BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

प्रेम-प्रसंग में खूनी वारदात! भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली, फिर ....

प्रेम-प्रसंग में खूनी वारदात! भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली, फिर ....
Share

 मथुरा: जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में मंगलवार सुबह ऑनर किलिंग की कोशिश और हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सदमे में आई किशोरी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादीशुदा युवक का नाबालिग चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के मुताबिक सुहागपुर गांव निवासी 29 वर्षीय अर्जुन, जो शादीशुदा था, का गांव की ही एक नाबालिग किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस संबंध की जानकारी किशोरी के भाई भोला को हुई तो वह आगबबूला हो गया और उसने अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

आरोपी भाई ने प्रेमी के सीने में मारी गोली  
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अर्जुन गांव के मंदिर के पास अपने कुछ साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान भोला वहां पहुंचा और बातचीत के बहाने अर्जुन को पास ही स्थित पथवारी मंदिर की ओर ले गया। वहां पहुंचते ही उसने तमंचे से अर्जुन के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अर्जुन जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया।

 प्रेमी की मौत पर प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम 
घटना की सूचना मिलने पर परिजन अर्जुन को तुरंत सीएचसी नौहझील लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही प्रेमिका किशोरी ने भी घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समय रहते नीचे उतार लिया और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले मथुरा और बाद में आगरा रेफर कर दिया गया।


Share

Leave a Reply