नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : एक ही परिवार के 5 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर : एक ही परिवार के 5 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी
Share

चित्तौड़गढ़राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार को दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के इन बच्चों की मौत तालाब में डूबने की वजह से हो गई।  पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवाड़ा इलाके में हुई। यहां परिवार के छह बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, लेकिन गहरे पानी में फिसल गए। इनकी उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच है। एक बच्चा किसी तरह बाहर आने में कामयाब रहा, जबकि अन्य डूब गए।

मंगलवाड़ा पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरेंद्र सौदा ने कहा कि ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगाई और बच्चों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सभी मृत घोषित कर दिए गए। मृतकों की पहचान भावेश (10), चंद्रशेखर और सुमित (12), प्रिंस और हरीश (8) के रूप में हुई। शवों को परिवार को सौंप दिया गया है।


Share

Leave a Reply