नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : बुर्का पहनकर बसों में युवतियों के बीच बैठता था 11वीं कक्षा का छात्र, खुलासे में सामने आई यहाँ बाते....

बड़ी खबर : बुर्का पहनकर बसों में युवतियों के बीच बैठता था 11वीं कक्षा का छात्र, खुलासे में सामने आई यहाँ बाते....
Share

बेंगलुरु : बिजनौर जिले के 11वीं कक्षा की छात्र की खबर आ रही है जो बर्का पहनकर बसों में महिलाओं और युवतियों के बीच बैठता था। हैरानी की बात ये है कि ऐसा करने वाला शख्स 11वीं कक्षा का छात्र है। फिलहाल पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया है।

मामला बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र का है। शनिवार को कुछ छात्रों ने बुर्का पहने एक युवती को देखा। शक होने पर छात्रों ने उसका पीछा किया। इधर उस युवती के बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस भी मुस्तैदी से सीकेआई चौराहे पर पहुंच गई। बुर्का पहने युवती बस से उतरी। उसका पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह भागकर पास ही शौचालय में छिप गई। हालांकि किसी तरह उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर आदर्शनगर चौकी ले आई।

पकड़ी गई लड़की से जब पुलिस ने पूछताछ करनी शुरू की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बुर्के के अंदर से युवती की जगह किसी लड़के की आवाज आ रही थी। पुलिस ने बुर्का उतरवाया तो अंदर एक लड़का निकला। पकड़े गए लड़के ने पुलिस को बताया कि वह एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। पुलिस ने इसके बाद उसके माता पिता को मामले की सूचना दी और किशोर को पुलिस थाने ले आई। किशोर ने ऐसा क्यों किया इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

जैसे ही एक युवती बन कर कालेज में किशोर के जाने की बात चर्चा में आई तो उक्त मामले को लेकर भाजपाई व हिंदू संगठन के चौधरी ईशम सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, राजकुमार प्रजापति, रितेश सेन, दीपक वाल्मीकि आदि ने सीओ गजेन्द्र पाल से मुलाकात कर उक्त मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उधर छात्रों का भी आरोप है कि उक्त युवक पूर्व में भी कई बार बुरका पहन कर बस में छात्राओं के पास बैठ कर यात्रा करते देखा गया है।

इतना ही नहीं वह कॉलेज के गेट पर बुर्का पहनकर लड़कियों से छेड़खानी करते भी देखा गया है। सीओ गजेन्द्र पाल के निर्देश पर चौकी प्रभारी धनवान सिंह ने किशोर के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज करने की बात कही है।
 


Share

Leave a Reply