नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG NEWS: आपस में भिड़ीं मंत्री के काफिले की गाड़ियां, 2 सुरक्षा कर्मी घायल

BIG NEWS: आपस में भिड़ीं मंत्री के काफिले की गाड़ियां, 2 सुरक्षा कर्मी घायल
Share

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले की गाड़ियां आपस में भीड़ गईं। काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकराई हैं, जिसमे सवार दो सुरक्षाकर्मी घायल हैं। यलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा तब हुआ जब अनुराग ठाकुर शनिवार को अपने घर हमीरपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने घर हमीरपुर आए थे। इस दौरान शनिवार को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम था। सुबह नौ बजे जैसे ही वह दिल्ली के रवाना हुए तो सर्किट हाउस हमीरपुर के समीप हादसा हो गया। हालांकि केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ और गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित है।

हुआ यूं कि मंत्री की गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई तो पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। घायल पुलिस जवानों को मेडिकल कालेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। वाहन चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

अनुराग ठाकुर की गाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा है। बाद में केंद्रीय मंत्री घटनास्थंल से आगे निकल गए। घटना की सूचना मिलते सदर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे थे। ट्रैफिक प्रभारी पाल सिंह का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के काफिले में चल रहे वाहनों के आपस में टकराने की सूचना है। गाड़ी के आगे पशु आने के बाद एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रहे वाहन टकरा गए।


Share

Leave a Reply