नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
महिला की निर्मम हत्या, 20 टुकड़ों में मिली लाश, थैलों में बंद कर जंगल में फेंका शव

महिला की निर्मम हत्या, 20 टुकड़ों में मिली लाश, थैलों में बंद कर जंगल में फेंका शव

 अमरोहा।  जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम धनौरा बाईपास स्थित ग्राम खेतापुर के जंगल में एक महिला की निर्मम हत्या कर उसके 20 टुकड़े कर दिए गए। हत्यारे ने उसके अंगों को थैलों में बंद करके जंगल में फेंक दिया। महिला का सिर, हाथ, टांग और अन्य अंगों को शरीर से अलग कर दिया गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने अंगों को थैलों से निकालकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं महिला की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि महिला की हत्या करके उसके शव को 20 टुकड़ों में काट दिया गया। जिस जगह शव के टुकड़े मिले वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे जगह करने के बाद शव के टुकड़े को यहां पर लाकर फेंका गया है। एएसपी ने बताया कि महिला का सिर लहुलूहान हालत में था। उसने कुर्ता और सलवार पहन रखी थी। केवल सिर ही है जिससे शिनाख्त की जा सकती है। अन्यथा हत्यारे ने महिला के शरीर के 20 टुकड़े करके उसकी पहचान मिटाने का पूरा प्रयास किया है।

'मैं डरने वालों में से नहीं हूं' हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह

'मैं डरने वालों में से नहीं हूं' हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह

 हिमाचल प्रदेश : शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में जारी सियासी संकट और इस्तीफे की खबरों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है. इस्तीफे से इनकार करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है और कांग्रेस की सरकार राज्य में पूरे पांच साल चलेगी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह बयान देकर खलबली मचा दी है कि भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं.

मीडिया में चल रही इस्तीफे की खबरों पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है. मैं एक योद्धा हूं, झुकूंगा नहीं. कांग्रेस की सरकार पांच साल चलेगी. कुछ भाजपा विधायक हमारे संपर्क में हैं. हिमाचल में यह सब भाजपा द्वारा बनाया गया नाटक है.’ इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि पता नहीं यह खबर कहां से आई.

इससे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आए संकट के बीच बुधवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को पार्टी विधायकों से बात करके समाधान निकालने के लिए शिमला भेजा है. माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल के घटनाक्रम पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से बात की है.

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने भाजपा की निंदा की और उसकी रणनीति को लोकतंत्र के लिए ‘‘चिंताजनक’’ करार दिया. शिवकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार, मैं हिमाचल प्रदेश पहुंच रहा हूं. इसके अलावा किसी भी अफवाह को मानने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे और उस जनादेश के साथ रहेंगे जो उन्हें मिला है.’

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों द्वारा भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के कुछ घंटों बाद खरगे ने असंतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए हुड्डा और शिवकुमार को हिमाचल प्रदेश भेजा है. इन दोनों पर्यवेक्षकों को उन छह असंतुष्ट विधायकों समेत पार्टी नेताओं से बातचीत करने के लिए कहा गया है. समझा जाता है कि असंतुष्ट विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से नाराज हैं.

इन छह विधायकों के असंतुष्ट होने और भाजपा के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है. इस घटनाक्रम से राज्य में कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी मंत्रिमंडल से अपने इस्तीफे की घोषणा की और कहा कि वह पहले ही प्रियंका गांधी वाद्रा से बात कर चुके हैं.

PM Kisan Yojana: खत्म हुआ इंतजार! पीएम मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त

PM Kisan Yojana: खत्म हुआ इंतजार! पीएम मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त

 दिल्ली : आज 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी होगी। इससे पहले बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी।आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 करोड़ लाभार्थियों को पीएम-किसान की 16वीं किस्त का हस्तांतरण और किसानों के साथ संवाद करेंगे।महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे।

इतने किसानों को मिलेगी किस्त

पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज यानी 28 फरवरी 2024 को 9 करोड़ किसानों को 16वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

पिछली बार इतने किसानों को मिली थी किस्त

जहां इस बार 9 करोड़ लाभार्थियों को 16वीं किस्त मिलेगी, तो वहीं पिछली बार 8 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त के पैसे मिले थे।

कैसे चेक करें बेनेफेशियरी स्टेटस? 
पीएम किसान योजना को लेकर सरकार ने एक बदलाव किया है. सरकार की तरफ से बेनेफेशियरी स्टेटस देखने का तरीका बदल दिया गया. पहले किसान मोबाइल नंबर या आधार नंबर के सहारे अपने किस्त का स्टेटस देख लेता था. अब किसानों को इसके लिए पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त मिला रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है. इसके बिना आप अपना बेनेफिशियरी स्टेटस नहीं देख सकते हैं

ऐसी कौन सी चीज है जिसे पहना भी जा सकता है और खाया भी जा सकता है? बूझो तो जानें

ऐसी कौन सी चीज है जिसे पहना भी जा सकता है और खाया भी जा सकता है? बूझो तो जानें

 puzzles: अभी के डेट में न बच्चे काफी एडवांस हैं कुछ भी सवाल करो और वो तुरंत जवाब दे देते हैं. बचपन में हमेशा पहेलियों के खेल के जरिए हम आपस में एक दूसरे की नॉलेज टेस्ट करते थे. और पहेलियाँ सुलझाने में काफी मजा भी आता हैं. और साथ ही साथ ज्ञान भी बढ़ता हैं. आज हम आपके सामने कुछ सवालों के पिटारे को खोलेंगे और चाहेंगे की सभी सवालों के जवाब आप दें.आज हम अपनी लाइफस्टाइल में बहुत बिजी हो गए हैं और हमारा दिमाग हमेशा थका हुआ सा रहता है। हमने दुनिया भर का सामान्य ज्ञान तो हासिल कर लिया है, लेकिन कहीं ना कहीं सामान्य ध्यान को पीछे ही छोड़ दिया है।

इन सभी पहेलियों के उत्तर हम आपको स्टोरी के आखिर में देंगे, लेकिन ध्यान रखें कि पहले पहेलियों को खुद पढ़ने की कोशिश करें और उनका जवाब अपने आप ढूंढने की कोशिश करें।

पहेली 1 – मैं रोजाना इस्तेमाल आ सकता हूं, मैं दिन रात इस्तेमाल आ सकता हूं, मैं हर जगह पाया जाता हूं, लेकिन बिना तोड़े मुझे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, बताइए कौन हूं मैं?

पहेली 2- एक ऐसी चीज जिसे महसूस किया जा सकता है, सुना जा सकता है, समझा जा सकता है, उसकी तरफ जा सकते हैं, लेकिन उसे कभी देखा, छुआ या सूंघा नहीं जा सकता है।

पहेली 3- हम कहीं भी जाएं, कुछ भी करें इसे काटने के बारे में सोचते हैं और जिंदगी के हसीन पलों में इसकी कमी हमेशा महसूस होती है।

पहेली 4 – ऐसी कौन सी चीज है जिसे पहना भी जा सकता है और खाया भी जा सकता है?

पहेली 5- ऐसी कौन सी चीज है जो गिरती-पड़ती तो है, लेकिन कभी टूटती नहीं है।

पहेली 6- ऐसी कौन सी चीज है जिसे हमें खा सकते हैं, महसूस कर सकते हैं, पर छू भी नहीं सकते और देख भी नहीं सकते।

पहेली 7- ऐसी कौन सी चीज है जो हमेशा बढ़ती ही है, कभी घटती नहीं?

पहेली 8- ऐसी कौन सी चीज है जो सूरज की धूप में सूखती नहीं है

पहलेजियऊं के जवाब में हम क्या दे सकते हैं अगर हमारे में दिमाग हैं तो हम हर सवाल का जवाब दे ढकते लेकिन जो व् बी=हमारे होता

पहेलियों के जवाब

पहेली 1- अंडा एक ऐसी चीज है जिसे हम चाहे जिस भी तरह से इस्तेमाल करना चाहें उसे तोड़ना जरूरी है। भले ही हम उसे उबाल रहे हों, लेकिन बिना तोड़े इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

पहेली 2- आवाज एक ऐसी चीज है जिसे हम महसूस कर सकते हैं, सुन सकते हैं और यह हर वक्त हमारे आस-पास भी है, लेकिन उसे ना तो देख सकते हैं, ना छू सकते हैं और ना ही सूंघ सकते हैं।

पहेली 3- समय एक ऐसी चीज है जिसे अगर काटना चाहो, तो ज्यादा लगता है, लेकिन अगर खुशी से बिताना चाहो, तो हमेशा कम ही लगता है।

पहेली 4- लौंग एक ऐसी चीज है जिसे गहने की तरह पहना भी जाता है और खाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पहेली 5- बारिश एक जैसी चीज है जो गिरती और पड़ती दोनों है, लेकिन कभी टूटती नहीं है।

पहेली 6- हवा एक ऐसी चीज है जिसे हमे खा भी सकते हैं, महसूस भी कर सकते हैं, लेकिन कभी देख और छू नहीं सकते।

पहेली 7- उम्र एक ऐसी चीज है जो हमेशा बढ़ती ही है कभी घटती नहीं।

पहेली 8- पसीना एक ऐसी चीज है जिसे धूप में सुखाया ही नहीं जा सकता है।

इन पहेली को सुलझाने में आपको खूब दिमाग लगाया। अब आप अपने घरवालों और दोस्तों से ये पहेलियां पूछ सकती हैं और उन्हें भेज भी सकती हैं। तो देर किस बात की, पूछिए इन पहेलियों के जवाब और देखिए कि कौन है कितना होशियार।

Supreme Court ने रामदेव की कंपनी पतंजलि को लगाई फटकार...जारी किया नोटिस, ये है वजह

Supreme Court ने रामदेव की कंपनी पतंजलि को लगाई फटकार...जारी किया नोटिस, ये है वजह

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एलोपैथी दवाओं और टीकाकरण के खिलाफ पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापनों पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई है। ऐलोपैथी के खिलाफ विज्ञापनों पर सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि से कहा कि आखिर पतंजलि आयुर्वेद कैसे कह सकती है कि उसकी चीजें रसायन आधारित दवाओं से बेहतर है, आखिर कोर्ट के आदेश के बाद भी यह विज्ञापन लाने की हिम्मत कैसे हुई।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पतंजलि आर्युवेद द्वारा विज्ञापन प्रकाशित करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह खुद अखबार लेकर अदालत पहुंचे थे। इसके बाद अखबार का विज्ञापन दिखाते हुए उन्होंने पतंजलि आर्युवेद से कहा कि आखिर आपमें कोर्ट के आदेश के बाद भी यह विज्ञापन लाने का साहस और गट्स कैसे रहा। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने पतंजलि आर्युवेद से स्पष्ट कहा कि आप कोर्ट को उकसा रहे हैं।जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा ने कहा, हम एक बहुत सख्त आदेश पारित करने जा रहे हैं। आप कैसे कह सकते हैं कि आप बीमारी को ठीक कर देंगे? हमारी चेतावनी के बावजूद आप कह रहे हैं कि हमारी चीजें रसायन आधारित दवाओं से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी इस पर एक्शन लेना चाहिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के वकीलों से विज्ञापन देखने को कहा है। अब इस मामले में कुछ देर बाद सुनवाई होगी।

बड़ा हादसा: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

बड़ा हादसा: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

  मेरठ। मेरठ में मंगलवार की सुबह एक टायर फैक्ट्री के ब्वायलर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घटना मेरठ के इंचौली इलाके के एक गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मारे गए लोगों की पहचान 30 वर्षीय शंकर और 22 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। वहीं इस विस्फोट में तीन कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मारे गए दोनों लोग और घायल तीनों सभी मेरठ के इंचौली क्षेत्र के किशोरपुर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

अब एक ही WhatsApp में दो अकाउंट्स चलाना होगा आसान, बस करना होगा ये सेटिंग

अब एक ही WhatsApp में दो अकाउंट्स चलाना होगा आसान, बस करना होगा ये सेटिंग

 WhatsApp Accounts: दोस्तों WhatsApp में हमेशा कोई ना कोई नया फीचर आते रहता है, जिसकी वजह से Users इस ऐप के प्रति काफी आकर्षित रहते हैं। इस बार व्हाट्सऐप ने एक ऐसे फीचर को रोलआउट करना शुरू किया है, जिसका इंतजार यूज़र्स पिछले काफी महीनों से कर रहे थे। दरअसल, अब यूज़र्स अपने एक ही फोन में बिना कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड किए दो अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं।

व्हाट्सऐप में आया मल्टीपल अकाउंट्स फीचर
मल्टीपल अकाउंट्स वाले फीचर की चर्चाएं तो पिछले काफी महीनों से की जा रही थी, लेकिन व्हाट्सऐप ने अपने इस फीचर को बीटा यूज़र्स के लिए ही टेस्टिंग मोड में रखा था। अब इस फीचर को आम यूज़र्स के लिए भी रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। व्हाट्सऐप एक स्टेट्स अपडेट के जरिए भी लोगों को इस बात की सूचना दे रहा है कि वो अपने एक ही फोन में दो अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट को चला सकते हैं। आइए हम आपको इसके लिए फॉलो करना वाला प्रोसेस बताते हैं, लेकिन उससे पहले आप अपने व्हाट्सऐप को अपडेट कर लें।

व्हाट्सऐप अपडेट करने के बाद नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें और उसके बाद भी अगर आपके फोन में दो व्हाट्सऐप यूज़ करने वाली सुविधा को विकल्प नहीं दिख रहा है, तो आपको अगले कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा हो सकता है कि व्हाट्सऐप आपके फोन में उस फीचर को कुछ दिनों बाद भेजे तो आप तब फिर से अपने फोन में व्हाट्सऐप अकाउंट को अपडेट करके इस प्रोसेसर को फॉलो कर सकते हैं।

इस प्रोसेस को फॉलो करें
स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में अपना व्हाट्सऐप अकाउंट खोलें।

स्टेप 2: फोन की टॉप-राइट स्क्रीन पर दिख रही 3 डॉट वाले आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: उसके बाद सबसे नीचे दिख रहे Settings के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 4: उसके बाद सबसे पहले ऑप्शन Account को क्लिक करें।

स्टेप 5: उसके बाद नीचे से दूसरे ऑप्शन पर Add Account का एक नया ऑप्शन आपको दिखाई देगा, उसे क्लिक करें।

स्टेप 6: उसके बाद पहले नंबर पर आपका अपना व्हाट्सऐप अकाउंट दिखाई देगा और दूसरे नंबर पर + साइन के साथ Add account का ऑप्शन दिखाई देगा। उसे क्लिक करें।

स्टेप 7: उसके बाद Agree and Continue को क्लिक करें।

स्टेप 8: अब वो दूसरे फोन नंबर डालें, जिसका व्हाट्सऐप अकाउंट आप इसी फोन में यूज़ करना चाहते हैं, और फिर Next पर क्लिक करें।

स्टेप 9: उसके बाद एक ओटीपी आएगा और फिर आप अपने फोन में ही दूसरा व्हाट्सऐप भी चला पाएंगे।

इस पूरे प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आप दोनों व्हाट्सऐप अकाउंट में से किसी भी अकाउंट को क्लिक करके उसे यूज़ कर पाएंगे। यह ठीक वैसे ही काम करेगा, जैसे एक फोन में दो या उससे ज्यादा फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट्स यूज़ करने के लिए किया जाता है।

Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा की 3 राज्यों की 15 सीटों पर आज वोटिंग

Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा की 3 राज्यों की 15 सीटों पर आज वोटिंग

 राज्यसभा में आज 3 राज्यों की 15 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग (Rajya Sabha Elections 2024) होगी. इनमें से यूपी की 10 सीटों में एक एक्स्ट्रा कैंडिडेट उतारकर बीजेपी ने सपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं

बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, वरिष्ठ नेता अमरपाल मौर्य, पूर्व मंत्री संगीता बलवंत (बिंद) सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन को मैदान में उतारा है. पार्टी के आठवें उम्मीदवार सपा के पूर्व सदस्य संजय सेठ हैं.बीजेपी के 7 और सपा के 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत सकते थे, लेकिन बीजेपी ने अपना 8वें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ को उतारकर दांव बढ़ा दिया है. बीजेपी को अपने 8वें उम्मीदवार को जिताने के लिए 19 वोटों की जरूरत होगी तो वहीं सपा को अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए 1 वोट की जरूरत है.सूत्रों के मुताबिक सपा MLA अभय सिंह और राकेश पांडेय एक साथ वोट करने जा रहे हैं. दोनों बीजेपी के फेवर में क्रॉस वोट कर सकते हैं.

CM योगी वोटिंग के लिए पहुंचे, सपा में भगदड़- केशव प्रसाद मौर्य बोले

 सीएम योगी राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने पहुंचे. केशव प्रसाद मौर्य बोले, सपा में भगदड़ मची हुई है, सारे लोग भाग रहे हैं. हमारे 8 और सपा के 2 विधायक चुनाव जीत रहे हैं.

रिश्ते तार-तार : कलियुगी मामा ने भांजी को नशीले इंजेक्शन देकर किया बेहाेश...फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

रिश्ते तार-तार : कलियुगी मामा ने भांजी को नशीले इंजेक्शन देकर किया बेहाेश...फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

 बरेली. यूपी के बरेली से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. मामा ने भांजी को को नशीले इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. गर्भवती होने पर गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया. एसएसपी के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कई लोगों के खिलाफ बलवा, रेप, गर्भपात कराने, नशा देने, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

पीड़िता ने बताया कि बारादरी क्षेत्र के बुखारापुर निवासी करन कुमार रिश्ते में उनका मामा लगता है. करन पहले से शादीशुदा है. यह बात उसने छुपाकर रखी. उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और लिव-इन रिलेशनशिप में उनके साथ रहने लगा. 28 जुलाई 2023 से कई शहरों में घूमाता रहा और रेप करता रहा. युवती ने आरोप लगाया कि करन की असलियत तब सामने आई जब वह अपने दोस्तों से जबरन दुष्कर्म करवाने लगा. वह जब भी चीखती-चिल्लाती तो करन कुमार, उसका पिता और बहन व मां एक राय होकर खाने में नशे की दवा या नशीला इंजेक्शन लगा देते थे. तब युवती बेहोश हो जाती और इसी दौरान उसकी इज्जत के साथ आरोपी खेलते थे.

वह जब होश में आती तो खुद को कमरे में बंधक बना पाती. कई बार गिड़गिड़ाने के बाद भी आरोपियों ने युवती को आजाद नहीं किया. आरोपी तीन चार माह पहले पीड़िता को लेकर बारादरी के बुखारपुरा में आए. यहां भी उसके साथ करन और कुछ अज्ञात लोगों ने रेप किया. पीड़िता ने बताया कि नशे के इंजेक्शन और दवाई ने उसे मानसिक रूप से बीमार बना दिया. बताया कि वह तीन माह की गर्भवती थी. आरोपियों ने गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया. इस कारण उसकी हालत काफी गंम्भीर हो गई

कांग्रेस अध्यक्ष का राष्ट्रपति को पत्र, कहा - सत्ता में आए तो Agnipath योजना खत्म कर बहाल करेंगे पुरानी व्यवस्था

कांग्रेस अध्यक्ष का राष्ट्रपति को पत्र, कहा - सत्ता में आए तो Agnipath योजना खत्म कर बहाल करेंगे पुरानी व्यवस्था

  नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय किया जाए जिनका चयन सेना की नियमित सेवा में होने की बावजूद उनकी भर्ती नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा इनकी भर्ती रोककर ‘अग्निपथ’ योजना लाई गई जिसके कारण इन युवाओं को पीड़ा झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो अग्निपथ योजना को वापस लिया जाएगा और पुरानी व्यवस्था बहाल होगी।

खरगे ने पत्र में लिखा, ‘हाल ही में मैं इन नौजवानों से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि 2019 और 2022 के बीच लगभग दो लाख अभ्यर्थियों को सूचित किया गया था कि उन्हें तीनों सशस्त्र सेवाओं- सेना, नौसेना और वायु सेना में चयनित कर लिया गया है। इन युवाओं ने कठिन मानसिक और शारीरिक परीक्षण तथा लिखित परीक्षा पास करने के लिए कड़ा संघर्ष किया था।’ खरगे ने लिखा , ’31 मई 2022 तक उन्हें विश्वास था कि उन्होंने अपने सपने पूरे कर लिए हैं और उन्हें केवल अपने नियुक्ति पत्र का इंतजार था। उस दिन भारत सरकार द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने और इसके स्थान पर अग्निपथ योजना लागू करने के निर्णय से उनके सपने चकनाचूर हो गये।’

खरगे ने लिखा, ‘यह योजना सैनिकों के समानांतर कैडर बनाकर हमारे जवानों के बीच भेदभाव पैदा करने वाली है…चार साल की सेवा के बाद अधिकतर अग्निवीरों को नौकरी ढूंढने के लिए छोड़ दिया जाएगा। इसके बारे में कुछ लोगों का तर्क है कि इससे सामाजिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है।’

कई ने खुदकुशी की

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि हताशा और निराशा के कारण कई ने खुदकुशी तक कर ली है। उन्होंने लिखा, ‘अपने सपने को पूरा करने में उन्हें (अभ्यर्थी) न केवल कई साल लग गए बल्कि 50 लाख आवेदकों में से प्रत्येक को 250 रुपये जमा करने पड़े, जो इन युवाओं से लिए गए 125 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि है। हमारे युवाओं को इस तरह से पीड़ा झेलने नहीं दिया जा सकता। मैं आपसे यह सुनिश्चित करने की अपील करता हूं कि न्याय हो।’

कांग्रेस का पुरानी व्यवस्था लागू करने का एलान

कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वे अग्निपथ योजना को वापस लेंगे और पुरानी भर्ती योजना को लागू करेंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अग्निपथ योजना को लेकर कोई मांग नहीं थी और इससे कोई फायदा नहीं होगा, सिर्फ इससे सरकार के कुछ पैसे बचेंगे। हमारी पार्टी को लगता है कि पुरानी भर्ती योजना को लागू किया जाना चाहिए।’ पायलट ने कहा कि सैन्य बलों को आधुनिक बनाने के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते थे, लेकिन पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करना सही नहीं है।

क्या है अग्निपथ योजना

जून 2022 में सरकार ने अग्निपथ योजना पेश की थी। इसके तहत युवाओं को शॉर्ट टर्म के लिए सैन्य बलों में सेवा का मौका दिया जाता है। इस योजना का मकसद सेना की औसत उम्र को कम करना है। इस योजना के तहत 17 साल से 21 साल के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। चार साल के बाद सैन्य बलों में भर्ती किए गए अग्निवीरों में से 25 फीसदी को अगले 15 साल के लिए सेना में नियुक्ति दी जाती है और बाकी लोगों को एक तय रकम देकर रिटायर कर दिया जाता है।

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में जारी रहेगी पूजा...हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दिया झटका

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में जारी रहेगी पूजा...हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दिया झटका

 उत्तरप्रदेश। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के व्‍यास तहखाने में पूजा जारी रहेगी। आज इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पिछली सुनवाई 15 फरवरी को हुई थी, उसके बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। सुनवाई के बाद ऑर्डर में कोर्ट ने हिंदू पक्ष के वकील से लिखित में दलीलें दाखिल करने को कहा था। इसके लिए कोर्ट ने 48 घंटे का समय दिया था।

सोमवार को इस मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी। इसमें हिंदू पक्ष को पूजा करने के अधिकार देने वाले जिला कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है।

15 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की कोर्ट में मुस्लिम पक्ष-अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई थी। हिंदू पक्ष को वाराणसी जिला जज ने अनुमति दे दी थी। इसी आदेश को मुस्लिम पक्ष ने चुनौती दी थी। इस मामले में 2 फरवरी को पहली सुनवाई हुई थी। इसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई की डेट 6 फरवरी लगाई थी, फिर 7 फरवरी और आगे 12 फरवरी की डेट पर सुनवाई हुई। इसके बाद अगली सुनवाई की डेट 15 फरवरी लगी थी। कोर्ट ने 15 फरवरी को कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला रिजर्व रख लिया था।

मार्च में 14 द‍िन बंद रहेंगे बैंक...समय से काम करने के ल‍िए चेक करें RBI की ल‍िस्‍ट

मार्च में 14 द‍िन बंद रहेंगे बैंक...समय से काम करने के ल‍िए चेक करें RBI की ल‍िस्‍ट

 Bank Holidays in March 2024: फरवरी का आख‍िरी हफ्ता चल रहा है और मार्च शुरू होने वाला है. मार्च में यद‍ि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको अभी से छुट्ट‍ियों का कैलेंडर देखकर प्‍लान‍िंग कर लेनी चाह‍िए. अगले महीने यानी मार्च में देशभर में कम से कम 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस महीने में श‍िवारात्र‍ि के साथ ही होली का भी त्‍योहार है. राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. हर रविवार को भी बैंकों का अवकाश रहता है. बैंकों की छुट्ट‍ियों का कैलेंडर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी क‍िया जाता है. आइए जानते हैं मार्च के महीने की छुट्ट‍ियों के बारे में- 

 1 मार्च: चपचार कुट (मिजोरम)
> 3 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश
> 8 मार्च: महाशिवरात्रि (त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, मेघालय को छोड़कर)
> 9 मार्च: महीने का दूसरा शनिवार
> 10 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश
> 17 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश
> 22 मार्च: बिहार दिवस (बिहार)
> 23 मार्च: महीने का चौथा शनिवार
> 24 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश
> 25 मार्च: होली (कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार, श्रीनगर को छोड़कर)
> 26 मार्च: याओसांग दूसरा दिन/होली (ओडिशा, मणिपुर, बिहार)
> 27 मार्च: होली (बिहार)
> 29 मार्च: गुड फ्राइडे (त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
> 31 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश

मार्च में भले ही 14 द‍िन बैंकों की छुट्टी रहेगी. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. जी हां, आप बैंक की छुट्टी के द‍िन भी ऑनलाइन बैंकिंग के जर‍िये अपना जरूरी कामकाज न‍िपटा सकते हैं. हालांकि, बैंक बंद रहने की तारीखों को पहले से जानने से आपको यह फायदा होगा क‍ि आप अपने काम की प्लानिंग आराम से कर सकेंगे. बैंक की छुट्ट‍ियों की ऊपर दी गई ल‍िस्‍ट में आपको एक सामान्य जानकारी दी गई है. लेकिन कुछ राज्यों में अवकाश की तारीख को लेकर बदलाव हो सकता है. इसलिए यह भी जरूरी है क‍ि बैंक बंद होने की सटीक जानकारी के ल‍िए अपने बैंक की वेबसाइट या ब्रांच से संपर्क करना सही रहेगा.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सालभर की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. यह लिस्ट कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे राष्ट्रीय / राज्य की छुट्टियां, धार्मिक उत्सव, बैंकों की जरूरत और सरकारी घोषणाओं के साथ ही दूसरे बैंकों से तालमेल. आरबीआई की तरफ से छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट को आधिकारिक रूप से जारी क‍िया जाता है.

इस मंदिर में प्रसाद में परोसी जाती है बिरयानी, दी जाती हैं सैकड़ो बकरों की बलि, क्या हैं मान्यता जानें

इस मंदिर में प्रसाद में परोसी जाती है बिरयानी, दी जाती हैं सैकड़ो बकरों की बलि, क्या हैं मान्यता जानें

 Interesting facts: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदिरों का बहुत महत्व हैं. देश में ऐसे कई मंदिर हैं जहाँ पर दर्शन करने और वहा का प्रसाद ग्रहण करने पर कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं. और सबसे खास बात ये हैं की मंदिरों में फल- फूल और मिठाई एवं अन्य चीजें प्रसाद में दी जाती हैं. लेकिन क्या कभी आपने ये सुना हैं की किसी मंदिर में प्रसाद के तौर पर बिरयानी दी जाती हैं. आइये जानते हैं ऐसे मंदिर के बारे में…देश भर में ऐसे कई मंदिर है, जिसकी बनावट शैली, चमत्कारिक घटनाएं और प्रसाद के कारण दुनिया भर में मशहूर होते हैं। उन्हीं में से एक तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुमंगलम तालुक के वडक्कमपट्टी में स्थित एक मंदिर है।

मदुरै जिले के मुनियांदी स्वामी मंदिर में त्योहार के बाद प्रसाद के रूप में बिरयानी परोसी जाती है। यह वार्षिक उत्सव दक्षिण तमिलनाडु में मनाया जाता है, क्योंकि लोग तमिलनाडु के क्षेत्रीय देवताओं, भगवान शिव और शक्ति के उपासक की पूजा करते हैं । इस मंदिर का नाम मूनियाननदी स्वामी मंदिर है, जहां साल में एक बार तीन दिनों के लिए एक वार्षिक महोत्सव मनाया जाता है। यहां भक्तों को प्रसाद के रूप में गरमा-गरम मटन बिरयानी परोसी जाती है।

दरअसल, इस मंदिर में 83 साल पुरानी परंपरा का पालन किया जा रहा है। इस साल भी 24 जनवरी को यह त्योहार मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में मौजूद भक्तजन और मंदिर के पास से गुजरने वाले एक-एक शख्स को बिरयानी का प्रसाद दिया जाता है।

इस बिरयानी को बनाने के लिए सैकड़ों बकरों की बलि दी जाती है और कई रसोइयां मिलकर बिरयानी बनाते हैं। रातभर रसोइयां इसे बनाते हैं और सुबह से ही प्रसाद बांटना शुरू हो जाता है। केवल गांव ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से भी लोग यहां बिरयानी खाने और इस दौरान गांव में लगने वाले मेले को देखने आते हैं। गांव के अलावा मदुरै में भी कैम्प लगाकर इस बिरयानी को लोगों में बांटा जाता है। मूनियाननदी स्वामी को संतुष्ट करने के चलते इस भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

क्या है मान्यता?
इस उत्सव की शुरुआत 1973 में हुई थी, जहां मदुरै जिले के वडक्कमपट्टी गांव के एक निवासी ने होटल व्यवसाय शुरू किया था। उसका व्यवसाय काफी अच्छा चल रहा था और उसे लगातार सफलता मिल रही थी, जिसके कारण उसने अपने देवता को धन्यवाद देने के लिए एक भव्य दावत शुरू की। दिलचस्प बात यह है कि इसके बाद गांव के लगभग सभी लोग होटल व्यवसायी बन गए हैं। इसके बाद से हर साल इस महोत्सव के जरिए यह लोग अपने देवताओं को धन्यवाद कहते हैं।यह होटल मांसाहारी भोजन परोसते हैं और इनके होटल का नाम भी अपने स्थानीय देवता मुनियांदी के नाम पर रखे जाते हैं। वर्तमान में, दक्षिण भारत में 500 से अधिक मुनियांदी होटल हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके भगवान मुनियांदी को उनकी बिरयानी बहुत पसंद है।

 फरवरी के आखिर में जारी हो सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 राज्यों में बैक-टू-बैक बैठक में बनी 400 सीटों पर रणनीति, इनमें छत्तीसगढ़ की 4 सीटें

फरवरी के आखिर में जारी हो सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 राज्यों में बैक-टू-बैक बैठक में बनी 400 सीटों पर रणनीति, इनमें छत्तीसगढ़ की 4 सीटें

 नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने की संभावना है, इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जा सकती है। पहली सूची में इस सूची में पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के उन मंत्रियों के नाम शामिल होने की उम्मीद है जिन्हें पार्टी की ओर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Lok Sabha elcetion 2024: इसके अलावा उन 100 सीटों पर भी फोकस होगा जिन सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ की चार सीटों को शामिल किया गया है।बता दें कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने का विशाल लक्ष्य रखा है और एनडीए के लिए 400 सीटें हासिल करने की दिशा में काम कर रही है। इस लिहाज से पहली सूची महत्वपूर्ण होगी।

Lok Sabha elcetion 2024: छत्तीसगढ़ सहित इन 5 राज्यों में की बैठक

Lok Sabha elcetion 2024: इससे पहले शनिवार को हुई बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के लिए चुनावी रणनीति तय मंथन हुआ। उत्तर प्रदेश पर बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और मंत्री धर्मपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 80 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।उत्तर प्रदेश की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ की डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहे।

पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिनों में, हम सभी को हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर समुदाय तक पहुंचना होगा। हमें हर किसी का विश्वास जीतना होगा। एनडीए को 400 तक ले जाने के लिए, बीजेपी को 370 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा।

400 सीटें जीतने का लक्ष्य: सीएम विष्णुदेव साय

 बीजेपी की बैठक में शामिल होकर सीएम विष्णुदेव साय ने माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी की अहम बैठक हुई है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 सीटें जीतने की बात कही है। लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें भी की जा रही है। हर वर्ग को साधने को प्रयास किया जा रहा है।

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA बढ़ाने की तैयारी में सरकार, कितना होगा फायदा?

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA बढ़ाने की तैयारी में सरकार, कितना होगा फायदा?

  दिल्ली : केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों को जल्दी ही गुड न्यूज मिलने वाली है। जल्दी ही उनके डीए और डीआर में बढ़ोतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी इजाफा हो सकता है। सरकार ऑल इंडिया सीपीआई-आईडब्ल्यू के आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करती है। अगर उनके डीए में चार फीसदी इजाफा होता है तो यह उनके मूल वेतन का 50 फीसदी पहुंच जाएगा। मोदी सरकार मार्च में डीए और डीआर में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। डीए यान महंगाई भत्ता कर्मचारियों को दिया जाता है जबकि डीआर यानी महंगाई राहत पेंशनर्स को मिलती है। देश में 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 67.95 लाख पेंशनर हैं। 

साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाती है। यह जनवरी और जुलाई से लागू होती है। माना जा रहा है कि अगले महीने इसकी घोषणा हो सकती है। इससे पहले अक्टूबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया था। यह जुलाई से लागू हुआ था। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। इसके लिए एक तय फॉर्मूला है। अगर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी होती है तो यह मूल वेतन का 50 फीसदी पहुंच जाएगा। 

कितना बढ़ जाएगा वेतन

अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 36,500 रुपये बेसिक पे मिलती है तो अभी उसका डीए 16,790 रुपये है। अगर डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है तो उसका डीए 1,460 रुपये बढ़कर 18,250 रुपये पहुंच जाएगा। साथ में जनवरी से एरियर भी मिलेगा। इसी तरह अगर किसी पेंशनर की मूल पेंशन 9,000 रुपये है तो उसे डीआर के रूप में 4,500 रुपये मिलेंगे। अभी उसे डीआर के रूप में 4,140 रुपये मिल रहे हैं। 

चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों पर निर्वाचन आयोग का अहम निर्देश...अब नहीं होगा ये काम

चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों पर निर्वाचन आयोग का अहम निर्देश...अब नहीं होगा ये काम

 दिल्ली : निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जिन अधिकारियों का किसी जिले से ट्रांसफर चुनाव के पहले उसकी नीति के तहत किया जाता है, उनकी नियुक्ति उसी संसदीय क्षेत्र में किसी जिले में ना हो। चुनाव से पहले अधिकारियों को स्थानांतरित करने की अपनी नीति में बदलाव करके निर्वाचन आयोग ने उन खामियों को दूर करने की कोशिश की है जिनका राज्य सरकारों द्वारा बेजा फायदा उठाया जा रहा था। बता दें कि यह कदम चुनाव प्राधिकरण द्वारा उन मामलों पर ‘गंभीरता से ध्यान’ देने के बाद उठाया गया है जिनमें राज्य सरकारों ने अधिकारियों को उसी संसदीय क्षेत्र के पास के जिलों में ट्रांसफर किए थे।

चुनाव आयोग ने क्यों उठाया ये कदम

चुनाव आयोग की नीति के अनुसार सभी अधिकारी जो या तो अपने गृह जिले में तैनात थे या एक ही स्थान पर तीन साल पूरे कर चुके हैं, उन्हें लोकसभा या विधानसभा चुनावों से पहले यह सुनिश्चित करने के लिये स्थानांतरित कर दिया जाता है कि वे किसी उम्मीदवार या पार्टी के पक्ष में समान अवसर को बाधित न करें। आयोग ने एक बयान में शनिवार को कहा, ‘‘आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी मौजूदा स्थानांतरण नीति को मजबूत किया है कि अधिकारी चुनावों में समान अवसर में बाधा न पैदा कर सकें।’’ 

चुनाव आयुक्त बोले- नीति का पालन हो, दिखावा नहीं

आयोग ने कहा, ‘‘मौजूदा निर्देशों में खामियों को दूर करते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर सभी राज्य यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है उनकी नियुक्ति उसी संसदीय क्षेत्र में नहीं की जाए।’’ मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आयोग ने राज्यों से कहा है कि नीति का पालन किया जाना चाहिए इसका महज दिखावा न हो।

फ्री यूजर्स भी X पर उठा पाएंगे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का मजा, जानिए कैसे चालू होगा फीचर

फ्री यूजर्स भी X पर उठा पाएंगे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का मजा, जानिए कैसे चालू होगा फीचर

 X Video-Audio Calling Feature: मिक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व ट्विटर) पर कंपनी ने ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर को अपने अब सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है. इसका मतलब है कि अब X के फ्री यूजर्स भी इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इस अपडेट के बारे में X की सीईओ Linda Yaccarino ने एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है. यह सुविधा गैर-प्रीमियम यूजर्स के लिए धीरे-धीरे शुरू हो रही है. अगर आप भी X के इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते है तो नीचे हमने कुछ स्टेप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी इसका यूज कर सकते हैं.

X की सीईओ Linda Yaccarino के मुताबिक यूजर्स प्लेटफॉर्म पर किसी से भी कॉल प्राप्त करने का विकल्प भी चुन सकते हैं. प्लेटफॉर्म पर टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन भी मौजूद है। X पर कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं है. बता दें कि X एक्स प्रीमियम सेवा यूजर्स को पोस्ट एडिट करने, लंबे वीडियो अपलोड करने, वेरिफाइड बैज और भी बहुत कुछ करने की सुविधा देती है. नए फीचर के आने से यूजर्स मुफ्त में ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर सकते हैं.

जानिए X पर कैसे इनेबल करें ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर

सबसे अपने स्मार्टफोन X ओपन करें और डायरेक्ट मैसेज वाले आईकन पर क्लिक करें.
इसके बाद सेटिंग वाले आईकन पर टैप करना है। यहां इनेबल ऑडियो एंड वीडियो कॉलिंग वाला ऑप्शन आएगा.
इस टॉगल पर क्लिक करके इसे ऑन कर देना है। ऐसा करने के बाद आप किसी के साथ भी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे.
इसके अलावा यहां कई अन्य ऑप्शन भी दिखेंगे जिन्हें आप अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं.

अब कोई नहीं ले पाएगा WhatsApp DP का स्क्रीनशॉट, जान लें नया फीचर

अब कोई नहीं ले पाएगा WhatsApp DP का स्क्रीनशॉट, जान लें नया फीचर

  डेस्क। वॉट्सऐप पर किसी दूसरे यूजर की डिस्प्ले पिक्चर (DP) या प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड करने का कोई तरीका नहीं है. इसलिए कई लोग दूसरों की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट ले लेते हैं. मगर वॉट्सऐप आपके अरमानों पर पानी फेर सकता है. वॉट्सऐप पर आने वाले दिनों में किसी दूसरे यूजर के प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकेगा. मेटा कंपनी जल्द ही ऐप में स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग प्रोफाइल फोटो फीचर लेकर आने वाली है. इस फीचर में यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को ब्लॉक कर सकेगा.

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने बीटा वर्जन में प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट रोकने का फीचर शामिल किया है. यह फीचर अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. नए फीचर के आने के बाद जब भी आप किसी यूजर की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करेंगे, ऐसे में स्क्रीन ब्लैक हो जाएगी और उस पर मैसेज भी आएगा कि ऐप रेस्ट्रिक्शन के कारण स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता है.

इस फीचर के माध्यम से वॉट्सऐप ऐसे यूजर्स को प्रोफाइल पिक्चर कैप्चर करने से रोक रहा है जिन्होंने आपकी अनुमति नहीं ली है, या फिर जो गैर अधिकारिक तैरीके से किसी यूजर की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं और उसे शेयर करना चाहते हैं. बीटा टेस्टर्स के चुनिंदा ग्रुप के पास इस फीचर का एक्सेस अभी दिया गया है. जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम आज...110वां एपिसोड का होगा प्रसारण

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम आज...110वां एपिसोड का होगा प्रसारण

 दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड का प्रसारण होगा। सुबह 11 बजे पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करेंग। प्रधानमंत्री का इस साल का ये दूसरा रेडियो प्रोग्राम है इसमें पीएम जनता से अपने मन की बात करेंगे। इसके अलावा आज पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ को भी वर्चुअली कई बड़ी सौगात देने जा रहें है।

गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने अपने पिछले 109वें संस्करण में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा की थी। इसके अलावा मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से अपना नाम वोटर लिस्ट में लिखवाने का भी अनुरोध किया था।पीएम मोदी आज गुजरात से राष्ट्र को समर्पित कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 52,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की बहु विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन विकास परियोजनाओं में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ को कई बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। जिसके तहत राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के माईक्रोबायोलॉजी लैब का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ सुविधाओं की सौगात देंगे।

PM मोदी का गुजरात दौरा आज, 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

PM मोदी का गुजरात दौरा आज, 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

 दिल्ली :- पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात का दौरा करेंगे। पीएम मोदी यहां से राष्ट्र को समर्पित कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 50 हजार करोड़ अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। द्वारका में पूजा के बाद पीएम मोदी सिग्नेचर ब्रिज का का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी राजकोट में एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। जो राज्य के लिए बड़ी योजना साबित होगी। वहीं इन विकास परियोजनाओं में स्वास्थ्य, सड़क,रेल, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन और अहम क्षेत्र शामिल है।बता दें कि आज पीएम मोदी अपने गृह राज्य को कई योजनाओं और निर्माणकार्यों की सौगात देंगे। जिसके तहत 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। राजकोट AIIMS के उद्घाटन के साथ ही UP के रायबरेली में बने AIIMS का भी इनॉग्रेशन करेंगे। इसके साथ ही भटिंडा, कल्याणी, मंगलगिरी के AIIMS का भी उद्घाटन करेंगे।