नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Big Breaking News : इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, लगा है गंभीर आरोप…

Big Breaking News : इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, लगा है गंभीर आरोप…
Share

 Big Breaking News. विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है. महिला कोच के आरोपों के बाद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया है. खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो. जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं.

बता दें कि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. इन आरोपों के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. महिला हॉकी टीम की कोच ने उन पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला कोच का आरोप है कि नौकरी लगने से पहले ही खेल मंत्री ने उसे पहले दोस्ती करने को कहा और बाद में गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश की. महिला कोच ने छेड़छाड़ की वारदात की तिथि एक जुलाई 2022 बताई है.

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मंत्री की शिकायत पर हरियाणा सरकार भी एसआईटी का गठन कर चुकी है. हरियाणा में मामले की जांच एसआईटी करेगी. 


Share

Leave a Reply