नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : मालगाड़ी की 21 बोगी के पलटने से लोगो को हो रही परेशानी

 बड़ी खबर : मालगाड़ी की 21 बोगी के पलटने से लोगो को हो रही परेशानी
Share

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को सुबह श्रीकृष्ण नगर (बदलापुर) रेलवे स्टेशन के समीप उदपुर घाटमपुर के पास सुल्तानपुर से मुगलसराय की ओर जा रही मालगाड़ी की 21 बोगी पलट गईं। इसके चलते जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर रेल यातायात अवरुद्ध होने के कारण इस मार्ग पर चल रही रेलगाडिय़ों को यथास्थान पर खड़ा किया गया है।


मुगलसराय से कोयला लाने के लिए सुल्तानपुर से सुबह 06.58 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी में 59 बोगी लगी थीं। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर ( बदलापुर ) रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद सुबह 07:58 बजे उदपुर घाटमपुर के पास पहुंची थी। अचानक कुछ बोगी पटरीसे उतर गईं। ट्रेन की गति अधिक होने के कारण आगे से 16 और पीछे से 21 बोगी को छोड़कर बची 21 बोगी पलट गईं।


रेल अघिकारियों के मुताबिक मालगाड़ी के चालक ए के चौहान और गार्ड संजय यादव सकुशल हैं। घटना के कारण वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग जाम हो गया है। इस मार्ग से रवाना होने वाली महामना एक्सप्रेस और सुल्तानपुर जौनपुर वाराणसी पैसेंजर रेलगाड़ी बीच में ही खड़ी है। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है।


पीडब्ल्यूआई जौनपुर बृजेश यादव ने बताया कि सुल्तानपुर से मुगलसराय जा रही बाक्सन मालगाड़ी के किसी डिब्बे का पहिया जाम होने के कारण यह घटना हुई है। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के आगे आउटर पर जैसे ही रेललाइन परिवर्तन के लिए आगे बढ़ी तभी अचानक उसका एक डिब्बा पलट गया।


घटना के कारण वाराणसी लखनऊ बाया जफराबाद रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। घटना की सूचना उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।
 


Share

Leave a Reply