नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी कार्यवाही: शटर चोरी करने वाली गैंंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश

बड़ी कार्यवाही: शटर चोरी करने वाली गैंंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Share

नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये एक गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस टीम ने सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के एक मकान से ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है जो दुकानों के शटर काटकर चोरी करता था. गैंग के 5 लोग पकड़े गए हैं. इनके पास से 16 लाख रुपये से भी ज्यादा कीमत के मोबाइल फोन और मोबाइल एक्सेसरीज बरामद हुई है. इस गैंग ने दादरी, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस लगातार इस गैंग (Gang) के पीछे पड़ी हुई थी. गैंग को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अफसरों ने 20 हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया है।


शटर काटकर दादरी से चुराए थे 91 मोबाइल

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 19 जुलाई को दादरी की कालीचरण मार्केट में इस गैंग ने एक दुकान का शटर काटकर करीब 91 मोबाइल चुराए थे. मोबाइल की एक्सेसरीज पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया था. यह दुकान कमल सिंह की है. दुकान मालिक ने घटना की एफआईआर भी दर्ज कराई थी.

इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार इस गैंग की तलाश कर रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम को खबर मिली कि इस वारदात से जुड़े आरोपी थाना सूरजपुर स्थित एक मकान में छिपे हुए हैं. 28 जुलाई को पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों के पास से मिला है यह सामान


पुलिस के मुताबिक दुकानों का शटर काटने के लिए आरोपी छोटा एलपीजी सिलेंडर, गैस कटर, लोहे की आरी और उसके ब्लेड, पेचकस और पाना, गैस रैगुलेटर, वायर कटर, ब्लेड कटर, ग्लैण्डर ब्लेड, हवा भरने का एक पम्प और आक्सीजन सिलेंडर बरामद किया है. वहीं बड़ी मात्रा में चोरी के पावर बैंक, हैडफोन, मार्टवाच, ब्लूटूथ, औक्स केबिल चार्जर आदि भी बरामद किया है.


Share

Leave a Reply