नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Aaj Ka Panchang 5 March 2025: आज 5 मार्च 2025 का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

Aaj Ka Panchang 5 March 2025: आज 5 मार्च 2025 का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

 Aaj Ka Panchang 5 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 5 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और जीवन में मंगल का आगमन होता है.

कुंडली में बुध देव की स्थिति ठीक होने से उनकी कृपा बरसती है, जिससे कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है. इसके लिए बुधवार को बुध देव के मंत्र का जाप करें ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।.

घर में वास्तु दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें और फिर इस बांसुरी को उत्तर दिशा वाले कमरे में रख दें. इस उपाय को करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 5 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 5 मार्च 2025 (Panchang 5 March 2025)

तिथि षष्ठी (5 मार्च 2025, दोपहर 3.16 - 6 मार्च 2025, दोपहर 12.51)
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
नक्षत्र कृत्तिका
योग वैधृति, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग
राहुकाल दोपहर 12.33 - दोपहर 2.00
सूर्योदय सुबह 6.57 - शाम 6.14
चंद्रोदय
सुबह 10.01 - प्रात: 12.03
दिशा शूल
उत्तर
चंद्र राशि
मेष
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 5 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 5 March 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 - सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.20 - शाम 6.45
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 - दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त
रात 10.53 - प्रात: 12.23
निशिता काल मुहूर्त रात 12.09 - प्रात: 12.59, 6 मार्च

5 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड - सुबह 8.10 - सुबह 9.37
  • आडल योग - सुबह 1.08 - सुबह 6.41, 6 मार्च
  • विडाल योग - सुबह 6.42 - सुबह 1.08, 6 मार्च
  • गुलिक काल - सुबह 11.05 - दोपहर 12.33
Aaj Ka Rashifal 5 March : इस राशि वालों को आज कुछ नया करने का मिलेगा मौका, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 March : इस राशि वालों को आज कुछ नया करने का मिलेगा मौका, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

5 मार्च 2025 Aaj Ka Rashifal 5 March :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- आज के दिन अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का अच्छा समय है। खर्चों को कंट्रोल करें। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें ताकि आप एक साथ गहरा कनेक्शन स्थापित कर सकें।

वृषभ राशि-आज आप बहुत ज्यादा पैसे नहीं बचा पाएंगे। नियमित रूप से हल्की-फुल्की बातचीत करना जरूरी है। इससे आपको मानसिक शांति पाने और एक-दूसरे पर और भी अधिक भरोसा करने में मदद मिलेगी।

मिथुन राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। आपका निजी और व्यावसायिक जीवन संतुलित रहेगा और आपको कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा।

कर्क राशि- आज आपको अपने रिश्ते में रोमांस बनाए रखने की जरूरत है ताकि आप दोनों इसे अगले लेवल पर ले जा सकें। आगे की एक नई यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। अपने करियर और निजी जीवन को एक साथ संतुलित करने का प्रयास करें।

सिंह राशि- अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको आर्थिक और भावनात्मक तौर पर सोच-विचार करने की जरूरत है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बचत जरूर करें। हाइड्रेटेड रहें।

कन्या राशि- आज आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और निवेश के अवसरों के लिए यह अच्छा है। अपने पार्टनर के साथ उन मुद्दों पर बात करें, जो आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। करियर पर फोकस करें।

वृश्चिक राशि- आज स्टॉक एक्स्पर्ट्स के साथ बात-चीत करते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने परिवार और दोस्तों से भी समर्थन मिलेगा, जो आपको अच्छे भविष्य के बारे में सकारात्मक सोचने में मदद करेगा।

तुला राशि- अगर आप अपनी इन्कम को अनावश्यक खर्चों में बर्बाद करेंगे तो आप इमर्जेंसी परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाएंगे। बाद के चरण में अपने फाइनेंस को संभालना मुश्किल हो जाएगा। छोटी बचत से शुरुआत करें।

धनु राशि- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। बचत करने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके वर्तमान आय के स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा।

मकर राशि- आज आपको जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेने की जरूरत है। पता करें कि क्या आप अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति को मैनेज करने में सक्षम हैं? आपका साथी यह ध्यान रखेगा कि आप जीवन में खुश और संतुष्ट रहें।

कुंभ राशि- आज अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने के लिए साथ में कुछ अच्छा समय बिताना बेहतर होगा। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं तो शादी के बारे में सोचने का यह समय शुभ है।

मीन राशि- आज आप किसी रिसकी इनवेस्टमेंट की ओर बढ़ सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को बर्बाद कर सकता है। एक्सपर्ट मदद न लेना ही बेहतर है क्योंकि धोखाधड़ी की संभावना बन रही है।

 

 
Aaj Ka Panchang: आज 4 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 4 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 4 मार्च 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - फाल्गुन

तिथि

पञ्चमी - 03:16 पी एम तक

नक्षत्र
भरणी - 02:37 ए एम, मार्च 05 तक

योग
इन्द्र - 02:07 ए एम, मार्च 05 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 6:23 PM
चन्द्रोदय - 09:18 ए एम
चन्द्रास्त - 11:21 पी एम

अशुभ काल
राहुकाल - 03:28 पी एम से 04:55 पी एम
यम गण्ड - 09:38 ए एम से 11:05 ए एम
गुलिक काल    12:33 पी एम से 02:00 पी एम
दुर्मुहूर्त - 09:03 ए एम से 09:50 ए एम, 11:18 पी एम से 12:08 ए एम, मार्च 05
वर्ज्यम् - 01:21 पी एम से 02:49 पी एम    

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:10 पी एम से 12:56 पी एम    
अमृत काल - 10:12 पी एम से 11:40 पी एम    
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 ए एम से 05:54 ए एम    

Aaj Ka Rashifal 04 March 2025: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 March 2025: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

04 March 2025 Ka Rashifal:- आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सूर्य पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का दिन है। आज आपको कुछ सम्मानित लोगों का स्नेह मिलेगा। जीवन में चल रही उलझनों से आज छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे। कार्य शुरू करने से पहले अपने सहकर्मियों की सलाह जरूर ले लें, जिससे आपको काम करने में आसानी हो। सोशल मीडिया पर फेमस लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। फ़ॉलोअर्स में इजाफा होगा। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें। बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आज धार्मिक आयोजन में जाने से मानसिक रूप से राहत मिलेगी। आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि  

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको शहर में जॉब करने के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है, इसलिए मेहनत से काम करें। किस्मत के सहारे न बैठें। राजनीति से जुड़े लोग आज अपना समारोह करेंगे। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके विश्वास न करें। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है, समय से दवाई दे। लेखनों की किताब पब्लिश हो सकती है, जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के साथ आज मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रभावित होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर हो जाएगी। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको महत्वपूर्ण काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनेगी। आज आप परिवार को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आज आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सेलेक्शन होगा अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका रुका काम पूरा होने से शांति महसूस करेंगे। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपके काम से लोग प्रभावित होकर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आज आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आपको किसी मित्र से धन लाभ होगा, जिससे बैंक बैलेंस मज़बूत होगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप ऑफिस में बॉस द्वारा दिये गये काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो आपका इन्क्रीमेंट होगा। आज अपने व्यस्तता से भरे माहौल से थोड़ा समय निकालकर अपने लिए परिवार के लिए निकालेंगे तो खुशियां बढ़ेगी। आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 3

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके घर किसी मेहमान के आने से खुशियां ही खुशियां होंगी। लेकिन किसी काम को कुछ देर तक के लिए कैंसिल करना पड़ सकता है। आज किसी भी विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से को नियंत्रित करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग ट्रांसपोर्ट का काम करते है, उनको आज ज्यादा लाभ होगा। आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखेंगे, लोगों के लिए आज आपका रवैया अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज अपनी पर्सनल बात किसी के साथ डिस्कस करने से बचेंगे तो आप किसी बड़ी परेशानी से बच जाएंगे। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की मदद मिलेगी, ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9
Aaj Ka Panchang: आज 3 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 3 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 3 मार्च 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - फाल्गुन

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी - मार्च 02 09:02 PM- मार्च 03 06:02 PM
शुक्ल पक्ष पंचमी - मार्च 03 06:02 PM- मार्च 04 03:16 PM

नक्षत्र
अश्विनी - मार्च 03 06:39 AM- मार्च 04 04:29 AM
भरणी - मार्च 04 04:29 AM- मार्च 05 02:37 AM

योग
शुक्ल - मार्च 02 12:39 PM- मार्च 03 08:57 AM
ब्रह्म - मार्च 03 08:57 AM- मार्च 04 05:24 AM
इन्द्र - मार्च 04 05:24 AM- मार्च 05 02:06 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय - मार्च 03 8:52 AM
चन्द्रास्त - मार्च 03 10:08 PM

अशुभ काल
राहू - 8:17 AM- 9:44 AM
यम गण्ड - 11:11 AM- 12:38 PM
कुलिक - 2:05 PM- 3:32 PM
दुर्मुहूर्त - 01:01 PM- 01:48 PM, 03:21 PM- 04:07 PM
वर्ज्यम् - 12:51 AM- 02:18 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:15 PM- 01:01 PM
अमृत काल - 09:56 PM- 11:23 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:13 AM- 06:01 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - मार्च 03 06:39 AM - मार्च 03 06:50 AM (अश्विनी और रविवार)

 

 
Aaj Ka Rashifal 03 March 2025: आज इन राशि के जातकों को मिलेंगे धन लाभ के बड़े अवसर... जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 03 March 2025: आज इन राशि के जातकों को मिलेंगे धन लाभ के बड़े अवसर... जानें अपनी राशि का हाल

03 March 2025 Ka Rashifal:- आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 30 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में साइड बिजनेस कर सकते हैं, जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में में रुचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त हो सकता हैं। आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आप बोलते वक्त संयम रखें।

  1. शुभ रंग- क्रीम
  2. शुभ अंक- 5

वृष राशि: 

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान मिलेगा। नौकरी में मनपसंद जगह ट्रांसफर हो सकता है। आज आपके व्यापार में ग्रोथ की संभावना है। आपकी सभी योजनाएं कामयाब रहेंगी। आप इस दौरान बड़ा निर्णय सोच समझकर लें, अच्छा रहेगा परिवार वालों की भी राय ले लें। आपका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी यात्रा पर जाएंगे। पढ़ाई में आपकी संतान को सफलता मिलने के योग हैं। परीक्षा में अच्छी रैंक मिलेगी। किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन हो सकता है। आज आपका पारिवारिक जीवन समृद्ध रहेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 9

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। आपके लिए जमीन या मकान खरीदने के संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होगा। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आप नौकरी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि: 

आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला होगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, कहीं डिनर पर जाएंगे। इस दौरान किसी प्रकार के तर्क से बचें। आप परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। उनकी खुशियों का ध्यान रखेंगे व्यस्तता होने के बावजूद आप उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज किसी रचनात्मक कार्य से जुड़ने की इच्छा होगी। आप किसी वेबसाइट के लिए काम करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि: 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन के चांसेस हैं। अच्छे पद पर कहीं ट्रांसफर के योग बने हुए हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप संपत्ति खरीदने का मन बना सकते है। आपको अधिक धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक रिश्ते में नयी-नयी खुशियां आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप मिलजुल कर पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे। अगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे है तो जरूरत का सामान लेना न भूले।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 1

कन्या राशि: 

आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल बना रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को उचित अवसर मिलेंगे। आप अपनी टीम के अच्छे लीडर के रूप में उभर कर सामने आएंगे। आपके किसी स्टार्टअप की योजना सफल रहेगी। आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान संतान की उपलब्धि पर आपको गर्व होगा। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 8

तुला राशि: 

आज आपका दिन लाभदाई रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क जुड़ेंगे, जिससे आपके करियर में लाभ होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी बड़े से आप सलाह लेंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ी उलझन महसूस करेंगे। इस दौरान आपके खर्चे कम और बचत अच्छी रहेगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल पर जा सकते हैं। अचानक किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग-ग्रे
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि: 

आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन है। आपके कार्यों की कार्यस्थल पर सराहना होगी। आज आप किसी से भी उलझने बचे। आप अपने माता-पिता के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका रुझान दार्शनिक व्यक्तियों की ओर बढ़ेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित हेल्थ की जांच कराते रहें। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर के कार्यों को लेकर कुछ खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि: 

आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुए है। कार्यस्थल पर आपका उत्साह बढ़ेगा।

आज आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। आप कुछ समय के लिए नौकरी बदलने की इच्छा को टाल दें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 

आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। बिजनेस में नये काम के अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत है। आज आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है। शोध करने वाले जो जातक विदेश जाकर काम करना चाहते हैं, उनको उचित अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज आपको कहीं से गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी टीम को लीड करने का मौका मिलेग। आज अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी आज आपसे सीखना चाहेंगे। आज आपको अपनी वाणी में कटुता लाने से बचना चाहिए। परिवार में किसी व्यक्ति को बड़ी सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang: आज 2 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 2 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 आज का पंचांग- 2 मार्च 2025

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी 
फाल्गुन - पूर्णिमान्त
माघ - अमान्त

तिथि
तृतीया - 09:01 पी एम तक

नक्षत्र
उत्तर भाद्रपद - 08:59 ए एम तक

योग
शुभ - 12:39 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:49 ए एम
सूर्यास्त - 06:19 पी एम
चन्द्रोदय - 06:22 ए एम, फरवरी 27
चन्द्रास्त - 04:34 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त -12:10 पी एम से 12:57 पी एम
अमृत काल - 04:29 ए एम, मार्च 03 से 05:55 ए एम, मार्च 03
ब्रह्म मुहूर्त - 05:09 ए एम से 05:59 ए एम
गोधूलि मुहूर्त-  06:19 पी एम से 06:43 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
यम गण्ड - 08:15 ए एम से 09:42 ए एम
गुलिक - 06:46 ए एम से 08:13 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:45 ए एम से 08:59 ए एम, 06:39 ए एम, मार्च 03 से 06:44 ए एम, मार्च 03

 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च महीने का दूसरा दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च महीने का दूसरा दिन? जानें राशिफल और उपाय

 Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: मार्च महीने के दूसरे दिन यानी 2 मार्च रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और शुभा योग का संयोग बन रहा है। ये दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाना लाभकारी रहेगा? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी दी है। आइए 2 मार्च रविवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान या किसी अन्य पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

दांपत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ में कमी रह सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि 

व्यक्ति विशेष के कारण मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान के संबंध में सुखदेव समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

दांपत्य जीवन में व्यवधान रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र का दान करें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिकता के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गोवंश का उपचार कर दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

योजना फलीभूत होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। कर्म क्षेत्र में बाधा आएगी। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।

मीन राशि

पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

Aaj Ka Panchang: आज 1 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 1 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 आज का पंचांग- 1 मार्च 2025

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी 
फाल्गुन - पूर्णिमान्त
माघ - अमान्त

तिथि
द्वितीया - 12:09 ए एम, मार्च 02 तक

नक्षत्र
पूर्व भाद्रपद - 11:22 ए एम तक

योग
साध्य - 04:25 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:49 ए एम
सूर्यास्त - 06:19 पी एम
चन्द्रोदय - 06:22 ए एम, फरवरी 27
चन्द्रास्त - 04:34 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त -12:10 पी एम से 12:57 पी एम
अमृत काल - 04:40 ए एम, मार्च 02 से 06:06 ए एम, मार्च 02
ब्रह्म मुहूर्त - 05:09 ए एम से 05:59 ए एम
गोधूलि मुहूर्त-  06:19 पी एम से 06:43 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
यम गण्ड - 08:15 ए एम से 09:42 ए एम
गुलिक - 06:46 ए एम से 08:13 ए एम

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 06:46 ए एम से 11:22 ए एम

Aaj Ka Rashifal 1 March 2025: महीने की शुरुआत इन 3 राशियों के लिए रहेगी शानदार, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 1 March 2025: महीने की शुरुआत इन 3 राशियों के लिए रहेगी शानदार, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

1 March 2025 Ka Rashifal:- आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज फूलेरा दूज है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर डांट पड़ सकती है। जिससे आप थोड़े उलझन में रहेंगे। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते है। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आज आपकी भागीदारी होगी। आज दोस्त आपसे मिलने घर आयेंगे, जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में लाभ पाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आज पहले से चल रही किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपमें पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने में आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप अपनी संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं आपकी माता को ख़ुशी होगी। आज आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बातें पता चल सकती हैं। आज लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी, जिससे मन खुशनुमा रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको दूरसंचार से शुभ सूचना मिलेगी, इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बन जायेगा। बच्चों से आपको गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आयेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी जॉब मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। इस राशि के जो लोग संगीत में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ख़ास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर रिश्तेदार आ सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा। उनके साथ आप अलग-अलग पकवान का आनंद लेंगे। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है, उनके लिए समय अच्छा है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखनी है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। 

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज कुछ बड़ा और अलग करने की सोच सकते है। इस राशि की महिलाओं का दिन व्यस्तता से

भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम
मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें, जिससे सुख व संतोष की वृद्धि होगी। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके घर खास मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें, जिससे आपका मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7 
Aaj Ka Panchang: आज 28 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 28 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 आज का पंचांग- 28 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी 
फाल्गुन - पूर्णिमान्त
माघ - अमान्त

तिथि
प्रतिपदा - 03:16 ए एम, मार्च 01 तक

नक्षत्र
शतभिषा - 01:40 पी एम तक

योग
सिद्ध - 08:08 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:49 ए एम
सूर्यास्त - 06:19 पी एम
चन्द्रोदय - 06:22 ए एम, फरवरी 27
चन्द्रास्त - 04:34 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:11 पी एम से 12:57 पी एम
अमृत काल - 07:28 ए एम से 09:00 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 05:09 ए एम से 05:59 ए एम
गोधूलि मुहूर्त-    06:17 पी एम से 06:42 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
यम गण्ड - 08:15 ए एम से 09:42 ए एम
गुलिक - 11:08 ए एम से 12:34 पी एमआज का पंचांग- 27 फरवरी 2025

Aaj Ka Rashifal 28 February 2025: इन 3 राशियों पर शुक्रवार को बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आपके लिए कैसा रहने वाला है दिन

Aaj Ka Rashifal 28 February 2025: इन 3 राशियों पर शुक्रवार को बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आपके लिए कैसा रहने वाला है दिन

 28 February 2025 Ka Rashifal:- आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझें। 

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। कमर दर्द से जुड़ी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको समाधान का तरीका मिलेगा।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। गौ सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं, जीवन में आनंद बढ़ेगा। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपके घर में शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि: 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि: 

आज आपका दिन शांत रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है।

  • शुभ रंग- मजेंटा
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप नया हुनर सीखेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरुरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरुरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। रिश्तों में चल रही अनबन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। लवमेट घूमने का प्लान बनायेगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि: 

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। सोशल वर्क कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लवमेट कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। जल्द सफलता मिलने के योग है। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि: 

आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है । आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन आपके लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि: 

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8 
  •  
Aaj Ka Panchang: आज 27 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 27 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 आज का पंचांग- 27 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी 
फाल्गुन - पूर्णिमान्त
माघ - अमान्त

तिथि
चतुर्दशी - 08:54 ए एम तक

नक्षत्र
धनिष्ठा - 03:43 पी एम तक

योग
शिव - 11:41 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:49 ए एम
सूर्यास्त - 06:19 पी एम
चन्द्रोदय - 06:22 ए एम, फरवरी 27
चन्द्रास्त - 04:34 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
अमृत काल - 07:28 ए एम से 09:00 ए एम
बह्म मुहूर्त - 05:09 ए एम से 05:59 ए एम
गोधूलि मुहूर्त-    06:17 पी एम से 06:42 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
यम गण्ड - 08:15 ए एम से 09:42 ए एम
गुलिक - 11:08 ए एम से 12:34 पी एम

Aaj Ka Rashifal 27 February: गुरुवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 27 February: गुरुवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 27 February 2025:- वैदिक पंचांग के अनुसार 27 फरवरी को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन गुरुवार है। इस तिथि के बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। 27 फरवरी, गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र और शिव योग का निर्माण हो रहा है। 12 राशियों के लिए उपाय बताए है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल और उपाय के बारे में जानते हैं।

मेष राशि

पारिवारिक समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।

वृषभ राशि

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

आर्थिक सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय अथवा किसी गाय का उपचार करा दें और खाने को दें।

कर्क राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आर्थिक सफलता मिलेगी। भाई बहन का साथ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में कठिनाई का सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

धन और सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मनखिन्न हो सकता हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

आर्थिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

मकर राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तो में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रह सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

Aaj ka Panchang 26 February 2025: महाशिवरात्रि व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग

Aaj ka Panchang 26 February 2025: महाशिवरात्रि व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग

 Aaj Ka Panchang 26 February 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और सुबह 11 बजकर 8 बजे के बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी. इस ​दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास है. इस दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 26 February 2025 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

त्रयोदशी – 11:08 ए एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 06:49 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06:19 पी एम
चंद्रोदय का समय: 06:22 ए एमफरवरी 27
चंद्रास्त का समय : 04:34 पी एम

नक्षत्र :
श्रवण – 05:23 पी एम तक

आज का करण :
वणिज – 11:08 ए एम तक
विष्टि – 10:05 पी एम तक

आज का योग
परिघ – 02:58 ए एमफरवरी 27 तक

आज का वार : बुधवार

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:
2081

चन्द्रमास:
फाल्गुन – पूर्णिमान्त
माघ – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त कोई नहीं. विजय मुहूर्त 02:29 पी एम से 03:15 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:09 ए एम से 05:59 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:09 ए एमफरवरी 27 से 12:59 ए एम, फरवरी 27 तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 12:11 पी एम से 12:57 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 12:34 पी एम से 02:00 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 08:15 ए एम से 09:42 ए एम तक रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 26 February 2025: महाशिवरात्रि के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान शिव कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 February 2025: महाशिवरात्रि के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान शिव कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

 26 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज महाशिवरात्रि है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बनी हुई है। परिवार के लोगों में समझ बढ़ेगी। आज आपके घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं। घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में किसी प्रकार की बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनाएंगे, इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ रंग- 2

वृष राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा, किसी धर्म स्थल पर भी जा सकते हैं। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ रंग- 6

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए बदलाव लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आज आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आज ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ रंग- 7

कर्क राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं। आज आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने दूसरे शहर जा सकते हैं। मीटिंग आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज किसी मामले में आपसे सलाह ली जाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ रंग- 3

सिंह राशि- 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाएंगे। आज आप किसी पूरानी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज आपके अन्दर कार्यों को लेकर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से नई बात सीख सकते हैं।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ रंग- 2

कन्या राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें, जिससे मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें। लवमेट से आज सरप्राइज मिलने से, पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ रंग- 8

तुला राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से संबंधित आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट और फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात बनते हुए कार्यों में समस्या ला सकती है। आज आप जरूरतमंद लोगों का सहयोग करेंगे, इससे आपको खुशी मिलेगी। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ रंग- 4

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी‌। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ रंग- 4

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है लेकिन अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ रंग- 4

मकर राशि-

आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यों को समय पर पूरा करना अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ रंग- 7

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कार्यों से आज आपको फायदा होगा। आज समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजनों के आपसी सामजस्य द्वारा घर के किसी समस्या का समाधान निकलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्र आज अपने पढ़ाई के टाइम टेबल में बदलाव करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ रंग- 8

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा, उत्साह के साथ कार्यों को करेंगे तो अवश्य पूरा होगा। आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में रहेगी। आज आपके आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ रंग- 8
Aaj Ka Panchang: आज 25 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 25 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

आज का पंचांग- 25 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी 
फाल्गुन - पूर्णिमान्त
माघ - अमान्त

तिथि
द्वादशी - 12:47 पी एम तक

नक्षत्र
उत्तराषाढा - 06:31 पी एम तक

योग
व्यतीपात - 08:15 ए एम तक
वरीयान् - 05:51 ए एम, फरवरी 26 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 07:01 ए एम
सूर्यास्त - 06:43 पी एम
चन्द्रोदय - 05:42 ए एम, फरवरी 26
चन्द्रास्त - 04:06 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:28 पी एम से 01:15 पी एम
अमृत काल - 12:14 पी एम से 01:48 पी एम
बह्म मुहूर्त - 05:22 ए एम से 06:11 ए एम
गोधूलि मुहूर्त-    06:40 पी एम से 07:05 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 03:47 पी एम से 05:15 पी एम
यम गण्ड - 09:56 ए एम से 11:24 ए एम
गुलिक - 12:52 पी एम से 02:19 पी एम
दुर्मुहूर्त - 09:21 ए एम से 10:08 ए एम, 11:38 पी एम से 12:27 ए एम, फरवरी 26
वर्ज्य - 10:19 पी एम से 11:51 पी एम

Aaj Ka Rashifal 25 February 2025: आज फाल्गुन प्रदोष के दिन चमकेगा इन राशियों का सितारा...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2025: आज फाल्गुन प्रदोष के दिन चमकेगा इन राशियों का सितारा...पढ़ें दैनिक राशिफल

25 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। आज शाम 6 बजकर 31 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप परिवारवालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिए आगे आ सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी समस्या दूर होगी। आज आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में आज अच्छा मुनाफा होने के योग है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधित हो सकती है। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे किसी ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज आप किसी बचपन के दोस्त से मिलेंगे, कुछ पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, कॉलेज प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। करीबी रिश्तेदार आपको अच्छी खबर देगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नवविवाहित दंपति में मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज नया प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। बच्चे आप से अपनी बात शेयर कर सकते हैं। आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि: 

आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको ऐसा काम दिया जा सकता है, जो आपको बहुत अच्छा लगेगा। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के योग बने हुए हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। अपनों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। वकीलों को आज किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पहले किए गए किसी काम से आज अच्छा मुनाफा होगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जाने का प्लान बनाएंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचने में सहायक होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार आज लोगों को प्रभावित करेगा, लोग आपसे जुड़ेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव करेंगे। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होगी, रिश्ते में नयापन आएगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन जीवन में किसी नई खुशी का संकेत लायेगा। जीवनसाथी से आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तें और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। इंजीनियर्स को किसी कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज बिजनेस में काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह लेंगे, आपकी सलाह उनके लिए कारगर साबित होगी। छात्र आज किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि: 

आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लाने वाला है। आपको अपने करियर में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक आपको किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ेगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिए लोन लेने के बारे में विचार करेंगे। आज आपको समाजहित में किये कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं आज घर के कार्यों को पूरा करने व्यस्त रहेंगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका नजदीकी मित्र आपसे मिलने आयेगा। आप उनके साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के पढ़ाई में आ रही रुकावटें किसी की मदद से दूर होंगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करते हुए अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको खास सलाह देंगे जो आपके लिए कारगर रहेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। आज ऑफिस के काम के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। आज आपके रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। लोगों से आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। कहीं रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5
  •  
Aaj Ka Panchang: जान‍िए 24 फरवरी 2025, दिन- सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 24 फरवरी 2025, दिन- सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

 आज का पंचांग- 24 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी 
फाल्गुन - पूर्णिमान्त
माघ - अमान्त

तिथि
एकादशी - 01:44 पी एम तक

नक्षत्र
पूर्वाषाढा - 06:59 पी एम तक

योग
सिद्धि - 10:05 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:51 ए एम
सूर्यास्त - 06:18 पी एम
चन्द्रोदय - 04:59 ए एम, फरवरी 25
चन्द्रास्त - 02:21 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:12 पी एम से 12:57 पी एम
अमृत काल - 02:07 पी एम से 03:45 पी एम
बह्म मुहूर्त - 05:11 ए एम से 06:01 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 05:14 पी एम से 06:42 पी एम
यम गण्ड - 12:52 पी एम से 02:19 पी एम
गुलिक - 03:47 पी एम से 05:14 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:09 पी एम से 05:55 पी एम
वर्ज्य - 05:02 पी एम से 06:42 पी एम

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: महाशिवरात्रि से पहले इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: महाशिवरात्रि से पहले इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

24 February 2025 Ka Rashifal:- आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा।  साथ ही आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे, आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। आज आपको जिद से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि 

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको शांत मन से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेंगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण थोड़ी उलझने हो सकती, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में शानदार सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि 

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे, जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। कुछ विरोधी आपके काम में समस्याएं डालने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना अच्छा रहेगा। आज दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। काफी समय से चल रहे किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको बेवजह की उलझने लेने से बचने की जरूरत है। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यापार की गति थोड़ी धीमी होने से उलझन होगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करेंगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। बच्चों के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे। जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आज किसी कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे। इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करें और किसे बाद में। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को कुछ अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करते हुए समय बिताएंगे। आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए- पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर-एंड-ट्रेवल्स संबंधी कार्यों में अच्छा लाभ होगा। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9