लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
प्रधानमंत्री मोदी की नीदरलैंड यात्रा में 17 अहम समझौते, सेमीकंडक्टर से शिक्षा तक सहयोग को बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी की नीदरलैंड यात्रा में 17 अहम समझौते, सेमीकंडक्टर से शिक्षा तक सहयोग को बढ़ावा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच रणनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग को नई मजबूती देने के लिए 17 अहम समझौतों और दस्तावेजों पर सहमति बनी। इन समझौतों में सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, हरित ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रवासन जैसे कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

रणनीतिक साझेदारी के लिए रोडमैप तैयार

दोनों देशों ने ‘भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2026-2030’ पर सहमति जताई। यह व्यापक दस्तावेज आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग की दिशा तय करेगा और व्यापार, तकनीक तथा वैश्विक साझेदारी को नई गति देगा।

संस्कृति और प्रवासन से जुड़े समझौते

यात्रा के दौरान चोल राजवंश के ताम्रपत्र भारत को लौटाने पर सहमति बनी। इसके अलावा भारत और नीदरलैंड के बीच आवाजाही और प्रवासन को सुगम बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।

सेमीकंडक्टर और क्रिटिकल मिनरल्स पर बड़ा सहयोग

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल के बीच गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को सहयोग देने के लिए समझौता ज्ञापन हुआ। इसके साथ ही भारत के खान मंत्रालय और नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय के बीच क्रिटिकल मिनरल्स पर भी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

जल और हरित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग

भारत के जल शक्ति मंत्रालय और नीदरलैंड के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं वॉटर मैनेजमेंट मंत्रालय के बीच गुजरात की कल्पसर परियोजना के लिए तकनीकी सहयोग पर आशय पत्र जारी किया गया। इसके अलावा हरित हाइड्रोजन सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा रूपांतरण परियोजनाओं पर कई संयुक्त समझौते और कार्य समूहों की स्थापना पर सहमति बनी।

कृषि और डेयरी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

पश्चिम त्रिपुरा में फ्लोरीकल्चर के लिए इंडो-डच उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी। वहीं, बेंगलुरु स्थित पशुपालन उत्कृष्टता केंद्र में डेयरी प्रशिक्षण के लिए इंडो-डच उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया गया।

स्वास्थ्य और शिक्षा में भी साझेदारी मजबूत

स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और नीदरलैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संस्थान के बीच आशय पत्र पर हस्ताक्षर हुए। वहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर सहमति बनी।

विश्वविद्यालयों और एएसआई के बीच समझौते

नालंदा विश्वविद्यालय और ग्रोनिंगन विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग पर समझौता हुआ। इसके अलावा लेडेन यूनिवर्सिटी लाइब्रेरीज़ और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

सीमा शुल्क सहयोग पर भी समझौता

भारत और नीदरलैंड के बीच सीमा शुल्क मामलों में पारस्परिक प्रशासनिक सहायता पर भी समझौता हुआ, जिससे व्यापारिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

वैश्विक तेल संकट का असर, दिल्ली में सीएनजी पहली बार 80 रुपए के पार

वैश्विक तेल संकट का असर, दिल्ली में सीएनजी पहली बार 80 रुपए के पार

 दिल्ली में सीएनजी फिर से महंगी हो गई है। रविवार को इसकी कीमतों में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। सिर्फ दो दिनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यात्रियों पर ईंधन लागत का बोझ और बढ़ गया है।

दिल्ली में पहली बार 80 रुपए के पार पहुंची सीएनजी

दिल्ली में सीएनजी की कीमत एक रुपए बढ़ने के बाद 80.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। यह पहली बार है जब राजधानी में सीएनजी के दाम 80 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गए हैं। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत अब 88.70 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

शुक्रवार को भी बढ़े थे दाम

इससे पहले शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था। उस समय दिल्ली में सीएनजी की दर बढ़कर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी।

पेट्रोल और डीजल भी हुए महंगे

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

पश्चिम एशिया तनाव का असर

ईंधन की कीमतों में यह उछाल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की लगातार नाकेबंदी के बीच आया है। वैश्विक तेल और गैस व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है और आपूर्ति में रुकावटों के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

सरकार ने बढ़ोतरी को बताया सीमित

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर हो रही आलोचना पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को सीमित रखने में सफल रहा है।

कई देशों की तुलना में भारत में कम असर

किरण रिजिजू ने बताया कि कई देशों में ईंधन की कीमतों में 20% से लेकर लगभग 100% तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः केवल 3.2% और 3.4% की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को महंगाई के बड़े असर से बचाने के लिए लंबे समय तक नुकसान उठाया।a

“विदेशी मुद्रा बचाने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला, चांदी आयात पर तत्काल पाबंदी”

“विदेशी मुद्रा बचाने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला, चांदी आयात पर तत्काल पाबंदी”

 नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और बढ़ते इम्पोर्ट बिल के बीच केंद्र सरकार ने चांदी के आयात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र ने 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सिल्वर बार समेत कुछ विशेष प्रकार की चांदी की ईंटों के आयात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की अधिसूचना के अनुसार, इन सिल्वर बार को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ श्रेणी में डाल दिया गया है, यानी अब इनके आयात के लिए विशेष अनुमति जरूरी होगी।

वाणिज्य मंत्रालय की संशोधित आयात नीति के तहत यह कदम देश में बढ़ते चांदी आयात को नियंत्रित करने और विदेशी मुद्रा पर दबाव कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे पहले सरकार सोना और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी भी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर चुकी है, जबकि प्लैटिनम पर यह शुल्क 15.4 प्रतिशत तक पहुंचा दिया गया है।

सरकार ने गोल्ड और सिल्वर डोरे, सिक्कों और अन्य कीमती धातुओं से जुड़े उत्पादों के ड्यूटी स्ट्रक्चर में भी बदलाव किए हैं। साथ ही एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत सोने के आयात पर 100 किलोग्राम की सीमा तय कर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। सरकार का मानना है कि भारत बड़ी मात्रा में सोना और चांदी आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव पड़ता है।

पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पहले ही देश का आयात बिल बढ़ चुका है। ऐसे में सरकार गैर-जरूरी आयात को कम कर व्यापार घाटा और डॉलर पर निर्भरता घटाना चाहती है। माना जा रहा है कि इन फैसलों का असर आने वाले दिनों में सोना-चांदी के बाजार और कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

PM की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला अब 13 नहीं, सिर्फ 8 गाड़ियों के साथ चलेगा CM का काफिला

PM की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला अब 13 नहीं, सिर्फ 8 गाड़ियों के साथ चलेगा CM का काफिला

 Mohan Yadav ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है।

 

इसके साथ ही वाहनों की रैलियों और दिखावटी काफिलों पर रोक लगा दी गई है। मंत्रियों को सरकारी वाहनों का उपयोग कम से कम करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि अधिकारियों से साफ कहा गया है कि वे बिना किसी तामझाम और जुलूस के पदभार ग्रहण करें।

सरकार के इस फैसले को ईंधन बचत, सरकारी खर्च में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है।
महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानिए कौन उठा सकेगा फायदा

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानिए कौन उठा सकेगा फायदा

 दिल्ली :- दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. दिल्ली सरकार जल्द ही महिलाओं को हर महीने 25,00 रुपये की आर्थिक मदद देने वाली योजना शुरू कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जून 2026 से शुरू हो सकते हैं. हालांकि, इसकी सटीक तारीख सरकार की ओर से अलग से जारी की जाएगी. पहले इस योजना को ‘महिला समृद्धि योजना’ कहा जा रहा था, लेकिन अब इसे ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ नाम दिए जाने की चर्चा है. यह योजना बीजेपी सरकार के उन बड़े वादों में शामिल थी, जो 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए थे. अब सरकार इस योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी में जुटी हुई है.

हर महीने सीधे खाते में आएंगे 2500 रुपये
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे. दिल्ली सरकार ने इसके लिए 2026-27 के बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी रखा था. माना जा रहा है कि करीब 17 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिल सकता है.

कौन महिलाएं होंगी योजना के लिए पात्र?
इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. जैसे-

महिला की उम्र 21 से 59 साल के बीच होनी चाहिए.
महिला BPL (गरीबी रेखा से नीचे) या EWS श्रेणी में आती हो.
महिला दिल्ली की निवासी हो और कम से कम 5 साल से यहां रह रही हो.
महिला सरकारी नौकरी में न हो और न ही रिटायर कर्मचारी हो.
महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो.
परिवार की आय लगभग 2.5 से 3 लाख रुपये सालाना के बीच हो.
योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग लागू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास है.

रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत?
हालांकि, सरकार ने अभी तक पूरी आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन रजिस्ट्रेशन के समय कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं. जैसे-

दिल्ली पते वाला आधार कार्ड
BPL प्रमाण पत्र या गरीबी का प्रमाण
बैंक खाते की जानकारी
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र
महंगाई और बढ़ते खर्चों के बीच यह योजना दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.

VB-G RAM G Act: इस दिन से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ अधिनियम

VB-G RAM G Act: इस दिन से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ अधिनियम

 नई दिल्ली। VB-G RAM G Act:  भारत सरकार ने ग्रामीण विकास और रोजगार को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” यानी VB–G RAM G अधिनियम, 2025 को अधिसूचित कर दिया है। यह नया अधिनियम 1 जुलाई 2026 से देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा।

नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (मनरेगा) 2005 को उसी तिथि से निरस्त माना जाएगा। सरकार के अनुसार यह बदलाव विकसित भारत@2047 के विजन के अनुरूप ग्रामीण भारत में समेकित, उत्पादकता आधारित और भविष्य उन्मुख विकास मॉडल स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

नई योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक होंगे, उन्हें हर वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी मिलेगी। यह व्यवस्था ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने, आय बढ़ाने और ग्राम स्तर पर सतत विकास को गति देने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

अधिनियम में यह भी प्रावधान किया गया है कि रोजगार मांगने के बाद निर्धारित समय सीमा में कार्य उपलब्ध नहीं होने पर श्रमिक बेरोजगारी भत्ते के पात्र होंगे। मजदूरी भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक या डाकघर खातों में किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर या मस्टर रोल बंद होने के 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। देरी होने पर श्रमिकों को क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना हेतु ₹95,692.31 करोड़ का बजटीय आवंटन किया है, जो ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। राज्यों के संभावित अंशदान सहित इस योजना का कुल परिव्यय ₹1.51 लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि महात्मा गांधी नरेगा से विकसित भारत-जी राम जी में ट्रांजिशन पूरी तरह सुचारु और श्रमिक-केंद्रित होगा। 30 जून 2026 तक मनरेगा के तहत चल रहे सभी कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहेंगे और उन्हें नई व्यवस्था में समाहित किया जाएगा। मौजूदा ई-केवाईसी सत्यापित जॉब कार्ड नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी होने तक मान्य रहेंगे।

जिन श्रमिकों के पास जॉब कार्ड नहीं हैं, वे ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन कर सकेंगे। केवल ई-केवाईसी लंबित होने के कारण किसी भी श्रमिक को रोजगार से वंचित नहीं किया जाएगा।

ग्रामीण विकास मंत्रालय विभिन्न नियमों और प्रक्रियाओं के मसौदे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परामर्श से तैयार कर रहा है। इनमें शिकायत निवारण, मजदूरी भुगतान, प्रशासनिक व्यय, संचालन समिति और ट्रांजिशनल प्रावधानों से जुड़े नियम शामिल हैं।

सरकार का मानना है कि विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 ग्रामीण रोजगार, ग्रामीण अवसंरचना और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा ग्राम पंचायतों को ग्रामीण परिवर्तन के केंद्रीय स्तंभ के रूप में स्थापित करेगा।

CYBER : व्हाट्सऐप पर शादी का कार्ड खोलते ही बिजनेसमैन के खाते से उड़ गए 5 लाख

CYBER : व्हाट्सऐप पर शादी का कार्ड खोलते ही बिजनेसमैन के खाते से उड़ गए 5 लाख

 बेंगलुरु। व्हाट्सऐप पर आए एक फर्जी शादी के कार्ड ने बेंगलुरु के एक व्यवसायी को लाखों का नुकसान पहुंचा दिया। साइबर ठगों ने शादी के निमंत्रण के नाम पर APK फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही मिनटों में उसके खाते से 5 लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए गए।

मैसेज में लिखा था कि शादी समारोह की पूरी जानकारी देखने के लिए अटैचमेंट डाउनलोड करें। कार्ड बिल्कुल असली निमंत्रण जैसा दिखाई दे रहा था, जिससे व्यवसायी ठगी का शिकार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि APK फाइल डाउनलोड करते ही ठगों को फोन की गोपनीय जानकारी और बैंकिंग एक्सेस मिल गया। इसके बाद 16 अप्रैल 2026 की सुबह 4:45 से 4:54 बजे के बीच कई UPI ट्रांजेक्शन कर कुल 5,00,440 रुपये निकाल लिए गए।

आशंका है कि इसी तरह के मैसेज शहर के कई लोगों को भेजे गए हैं और यह एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और BNS 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट्स ने लोगों को सलाह दी है कि व्हाट्सऐप पर आए किसी भी APK फाइल या अनजान लिंक को डाउनलोड न करें, क्योंकि एक छोटी सी गलती बैंक खाता खाली कर सकती है।

 
 
 
PM Modi : ‘अभी सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं’, 24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की देशवासियों से अपील

PM Modi : ‘अभी सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं’, 24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की देशवासियों से अपील

 वडोदरा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने और फिलहाल सोना न खरीदने की अपील की है। वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि देश को इस समय विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत है, इसलिए लोगों को ऐसे उत्पादों और गतिविधियों से बचना चाहिए जिन पर विदेशों में पैसा खर्च होता है।

इससे पहले रविवार को हैदराबाद की रैली में भी प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेश यात्रा टालने, सोने की खरीद रोकने और ईंधन की बचत करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अब पश्चिम एशिया का युद्ध इस दशक का बड़ा वैश्विक संकट बनता जा रहा है और इसका असर पूरी दुनिया के साथ भारत पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत अपने आयात का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल पर खर्च करता है और जिस क्षेत्र से तेल की सप्लाई होती है, वही इस समय संघर्ष की स्थिति में है। प्रधानमंत्री ने लोगों से मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पूलिंग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को प्राथमिकता दी जाए। पीएम मोदी ने कहा कि सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है, इसलिए हालात सामान्य होने तक लोग सोने की खरीद टालें। उन्होंने एक बार फिर ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए कहा कि विदेशी सामान की बजाय देश में बने उत्पादों को अपनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

ED Action: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, 10 घंटे की पूछताछ के बाद ED की बड़ी कार्रवाई

ED Action: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, 10 घंटे की पूछताछ के बाद ED की बड़ी कार्रवाई

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। करीब 10 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी का आरोप है कि सुजीत बोस ने साउथ दमदम म्यूनिसिपैलिटी में विभिन्न पदों पर भर्ती कराने के नाम पर करीब 150 उम्मीदवारों की अवैध सिफारिश की और इसके बदले मोटी रकम वसूली गई।

सोमवार सुबह बोस अपने बेटे समुद्र बोस के साथ कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे, जहां दोनों से घंटों पूछताछ की गई। ईडी के मुताबिक जांच के दौरान कई फ्लैट्स, बैंक खातों में भारी कैश डिपॉजिट और संदिग्ध लेनदेन का पता चला है, जिन्हें कथित तौर पर नौकरी दिलाने के बदले हासिल किया गया था।

एजेंसी ने दावा किया कि इस पूरे नेटवर्क में कैश मैनेजमेंट का काम गौतम नाम का व्यक्ति संभालता था, जिसके यहां पहले हुई छापेमारी में करीब 3 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इस मामले में टीएमसी विधायक और पूर्व मंत्री रतिन घोष को भी समन भेजा गया था, लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए। ईडी सूत्रों के अनुसार, रतिन घोष को पहले भी कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। अब ईडी मंगलवार को सुजीत बोस को विशेष अदालत में पेश करेगी, जहां एजेंसी रिमांड की मांग कर सकती है।

PMModi: दुनिया में बढ़ते ईंधन संकट पर PM मोदी अलर्ट, देशवासियों से बोले- अब ये करना होगा

PMModi: दुनिया में बढ़ते ईंधन संकट पर PM मोदी अलर्ट, देशवासियों से बोले- अब ये करना होगा

 PMModi: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से राष्ट्रहित में कई बड़े संकल्प लेने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय लगातार संकटों से गुजर रही है। पहले कोरोना महामारी और उसके बाद यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया, जिसका असर आज भी खाद्यान्न, ईंधन और खाद की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश, जो अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करते हैं, उन्हें अब अतिरिक्त सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं। भारत के पास तेल के पर्याप्त भंडार नहीं हैं, इसलिए बड़ी मात्रा में ईंधन विदेशों से खरीदना पड़ता है। इससे देश की विदेशी मुद्रा पर भारी दबाव पड़ता है। ऐसे समय में हर नागरिक का दायित्व बनता है कि वह ईंधन की बचत कर देश की आर्थिक मजबूती में योगदान दे। पीएम मोदी ने कहा कि अगर हर व्यक्ति थोड़ा-थोड़ा प्रयास करे तो देश अरबों रुपये की विदेशी मुद्रा बचा सकता है।
पीएम मोदी ने कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को तेजी से अपनाया था। इससे न सिर्फ समय की बचत हुई बल्कि यात्रा कम होने से ईंधन की खपत भी घटी थी। उन्होंने कहा कि अब समय की मांग है कि इन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दी जाए। जिन कामों को ऑनलाइन किया जा सकता है, उन्हें अनावश्यक यात्रा के बजाय डिजिटल माध्यम से पूरा किया जाए।

प्रधानमंत्री ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, वहां निजी वाहनों की जगह मेट्रो का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए। यदि कार से सफर जरूरी हो तो कार पूलिंग अपनाई जाए ताकि कम ईंधन खर्च हो। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे फ्रेट सेवाओं के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेनों से माल परिवहन करने पर डीजल की खपत काफी कम होती है। जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं, उन्हें भी अधिक से अधिक उनका उपयोग करना चाहिए।

पीएम मोदी ने देशवासियों से कम से कम एक साल तक विदेश यात्रा टालने की भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि आजकल मध्यम वर्ग में डेस्टिनेशन वेडिंग, विदेशी टूर और विदेशों में छुट्टियां मनाने का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में ही कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां लोग घूमने जा सकते हैं और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने सोने की खरीदारी को लेकर भी बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहले जब देश संकट में होता था तो लोग राष्ट्रहित में सोना दान करते थे। आज दान की जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में यह संकल्प जरूर लिया जा सकता है कि अगले एक साल तक कोई नया सोने का आभूषण नहीं खरीदा जाएगा। इससे अनावश्यक आयात कम होगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतवासी अगर जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ छोटे-छोटे संकल्प लें, तो देश हर चुनौती का मजबूती से सामना कर सकता है।

PF Money via ATM: अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा! करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

PF Money via ATM: अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा! करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

 PF Money via ATM: देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य ATM और UPI के जरिए अपने PF खाते से रियल टाइम में पैसे निकाल सकेंगे। लंबे समय से कर्मचारी इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि मौजूदा व्यवस्था में PF का पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है और रकम खाते में आने में कई बार 7 से 15 दिन तक लग जाते हैं। अब EPFO अपने सिस्टम को आधुनिक और तेज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है, जिससे PF निकासी पहले से कहीं ज्यादा आसान और फास्ट हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक EPFO इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा है और संभावना जताई जा रही है कि मई 2026 के आखिर तक ATM और UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू हो सकती है। इस सुविधा के लागू होने के बाद कर्मचारियों को इमरजेंसी में पैसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खासतौर पर मेडिकल इमरजेंसी, अस्पताल खर्च या किसी जरूरी जरूरत के समय कर्मचारी सीधे ATM या UPI के जरिए तुरंत पैसा निकाल सकेंगे।

फिलहाल PF निकालने की प्रक्रिया काफी लंबी मानी जाती है। कर्मचारी को EPFO पोर्टल पर क्लेम फाइल करना होता है, फिर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होता है और उसके बाद रकम बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। कई बार तकनीकी दिक्कतों या अधूरे दस्तावेजों की वजह से क्लेम रिजेक्ट भी हो जाता है। ऐसे में नई सुविधा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार PF खाताधारक अपने कुल जमा PF अमाउंट का केवल 50 प्रतिशत हिस्सा ही ATM या UPI के जरिए निकाल सकेंगे। बाकी रकम के लिए पुराने पोर्टल सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा। इस सुविधा का लाभ वही कर्मचारी उठा पाएंगे जिनका UAN एक्टिव होगा, आधार लिंक होगा, मोबाइल नंबर अपडेट होगा और नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। EPFO ने ऐसे कर्मचारियों से जल्द जरूरी अपडेट पूरा करने की अपील की है।

सुरक्षा को लेकर भी EPFO विशेष तैयारी कर रहा है। एक्सपर्ट्स के सवालों के बीच संगठन मल्टी-लेयर ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। इसमें आधार आधारित OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, ताकि खाताधारकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे।नई सुविधा शुरू होने के बाद करोड़ों कर्मचारियों को अपने PF पैसे के लिए दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और जरूरत पड़ते ही वे ATM या UPI के जरिए तुरंत रकम निकाल सकेंगे।

POLITICAL NEWS: तमिलनाडु के नए CM विजय को PM मोदी का फोन, सरकार गठन पर दी बधाई

POLITICAL NEWS: तमिलनाडु के नए CM विजय को PM मोदी का फोन, सरकार गठन पर दी बधाई

 POLITICAL NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को फोन कर राज्य में नई सरकार बनने पर बधाई दी है। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय ने रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे टेलीफोन पर बातचीत कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और केंद्र-राज्य सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही अपने मंत्रिमंडल का भी गठन किया। उनके साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। विजय की नई कैबिनेट में युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं का संतुलन देखने को मिला है।

तमिलनाडु की राजनीति में विजय के मुख्यमंत्री बनने को बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आए विजय ने कम समय में मजबूत जनसमर्थन हासिल कर राज्य की सत्ता तक पहुंच बनाई है। अब उनकी सरकार से जनता को कई बड़े फैसलों और नई योजनाओं की उम्मीदें हैं।
POLITICAL : तमिलनाडु में आज से TVK सरकार, CM विजय के साथ 9 मंत्री भी लेंगे शपथ

POLITICAL : तमिलनाडु में आज से TVK सरकार, CM विजय के साथ 9 मंत्री भी लेंगे शपथ

 तमिलनाडु। तमिलनाडु की राजनीति में आज नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होने वाला यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह पूरे देश की नजरों में बना हुआ है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बहुमत समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

विजय के साथ उनकी नई कैबिनेट के 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विजय गृह, पुलिस और सामान्य प्रशासन जैसे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। वहीं संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है। इसमें के.ए. सेंगोट्टैयन, आधव अर्जुन, राज मोहन, निर्मल कुमार, आनंद राज मोहन, डॉ. टीके प्रभु, पी. वेंकटरमण, कीर्तन और अरुण राज के नाम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार के.ए. सेंगोट्टैयन को लोक निर्माण विभाग (PWD), आधव अर्जुन को खेल विकास विभाग और राज मोहन को आदि द्रविड़ कल्याण विभाग मिल सकता है। वहीं निर्मल कुमार को बिजली विभाग, अरुण राज मोहन को वाणिज्यिक कर और पंजीयन विभाग तथा आनंद को नगर प्रशासन विभाग दिए जाने की चर्चा है। इसके अलावा पी. वेंकटरमण को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस को भी नई सरकार में जगह मिल सकती है। कांग्रेस नेताओं राजेश कुमार और विश्वनाथन को मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन अकेले बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई। इसके बाद कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से विजय गठबंधन ने 120 विधायकों का आंकड़ा पार कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है।

पश्चिम बंगाल में आज इतिहास रचेगी BJP, शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कोलकाता में जुटेंगे देशभर के दिग्गज नेता

पश्चिम बंगाल में आज इतिहास रचेगी BJP, शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कोलकाता में जुटेंगे देशभर के दिग्गज नेता

 कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखे जाने जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आज 9 मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे होने वाला यह समारोह सिर्फ एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति में बड़े सत्ता परिवर्तन का प्रतीक माना जा रहा है। भाजपा इस आयोजन को ‘सोनार बांग्ला’ की नई शुरुआत के तौर पर पेश कर रही है।

इस हाई-प्रोफाइल समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके अलावा भाजपा अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और NDA शासित राज्यों के 20 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कोलकाता पहुंच चुके हैं या पहुंच रहे हैं।

एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा ने इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थल पर करीब 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि लाखों समर्थकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

भीड़ प्रबंधन के लिए 20 से ज्यादा एंट्री गेट बनाए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कोलकाता पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई रूट डायवर्ट किए हैं और ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

समारोह में सिर्फ राजनीतिक हस्तियां ही नहीं, बल्कि उद्योग, संस्कृति, साहित्य, फिल्म और न्यायपालिका से जुड़े कई बड़े चेहरे भी शामिल होंगे। उद्योग जगत से संजय बुधिया और सज्जन भजंका जैसे कारोबारी, सांस्कृतिक क्षेत्र से अभिनेत्री और नृत्यांगना ममता शंकर समेत कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा तृणमूल शासन के दौरान हुई राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले 200 से अधिक लोगों के परिवारों को भी विशेष निमंत्रण भेजा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण के बाद नई भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक विधानसभा में आयोजित होने की संभावना है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल में भाजपा की यह जीत राज्य की राजनीति में लंबे समय तक असर डाल सकती है और आने वाले लोकसभा चुनावों पर भी इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

सीएम सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

सीएम सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

 पटना। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक मैदान में आज सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथ ली थी। (Bihar Cabinet Expansion) इसके बाद आज मंत्रिमंडल विस्तार का हो गया है। जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे 32 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की।

बता दें कि, शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों ने समूहों में एक साथ शपथ ली. रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं. रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

 सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड से 16-16 मंत्रियों ने शपथ ली। NDA सरकार में शामिल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 32 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना दी गई थी। बताया जा रहा है कि एनडीए सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखा गया है। मालूम हो की पिछले महीने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

WEST BENGAL: इस दिन होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी

WEST BENGAL: इस दिन होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी

   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत 9 मई को होने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी राज्य में नई सरकार का शपथ‑ग्रहण समारोह टैगोर जयंती (रवींद्र जयंती) के दिन यानी 9 मई को आयोजित करेगी. इसे बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक बदलाव दोनों के संगम के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा.’PM मोदी ने पहले ही दे दिया था संकेतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तारीख का संकेत पहले ही अपने अंतिम चुनावी भाषण में दे दिया था. बैरकपुर की रैली में उन्होंने कहा था, ‘4 मई को नतीजों के बाद मैं फिर बंगाल आऊंगा, भाजपा के शपथ‑ग्रहण समारोह में शामिल होने.’

बंगाल में भाजपा की जीत पर बोले पीएम मोदीसोमवार को ऐतिहासिक जनादेश सामने आने के बाद, मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्शों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प ऐसा बंगाल बनाना है ‘जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे’, जो गुरुदेव टैगोर की अमर पंक्तियों की भावना को दर्शाता है।

औपचारिक काम जारीइस बीच, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी प्रिंसिपल सेक्रेटरी एस.बी. जोशी और सेक्रेटरी सुजीत कुमार मिश्रा आज (5 मई) दिल्ली से कोलकाता पहुंचेंगे. वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को चुनाव नतीजों की आधिकारिक गजट अधिसूचना सौंपेंगे. इसके बाद 6 मई को सीईओ, राज्यपाल आर. एन. रवि को औपचारिक रूप से जानकारी देंगे। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल, निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा देने के लिए आमंत्रित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद राज्यपाल उनसे शपथ‑ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का भी अनुरोध कर सकते हैं, ताकि प्रशासनिक निरंतरता बनी रहे।

यूं ही नहीं चुना गया 9 मई का दिन
सूत्रों का कहना है कि पोइला बैशाख के बाद 25 बैशाख (पोचिशे बोइशाख) यानी रवींद्र जयंती पर शपथ‑ग्रहण की तारीख तय करना केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि गहरे भावनात्मक और सांस्कृतिक अर्थ भी रखता है. टैगोर वह व्यक्तित्व हैं जिनकी कविता, संगीत और मानवतावादी दर्शन बंगाली अस्मिता की आत्मा माने जाते हैं. यही कारण है कि यह दिन बंगाल में एक त्योहार की तरह मनाया जाता है।

चार दशकों से अधिक समय तक वाम मोर्चा और फिर तृणमूल कांग्रेस के शासन के बाद, भाजपा की सरकार का गठन बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। टैगोर जयंती के दिन होने वाला शपथ‑ग्रहण समारोह न सिर्फ सत्ता परिवर्तन, बल्कि “नए बंगाल” की प्रतीकात्मक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। सरकारी स्तर पर औपचारिक घोषणा शीघ्र होने की उम्मीद है, जबकि शपथ‑ग्रहण की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी आगे, जानिए बाकी राज्यों के हाल

Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी आगे, जानिए बाकी राज्यों के हाल

 Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2026 LIVE: विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी पश्चिम बंगाल और असम में अभी तक के रुझानों में आगे है। तमिलनाडु में टीवीके अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। केरल के रुझानों में लेफ्ट को कांग्रेस का यूडीएफ गठबंधन झटका देता नजर आ रहा है।

 

देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल) में हुए विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में मतगणना के रुझानों में बीजेपी को बड़ी सफलता मिल रही है और पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है, जबकि टीएमसी सत्ता से बाहर होती दिख रही है। असम की बात करें तो यहां भी बीजेपी को रुझानों में प्रचंड बहुमत की बढ़त है। तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, जबकि डीएमके के सत्ता से बाहर जाने के संकेत मिल रहे हैं। केरल के रुझानों में कांग्रेस के यूडीएफ गठबंधन को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। विधानसभा चुनाव नतीजों के एक दिन पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने एक्स बायो से ‘सीएम’ हटा लिया था।
पश्चिम बंगाल, असम और केरल में कांटे का मुकाबला

तीन चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, असम और केरल के विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प होने का अनुमान है। केरल में पिछले दस साल से एलडीएफ की सरकार है और कांग्रेस नीत यूडीएफ सत्ता में आने की उम्मीद कर रहा है। वहीं, असम की बात करें तो वहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी पिछले दस साल से सरकार में है। वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की बात करें तो टीएमसी के नेतृत्व में ममता बनर्जी पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज है। बीजेपी पिछले चुनाव में 77 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी और इस बार एक बड़ी जीत की उम्मीद कर रही है, जबकि ममता बनर्जी सामने किला बचाने की कठिन चुनौती है।

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के रुझान

 

क्रम संख्या पार्टी सीटें (रुझान)
1 BJP 180
2 TMC 107
3 OTH 03

असम चुनाव नतीजों के रुझान

क्रम संख्या पार्टी सीटें (रुझान)
1 BJP 95
2 INC। 25
3 OTH 03

केरल चुनाव नतीजों के रुझान

क्रम संख्या पार्टी सीटें (रुझान)
1 LDF 45
2 UDF 82
3 OTH 13

दस साल बाद केरल की सत्ता पर लौटेगी कांग्रेस

केरल में पिछले दस साल से केरल की सरकार है। अभी तक के केरल चुनाव के नतीजों के रुझानों में कांग्रेस की लीडरशिप वाले यूडीएफ गठबंधन पूर्ण बहुमत की ओर है। वहीं एलडीएफ सत्ता से बाहर हो रही है।

UDF – 82
LDF – 45
OTH – 13

नंदीग्राम और भवानीपुर से आगे सुवेंदु, ममता को झटका
पश्चिम बंगाल में मतगणना के रुझानों में भवानीपुर और नंदीग्राम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी की इस बार सत्ता से विदाई के संकेत मिल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 170 पार
पश्चिम बंगाल में मतगणना के रुझानों में बीजेपी 170 सीटों पर आगे निकल गई है, जबकि टीएमसी 110 सीटों अटकी है, जो कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

CHUNAV PARINAM 2026: बंगाल के रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, TMC को बुरी तरह पछाड़ा

CHUNAV PARINAM 2026: बंगाल के रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, TMC को बुरी तरह पछाड़ा

 पश्चिम बंगाल :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आंधी चलती दिख रही है. बीजेपी ने 10 बजे तक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी 149 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 293 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है. सीएम ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर लीड कर रही है ।

सोमवार 4 मई, 2026 को बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी, जबकि 2 मई को दक्षिण 24 परगना की कुछ सीटों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद 15 पोलिंग बूथों पर फिर से वोटिंग करवाई गई थी। आज सिर्फ 293 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती की जा रही है, जबकि एक सीट फालता पर बाद में चुनाव होगा. चुनाव आयोग ने यहां हुई वोटिंग को रद्द कर दिया है. चुनाव आयोग ने गंभीर अनियमितताओं, ईवीएस के साथ छेड़छाड़ के आरोपों और हिंसा की शिकायतों के चलते यहां चुनाव रद्द कर दिया है।

बंगाल-असम से लेकर केरल-तमिलनाडु तक, किसकी हो रही जीत?

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर और नंदीग्राम सीट पर सभी की नजरें हैं। भवानीपुर पर ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। हालांकि, यहां दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। रुझानों में कभी शुभेंदु अधिकारी तो कभी ममता बनर्जी लीड करते नजर आ रहे हैं. पहले ममता बनर्जी आगे चल रही थीं, लेकिन अब शुभेंदु अधिकारी लीड कर रहे हैं, जबकि नंदीग्राम में भी शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं.

बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि भवानीपुर से बीजेपी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा, ’10 राउंड के बाद हम आगे हो जाएंगें। हिंदू ने एकतरफा मतदान किया है. नंदीग्राम को भवानीपुर में दोहराया जाएगा मुस्लिम वोट बंटा है। इस बार पिछले बार जैसे नहीं किया गया है। एंटी इनकबेंसी की लहर चल रही है ।
TAMILNADU ELECTION 2026: तमिलनाडु में छह दशक बाद बड़ा सियासी उलटफेर, विजय थलापति की पार्टी TVK ने बदली राजनीति की दिशा

TAMILNADU ELECTION 2026: तमिलनाडु में छह दशक बाद बड़ा सियासी उलटफेर, विजय थलापति की पार्टी TVK ने बदली राजनीति की दिशा

 तमिलनाडु।  तमिलनाडु लगभग छह दशक बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। फ़िल्म स्टार विजय थलापती ने वो कर डाला जो कांग्रेस और भाजपा नहीं कर सके। 1967 के बाद TVK के रूप में पहले ऐसे राजनीतिक दल का उदय हुआ जिनसे DMK और AIADMK की बुनियाद हिला दी है।अभिनेता से राजनेता बने विजय थलापती मुख्यमंत्री की कुर्सी की तरफ़ निरंतर बढ़त बनाये हुए हैं।

तमिलनाडु में 1967 से ही सत्ता मुख्य रूप से द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बीच बंटी हुई है। इन दोनों पार्टियों ने द्रविड़ राजनीति के दम पर राज्य पर पिछले करीब 6 दशक से राज किया है। तमिलनाडु में चुनावी रुझानों के बीच थलापति विजय के घर पर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।शुरुआती आंकड़ों में उनकी पार्टी TVK करीब 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे समर्थकों में जोश बढ़ गया है। लगातार मिल रही बढ़त के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज है कि विजय राज्य की सत्ता तक पहुंच सकते हैं और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।
West Bengal Elections Result Live : बंगाल में बीजेपी की आंधी में उड़ी टीएमसी ! ममता बनर्जी ने वोटों में गड़बड़ी समेत लगाए कई गंभीर आरोप

West Bengal Elections Result Live : बंगाल में बीजेपी की आंधी में उड़ी टीएमसी ! ममता बनर्जी ने वोटों में गड़बड़ी समेत लगाए कई गंभीर आरोप

  West Bengal Elections Result Live : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद आज 4 मई को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल 293 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 187 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 98 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने भी एक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भवानीपुर में ममता बन

ममता बनर्जी का बड़ा दावा- ‘हताश नहीं होना है, हम शाम तक जीत जाएंगे

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी चाल है, ताकि शुरुआती राउंड में BJP को आगे दिखाया जा सके। ममता बनर्जी का दावा है कि कई जगहों पर वोटों की गिनती रोक दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करके तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और पार्टी दफ्तरों में तोड़फोड़ की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वोटों में गड़बड़ी के लिए SIR का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं और माहौल पूरी तरह राजनीतिक गतिविधियों से भरा हुआ है। ममता बनर्जी के मुताबिक, उनकी पार्टी करीब 70 से 100 सीटों पर आगे चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक केवल लगभग 13% वोटों की ही गिनती हुई है और चुनाव आयोग (EC) जानबूझकर गिनती की रफ्तार धीमी कर रहा है। अंत में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि वे निराश न हों, क्योंकि जीत उनकी ही होगी। उनका कहना है कि शाम तक सभी राउंड की गिनती पूरी हो जाएगी और तस्वीर साफ हो जाएगी।

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसके तहत शुरुआती कुछ राउंड के नतीजे BJP के पक्ष में दिखाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा की रेखा पात्रा आगे

चुनाव आयोग (EC) के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, 19 में से 2 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद हिंगलगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार रेखा पात्रा 2808 वोटों से आगे चल रही हैं। रेखा पात्रा वही हैं, जो साल 2024 की संदेशखाली घटना की पीड़ितों में शामिल रही थीं। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित नेता शेख शाहजहां पर आरोप लगाए गए थे।

आसनसोल कॉलेज में तनाव

पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े का काफी आगे चल रही है। फिलहाल 293 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 180 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 106 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मतगणना के बीच आसनसोल कॉलेज के बाहर तनाव की खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उसके कैंप कार्यालय में भाजपा समर्थकों ने तोड़फोड़ की।