए हुए हैं।
जहां-जहां गति, वहां प्रगति: मोदी
Vande Bharat Express: पीएम ने कहा, जब कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर साथ मिल जाते हैं तो यह सपनों को हकीकत से जोड़ता है। यह मैन्यूफैक्चरिंग को मार्केट से जोड़ता है। टैलेंट को उचित प्लेटफार्म से जोड़ता है। कनेक्टिविटी अपने साथ विकास की संभावनाओं का विकास करता है।
Vande Bharat Express: उन्होंने कहा, जहां-जहां गति है, वहां प्रगति है। हमने वह समय भी देखा है, जब हमारे यहां विकास और आधुनिक कनेक्टिविटी का लाभ बहुत ही कम लोगों को मिलता था। इससे देश में एक बहुत बड़ी आबादी का समय सिर्फ आने-जाने में ही खर्च हो जाता था। इससे सामान्य नागरिक, मध्यम वर्ग का नुकसान होता था। आज भारत उस पुरानी सोच को छोड़कर आगे बढ़ रहा है। वंदे भारत ट्रेन इसका एक बहुत बड़ा सबूत और प्रतीक है। जब इच्छाशक्ति होती है तो बड़े से बड़े मुश्किल लक्ष्यों को भी पाया जा सकता है।
दिल्ली। CRIME NEWS : कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आयीं है। जहाँ बच्ची के परिजनों ने इस मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी बताया जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि- आरोपी बच्ची के परिजनों का जानकार है। बच्ची कापसहेड़ा इलाके में ही अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है।
बताया जाता है कि 12 जनवरी की शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संदिग्ध आरोपित उसके पास आया और उससे बातें करने लगा। इसके बाद बच्ची गायब हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित कुछ देर बाद बच्ची को अपने साथ लेकर पास के जंगली इलाके की ओर चला गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने पड़ोस और रिश्तेदारों के पास बच्ची की तलाश की लेकिन जब बच्ची नहीं मिली तब उन्होंने हार थक कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की देखनी शुरू की। गली नम्बर5 में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शख्स बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने इस शख्स की फोटो परिजनों को दिखाया, जिसके बाद उसकी पहचान कर तलाश शुरू की गई। अलग दिन तड़के बच्ची का शव पुलिस टीम को एक पूर्व क्रिकेटर के फार्म हाऊस के बाहर नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने बच्ची के शव की पहचान कर परिजनों को मामले की सूचना दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने लेकर बच्ची को जंगल ले गया था। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने किया है। पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। माना जा रहा है कि बच्ची आरोपी को पहचानती थी इसलिए उसने की हत्या कर दी। इस वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चले इसलिए उसने बच्ची के शव को नाले में फेंक दिया था।
पंजाब। Transfers Breaking : पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी के चलते आज पंजाब सरकार ने 10 IAS अफसर और 3 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए है।
अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:-


























