नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पंजाब नेशनल बैंक को लेकर बड़ी खबर, ब्याज दरों को लेकर किया ये बदलाव, पढ़िए पूरी खबर….

पंजाब नेशनल बैंक को लेकर बड़ी खबर, ब्याज दरों को लेकर किया ये बदलाव, पढ़िए पूरी खबर….
Share

 नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। पीएनबी ने दस दिन में दूसरी बार ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा किया है। नई ब्याज दरें 8 जनवरी से प्रभावी है।

पंजाब नेशनल बैंक ने 1 जनवरी को एफडी पर ब्याज दरें 0.45 फीसदी तक बढ़ा दी थीं। वहीं, अन्य डिपॉजिट पर दरें कम कर दी। अब बैंक ने 300 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दरें 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दी है।

:बता दें कि इससे पहले दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई गई थी। ये ब्याज दर 1 जनवरी से लागू हो गई थी। अब इसे फिर से बढ़ा दिया गया है। इससे पीएनबी एफडी पर ब्याज दर 8.50 फीसदी हो गई है।

पंजाब नेशनल बैंक की एफडी पर ब्याज दरें

7 से 14 दिन- 3.50 प्रतिशत
15 से 29 दिन- 3.50 प्रतिशत
30 से 45 दिन- 3.50 प्रतिशत
46 से 60 दिन- 4.50 प्रतिशत
61 से 90 दिन- 4.50 प्रतिशत
91 से 179 दिन- 4.50 प्रतिशत
180 से 270 दिन- 6 प्रतिशत
271 से 299 दिन- 6.25 प्रतिशत
300 दिन- 7.05 प्रतिशत

301 से 364 दिन- 6.25 प्रतिशत

1 साल- 6.75 प्रतिशत

400 दिन- 7.25 प्रतिशत

401 से दो साल- 6.80 प्रतिशत

2 साल से अधिक से 3 साल तक- 7 प्रतिशत

3 साल से अधिक से 5 वर्ष तक- 6.50 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक- 6.50 प्रतिशत

7.75 फीसदी तक ब्याज देगा

पीएनबी 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4.3 प्रतिशत से 8.05 प्रतिशत तक होगी।


Share

Leave a Reply