नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Aaj Ka Panchang: आज 18 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 18 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 18 अगस्त 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- अगस्त 18 05:51 AM- अगस्त 19 03:05 AM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 19 03:05 AM- अगस्त 19 11:55 PM

नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा- अगस्त 17 11:49 AM- अगस्त 18 10:14 AM
श्रवण- अगस्त 18 10:15 AM- अगस्त 19 08:10 AM

योग
आयुष्मान- अगस्त 17 10:47 AM- अगस्त 18 07:50 AM
सौभाग्य- अगस्त 18 07:50 AM- अगस्त 19 04:28 AM
शोभन- अगस्त 19 04:28 AM- अगस्त 20 12:47 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:08 AM
सूर्यास्त- 6:53 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 18 6:08 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 19 5:17 AM

अशुभ काल
राहू- 5:17 PM- 6:52 PM
यम गण्ड- 12:30 PM- 2:06 PM
कुलिक- 3:41 PM- 5:17 PM
दुर्मुहूर्त- 05:10 PM- 06:01 PM
वर्ज्यम्- 01:54 PM- 03:22 PM

Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: रविवार को 6 राशि वालों के भाग्य का होगा उदय...पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: रविवार को 6 राशि वालों के भाग्य का होगा उदय...पढ़ें राशिफल

 18 अगस्त 2024 Aaj Ka Rashifal :- राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 अगस्त 2024, रविवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातक स्वास्थ्य में लाभ देख सकते हैं, तो कुछ जातक परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आप किसी यात्रा आदि का मन बना सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने का योग बन रहे हैं, परिवार के लोग आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया कार्य का यदि विचार मन में चल रहा है, तो आप उस कार्य को शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं, मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई विशेष कार्य का निर्णय आज जीवन में ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, घर में मांग रहे कार्यों के योग बनेंगे। आप कोई नया कार्य सहयोगियों के साथ शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में अपनों का प्यार और सम्मान प्राप्त होगा। पार्टनर से चल रही अनबन दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज यात्रा पर बाहर जाते समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, मन अशांत रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है, परिवार में संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा, आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय की मन में चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा लेनदेन न करें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई नया मकान खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल 

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें, व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, जीवनसाथी से संबंध मधुर रखें।

धनु दैनिक राशिफल 

आज आपको अपनों से मान-सम्मान मिलेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी और व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज कोई बहुत बड़ी डील आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको रिश्तेदारों व मित्रों से व्यापार-व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा दे सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में सी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी, कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 17 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 17 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- अगस्त 17, 2024, शनिवार

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल द्वादशी- अगस्त 16 09:39 AM, 17 अगस्त 08:05 AM

नक्षत्र
पूर्वाषाढा - 11:49 ए एम तक

योग
प्रीति - 10:48 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:58 पी एम
चन्द्रोदय- 05:26 पी एम
चन्द्रास्त- 03:50 ए एम, अगस्त 18

अशुभ काल
राहू- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम
यम गण्ड- 02:03 पी एम से 03:42 पी एम
कुलिक- 05:51 ए एम से 07:30 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:51 ए एम से 06:44 ए एम, 06:44 ए एम से 07:36 ए एम
वर्ज्यम्- 07:17 पी एम से 08:47 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
अमृत काल- 07:12 ए एम से 08:44 ए एम, 04:16 ए एम, अगस्त 18 से 05:45 ए एम, अगस्त 18
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 AM- 05:19 AM

 

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: आज शनि प्रदोष के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत...पढिए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: आज शनि प्रदोष के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत...पढिए आज का अपना राशिफल

17 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। स्वयं पर भरोसा रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें। आज के दिन निवेश करना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी कोई विचार चल रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कामों में भी बिताएंगे। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। नए एग्रीमेंट होंगे और आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज उत्तम स्थिति बनी हुई है लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में उचित सफलता मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। आपके अथक प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपने पक्ष को मजबूत करके रखें। दूसरों की व्यक्तिगत गतिविधियों से खुद को दूर रखें। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को ही अहमियत दे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान देने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इसलिए उनके साथ कुछ समय बिताएंगे। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। घर की सुख-सुविधा से संबंधित कोई मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी भी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था रहेगी।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। समय बहुत ही अनुकूल है। कोई खास कार्य भी हल होने वाला है। अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक विवाद किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। परंतु खर्चों पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। आज अपने सभी निर्णय खुद ही ले। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो आपका समय नष्ट होगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय अध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि आपको फायदेमंद अनुबंध मिलने वाले हैं।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से घर में भी करना पड़ेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। हालांकि बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से काम संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- पीला

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद परिवर्तन ला रही है। इस समय व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज कुछ अनुभवी लोगों का संपर्क मिलेगा और आपको जानकारियां भी हासिल होगी। सिर्फ अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखिए। आध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। युवा वर्ग की अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत कामयाब रहेगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करे। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर ही भरोसा रखें। दूसरों पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक फल मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी संपर्क द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार घर और बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा और अपने काम को पूरा करने में सक्षम भी होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। आज काम समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। आज आप प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ज्यादा ध्यान देंगे। आज दिन आपके पक्ष में है। किसी को दिया उधर दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। कोई राजनीतिक उपलब्धि मिल सकती हैं। जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा, साथ ही आय भी बढ़ेगी। अगर कोई समस्या में फंस जाए तो मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल कर सकता है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर कोई चल रही समस्या हल हो जाएगी। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से संपन्न होने की उचित संभावना है। जिससे काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इसलिए धैर्य और संयम से काम लेगे तो सब सही रहेगा। किसी के साथ भी गलतफहमी के कारण रिश्तों में कटुता ना आने दें।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी। आज अधिक खर्चों की वजह से हाथ कुछ तंग रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए प्रयास करेंगे।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 4
Aaj Ka Panchang: आज 16 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 16 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग अगस्त 16, 2024, शुक्रवार

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- अगस्त 15 10:27 AM- अगस्त 16 09:39 AM
शुक्ल द्वादशी- अगस्त 16 09:39 AM, 17 अगस्त 08:05 AM

नक्षत्र
मूल- अगस्त 15 12:52 PM- अगस्त 16 12:43 PM

योग
विष्कुम्भ- अगस्त 15 02:58 PM- अगस्त 16 01:11 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:20 ए एम
सूर्यास्त- 07:05 पी एम
चन्द्रोदय- 04:24 पी एम
चन्द्रास्त- 03:26 ए एम अगस्त 17

अशुभ काल
राहू- 11:07 ए एम से 12:43 पी एम
यम गण्ड- 03:54 पी एम से 05:30 पी एम
कुलिक- 07:56 ए एम से 09:31 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:53 ए एम से 09:44 ए एम, 01:08 पी एम से 01:59 पी एम
वर्ज्यम्- 11:08 ए एम से 12:44 पीएम, 09:58 पी एम से 11:30 पीएम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:17 पी एम से 01:08 पी एम

अमृत काल- 06:22 ए एम से 07:57 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 AM- 05:19 AM

Aaj Ka Rashifal 16 August 2024: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर

Aaj Ka Rashifal 16 August 2024: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर

 16 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र  नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आएगा। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ कुछ कलह की स्थिति बन सकती है। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। और शांतचित्त बने रहे। कुछ समय एकांत में रहने या आत्ममनन करने से मानसिक शांति मिलेगी। आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत और लग्न देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाभ के योग बन रहें हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि: आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। पिछले कई दिनों से चल रही व्यस्तता आज कुछ कम होगी। आज कुछ समय खुद के लिए भी निकालेंगे। आत्ममनन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान मिलेगा, साथ ही मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय देंगे। लंबे समय से सोचे हुए काम को आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस राशि की महिलाएं निवेश के लिए सोच सकतीं हैं, आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आप किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत कर सकती है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पारिवारिक माहौल और कार्य क्षेत्र दोनों में आपको तालमेल बना कर चलना चाहिए, आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज आप बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी नहीआने देगे। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 14

कर्क राशि: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी , पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। आज आपको ध्यान रखना होगा भावुकता में आकर आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले लेंगे, इसलिए दिल की बजाय दिमाग से काम लें। अपने महत्वपूर्ण और मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच आपकी अच्छी बातचीत बनेगी। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ व सकारात्मक रहेगा। आज कार्यस्थल पर मेहनत के परिणाम मन मुताबिक न मिलने से कुछ उदासी रहेगी। अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास करेंगे तो काम करने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है या कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी फिर से शुरू हो सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। आज पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। पारिवारिक सहयोग आपको प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिल सकते हैं। आपके मनपसंद कार्य में परिवार के सदस्यों की हरसंभव मदद मिलेगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: आपके लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज संबंधों में मधुरता लाने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है और आपसी वार्तालाप से गिले-शिकवे दूर करेंगे। आज निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आपके मार्गदर्शन में किसी पारिवारिक सदस्य की कोई समस्या भी दूर हो सकती है। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित ठीक कर दें। उमंग के साथ दिन की शुरुआत करेंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आपने कारोबार में नए काम की शुरुआत की है तो आज उसमें अच्छा मुनाफा रहेगा। आज आप दूर-दराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनके द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल हो सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग जैसे कार्यों में कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीकर रहे लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिल सकता है। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि: आज आपका दिन नई उमंग लेकर आएगा। आज आजीविका के लिए प्रयास करेंगे, नौकरी से जुड़े लोगों एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभ के संकेत हैं। आमदनी बढ़ सकती है। आज जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपको हर परिस्थिति में खुश रहने का तरीका बताएगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना बनेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। इससे ताजगी का अनुभव करेंगे। छात्रों और युवाओं के लिए दिन अनुकूल है। करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके लिए यात्रा के योग बन रहें हैं। आज परेशानियों से निपटने के लिए नए शिरे से शुरुआत करेंगे। आज व्यवस्थित कार्य प्रणाली रखने से आपके कार्य आसान हो जाएंगे। कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल होगी। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज मन में सुकून रहेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जाने का प्लान करेंगे। यदि आप नया मकान खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो अपने बड़ों की सलाह लेते समय मन को शांत रखें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि: आज आपका बढ़िया रहेगा। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी योजना में सफल होंगे। आज बातचीत के माध्यम से कई मसलों का हल व समाधान मिलेगा। अगर पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसको हल करने का उचित समय है। मानसिक सुकून पाने के लिए अपने खास मित्रों से मेल मुलाकात करना सुखद रहेगा। लेखन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा है, विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, पुरस्कार भी मिल सकता है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि: आज आपके दिन शुरुवात अच्छी रहने वाली है। आज आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय व्यक्तिगत संबंधी निर्णय लेने जा रहे हैं तो देर ना करें। ऐसा करना आपके लिए सुखदाई रहेगा। परिवार से संबंधित कोई दायित्व पूरा करने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आज बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज का दिन उन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3
Aaj Ka Panchang: आज 15 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 15 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग अगस्त 15, 2024, गुरुवार

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी- अगस्त 14 10:24 AM- अगस्त 15 10:27 AM
शुक्ल पक्ष एकादशी- अगस्त 15 10:27 AM- अगस्त 16 09:39 AM

नक्षत्र
ज्येष्ठा- अगस्त 14 12:12 PM- अगस्त 15 12:52 PM
मूल- अगस्त 15 12:52 PM- अगस्त 16 12:43 PM

योग
वैधृति- अगस्त 14 04:05 PM- अगस्त 15 02:58 PM
विष्कुम्भ- अगस्त 15 02:58 PM- अगस्त 16 01:11 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:07 AM
सूर्यास्त- 6:55 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 15 3:23 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 16 2:00 AM

अशुभ काल
राहू- 2:07 PM- 3:43 PM
यम गण्ड- 6:07 AM- 7:43 AM
कुलिक- 9:19 AM- 10:55 AM
दुर्मुहूर्त- 10:23 AM- 11:14 AM, 03:30 PM- 04:21 PM
वर्ज्यम्- 08:49 PM- 10:24 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM- 12:56 PM
अमृत काल- None
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 AM- 05:19 AM

Aaj Ka Rashifal 15 August 2024: आज इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा...पढ़िए गुरुवार का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 August 2024: आज इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा...पढ़िए गुरुवार का दैनिक राशिफल

 15 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है, आज आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। इस राशि के सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट अपने रिश्ते की जानकारी घरवालों को देंगे, आपके प्रस्ताव पर सोंच विचार करने का समय लेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत सेआगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज शाम का समय बच्चों के साथ बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए गये काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे आज आपको बेहतर महसूस होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां खत्म होंगी, आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीं होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आप ट्रेनिग इंस्टिट्यूट में ट्रेनर के पद पर हैं, तो आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे। आज आपकी किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा। इससे गलत फेहमियाँ नहीं होंगी। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। माता-पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज जल्द ऑफिस का काम निपटाकर घरवालों को समय देंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबारियों का दिन लाभदायक रहेगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको आपके जीवन के धन से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वैवाहिक संबंधों की बात करें, तो आपके जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। छोटा सी बात किसी झगड़े का भी रूप ले सकती है, जिसके कारण आप परेशानी में फस सकते हैं। आज आप बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम पर निकलें। आज जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं, उन्हें अच्छा फील होगा। नया कारोबार शुरू किया है, तो उसमे अच्छा लाभ होगा। आज आपको स्वास्थय संबंधी समस्या से काफी आराम मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आप सुखद पलों का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के साथ अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है।आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। आपको आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आप ऐसे व्यक्तियों से जुड़ेंगे, जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। छात्रों की बात करें, तो छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों में यदि किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है, जिससे आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन ठीक रहेगा व अपने काम क्षेत्र में मन लगाकर काम करें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा वो आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। यदि आपका कोई संबंधी या खास मेहमान आपसे किसी प्रकार का धन

उधार मांगता, तो वह आप उसको ना दे, नही तो आपका पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपका तालमेल सही बना रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज उनके किसी प्रकार का कोई तनाव हो सकता है। आप तनाव को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आपका व्यापार अच्छा रहेगा। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे, परंतु बाद में इसका फल अच्छा ही निकलेगा। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन संतोष रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका कोई धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आज आपको अचानक से कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर
विदेश जाने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। यदि आपकी आपके सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang: आज 14 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 14 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

14 अगस्त 2024 पंचांग:-

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 13 09:31 AM- अगस्त 14 10:24 AM
शुक्ल पक्ष दशमी- अगस्त 14 10:24 AM- अगस्त 15 10:27 AM

नक्षत्र
अनुराधा- अगस्त 13 10:44 AM- अगस्त 14 12:12 PM
ज्येष्ठा- अगस्त 14 12:12 PM- अगस्त 15 12:52 PM

योग
इन्द्र- अगस्त 13 04:33 PM- अगस्त 14 04:05 PM
वैधृति- अगस्त 14 04:05 PM- अगस्त 15 02:58 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:06 AM
सूर्यास्त- 6:56 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 14 2:23 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 15 1:04 AM

अशुभ काल
राहू- 12:31 PM- 2:07 PM
यम गण्ड- 7:43 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:55 AM- 12:31 PM
दुर्मुहूर्त- 12:05 PM- 12:57 PM
वर्ज्यम्- 05:57 PM- 07:36 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 03:49 AM- 05:28 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 AM- 05:18 AM

Aaj Ka Rashifal: कुंभ समेत इन चार जातकों के लिए बुधवार रहेगा शानदार, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: कुंभ समेत इन चार जातकों के लिए बुधवार रहेगा शानदार, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

14 अगस्त 2024 Aaj Ka Rashifal :- वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 14 अगस्त दिन बुधवार है. 

मेष  राशि: बुधवार का दिन मेष राशि के लिए  कुछ खास रहने वाला है. कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकती है. अपने बिजनेस में बदलाव को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी.

वृषभ  राशि: इन जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. काम के लिए बाहर जाना हो सकता है. घर या वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं. छात्रों के लिए दिन परेशानी भरा रहेगा. युवा अपने गुस्से काबू रखें, झगड़ा हो सकता है.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए  दिन  उतार चढ़ाव भरा रह सकता है. घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. सेहत ठीक है.

कर्क  राशि: बुधवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. किसी को उधार दिया है तो वह वापस आ सकता है. घर में मां की सेहत बिगड़ सकती है. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. लव लाइफ में दिक्कत आ सकती है.

सिंह  राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए  दिन  बढ़िया रहेगा. आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. घर में अच्छा माहौल रहेगा. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ तनाव भरा हो सकता है. आज छात्र और युवा अपने करियर पर फोकस रखें. खर्चे ज्यादा हो सकते हैं.  घर में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है.परिवार में किसी बंटवारे को लेकर  लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है.  

वृश्चिक  राशि: इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं.नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए परिस्थितियाँ कुछ अनुकूल नहीं रहेगी. सेहत नरम रहेगी.

धनु राशि: धनु जातकों के लिए बुधवार का दिन मिला जुला रहेगा. घर में किसी खास का आना हो सकता है. पहले से रुके हुए मानोअनुकूल कार्य बनने के संयोग बन सकते हैं. बिजनेस में आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं. सेहत खराब हो सकती है.

मकर  राशि: मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मध्यम रहेगा.  सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक करें. छात्र वर्ग फालतू की उलझन में न पड़ें.  व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को धीमी गति से लाभ होने के योग बनेंगे. नौकरी में अपने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ तालमेल रखने की आवश्यकता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे.  स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें. 

कुंभ  राशि: कुंभ जातकों के लिए 14 अगस्त का दिन निम्न  से मध्यम रहेगा. आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ेगा. छात्रों की पढ़ाई में अभिरुचि रहेगी. भूमि संबंधी कार्य में लोगों को सफलता मिलेगी. आपका साहस एवं मनोबल देखकर दुश्मन भी भाग खड़े होंगे. खानपान का ध्यान रखें.

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए दिन साधारण रहेगा. ऑफिस में दिन ठीक गुजरेगा. लव लाइफ में परेशानी हो सकती है. व्यापारिक क्षेत्र में किए गए समझौते लाभकारी होंगे. आज घऱ में किसी प्रियजन का आगमन होगा. सेहत नरम रहेगी.

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: आज इन राशि वालों की आय में होगा इजाफा...पढ़ें मंगलवार का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: आज इन राशि वालों की आय में होगा इजाफा...पढ़ें मंगलवार का दैनिक राशिफल

13 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 33 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज भौमव्रत और दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया के सहाथ लगेगा। आज खास लोगों के बीच किसी नई गतिविधि को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी। आज किसी मामले को लेकर विचारों में भावुकता रहेगी। आज कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और शांति से काम करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज व्यवसायिक काम समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर हासिल हो जाएगा। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। आज रोजमर्रा कामों से हटकर कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी में लाभ की आज बेहतर स्थिति है। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के लिए आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। थोड़ी से बात पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सॉल्युशन मिल जायेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनने वाला है। इस राशि वालों अहर आपका पार्टनरशिप करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए फायदेमंद होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी में लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आपजो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आप का स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में कोई व्यवधान आता है तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होगी। आज सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी। आज घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छत्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang: आज 13 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 13 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 13 अगस्त 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी- अगस्त 12 07:55 AM- अगस्त 13 09:31 AM
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 13 09:31 AM- अगस्त 14 10:24 AM

नक्षत्र
विशाखा- अगस्त 12 08:33 AM- अगस्त 13 10:44 AM
अनुराधा- अगस्त 13 10:44 AM- अगस्त 14 12:12 PM

योग
ब्रह्म- अगस्त 12 04:25 PM- अगस्त 13 04:33 PM
इन्द्र- अगस्त 13 04:33 PM- अगस्त 14 04:05 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:06 AM
सूर्यास्त- 6:56 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 13 1:24 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 14 12:15 AM

अशुभ काल
राहू- 3:44 PM- 5:20 PM
यम गण्ड- 9:19 AM- 10:55 AM
कुलिक- 12:31 PM- 2:07 PM
दुर्मुहूर्त- 08:40 AM- 09:31 AM, 11:24 PM- 12:09 AM
वर्ज्यम्- 02:59 PM- 04:41 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM- 12:57 PM
अमृत काल- 01:09 AM- 02:51 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 AM- 05:18 AM

Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 12 अगस्त 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
शुक्ल सप्तमी-आरम्भ: 05:44 ए एम, अगस्त 11, अन्त: 07:55 ए एम, अगस्त 12

नक्षत्र
स्वाती - 08:33 ए एम तक

योग
शुभ - 03:49 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:19 ए एम
सूर्यास्त - 07:22 पी एम
चन्द्रोदय - 12:33 ए एम
चन्द्रास्त - 11:16 पी एम

अशुभ काल
राहू - 07:55 ए एम से 09:31 ए एम
यम गण्ड - 11:07 ए एम से 12:43 पी एम
कुलिक - 02:19 पी एम से 03:56 पी एम    
दुर्मुहूर्त -01:09 पी एम से 02:00 पी एम-03:43 पी एम से 04:34 पी एम

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 ए एम से 05:34 ए एम        
अभिजित मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:09 पी एम        
अमृत काल -01:08 ए एम, अगस्त 13 से 02:53 ए एम, अगस्त 13      

Aaj Ka Rashifal 12 August 2024: सावन के चौथे सोमवार के दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत...पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 August 2024: सावन के चौथे सोमवार के दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत...पढ़िए आज का राशिफल

12 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उद्या तिथि सप्तमी और सोमवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत है। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर आप भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप पर ईश्वर की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उसमें आप का लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज संतान की ओर से आप का मन संतोष

रहेगा बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं।आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका ना दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपना कामकाज को आप अपने समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन संतोष रहेगा। बहुत दिनों से आप अपने काम को लेकर परेशान थे, यदि आप सामाजिक या राजनीति क्षेत्रों कोई काम करते हैं, तो आपको मान सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आपको किसी प्रकार की कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। आपका आधा दिन किसी काम को करने में व्यस्त रहेगा। बाकी का बचा दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिता सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की अधिक आवश्यकता है, केवल उसी समान को अधिक खरीदे।आपके घर के खर्च आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बताएं, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। आप अपने संतान की सेहत को लेकर लापरवाही ना बरते अन्यथा आपको बाद में पछताना हो सकता है। यदि आप किसी प्रकार का कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके काम बन सकते हैं।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कारोबार में आज आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे इनकम अच्छी खासी होगी। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा।आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परिक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशने कम होंगी। आज आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी।काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। आज बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को
लेकर बातचीत कर सकता है। आज कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इन्तेजार करना पद सकता है। नेत्र सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी। उनसे घनिष्टता बढ़ेगी। दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ चेतन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 11 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 11 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

11 अगस्त 2024 पंचांग:-

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
षष्ठी - 05:44 ए एम, अगस्त 11 तक
शुक्ल सप्तमी-आरम्भ: 05:44 ए एम, अगस्त 11, अन्त: 07:55 ए एम, अगस्त 12

नक्षत्र
स्वाती - पूर्ण रात्रि तक

योग
शुभ - 03:49 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:18 ए एम
सूर्यास्त - 07:09 पी एम
चन्द्रोदय - 11:42 ए एम
चन्द्रास्त - 11:16 पी एम

अशुभ काल
राहू - 05:32 पी एम से 07:09 पी एम
यम गण्ड - 12:43 पी एम से 02:20 पी एम
कुलिक - 03:56 पी एम से 05:32 पी एम

दुर्मुहूर्त - 05:26 पी एम से 06:17 पी एम

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 ए एम से 05:34 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:09 पी एम
अमृत काल - 10:45 पी एम से 12:32 ए एम, अगस्त 12

शुभ योग
द्विपुष्कर योग-  05:44 ए एम, अगस्त 11 से 05:48 ए एम, अगस्त 11

Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: इन जातकों के लिए रविवार का दिन रहेगा बेहद सौभाग्यशाली...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: इन जातकों के लिए रविवार का दिन रहेगा बेहद सौभाग्यशाली...पढ़ें दैनिक राशिफल

11 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 49 मिनट शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट पर शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग और अंक- गुलाबी, 6

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना

चाहिए।

  • शुभ रंग और अंक- पिच, 1

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

  • शुभ रंग और अंक- पीला, 5

कर्क राशि

आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

  • शुभ रंग और अंक- मैजेंटा, 6

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।

  • शुभ रंग और अंक- सिल्वर, 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग और अंक- नारंगी, 1

तुला राशि

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग और अंक- सफेद, 9

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

  • शुभ रंग और अंक- ग्रे, 4

धनु राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।

  • शुभ रंग और अंक- काला, 2

मकर राशि

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

  • शुभ रंग और अंक- मैरून, 6

कुंभ राशि

आज आपका दिन कांफिडेंस से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

  • शुभ रंग और अंक- नीला, 9

मीन राशि

आज आपका दिन ख़ास से रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमिया सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 10 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 10 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 10 अगस्त 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
षष्ठी - 05:44 ए एम, अगस्त 11 तक

नक्षत्र
चित्रा - पूर्ण रात्रि तक

योग
साध्य - 02:52 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:47 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 10:43 ए एम
चन्द्रास्त - 10:14 पी एम

अशुभ काल
राहू - 09:07 ए एम से 10:47 ए एम
यम गण्ड - 02:06 पी एम से 03:45 पी एम
कुलिक - 05:48 ए एम से 07:27 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:48 ए एम से 06:41 ए एम, 06:41 ए एम से 07:34 ए एम

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 ए एम से 05:05 ए एम
अभिजित मुहूर्त    12:00 पी एम से 12:53 पी एम
अमृत काल -  10:35 पी एम से 12:24 ए एम, अगस्त 11   

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज इन 3 राशियों पर जमकर बरसेगी शनि देव की कृपा...पढ़िए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज इन 3 राशियों पर जमकर बरसेगी शनि देव की कृपा...पढ़िए आज का अपना राशिफल

10 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कंद षष्ठी व्रत और कल्कि जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

छात्रों के करियर में आज कुछ नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी और रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपका स्वास्थ्य ठीक रखेगा। और आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। व्यवसायिक उथल-पुथल और आर्थिक स्थिति की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करन उचित रहेगा। आज आप अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। आज आपके स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनने का प्रयास करेंगे। आज पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बन रहेगा। आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे। उनके अनुभवों को आत्मसात करन आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान- प्रदान रहेगा। आज घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा और आपसी विचारों को साझा करने से घर के वातावरण को खुशनुमा बनकर रखेगा। आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेन और सहयोग करन उनके आत्मविश्वास को और अधिक बनएगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बेहतर होगा कि वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन करते हुए ध्यान दें। आप तनव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित भी कोई काम हो सकता है। आज बिजनेस में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। आज सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनने में ध्यान देंगे। सावधानी रखने से बिन रुकावट काम पूरे होगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। इस समय बढ़ते खर्चों में कटौती संभव नहीं है। धैर्य और संयम रखें और गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालेंगे। फालतू बातों में ध्यान न दे, और अपने काम में ही व्यस्त रहें। आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। आज समय का उचित सदुपयोग करेंगे तो आपको लाभ मिलने के योग हैं। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक तनवमुक्त महसूस करेंगे।आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात न पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करेंगे। आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको तनव मुक्त भी रखेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपन थोड़ा समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रमोशन की भी संभावनएं बन रही है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनएं रहेंगी और घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है आज किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखन उचित नहीं है। आज आपकी आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंससे भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। आज राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी। आज अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न करें। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचन चाहिए। प्रोपर्टी लेने के योग बन रहे है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचन मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करन उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज योजनबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। नजदीकी संबंधी से चल रहे मन-मुटाव दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी योजनओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन और सलाह लेन जरूरी है।जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बनकर रखें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2
देशभर में मनाई जा रही नागपंचमी, इस शुभ मुहूर्त में सरल विधि से करें पूजा,जानिए महत्व और मुहूर्त

देशभर में मनाई जा रही नागपंचमी, इस शुभ मुहूर्त में सरल विधि से करें पूजा,जानिए महत्व और मुहूर्त

  हिन्दू धर्म में सावन महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है और इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों का महत्व भी बताया गया है. यह भगवान शिव का प्रिय महीना भी है, इसलिए इस पूरे महीने उनसे जुड़े कई पर्व और व्रत भी आते हैं. भोलेनाथ के गले के श्रृंगार कहे जाने वाले नाग देवता की पूजा भी इसी महीने में होती है. इसे नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है और सिर्फ भारत ही नहीं नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य दक्षिण एशियाई देशों में लोग इस पर्व को मनाते हैं.

नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि को मनाया जाता है और इस तिथि का आरंभ 9 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजकर 36 मिनट से होगा और इसका समापन 10 अगस्त सुबह 03 बजकर 14 मिनट पर होगा. पूजा का मुहूर्त सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 08 बजकर 27 मिनट के बीच है.

नाग पंचमी का महत्व
यह दिन नाग देवता के लिए समर्पित है. पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत में राजा जनमेय ने अपने पिता का बदला लेने के लिए एक यज्ञ का आरंभ किया था. ये यज्ञ सांपों के अस्तित्व को मिटाने के लिए किया गया था. इस दौरान ऋषि आस्तिक ने इस यज्ञ को रोका और सांपों को बचाया. यह दिन सावन की शुक्ल पक्ष की पंचमी का दिन था और तब से ही नाग पंचमी के रूप में इसे मनाया जाने लगा.इस दिन लोग मंदिर जाते हैं और नाग देवता की पूजा करते हैं. उन्हें दूध, चावल, फूल और मिठाई आदि अर्पित करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस पूजा से नागदेव के साथ भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

विधि से करें पूजा
– नाग पंचमी के दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नानादि से निवृत्त हो जाएं.
– इसके बाद साफ कपड़े पहनें और भगवान के मंदिर की सफाई करें.
– आप शिवालय जाकर या घर में भी भगवान शिव और नगादेवता की पूजा कर सकते हैं.
– पूजा में फल, फूल, मिठाई और दूध अर्पित करें.
– आरती करने के बाद भगवान को भोग लगाएं.

Aaj Ka Panchang: आज 09 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 09 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

9 अगस्त 2024 पंचांग:-

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
पञ्चमी - 03:14 ए एम, अगस्त 10 तक

नक्षत्र
हस्त - 02:44 ए एम, अगस्त 10 तक

योग
सिद्ध - 01:46 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:47 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 09:51 ए एम
चन्द्रास्त - 09:47 पी एम

अशुभ काल
राहू - 10:47 ए एम से 12:26 पी एम
यम गण्ड - 03:46 पी एम से 05:26 पी एम
कुलिक - 07:27 ए एम से 09:07 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:27 ए एम से 09:20 ए एम, 12:53 पी एम से 01:46 पी एम

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:21 ए एम से 05:04 ए एम
अभिजित मुहूर्त    12:00 पी एम से 12:53 पी एम
अमृत काल    03:27 पी एम से 05:15 पी एम