नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Mahakumbh 2025: दो दिनों में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बताया ठंड को वजह

Mahakumbh 2025: दो दिनों में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बताया ठंड को वजह
Share

 Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान सर्दी का असर श्रद्धालुओं की सेहत पर दिखने लगा है। बीते दो दिनों में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक हुआ, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। डॉक्टरों का कहना है कि कड़ाके की ठंड और भीड़भाड़ इसका मुख्य कारण हो सकते हैं।

मौसम में बदलाव की वजह से बढ़ रहे मामले
रविवार को केंद्रीय अस्पताल का 10 बेड का आईसीयू वार्ड हृदय रोगियों से भर गया। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलावों के कारण हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं, और श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
केस 1: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार निवासी गोपाल सिंह (43) अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में आए थे। रविवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जांच में कार्डियोजेनिक शॉक की समस्या पाई गई, लेकिन इलाज के बाद वह अब ठीक हैं।

केस 2: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी के रायसेन निवासी संतदास जी मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद अचानक वह अचेत होकर गिर गए। उन्हें तत्काल केंद्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

केस 3: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर के श्याम लाल चंद्राणी (65) रविवार सुबह मेला क्षेत्र में टहल रहे थे, तभी उन्हें सीने में दर्द और चक्कर आने लगे। उन्हें सब सेंटर हॉस्पिटल लाया गया, जहां रायबरेली के एम्स की टीम ने जांच की और पाया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हालांकि, अब वह ठीक हैं।

ये लक्षण दिखने पर डॉक्टरों की सलाह लें
सीने में जलन और दर्द होना
सीने पर दबाव महसूस होना
सांस लेने में दिक्कत होना
हाथ, कमर, जबड़े में दर्द


Share

Leave a Reply