नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Shraddha murder case : श्रद्धा हत्याकांड में आफताब का कबूलनामा, चेहरा पेट्रोल से जलाया, फिर हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर किया पाउडर…

Shraddha murder case : श्रद्धा हत्याकांड में आफताब का कबूलनामा, चेहरा पेट्रोल से जलाया, फिर हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर किया पाउडर…

 नई दिल्ली : Shraddha murder case : श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने बड़ा कबूलनामा किया है। आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे और शव के टुकड़ों को दिल्ली शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाने से पहले तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर फ्रिज में रखा था। अब आरोपी ने पुलिस के सामने ये कबूल किया है कि उसने लाश के कई टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया। यही नहीं बल्कि श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बनाया। कातिल आफताब ने बताया कि मैं श्रद्धा को लेकर पजेसिव था और झगड़े में मैं उसके साथ मारपीट कर देता था जिसकी उसने शिकायत मुंबई में पुलिस में भी की थी। हम दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए ट्रिप का प्लान किया था।

वहीं, कोर्ट ने मंगलवार को आफताब के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया। पुलिस ने 24 जनवरी को इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था। अदालत ने आफताब पूनावाला की हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने मामले की जांच के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की है। चार्जशीट फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर तैयार की गई है, इसमें करीब 100 गवाह हैं।

Shraddha murder case : आरोपी आफताब का पूरा कबूलनामा

मैं श्रद्धा को लेकर पजेसिव था और झगड़े में मैं उसके साथ मारपीट कर देता था जिसकी शिकायत मुंबई में पुलिस में भी की थी। हम दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए Packing Trip का plan किया और हम दोनों ट्रिप पर 28-29/03/2022 को मुंबई से निकल गए और हरिद्वार पहुंच गए। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए पारवती वैली पहुंचे और जहां हमें बद्री नाम का लड़का मिला। जिससे हमारी बंबल एप से दोस्ती हुई थी और उसने हमें अपने घर दिल्ली आने के लिए कहा था। हम करीब एक सवा महीने घूमने के बाद मई 2022 के पहले हफ्ते लगभग दिनांक 05/05/2022 को बद्री के घर छत्तरपुर पहाड़ी दिल्ली पर पहुंचे थे। हम उसके घर पर करीब 8-10 दिन रुके थे और वहां भी मेरे और श्रद्धा के बीच झगड़े हुए थे और इस कारण से हमारा ब्रेकअप हो गया था।

मेरे और श्रद्धा के बीच में अक्सर झगड़े होने के कारण बद्री ने हमें अपने घर से जाने को कहा और इसके बाद करीब दो दिन बाद रुककर दिनांक 16/05/2022 से हम दोनों ने ब्रोकर राहुल रॉय के जरिये रोहन कुमार नील के मकान H. No. 93, Gali No. 1. 60 Futa Road, Chattarpur Pahari, New Delhi पर फर्स्ट फ्लोर को किराए पर ले लिया और रहने लगे। उस समय हम दोनों की कही जॉब भी नहीं थी और ज्यादातर पैसा ट्रिप मे खर्च हो चुका था तो यहां पर भी हम दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी झगडा होने लगा और दिनांक 18/05/2022 को शाम करीब 6-6.30 बजे श्रद्धा ने मुझे अपने किराए के घर वसई से जाकर घर का सामान लाने की कही। टिकट भी बुक कराया था लेकिन मैंने उसे तबीयत खराब होना बताकर जाने से मना किया तो वह गुस्सा हो गई और कहने लगी कि दोनों के पास केवल दो बैग है और खाने पीने का कोई सामान नहीं है।

लाश को ऐसे लगाया ठिकाना 

रोजाना मार्केट का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है कहकर जिद की तो मैंने उसे आधा पैसा खर्चे का देने की बात कही जिस पर श्रद्धा आग बबूला हो गई और मुझे गाली गलोच करने लगी। मैं उसकी झगडा करने और गाली देने की हमेशा की आदत से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए उसको हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने के लिए ठान कर उसको जान से मारने के लिए उसको पकड़कर फर्श पर गिरा लिया और उसकी छाती पर बैठकर अपने दोनों हाथों से कसकर उसका गला तब तक दबाये रखा जब तक वह मर नहीं गई। इसके बाद उसकी डेड बॉडी को बाथरूम में छिपा दिया। फिर मैंने उसकी डेड बॉडी को डिस्पोज करने के लिए छोटे छोटे टुकड़े करके बड़े ब्रीफकेस में डालकर फेंक आने की प्लानिंग की और छत्तरपुर पहाड़ी से एक जंगल में फेंक दी।

इसके बाद 652 नंबर दुकान से एक हैमर एक आड़ी (आरी) और उसके तीन ब्लेड खरीदे। घर पर आकर डेड बॉडी के दोनों हाथ आरी से काटकर एक पॉलिथीन में बाथरूम में ही रख दिया। 19/05/2022 को मैंने मंदिर वाली रोड छत्तरपुर के पास एक दुकान से ट्रेश बैग, एक चाकू और एक चॉपर खरीदा था और चाकू को बैग में रख दिया था। इसके बाद मैंने वाई पॉइंट छतरपुर से फ्रिज खरीदा था जिसके मैंने करीब 25000 रुपये अपने सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया था और फ्रिज मेरे पते पर उसी दिन शाम को दुकानदार ने भिजवा दिया था। शाम को मैंने श्रद्धा की डेड बॉडी के दोनों पैरों को एंकल से काटकर उनको ट्रैश बैग में डाल कर वहां पैक किया था और काटे हुए बॉडी पार्ट्स को खरीदे हुए फ्रिज के फ्रीजर में रख दिए। बॉडी पार्ट्स को काटने के बाद फैले खून हार्पिक से साफ कर दिया था। दिनांक 20.05.2022 को मैंने डेड बॉडी को काटकर डिस्पोज करने के लिए प्लानिंग के तहत मैंने महरौली मार्केट से एक बड़ा लाल रंग का ब्रीफकेस भी खरीदा था जिसके मैंने 2000 रुपये अपने गूगल पे से दिए थे लेकिन डर से ब्रीफकेस वाले प्लान को छोड़ दिया था। डेड बॉडी को डिस्पोज करने के लिए छोटे छोटे टुकड़े जंगल में अलग-अलग जगह पर फेंकने की दोबारा प्लानिंग बनाई थी और शाम को उसकी बॉडी से उसका सिर,अन्य बॉडी पार्ट्स को काटकर अलग कर लिए। उसके पेट से उसकी अंतड़िया निकालकर पॉलिथीन में डालकर 60 फूटा रोड छतरपुर पहाड़ी के कोने पर रखे बड़े डस्टबिन में डाल दी। उसके अन्य बॉडी पार्ट्स सिर, दोनों कलाइयों को छोड़कर उसकी अंगुलियों को ब्लो टोर्च से छतरपर पहाड़ी से रोड पार कर फेंक दिया।

पहले पेट्रोल से जलाया, फिर बची हड्डियों का बनाया पाउडर

उसके बाकी पार्ट्स शमशान घाट के पास नाले वाले जंगल, उसके एक हाथ का अंगूठा धान मिल की दिवार के पास और अन्य बॉडी पार्ट्स हाथ वगैरह गुरुग्राम की तरफ जाने वाले MG रोड पर छतरपुर पहाड़ी के पास जंगल में अलग-अलग जगह सबूत खत्म करने के मकसद से पेट्रोल डालकर जला दिए थे। बाद में बची हुई हड्डियों पर पानी डालकर आग बुझाकर हड्डियों को मार्बल घिसने वाले ग्राइंडर से अपने किराए के घर की छत पर ले जाकर पाउडर बनाया, फिर उसे 100 फूटा सड़क पर डाल दिया था। सिर को मैंने उसकी पहचान होने के डर से अपने पास फ्रीजर में रखा था और इसके बाद वारदात के करीब तीन-चार महीनों बाद उसके सिर और चेहरे को ब्लो टोर्च से विकृत किया। उसके बाल और कपड़ों को छतरपुर पहाड़ी के कोने पर रखे डस्टबिन में डाल दिया था।

‘मुझसे गलती हो गई मुझे माफ किया जाए’

वारदात के बाद श्रद्धा का इंस्टाग्राम अकाउंट मेरे फोन में लॉग इन था जिससे मैंने श्रद्धा बनकर उसके दोस्त लक्ष्मण को उसके मैसेज का इंस्टाग्राम पर रिप्लाई दिया था। उसको मारने वाले दिन मैंने उसके मोबाइल फ़ोन से अपने अकाउंट में 54000 रुपये दो बार ट्रांसफर किए थे। इसके बाद मैं मुंबई में जून के पहले हफ्ते में अपने वसई वाले किराये के मकान से सामान लाने गया था और मैं कहानी बनाने के लिए 06/06/2022 के क्रेडिट कार्ड में अपने अकाउंट से 6000 रुपये ट्रांसफर किए थे जिससे उसे बिल के लिए कॉल ना आए। इसके बाद मैं वापस छतरपुर पहाड़ी आ गया था। जब महाराष्ट्र पुलिस ने मुझे श्रद्धा के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया था तो वहां से वापस आते हुए मुझसे श्रद्धा का फोन कहीं गुम हो गया। वारदात के बाद मैंने एक नया फोन सैमसंग का खरीद लिया और एक्सचेंज ऑफर में अपना पहले वाला फोन अमेजन पर बेच दिया था। मैंने श्रद्धा का मर्डर करके उसकी बॉडी को काटकर अलग-अलग जगह फेंककर कर सबूत मिटाए है, मुझसे गलती हो गई मुझे माफ किया जाए।

नौकरी मांगने के लिए लड़की ने CV पर लगा दी बिकिनी वाली फोटो, धड़ाधड़ आने लगे जॉब ऑफर्स

नौकरी मांगने के लिए लड़की ने CV पर लगा दी बिकिनी वाली फोटो, धड़ाधड़ आने लगे जॉब ऑफर्स

 INTERESTING NEWS : सोशल मीडिया पर एक लड़की की जॉब पोस्ट वायरल हो रहा है. जॉब की तलाश कर रही लड़की ने पोस्ट के साथ एक ऐसी फोटो डाला कि वह ट्रोल के निशाने पर आ गईँ. लड़की ने जॉब रिक्वेस्ट के साथ अपनी बिकिनी फोटो पोस्ट कर दिया था, जिस पर लोगों ने कहा कि इस फोटो की वजह से उन्हें जॉब नहीं मिलेगी

24 साल की एक लड़की ने जॉब के लिए विज्ञापन दिया. खास बात यह है कि उन्होंने इस विज्ञापन में जो फोटो लगाया था उसमें वह बिकिनी पहनी थीं. इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. लोगों का कहना था कि उन्हें बिकिनी फोटो की वजह से ही नौकरी नहीं मिलेगी. लेकिन अब लड़की ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

ब्रिटेन की रहनेवाली 24 साल की टेडी स्वान (Teddy Swan) पिछले 6 हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया घूम रही हैं. टेडी अपने कजन के साथ इस ट्रिप पर है. यहां पहुंचने के बाद वह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे से शहर के बार में काम कर रही हैं. लेकिन क्रिसमस के बाद शिफ्ट होने के लिए अब वह नया जॉब ढूंढ रही हैं।

लंदन की रहनेवाली टेडी ने नए जॉब के लिए एक पॉपुलर फेसबुक पेज बैकपैकर्स पर इसी हफ्ते एक पोस्ट किया. उन्हें उम्मीद थी कि यहां से उन्हें कोई नई जॉब मिल जाएगी. उन्होंने खुद की एक बिकिनी फोटो के साथ पोस्ट में लिखा- नए साल के लिए मैं एक जॉब ढूंढ रही हूं, रहने की जगह भी साथ मिल जाए तो बेहतर होगा. अच्छी जॉब के लिए मैं कहीं भी ट्रैवल करने को तैयार हूं और मेरे पास कार भी है।

टेडी ने बताया कि उन्हें रिटेल, फार्मेसी, चाइल्डकेयर और एंबुलेंस ड्राइवर के काम का एक्सपीरियंस है. लेकिन टेडी इस जॉब पोस्ट को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. लोगों ने कहा कि जॉब की तलाश के लिए किए गए पोस्ट में बिकिनी फोटो अटैच नहीं करना चाहिए था.

एक यूजर ने लिखा- अगर मैं जॉब के लिए अप्लाई करती तो बिकिनी में अपनी फोटो पोस्ट नहीं करती. दूसरे ने लिखा- अगर तुम जॉब की तलाश में हो तो उसी के अनुसार चीजें करो. तीसरे ने लिखा- एक फीमेल सोलो ट्रैवलर होने के नाते मैं फोटोज के साथ सावधानी बरतूंगी.

लेकिन टेडी ने ट्रोल को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नेगेटिव कमेंट्स के बावजूद उनके पास बहुत ज्यादा जॉब के ऑफर्स आए हैं. उन्होंने लिखा- जो भी लोग यह कह रहे हैं कि बिकिनी फोटो पोस्ट करने की वजह से मुझे जॉब नहीं मिलेगी तो मैं भी वैसे लोगों के साथ काम नहीं करना चाहती जो ऐसी सोच रखते हैं।

टेडी ने कहा- तुम सभी जलने वाले लोगों को सिर्फ गलत साबित करने के लिए मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे डायरेक्ट मैसेज में जॉब ऑफर्स की बाढ़ आ गई है. और जल्द ही मैं उन सब को देखूंगी और तुम लोगों को बताऊंगी. इसलिए तुम सभी का धन्यवाद!

Indian Railways: यात्रियों के लिए राहत की खबर, भारतीय रेलवे की नई सेवा शुरू, जानें कैसे काम करेगी सर्विस

Indian Railways: यात्रियों के लिए राहत की खबर, भारतीय रेलवे की नई सेवा शुरू, जानें कैसे काम करेगी सर्विस

 भारतीय रेलवे अपनी सुविधाओं को बेहतर करने पर काम कर रहा है. भारतीय रेल की पीएसयू, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IRCTC ने एक विशेष रूप से विकसित वेबसाइट www.catering.irctc.co.in के साथ-साथ अपने ई-कैटरिंग ऐप फूड ऑन ट्रैक के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवाएं शुरू की हैं।

ई-कैटरिंग सेवाओं के कार्यान्वयन के दो चरणों की योजना बनाई गई थी. पहले चरण में, बिजनेस व्हाट्सएप नंबर लिंक www.ecatering.irctc.co.in पर क्लिक करके ई-कैटरिंग सेवाओं के चयन के लिए ई-टिकट बुक करने वाले ग्राहक को एक संदेश भेजेगा. इस विकल्प के साथ ग्राहक आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट के माध्यम से सीधे स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्तरां से बिना ऐप डाउनलोड किए अपनी पसंद का भोजन बुक कर सकेंगे।

ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

भारतीय रेलवे ने हाल ही में ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से भोजन ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है. ये बिजनेस व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 है।

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने लिया हिरासत में

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने लिया हिरासत में

 मुंबईराखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राखी की शिकायत पर मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान के खिलाफ ये कार्रवाई की है। राखी ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले पर सुनवाई करते हुए पूछताछ के आदिल को हिरासत में लिया है।

दरअसल बीती रात राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दु्र्रानी को लेकर कई खुलासे किए और उन पर गंभीर आरोप लगाए। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि आदिल ने उनसे पैसे और गहने ले लिए हैं। राखी सावंत ने ये भी बताया है कि आदिल उन्हें टॉर्चर भी करता है। साथ ही राखी ने आदिल खान के किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बाल विवाह के खिलाफ मुहिम के तहत अब तक 2,441 लोग गिरफ्तार, 17 प्रतिशत किशोरियां थी गर्भवती

बाल विवाह के खिलाफ मुहिम के तहत अब तक 2,441 लोग गिरफ्तार, 17 प्रतिशत किशोरियां थी गर्भवती

 असम में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के इस कदम का असम के विपक्षी दल पुरजोर विरोध करने में जुटे हुए हैं। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य में किशोर गर्भावस्था की खतरनाक दर पर चिंता व्यक्त करते हुए असम में बाल विवाह करने वाले और उसको बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

सीएम हिमंता बिस्वा ने 2022 की किशोर गर्भावस्था की दर को प्रदर्शित करते हुए 16.8% पर एक रिपोर्ट शेयर की। सीएम ने कहा कि पिछले साल 6.2 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं में से लगभग 17 प्रतिशत किशोरी थीं। उन्होंने ट्वीट किया कर कहा कि बाल विवाह के खिलाफ हमारा अभियान सार्वजनिक स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए है क्योंकि असम में किशोर गर्भावस्था अनुपात काफी खतरनाक है. हम अपने उद्देश्य को पूरा करने तक इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लेते हैं।

बराक घाटी, मोरीगांव और धुबरी में विरोध प्रदर्शन के बीच, असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। राज्य भर में दर्ज 4,074 प्राथमिकियां के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 2,441 हो गई। आरसीएच पोर्टल के आंकड़े से पता चलता है कि दक्षिण सलमारा सहित अविभाजित धुबरी जिले में सबसे अधिक 14,438 गर्भवती किशोरी हैं, इसके बाद नौगांव में 12,188 गर्भवती किशोरी और बारपेटा में 11,658 गर्भवती किशोरी हैं।

Budget Session 2023: अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Budget Session 2023: अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

 अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद में हंगामा शांत नहीं हो रहा है। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते इस मुद्दे पर लगातार तीसरे दिन भी संसद ठप रही। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन दोनों सदनों में कोई कामकाज नहीं हो पाया। मंगलवार को भी लोकसभा में विपक्षी दलों ने हंगामा किया।

  • राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
  • हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • हम चर्चा के लिए तैयार हैं। जेपीसी या मुख्य न्यायाधीश की निगरानी वाली जांच समिति से अदाणी मुद्दे पर जांच कराई जाए: खरगे
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अडानी मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
  • हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा के लिए बीआरएस सांसद के केशव राव ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
  • कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एलआईसी, एसबीआई द्वारा निवेश में कथित धोखाधड़ी के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया।

बीजेपी संसदीय दल की बैठक

संसद सत्र शुरू होने से पहले दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हो रही है। ये बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, अश्विनी वैष्णव, डॉ. भागवत कराड, डॉ. एस जयशंकर और वी. मुरलीधरन के अलावा कई नेता शामिल हैं।

जेपी नड्डा ने केंद्रीय बजट 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

CRIME NEWS : सॉरी बोलकर प्राइमरी स्कूल की टीचर ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा ये

CRIME NEWS : सॉरी बोलकर प्राइमरी स्कूल की टीचर ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा ये

 crime news  : मम्‍मी-पापा को सॉरी बोल प्राइमरी स्‍कूल की टीचर ने किया सुसाइडsuicide, सामने आई ये वजह लखनऊ के विकासनगर में मां से फोन पर कहासुनी होने के बाद शिक्षिका ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें मम्मी-पापा से माफी मांगी। इसके बाद शिक्षिका ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। शिक्षिका बाराबंकी में तैनात थीं।

लखनऊ के विकासनगर में मां से फोन पर कहासुनी होने के बाद शिक्षिका ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें मम्मी-पापा से माफी मांगी। इसके बाद शिक्षिका ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। बेटी का फोन नहीं उठने पर परिवार वालों ने मकान मालिक और पुलिस से सम्पर्क किया। इसके बाद हादसे की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि शिक्षिका घर में अपनी शादी को लेकर चल रही बातों से दबाव में थी।

प्रयागराज करेली निवासी परवीन खानम (34) विकासनगर सेक्टर-14 में किराए के मकान में रहती थी। वह बाराबंकी कुर्सी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं। चचेरे भाई शादाब अहमद के मुताबिक रविवार रात परिवार वालों ने परवीन का कई बार फोन मिलाया। कॉल रिसीव नहीं हुई। जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। एसआई अवनीश मिश्रा के अनुसार कमरे का दरवाजा तोड़ने पर परवीन का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।

शादी करने का था दबाव
शिक्षा विभाग में चयन होने के बाद परवीन प्रयागराज से लखनऊ आ गई थी। किराए के मकान में रह रही थी। परिवार वाले परवीन पर जल्द शादी करने का दबाव डाल रहे थे। रविवार को भी फोन पर मां से परवीन की शादी को लेकर बहस हुई थी। गुस्से में परवीन ने कॉल काट दी थी।

मुस्लिम बुजुर्ग के साथ अमानवीय हरकत पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने की जरूरत

मुस्लिम बुजुर्ग के साथ अमानवीय हरकत पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने की जरूरत

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में घटना के दो साल बाद FIR दर्ज किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। बुजुर्ग का कहना था कि मुस्लिम होने के चलते गैंग ने उसके साथ मारपीट की, स्क्रू ड्राइवर से उसपर हमला किया और उसकी दाढ़ी को नोचा। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार की ओर से ASG के एम नटराज ने माना कि पुलिस के स्तर पर लापरवाही हुई है। इस सबंध में पुलिसकर्मियों पर अनुशासनत्मक कार्रवाई की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में जब कोई कार्रवाई नहीं होती, तो एक खतरनाक माहौल बनता है। एक धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म के नाम पर हिंसा/अपराध की कोई गुज़ाइश नहीं है। इस तरह की हरकतों को जड़ से खत्म किये जाने की ज़रूरत है। ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने की ज़रूरत है, उन पर पर्दा डालकर समाधान नहीं हो सकता। राजस्थान में पिछले दिनों एक गूंगे इंसान को पीट पीट कर मारा डाला गया। बाद में पता चला कि मरने वाला हिंदू ही था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समाज में जो हैसियत वाले हैं, वो तो सुरक्षित हैं। हमे आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है सरकार के तुंरत एक्शन से ऐसे अपराध से निपटा जा सकता है। कोर्ट ने सवाल किया कि क्या यूपी पुलिस इस मामले की संजीदगी को देखते हुए इसे धर्म के आधार पर होने वाला अपराध मानेगी या फिर इस पर पर्दा डालने की कोशिश करेगी।

यूपी सरकार का कहना है कि ये धर्म के आधार पर क्राइम का मामला नहीं है। बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले स्क्रू ड्राइवर गैंग नाम से कुख्यात है और ये गैंग कई तरह की आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है । कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा है कि वो हलफनामा दाखिल कर इन सभी मामलों में दर्ज FIR की जानकारी दें। सरकार बताए कि इन मामलों में आरोपियों को कब गिरफ्तार किया गया, कब वो बरी हुए। पी सरकार को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करना है। 3 मार्च को आगे सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा।

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, बदमाशों ने सिर पर मारी गोली

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, बदमाशों ने सिर पर मारी गोली

 राजस्थान। उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता की दुकान के बाहर सोमवार रात करीब सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद अंबामाता थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग उसे एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजू उर्फ राजेन्द्र परमार ( 38 वर्ष) बजरंग दल में पूर्व जिला संयोजक रहा है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस करता था। जिसके कारण कई लोगों से उसका विवाद भी चल रहा था। वारदात की सूचना पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, एएसपी चंद्रशील ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए। राजू परमार की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। वीडियो में दो युवक पैदल ही उस समय भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन युवकों ने ही राजू को गोली मारी है।

पकड़ा गया सट्टे का बड़ा नेटवर्क, 16 गिरफ्तार; मिला चार अरब का ट्रांजैक्शन

पकड़ा गया सट्टे का बड़ा नेटवर्क, 16 गिरफ्तार; मिला चार अरब का ट्रांजैक्शन

 उत्तरप्रदेश महादेव बुक एप से ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 16 आरोपितों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को चार अरब का सट्टे का ट्रांजैक्शन मिला है। इस मामले में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए फ्रीज कराए हैं।

वहीं, पुलिस को अब तक 100 से अधिक खातों की जानकारी मिली है। मामले में कुल 22 खातों में मिली डेढ़ करोड़ की रकम फ्रीज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टे का कारोबार किराए के फ्लैट में चल रहा था। इस मामले के तार दुबई से जुड़े हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने भी चार दिन पहले इसी महादेव ऐप पर सट्टा खिलाने वाले 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

 
स्टेज 4 कैंसर से पीड़ित एक्टर, टीवी सेलेब्स ने इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

स्टेज 4 कैंसर से पीड़ित एक्टर, टीवी सेलेब्स ने इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

 मुंबई। टेलीविजन एक्टर वैभव राघवे अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। विभु कैंसर के स्टेज 4 में है। अब एक्टर के लिए आर्थिक मदद मांगने टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स सामने आए हैं। टीवी एक्ट्रेस अदिति मलिक, मोहसिन खान, करणवीर बोहरा और सिंपल कौल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर विभु राघवे के लिए फैंस से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

टीवी एक्ट्रेस अदिति मलिक, मोहसिन खान, करणवीर बोहरा और सिंपल कौल ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट्स पर विभु से जुड़े पोस्ट शेयर किए हैं। मोहित मलिक और अदिति मलिक विभु के अच्छे दोस्त हैं। अदिति ने विभु के लिए पोस्ट शेयर किया है। अदिति लिखती हैं कि हम अपने दोस्त वैभव कुमार सिंह राघवे के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। अदिति ने बताया कि वैभव एक बहुत ही अलग तरह के कोलन कैंसर से जूझ रहे हैं। पिछले साल उन्हें स्टेज 4 कैंसर डिटेक्ट किया गया था। हमें भी बहुत बड़ा शॉक लगा था लेकिन हम सब मिलकर उनकी इस जर्नी को आसान बना सकते हैं। पिछले साल उन्होंने इलाज के लिए अच्छा रिस्पांस दिया। उनके परिवार के सारे फंड खत्म हो गए हैं। उनकी इम्यूनोथेरेपी की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए है। हम सभी पैसे जुटा रहे हैं ऐसे में आप भी डोनेट कर सकते हैं।

विभु को ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में भी देखा जा चुका है। पिछले साल उन्होंने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर अपने कैंसर के बारे में बताया था। अस्पताल की उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें वो काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं।

एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन, शख्स ने कोड-वर्ड में की बात, अलर्ट मोड पर पुलिस

एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन, शख्स ने कोड-वर्ड में की बात, अलर्ट मोड पर पुलिस

 महाराष्ट्र मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन की ओर से धमकी भरा फोन आया है। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ये धमकी भरा फोन एयरपोर्ट सेंटर पर आया जिसके बाद मुंबई पुलिस समेत एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

एयरपोर्ट सेंटर पर सोमवार रात करीब 10 बजे फोन आया थाष शख्स ने खुद का नाम इरफान अहमद शेख बताया और कहा, वो इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन का सदस्य है। शख्स ने अपने बारे में बताने के बाद कोड वर्ड का इस्तेमाल कर संदिग्ध बातें की जिसको समझने में कॉल उठाने वाला असमर्थ रहा। एयरपोर्ट सेंटर के सदस्य ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया। पुलिस ने इस अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 505 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ration Card : राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, सरकार ने नियम में किया बदलाव! पढ़िये पूरी खबर

Ration Card : राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, सरकार ने नियम में किया बदलाव! पढ़िये पूरी खबर

 फ्री राशन योजना ( free ration)का फायदा उठा रहे हैं तो आपको इससे जुड़े अपडेट जरूर पता होने चाह‍िए. सरकार की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त गेहूं और चावल मुहैया कराया जाता है. इसके तहत हर‍ियाणा सरकार( hariyana government) की तरफ से बड़ा बदलाव क‍िया गया है।

सरकार ने करनाल, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और हिसार ज‍िलों का चयन गेहूं की बजाय आटा देने के लिए क‍िया है. इन पांचों ही ज‍िलों में राशन कार्ड धारकों को गेहूं की बजाय आटा द‍िया जाएगा. जनवरी में इन पांचों जिलों के 3.35 लाख लोगों को आटा नहीं मिल सका।

कार्डधारकों को आटे ( aate)का वितरण शुरू

न‍ियम के अनुसार पर‍िवार के लोगों के आधार पर राशन कार्डधारकों को आटे का वितरण शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा कार्ड धारकों को चीनी और चावल पहले की ही तरह म‍िलता रहेगा. अंत्योदय अन्‍न योजना के कार्डधारकों को 35 किलो प्रतिकार्ड के ह‍िसाब से और बीपीएल को 5 किलो प्रति यूनिट के ह‍िसाब से आटा दिया जा रहा है

4300 मौतें, 5600 इमारतें ढही, जोरदार भूकंप से दहले तुर्किये-सीरिया, हजारों अभी भी मलबे में दबे

4300 मौतें, 5600 इमारतें ढही, जोरदार भूकंप से दहले तुर्किये-सीरिया, हजारों अभी भी मलबे में दबे

 तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक 3,500 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं। विभिन्न शहरों में बचावकर्मी और निवासी ध्वस्त हुई इमारतों से जिंदा लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

अब तक 2100 से ज्यादा लोगों की मौत

सीरिया में अब तक 2100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 1,444 लोगों की मौत सरकार द्वारा नियंत्रित इलाके में हुई. जबकि विद्रोहियों के कब्जे वाले सीरियाई क्षेत्र में 733 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सीरिया में भूकंप से सैकड़ों इमारतें भी तबाह हो गईं. इस दौरान उत्तर पश्चिमी सीरिया की एक जेल की भी दीवार गिर गईं. इसके बाद जेल में कैदियों ने विद्रोह कर दिया.।

NDRF की 2 टीमें वहां भेजने का फैसला

तुर्की में भूकंप से तबाही को देखते हुए भारत सरकार ने NDRF की 2 टीमें वहां भेजने का फैसला किया है. इसके अलावा राहत साम्रगी और डॉक्टरों की टीम को भी तुर्की में भेजा गया है.

अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...जाने वजह

अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...जाने वजह

 Social media banned till February 8 सारण जिले के मांझी के मुबारकपुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद हिंसा और बवाल को देखते हुए इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही इस मामले को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला है। सरकार ने छह फरवरी से आठ फरवरी की रात 11 बजे तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दी गई है। यानी इस अवधि में कोई भी यूजर फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर, वीचैट, ट्विटर, गूगल प्लस, स्नैपचैट, टेलीग्राम क्ज़ोन, स्काइप समेत सभी तरह के सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

इस संबंध में गृह विभाग, पटना के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सारण जिले के जिलाधिकारी राजेश मीणा एवं पुलिस कप्तान डा. गौरव मंगला को आशंका है कि सारण जिले में कुछ असामाजिक तत्व अफवाह और असंतोष फैलाने के मकसद से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं।

 

 

गृह विभाग ने कहा कि जिले में सोशल नेटवर्किंग साइट्स और इंस्टेंट मैसेजिंग सेवाओं का उपयोग अमन-चैन के हितों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए 8 फरवरी की रात 11:00 बजे तक 21 सोशल नेटवर्किंग साइटों या एप्लिकेशन के माध्यम से किसी भी विषय या किसी फोटो एवं वीडियो किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह में प्रसारित नहीं किया जा सकेगा।

ये है पूरा मामला

दरअसल, रविवार को छपरा के मुबारकपुर में मुखिया पति और उनके समर्थकों ने तीन युवकों की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। जिसमें से एक युवक अमितेश की मौत हो गई थी। बाकी दोनों युवक पीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस घटना के बाद नाराज लोगों ने इस मामले में आरोपी मुखिया पति सहित उसके आसपास के घरों में भी आग लगा दी। कई गाड़ियों को फूंक डाला। इसके बाद गांव के सभी पुरुष घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। प्रशासन ने मौके की नजाकत को देखते हुए फिलहाल वहां धारा 144 लगा दी है। इस मामले में अमितेश के पिता के बयान पर मांझी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पांच नामजद और 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है।

शिंदे सरकार को सुझाव देंगे गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बेटे, आर्थिक सलाहकार परिषद में शामिल

शिंदे सरकार को सुझाव देंगे गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बेटे, आर्थिक सलाहकार परिषद में शामिल

 महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के राज्य आर्थिक सलाहकार परिषद में गौतम अडानी (Gautam Adani) के बेटे करण अडानी ( Karan Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) भी शामिल हैं. एक सरकारी प्रस्ताव में सोमवार को कहा गया कि महाराष्ट्र के राज्य आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) का नेतृत्व टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन करेंगे. जिसमें करण अडानी और अनंत अंबानी भी शामिल हैं.

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के सीईओ करण अडानी, गौतम अडानी के बेटे हैं, जो हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा उठाए गए अडानी ग्रुप में स्टॉक हेरफेर और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे हैं. हालांकि अडानी समूह ने उन आरोपों का खंडन किया है. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने विरोध जताया है. इसने कंपनी की नेटवर्थ को कम कर दिया.

इन क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं परिषद में शामिल

महाराष्ट्र में करण अडानी को 21 सदस्यीय निकाय में बंदरगाहों और एसईजेड क्षेत्र के विशेषज्ञ के रूप में नामित किया गया है. सरकार के प्रस्ताव में कहा गया है, “आर्थिक और अन्य संबंधित मुद्दों पर महाराष्ट्र सरकार को सलाह देने के लिए एक स्वतंत्र निकाय के रूप में आर्थिक सलाहकार परिषद काम करेगा. इस आर्थिक परिषद में कपड़ा, फार्मा, बंदरगाह, विशेष आर्थिक क्षेत्र, बैंकिंग, कृषि, उद्योग, इंजीनियरिंग और विनिर्माण सहित क्षेत्रों के विशेषज्ञ सदस्य मौजूद हैं.

बता दें कि अनंत अंबानी भारत के मशहूर और सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के बेटे हैं. वहीं अडानी ग्रुप के मालिक और भारत के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी के बेटे हैं करण अडानी. हालांकि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बनने के बाद अडानी अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में 21वें स्थान पर खिसक गए हैं. पिछले दो हफ्तों से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में लगातार बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है.

अंधविश्वास ने ली जान, 3 महीने की बच्ची को 51 बार लोहे की गर्म सलाखों से दागा, मौत

अंधविश्वास ने ली जान, 3 महीने की बच्ची को 51 बार लोहे की गर्म सलाखों से दागा, मौत

 मध्य प्रदेश। शहडोल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ‘दगना कुप्रथा’ के चलते एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मासूम कुपोषित बच्ची को कई बार इलाज के नाम पर गर्म सलाखों से दागा गया था। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। मामले पर दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

सिंहपुर के कठौतिया गांव में अंधविश्वास के कारण बीमार दुधमुंही 3 माह की बच्ची को गर्म सलाखों से 51 बार दागा गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

इस मामले पर प्रशासन का कहना है कि बच्ची के शरीर को गर्म सरियों से दागा गया था। लेकिन उसकी मौत निमोनिया से हुई हैं। वहीं अब प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 03 फरवरी की शाम बालिका के शव को दफना दिया गया था। लेकिन मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ, जानें जजों के बारे में

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ, जानें जजों के बारे में

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को पांच नए न्यायाधीश मिल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट सभागर में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने जजों को शपथ दिलाई। इसके बाद नए जजों ने अपना पदभार ग्रहण किया। अब सुप्रीम कोर्ट में कुल न्यायाधीशों की संख्या 32 हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 34 है।

केंद्र सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के 5 नए जजों के नाम को मंजूरी दी थी। जिसके बाद आज चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने पांच नए न्यायाधीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नए जजों ने अपना पदभार ग्रहण किया।

राजस्थान, पटना और मणिपुर के उच्च न्यायालयों के तीन मुख्य न्यायाधीशों न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल और पीवी संजय कुमार ने शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को शपथ दिलाई गई।

जानिए 5 नए जजों के बारे में

जस्टिस पंकज मित्थल : इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुरू की थी वकालत
17 जून, 1961 को जन्मे मेरठ के रहने वाले जस्टिस पंकज मित्थल वरिष्ठता में पहले नंबर पर हैं। 1982 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक करने के बाद 1985 में मेरठ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उसी साल उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकरण कराने के बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत भी शुरू कर दी थी।

जस्टिस करोल : हिमाचल प्रदेश मूल हाईकोर्ट, पटना में थे मुख्य न्यायाधीश
वरिष्ठता में दूसरे नंबर पर जस्टिस संजय करोल हैं, जिनका मूल हाईकोर्ट हिमाचल प्रदेश है। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के समय वह पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। 23 अगस्त, 1961 को हिमाचल प्रदेश में जन्मे जस्टिस करोल ने शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल और राजकीय डिग्री कॉलेज, शिमला से शिक्षा हासिल की।

जस्टिस संजय कुमार : 1988 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में शुरू की थी वकालत
जस्टिस पीवी संजय कुमार मूलरूप से तेलंगाना हाईकोर्ट से संबंध रखते हैं। 14 अगस्त, 1963 को जन्मे जस्टिस कुमार ने निजाम कॉलेज, हैदराबाद से स्नातक करने के बाद 1988 में दिल्ली विवि से लॉ की डिग्री हासिल की थी। जल्दी ही उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दी। 2008 में उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया था।

जस्टिस ए अमानुल्ला : 1991 में पटना हाईकोर्ट में शुरू की थी वकालत
11 मई, 1963 को जन्मे जस्टिस ए अमानुल्ला पटना हाईकोर्ट से संबंध रखते हैं। उन्होंने 1991 में बिहार राज्य बार काउंसिल में पंजीकरण के बाद पटना हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी। 20 जून, 2011 को पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनाए जाने तक वह उसी हाईकोर्ट में सरकारी वकील थे। 10 अक्तूबर, 2021 को उनका तबादला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में कर दिया गया था।

जस्टिस मनोज मिश्र : 2011 में बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए गए पांच जजों में से वरिष्ठता क्रम में पांचवें स्थान पर जस्टिस मनोज मिश्र हैं। 2 जून, 1965 को पैदा हुए जस्टिस मिश्र ने 1988 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से वकालत शुरू की थी। 21 नवंबर, 2011 को उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज बनाया गया था। 6 अगस्त, 2013 को वह स्थायी जज बने थे।

Ration Card : लोगों की लग गई लॉटरी, केंद्र सरकार का फैसला, 2023 में आपको मिलेगा मुफ्त अनाज!

Ration Card : लोगों की लग गई लॉटरी, केंद्र सरकार का फैसला, 2023 में आपको मिलेगा मुफ्त अनाज!

 क्या आप ( PMGKAY) का फायदा ले रहे हैं तो अब से आपको हर महीने 35 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। सरकार ने नए साल में यह बड़ा फैसला ( decision)लिया है।इसको लेकर सभी राज्यों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, NFSA के तहत प्राथमिकता वाले परिवारों को प्रति व्यक्ति और प्रति माह फ्री राशन( ration) की सुविधा मिलेगी।सरकार ने कहा है कि हर लाभार्थी को 5 किलो फ्री राशन( free ration) मिलेगा।

लाभार्थियों को साल 2023 में राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा

खाद्य मंत्रालन ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को फ्री राशन( free ration) की सुविधा दी जा रही है. केंद्र सरकार ने कहा है कि लाभार्थियों को साल 2023 में राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. सरकार ने फ्री राशन वाली सुविधा को पूरे साल 2023 में देने का फैसला लिया है।

Edible Oil : अच्छी खबर! खाने का तेल हुआ सस्ता, जाने कितने घटे रेट…

Edible Oil : अच्छी खबर! खाने का तेल हुआ सस्ता, जाने कितने घटे रेट…

 दिल्ली / तेल-तिलहन बाजार( market) में सभी खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट देखी गई. विदेशी बाजारों में खाद्य तेल-तिलहनों के भाव टूटे है।

देश के सोयाबीन, मूंगफली, आने वाली सरसों फसल, बिनौला का मंडियों में खपना दूभर हो गया है. सस्ते आयातित हल्के तेलों की बंदरगाहों पर भरमार होने के कारण देश का बिनौला तेल खप ही नहीं रहा और इससे खल महंगा हो रहा है. हमें सबसे अधिक खल बिनौले से ही मिलता है।

देश के बंदरगाह पर घटकर 93 रुपये लीटर रह गया

सूरजमुखी का थोक दाम सात-आठ महीने पहले लगभग 200 रुपये लीटर था जो देश के बंदरगाह पर घटकर 93 रुपये लीटरला ( liter) रह गया है. उसी तरह सोयाबीन तेल का थोक दाम 170 रुपये लीटर से घटकर 97 रुपये लीटर रह गया है।पूर्व सप्ताहांत के बंद भाव के मुकाबले समीक्षाधीन सप्ताह में मूंगफली तेल गुजरात 60 रुपये घटकर 15,400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ जबकि मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड का भाव 20 रुपये घटकर 2,415-2,680 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ।

कच्चे पाम तेल (सीपीओ) में 100 रुपये की गिरावट

समीक्षाधीन सप्ताह में कच्चे पाम तेल (सीपीओ) में 100 रुपये की गिरावट आई और यह 8,250 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ. जबकि पामोलीन दिल्ली का भाव 9,900 रुपये पर अपरिवर्तित रहा. पामोलीन कांडला का भाव 100 रुपये की हानि दर्शाता 8,900 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।