नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Online betting पर रोक: सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेम पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक….जानिए वजह

Online betting पर रोक: सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेम पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक….जानिए वजह

  नई दिल्ली। अब आप सट्टेबाजी और दांव लगाने से जुड़े ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब आप नहीं खेल पाएंगे। सरकार ने गुरुवार को ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम जारी कर इस तरह के गेम्स को प्रतिबंधित कर दिया है।

Online betting : सरकार ने सट्टेबाजी और जुए से जुड़े विज्ञापनों के खिलाफ भी परामर्शी चेतावनी जारी की है। इसमें सट्टेबाजी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा ना देने की सलाह दी गई है। सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सेल्फ रेगुलेटेड ऑर्गेनाइजेशंस (SRO) का एक प्रारूप भी जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों से जुड़े कई एसआरओ बनाए जाएंगे। इनमें सभी हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हालांकि, इनमें सिर्फ इंडस्ट्री के ही प्रतिनिधि नहीं होंगे।’

Online betting : उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसा ढांचा खड़ा कर रहे हैं जो यह तय करेगा कि किस ऑनलाइन गेम को एसआरओ की तरफ से अनुमति दी जा सकती है। एसआरओ भी कई संख्या में होंगे।’’ ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है। अगर एसआरओ को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा।

Online betting : खबरों के मुताबिक, ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियमों का स्वागत किया है। फेडरेशन के सीईओ रोलैंड लैंडर्स ने सरकार के कदम को ऑनलाइन गेमिंग के रेगुलेशन के लिए निर्णायक करार दिया। ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है। अगर एसआरओ को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा

Kedarnath dham : 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, इस दिन से हेली सेवा टिकटों की बुकिंग शुरू, जाने डिटेल…

Kedarnath dham : 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, इस दिन से हेली सेवा टिकटों की बुकिंग शुरू, जाने डिटेल…

 Kedarnath dham : केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। जिसके लिए हेली सेवा भी कपाट के खुलते ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू होगी। पहली बार टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा। जो कि ऑनलाइन होगा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर ही हेली सेवा की टिकट बुक हो सकेंगे। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी जबकि इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफलाइन की जाएगी। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं। हेली सेवा से पहले यात्री को चारधाम यात्रा का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

पंजीकरण के बाद ही हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी। एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।बिना टिकट के किसी हेलीपैड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हेलीपैड के प्रवेश स्थान पर टिकट में क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही यात्री को जाने की अनुमति होगी।

हेली सेवा का टिकट रद्द करने पर भुगतान भी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। मौसम खराब होने या तकनीकी कारणों से हेली सेवा रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा। केदारनाथ के लिए तीन स्टेशन से हेली सर्विस रहेगी। गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी से केदारनाथ। गुप्तकाशी से 3870 एक तरफ और 7740 दोनों तरफ टिकट रहेगा। इसी तरह से 2750 और 5500 जबकि सिरसी से केदारनाथ 2749 और दोनों तरफ 5498 प्रति व्यक्ति टिकट होगा।

रवीना टंडन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रवीना टंडन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

 raveena tandan: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। ये अवॉर्ड समारोह बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुआ, जिसमें रवीना टंडन को पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन 90s की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री में 25 वर्ष गुजर गए हैं। इस के चलते रवीना ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रवीना की अचीवमेंट्स एवं भारतीय सिनेमा में दिए योगदान को देखते हुए, उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

raveena tandan: बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये अवॉर्ड दिया। इस के चलते रवीना का पूरा परिवार वहां उपस्थित रहा। रवीना टंडन का एक वीडियो सामने आया, जहां वो पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन कर, सम्मान लेने जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रवीना टंडन के बच्चे- बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन मां के अचीवमेंट पर खड़े होकर खुशी से ताली बजाते नजर आए। इवेंट में पति अनिल थडानी भी उपस्थित रहे।

raveena tandan: इस इवेंट के लिए रवीना टंडन ने ट्रेडिशनल लुक लिया। उन्होंने मेटालिक गोल्ड रंग की साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज टीमअप किया था। वहीं बेटी राशा ने इस इवेंट के लिए असिमैट्रिक प्रिंट के ब्लैक लहंगे को चुना था। बेटा रणबीर ब्लैक सूट में बहुत हैंडसम लग रहा था। रवीना टंडन बीते 3 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं तथा वह अभी तक 100 से अधिक फिल्मों काम कर चुकी हैं। उनकी ‘सत्ता’ एवं ‘दमन’ जैसी फिल्मों को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया। रवीना को दमन फिल्म के लिए राष्ट्रिय ख़िताब भी प्राप्त हो चुका है। हाल ही में KGF-chapter2 में दिखाई दी थी जिनमे उनकी परफॉर्मन्स दमदार थी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज, 30 मई को हुए थे गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज, 30 मई को हुए थे गिरफ्तार

 नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने आज गुरुवार को मामले में सह आरोपी वैभव जैन और अंकुश जैन की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। । उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल 30 मई को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

अदालत ने कहा कि महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखते हुए न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने कहा कि उक्त आदेश में कोई अवैधता था या गलती नहीं है। अदालत ने साथ ही मामले में अन्य आरोपित अंकुश जैन व वैभव जैन को भी जमानत देने से इनकार कर दिया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने और घोषित किए 42 उम्मीदवार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने और घोषित किए 42 उम्मीदवार

 नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक विधानसभा के लिए  चुनावी बिगुल फूंकने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुट गई हैं। इस बीच प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन के बाद टिकट वितरण का भी दौर शुरू हो चुका। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है।  पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं, हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी। कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। 

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, मां सोनिया गांधी के घर शिफ्ट हो रहा सामान

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, मां सोनिया गांधी के घर शिफ्ट हो रहा सामान

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर शिफ्ट करेंगे । सूत्रों मुताबिक राहुल के घर का सामान सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ शिफ्ट होने लगा है । वहीं, राहुल के दफ्तर के कामकाज के लिए नया घर ढूंढा जा रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था  ।

जिसके जवाब में उन्होंने सरकार को लिखा था, मैं इस घर में 2004 से रह रहा हूं, इसलिए इस घर से मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं लेकिन आपने जिस संदर्भ में मुझको यह पत्र भेजा है वह तय समय पर मैं कर दूंगा। राहुल के इस पत्र के बाद कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने राहुल को घर देने की पेशकश की थी। इसमें सबसे पहला नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का था3। उन्होंने कहा, राहुल चाहें तो वह अपनी मां के साथ रह सकते हैं, अगर वह वहां सहज नहीं तो वो मेरे घर में रह सकते हैं, मैं उनके लिए अपन घर में रहने की व्यवस्था करवा दूंगा ।
सूरत मानहानि मामले में दी गई थी अधिकतम सजा

राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट में मोदी जाति पर की गई विवादित टिप्पणी करने को लेकर दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी पाया गया था  । जज ने उनको अधिकतम दो साल कैद की सजा सुनाई थी औऱ आर्थिक जुर्माना भी लगाया था  । कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया था  ।

सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को ऊपर की अदालतों में अपील दाखिल करने के लिए अधिकतम 30 दिनों का समय दिया गया था  । लेकिन उनके अपील दायर करने के पहले ही फैसला सुनाए जाने के 12 घंटों के बाद लोक प्रतिनिधित्व कानून का इस्तेमाल करते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया था । जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ देश भर में आंदोलन शुरू कर दिया था  ।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर पथराव

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर पथराव

 नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक फिर हुआ पथराव की घटना सामने आई है। ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटने की वजह से आज निर्धारित प्रस्थान समय 4 घण्टे देरी से रवाना हो पाई। विशाखापत्तनम -सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में पिछले तीन महीने में पथराव की यह तीसरी घटना है। पथराव की वजह से सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। डिविजनल रेलवे मैनेजर के अनुसार यह ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से रखरखाव के लिए कोच केयर सेंटर जा रही थी, तभी उसपर पथराव किया गया।

वाल्टेयर डिवीजन रेलवे ने आधिकारिक तौर पर बताया कि बुधवार को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। बदमाशों द्वारा पथराव के कारण सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। इससे पहले जनवरी में भी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान ही पथराव हुआ था। विशाखापट्टनम में कांचरापलेम के पास वंदेभारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति ने के अनुसार घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा हैं। आरपीएफ आरोपियों की तलाश कर रही है।

RBI : MPC की तीन दिवसीय बैठक के नतीजे आज, सभी लोन होंगे महंगे, 0.25% बढ़ सकती है ब्याज दर

RBI : MPC की तीन दिवसीय बैठक के नतीजे आज, सभी लोन होंगे महंगे, 0.25% बढ़ सकती है ब्याज दर

 रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) की ब्‍याज दर तय करने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के नतीजे आज आ जाएंगे. आरबीआई गवर्नर शक्‍त‍िकांत दास की तरफ से एमपीसी बैठक के नतीजों के बारे में जानकारी दी जाएग।

जानकारों का कहना है क‍ि आरबीआई (RBI) की तरफ से रेपो रेट बढ़ाए जाने का असर बैंकों की ब्‍याज दर पर पड़ेगा. बैंकों की तरफ से लोन की ब्‍याज दर पर और एफडी पर म‍िलने वाली ब्‍याज दर में इजाफा क‍िया जा सकता है. इससे ग्राहकों की होम लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। आपको बता दें र‍िटेल महंगाई दर फरवरी में मामूली रूप से कम होकर 6.44 प्रतिशत पर पहुंच गई. इससे पहले यह जनवरी में 6.52 प्रतिशत पर थी।

व‍ित्‍तीय वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की जाएगी

आरबीआई की तरफ से व‍ित्‍तीय वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की जाएगी. महंगाई को काबू में करने के ल‍िए केंद्रीय बैंक की तरफ से रेपो रेट में इजाफा क‍िया जा रहा है. व‍ित्‍त मंत्रालय के अधिकारियों का मानना ​​है कि रिजर्व बैंक (RBI) को महंगाई को 2-6 प्रतिशत के दायरे में लाने को प्राथम‍िता देनी चाह‍िए, भले ही इसमें आर्थिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।

Manish Sisodia : पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Manish Sisodia : पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

 नई दिल्ली: Manish Sisodia : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज भी कोर्ट से राहत नहीं मिली, शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

वहीं इससे पहले भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने ही CBI मामले में भी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी थी। सिसोदिया रद्द हो चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में जेल में हैं। इससे पहले दिल्ली की अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अब सिसोदिया को 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

26 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी 

CBI ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई द्वारा 26 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने भी उन्हें इसी मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री के ईमेल और मोबाइल से भारी मात्रा में डेटा का भी फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।

भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला, प्राईवेट पार्ट में मारा चाकू; इस बात से था नाराज

भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला, प्राईवेट पार्ट में मारा चाकू; इस बात से था नाराज

 बिहार। भोजपुर में एक युवक ने अपने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की भाभी उससे बात नहीं करती थी इसी बात से नाराज होकर युवक ने भाभी पर चाकू से हमला किया इस दौरान उसका भाई बीच में आ गया। इसके बाद उसने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट, हाथ और कमर में चाकू से हमला कर दिया।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी रामसुभक साव का 29 वर्षीय पुत्र मनोज साव हमले में घायल हो गया है। मनोज ने बताया की घरेलू विवाद को लेकर दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। आरोपी भाई दीपक साव (27) ना ही बहन की शादी में उसने कुछ पैसे दिए और ना ही घर चलाने में वह मदद करता था, जिसके कारण हम दोनों भाई अलग हो गए। मनोज ने बताया कि दीपक साव अक्सर नशे में धुत होकर घर में घुसकर गाली–गलौज करता था, इसी बात को लेकर मेरी पत्नी चंद्रावती देवी (25) अपने देवर से बात नहीं करती थी।

घायल ने कहा कि जब मंगलवार को पत्नी घर के आंगन में बर्तन धो रही थी, तभी चंद्रावती को चाकू से मारने के लिए दीपक दौड़ा। इसी बीच जब मैने बचाने के लिए गए तो उसने मुझे चाकू से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में जब हम जमीन पर जा गिरे, उसके बाद भी वो पैर से मारता रहा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। जख्मी मनोज का इलाज आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। बताया जाता है कि मनोज मजदूरी कर अपने परिवार का पालन–पोषण करने का काम करता है।

पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका शव, फिर थाने में की गुमशुदगी की शिकायत

पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका शव, फिर थाने में की गुमशुदगी की शिकायत

 उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को बोरे में बंद करके यमुना नही में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है। मामला जेवर क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात को आरोपी पति श्रवण का पत्नी उषा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्से में आकार श्रवण ने गला घोंटकर उषा को मार डाला। श्रवण को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई होती थी।

श्रवण ने उषा का मर्डर करके उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया। फिर सीधे थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका के घर वालों से भी पूछताछ की। मृतका के भाई ने जीजा श्रवण पर शक जताया। जिसके बाद श्रवण से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। फिलहाल यमुना नदी में गोताखोरों को शव की तलाश के लिए लगाया गया है। अभी तक शव नहीं मिला है।

अजब-गजब : कलयुगीं पिता ने नाबालिग बेटी की 3 अलग-अलग युवकों से कराया विवाह, तीनों पतियों से वसूली मोटी रकम

अजब-गजब : कलयुगीं पिता ने नाबालिग बेटी की 3 अलग-अलग युवकों से कराया विवाह, तीनों पतियों से वसूली मोटी रकम

 राजस्थान: बूंदी जिले आजीबों गरीब खबर आ रही है में यहां नाता विवाह प्रथा, चारी प्रथा, झगड़ा प्रथा समाज में नासूर बनती जा रही है, यहां एक बेरहम पिता ने रुपयों के लालच में अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी का महज तीन माह के अवधि में तीन अलग-अलग युवकों से नाता विवाह करा डाला. हैवान बने इस पिता ने तीनों बार पीड़िता के तीनों पतियों से मोटी रकम वसूली. ये तीनों युवक नाबालिग से दुगुनी उम्र के थे. नाता दर नाता होने से पीड़िता गर्भवती (Pregnant) हो गई. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता, तीनों पतियों और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

हिंडौली थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया की आरोपी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की पहली बार सगाई और नाता विवाह 22 जनवरी 2023 को भीलों की बस्ती निवासी राजेश उर्फ राजू सैनी से करवाया, उसके बदले राजेश सैनी से रुपये लिये। उसके बाद 25 फरवरी को माता जी का बरड़ा सथूर निवासी कालूलाल सैनी के साथ नाता प्रथा के 60 हजार रूपये, चारी व झगड़े के 1 लाख 20 हजार लेकर बेटी का यह नाता विवाह कराया था। उसके बाद 3 मार्च को ओवण निवासी बनवारी सैनी से दो लाख 10 हजार की राशि लेकर बेटी का तीसरा नाता विवाह करवा दिया।

आरोपी ने अपनी बेटी का जिन तीन युवकों के नाता विवाह कराया वे तीनों ही पीडिता से दुगुनी उम्र के थे। इस दौरान पीड़िता के साथ उसके पतियों द्वारा मारपीट भी की गई। इन तीन माह में गर्भवती भी हो गई। इसी बीच गोविंद सैनी नाम का युवक नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले गया।

उसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने जीजा के साथ बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंची। जहां उसने समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार के समक्ष आपबीती सुनाई। पीड़िता की दास्तां सुनकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष भी दंग रह गई। उन्होंने तत्काल बालिका के बयान दर्ज करवाकर उसका मेडिकल करवाया। फिर बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप पर पीड़िता के पिता सहित तीनों पतियों और उसे भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ हिंडौली थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पहले राजेश, गोविंद और बनवारी सैनी को गिरफ्तार किया। उसके बाद में मंगलवार को पीड़िता के आरोपी पिता और उसके तीसरे पति कालूलाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों कोर्ट में पेश किया। तहां से दोनों को भी जेल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

BREAKING NEWS : विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा – नेताओं के लिए अलग नियम नहीं हो सकते

BREAKING NEWS : विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा – नेताओं के लिए अलग नियम नहीं हो सकते

 नई दिल्ली। BREAKING NEWS: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के नेतृत्व में 14 विपक्षी दलों द्वारा दायर एक याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया है। इस याचिका में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के “मनमाने उपयोग” का आरोप लगाया गया था और गिरफ्तारी, रिमांड और जमानत को नियंत्रित करने वाले दिशानिर्देशों के एक नए सेट की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। नेताओं के लिए अलग नियम नहीं हो सकते। नेताओं की गिरफ्तारी की प्रक्रिया अलग नहीं हो सकती और ऐसे मामलों में अलग गाइडलाइन जारी नहीं कर सकते

इस मामले में सीजेआई ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट कैसे ऐसे मामलों में गाइडलाइंस जारी कर सकता है। ये भयानक साबित हो सकता है। हम इस याचिका को एंटरटेन नहीं कर सकते। जब आप लोकतंत्र और मूल स्ट्रक्चर की बात करते हैं तो हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये याचिका राजनेताओं की तरफ से दायर की गई है

कोर्ट ने कहा कि अगर किसी राजनेता पर कोई केस दर्ज होता है तो हम ये कैसे कह सकते हैं कि उन्हें गिरफ़्तार न किया जाए। राजनेता भी देश के नागरिक ही हैं, उन पर भी वही नियम लागू होते हैं जो सबके लिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, विपक्षी पार्टियों ने याचिका वापस ले ली है।

CBSE Board Results 2023 : इस माह आ सकते है 10वीं-12वीं के रिजल्ट

CBSE Board Results 2023 : इस माह आ सकते है 10वीं-12वीं के रिजल्ट

 CBSE Board Results 2023 : बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है, लेकिन छत्तीसगढ़, एमपी, यूपी से लेकर राजस्थान बोर्ड तक के रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, CBSE और CISCE बोर्ड के छात्र-छात्राओं को भी अपने रिजल्ट का इंतजार है। सीआईएससीई बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट्स, यहां आप जान सकते हैं।

40 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम में इस साल 38 लाख 73 हजार 710 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिन्हें रिजल्ट (CBSE Board Exam 2023) का इंतजार है। वहीं, आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा (ICSE Board Result 2023) में 1.7 लाख और आईएससी (ISC Board Result 2023) 12वीं क्लास में कुल 1 लाख के करीब छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। मतलब करीब 40 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है।

जानें कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट मई में आ सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह की डेट कंफर्म नहीं की गई है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे।

ICSE बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा

बता दें कि ज्यादातर समय में सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड का रिजल्ट आस-पास ही आता है लेकिन इस बार काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE Board Result 2023) 10वीं के एग्जाम 29 मार्च और 12वीं की 31 मार्च को खत्म हुए थे। इसलिए कहा जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से डेट के बारें में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। रिजल्ट वेबसाइट cisce.org पर जारी होंगे।

बोर्ड परीक्षा 2023 में एग्जाम देने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट की तारीख या इससे जुड़ी किसी भी सोशल मीडिया खबर या वायरल न्यूज को सही न मानें। रिजल्ट से जुड़े किसी भी अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

BIG NEWS : सेप्टिक टैंक में उतरे चार लोगों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस के कारण दम घुटने से गई जान

BIG NEWS : सेप्टिक टैंक में उतरे चार लोगों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस के कारण दम घुटने से गई जान

 BIG NEWS : हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित जाखोड़ा गांव में मंगलवार को सेप्टिक टैंक में पाइप डालने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे हैं। चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के गांव जासौर खेड़ी निवासी दीपक ने गांव जाखोदा में मकान बनाया हुआ है। इस मकान को उसने प्रवासी लोगों को किराए पर दिया हुआ है। मंगलवार सुबह दीपक ने इस मकान में बने सेप्टिक टैंक (कुई) की सफाई कराई थी। इसके बाद उसने सैप्टिक टैंक में पाइप डालने के लिए पड़ोस में ही रहने वाले राजमिस्त्री महेंद्र व दो अन्य मजदूरों को बुलाया था।

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सबसे पहले महेंद्र सेप्टिक टैंक में पाइप डालने के लिए नीचे उतरा। सेप्टिक टैंक की अच्छी तरह से सफाई नहीं होने की वजह से उसमें जहरीली गैस बची थी। जिसकी वजह से महेंद्र वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।

इसके बाद महेंद्र को बचाने के लिए जैसे ही दीपक नीचे गया तो वह भी बेहोश हो गया। बाद में 2 मजदूर कुलदीप उर्फ सतीश व देशराज भी दोनों को बचाने नीचे उतरे तो अचेत होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना के बाद आसौदा थाना पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। चारों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में यूपी निवासी 30 वर्षीय महेंद्र, बहादुरगढ़ के गांव जसौर खेड़ी निवासी 36 वर्षीय दीपक, यूपी निवासी 29 वर्षीय कुलदीप उर्फ सतीश व एमपी निवासी 28 वर्षीय देशराज शामिल है। सूचना के बाद डीएसपी अरविंद दहिया व एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

केरल, महाराष्ट्र फिर बन रहे कोरोना हॉट-स्पॉट हुई सबसे ज्यादा मौत

केरल, महाराष्ट्र फिर बन रहे कोरोना हॉट-स्पॉट हुई सबसे ज्यादा मौत

 दिल्ली कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4435 मामले दर्ज हुए हैं।

इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हजार पार हो गई है। अभी 23,091 मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हुई है। इसमें केरल और महाराष्ट्र के 4-4 मरीज शामिल हैं।

वहीं छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा और पंजाब में एक-एक मरीज की मौत की सूचना है।

बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3641 नए केस मिले थे। महामारी से 11 और लोगों की मौत हो गई थी। तब केरल में पांच, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से जान गई थी।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि देश में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी (10 फरवरी 2023) अंतरराष्ट्रीय आगमन के दिशा-निर्देशों में उड़ानों में मास्क के उपयोग की सलाह दी गई है।

भारत में कोविड के बढ़ते मामलों और एच3एन2 वायरस के बारे में चितित राज्यसभा सांसद हरभजन सिह ने केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या उड़ानों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को फिर से लागू करने का कोई प्रस्ताव है।

BIG NEWS : चारधाम यात्रा पर एक बार फिर से छाया कोरोना का साया! तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा अपडेट

BIG NEWS : चारधाम यात्रा पर एक बार फिर से छाया कोरोना का साया! तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा अपडेट

देहरादून: चारधाम यात्रा 2023 पर यूपी, एमपी सहित देश-विदेश से जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके तीर्थ यात्रियों ने अगर यह काम नहीं किया तो उन्हें चारों धामों में दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। देशभर में कोरोना के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है। इसके तहत चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लिए सरकार की ओर से कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चार धाम यात्रा-2023 को देखते कोविड गाइडलाइन को सख्ती से यात्रा रूट पर लागू कराया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने प्रदेशभर में कोरोना वैक्सीनेशन बढाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक को चार धाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी चिकित्सा इकाईयों व अस्थाई मेडिकल रिलीव प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्हें चार धाम यात्रा में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल के स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किए जांएगे।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस
उत्तराखंड में कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण देहरादून में बढ़ा है। संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। अब मरीजों की मौत भी होने लगी है। दून अस्पताल में पांच मरीज अभी और अस्पताल के ICU में भर्ती है। देहरादून में ही अकेले 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 01 जनवरी 2023 से अब तक 165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। देश में बढ़ते कोरोना केसों के बाद सख्ती देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सूबे में कोविड जांच व वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जायेगा।

चारधामों के कपाट खुलने की यह है तारीख
बदरीनाथ- केदारनाथ के बाद नवरात्रि के मौके पर गंगोत्री, और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान हो गया है। तीर्थ यात्रियों के लिए दोनों धामों के कपाट आगामी 22 अप्रैल 2023 को खुलेंगे। चैत्र प्रतिपदा एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया था।

8th Pay Commission को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, सैलेरी में आएगा बंपर उछाल, जानें लागू की प्रतिक्रिया

8th Pay Commission को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, सैलेरी में आएगा बंपर उछाल, जानें लागू की प्रतिक्रिया

 8th Pay Commission big update: 8वें वेतन आयोग को लेकर अभी से ही हलचल शुरू हो गई है। तो वहीं तेलंगाना और हैदराबाद के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। हालांकि सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर अभी कुछ नहीं कहेगी। दरअसल, इसकी प्लानिंग में अभी वक्त है। अभी 8वें वेतन आयोग के सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं। चर्चा है साल 2024 के आम चुनाव के बाद नए वेतन आयोग का गठन हो सकता है। सैलरी में इजाफा महंगाई भत्ते के साथ होता रहेगा।

कब आएगा 8th Pay Commission?

8th Pay Commission big update: सूत्रों की मानें तो साल 2024 में आम चुनाव के बाद ही नए वेतन आयोग के गठन पर कोई चर्चा होगी। लेकिन, इतना जरूर है कि बात आगे बढ़ रही है। हालांकि, कर्मचारी यूनियन और कई संगठनों का आंदोलन भी आगे बढ़ रहा है। देशव्यापी आंदोलन की तैयारी चल रही हैं। अभी कुछ दिन पहले बंगाल में भी इसे लेकर काफी बवाल हुआ था। सरकारी तंत्र की मानें तो 8वां वेतन आयोग पर अभी फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। इसका जिक्र संसद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी कर चुके हैं।

कब से लागू हो सकता है नया पे-स्ट्रक्चर?

8th Pay Commission big update: अगर 8वें वेतन आयोग का गठन साल 2024 के आखिर तक हो जाता है तो अगले दो साल में इसे लागू करना होगा। मतलब 2026 से इसे लागू करने की स्थिति बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा सैलरी हाइक होगा। सूत्रों की मानें तो 7वें वेतन आयोग के मुताबले 8वें वेतन आयोग में कई बदलाव भी हो सकते हैं। 10 साल में एक बार वेतन आयोग के गठन के फैसले को भी बदला जा सकता है।

हर साल बदलेगी सैलरी?

8th Pay Commission big update: 7वें वेतन आयोग के गठन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में सबसे कम इजाफा हुआ। दरअसल, सैलरी को फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बढ़ाया गया। इसमें इसे 2.57 गुना रखा गया। अगर इसी फॉर्मूले को आधार माना जाता है तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर की अधिकमत रेंज के तहत न्यूनतम सैलरी 26,000 रुपए हो जाएगी। इसके बाद निचले स्तर के कर्मचारियों का सैलरी रिविजन हर साल परफॉर्मेंस बेसिस पर किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम सैलरी वाले कर्मचारियों का रिविजन 3 साल के अंतराल पर रखा जा सकता है।

8th Pay Commission में कितनी वृद्धि का अनुमान

8th Pay Commission big update: अब 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद अगर सरकार पुराने पैमाने पर ही सैलरी रिविजन रखा जाता है तो इसमें भी फिटमेंट फैक्टर को ही आधार माना जाएगा। इस आधार पर कर्मचारियों का फिटमेंट 3.68 गुना किया जा सकता है। इस आधार पर कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 44.44% की वृद्धि हो सकती है। इससे कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपए हो सकता है।

Twitter Logo: एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, नीली चिड़िया की जगह लगाई Doge की तस्वीर

Twitter Logo: एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, नीली चिड़िया की जगह लगाई Doge की तस्वीर

 नई दिल्ली। Twitter Logo Changed: ट्विटर का सीईओ बनने के बाद से ही एलन मस्क (Elon Musk) कई बदलाव कर चुके हैं। सोमवार देर रात उन्होंने एक और बदलाव किया जिसने सभी यूजर्स को हैरान कर दिया। एलन मस्क ने ट्विटर की पहचान बन चुके ब्लू-बर्ड लोगो को हटा दिया। इसके जगह लोगों को डॉगी (Doge) की तस्वीर दिखाई देने लगी। पहले तो यूजर्स को लगा कि शायद किसी ने ट्विटर को हैक कर लिया है लेकिन इसके बाद एलन मस्क के एक ट्वीट से तस्वीर साफ हो गई।

Twitter Logo Changed: एलन मस्क के ट्वीट के बाद स्पष्ट हो गया कि ट्विटर का लोगो बदल दिया गया है। देर रात करीब 12:20 बजे एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट की। इसमें एक डॉगी नजर आ रहा था। डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है। इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है। जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, “ये पुरानी फोटो है”।

Twitter Logo Changed: कुछ दिनों पहले दिए थे संकेत

Twitter Logo Changed: बता दें कि एलन मस्क ने इसके संकेत कुछ दिनों पहले दिए थे। फरवरी में एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट की थी। इस ट्वीट में एक डॉगी सीईओ की कुर्सी पर बैठा था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं।” इस ट्वीट में डॉगी के आगे एक पेपर पर उसका नाम फ्लोकी लिखा गया था। इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

आज CM शिवराज की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

आज CM शिवराज की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

 भोपाल। मध्यप्रदेश में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की बैठक करेंगे। जिसमें इन अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। फिल्म शूटिंग और वेब सीरीज को मिलने वाली प्रवेश खत्म होगी। पीएम श्री स्कूलों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। बुधनी मे 100 एमबीबीएस सीट प्रवेश क्षमता का नवीन चिकित्सालय, 500 बिस्तर का अस्पताल, 60 सीट क्षमता का नर्सिंग महाविद्यालय, 60 सीट प्रवेश क्षमता के पैरामेडिकल कालेज की स्थापना मंजूरी, प्रशासकीय कालेज की स्थापना की प्रशासकीय मंजूरी का प्रस्ताव केबिनेट में, शासकीय हेलीकॉप्टर बेल 430 और उसके स्पेयर पार्ट्स बेचने का प्रस्ताव, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर विकेंद्रीकृत योजना अंतर्गत खाद्यान्न के उपार्जन, पीडीएस और अन्य शासकीय योजनाओं के संचालन और पूर्ति के लिए आदि प्रस्तावो ंपर मुहर लग सकती है और साथ ही निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूमि की स्वीकृति भी केबिनेट में दी जाएगी।