नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Aaj Ka Panchang: आज 15 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 15 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 15 मई 2025

विक्रम संवत - 2082 कालयुक्त
शक सम्वत - 1947 विश्वावसु
ज्येष्ठ- पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि
तृतीया - 04:02 ए एम, मई 16 तक

नक्षत्र
ज्येष्ठा - 02:07 पी एम तक

योग
शिव - 07:02 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:04 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 09:38 पी एम
चन्द्रास्त - 07:43 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 पी एम से 01:01 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:36 ए एम से 05:20 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:05 पी एम से 07:27 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 02:13 पी एम से 03:50 पी एम
यम गण्ड - 06:04 ए एम से 07:42 ए एम
गुलिक - 09:19 ए एम से 10:57 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:25 ए एम से 11:17 ए एम, 03:37 पी एम से 04:30 पी एम

Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा,पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा,पढ़ें आज का राशिफल

 15 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

मेष राशि: 

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। वकीलों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, नया केस हाथ लगेगा। आज खास लोगों के बीच किसी नई गतिविधि को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी। आज किसी मामले को लेकर विचारों में भावुकता रहेगी। आज कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और शांति से काम करेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज व्यवसायिक काम समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर पूरा हो जाएगा। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि: 

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। आज रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीददारी में लाभ की बेहतर स्थिति बनेगी। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। थोड़ी सी बात पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सलूशन मिल जायेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का साधन बनने वाला है। अगर आपका साझेदारी में बिजनेस करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए फायदेमंद होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी कर रहे लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा । कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 3

कन्या राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में समस्या आती है तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होगी। आज सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी। आज घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। 

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा। 

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल हो जाएंगी। इस समय नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि: 

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर

नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। साथ ही आय बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा । आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। 

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 5

कुंभ राशि: 

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है, आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि: 

आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। जीवनसाथी आज आपको शॉपिंग कराएँगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

  1. शुभ रंग- ओरेंज
  2. शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang: आज 14 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 14 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 14 मई 2025

विक्रम संवत - 2082 कालयुक्त
शक सम्वत - 1947 विश्वावसु
वैशाख - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि
द्वितीया - 02:29 ए एम, मई 15 तक

नक्षत्र
अनुराधा - 11:47 ए एम तक

योग
परिघ - 06:34 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:04 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 08:44 पी एम
चन्द्रास्त - 06:54 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
बह्म मुहूर्त - 04:36 ए एम से 05:20 ए एम
अमृत काल- 04:28 ए एम, मई 15 से 06:13 ए एम, मई 15
गोधूलि मुहूर्त- 07:04 पी एम से 07:26 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 12:35 पी एम से 02:13 पी एम
यम गण्ड - 07:42 ए एम से 09:20 ए एम
गुलिक - 10:57 ए एम से 12:35 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:09 पी एम से 01:01 पी एम

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

 14 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 11 मिनट पर सूर्य वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 13 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 13 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 13 मई 2025

विक्रम संवत - 2082, कालयुक्त
शक सम्वत - 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख

तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा - 12:35 ए एम, मई 14 तक

नक्षत्र
विशाखा - 09:09 ए एम तक

योग
वरीयान् - 05:53 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - 6:57 PM
चन्द्रास्त - 5:31 AM

अशुभ काल
राहू - 5:16 PM – 6:54 PM
यम गण्ड - 12:23 PM – 2:01 PM
कुलिक - 3:39 PM – 5:16 PM
दुर्मुहूर्त - 05:10 PM – 06:02 PM
वर्ज्यम् - 09:33 AM – 11:21 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:49 PM
अमृत काल - 11:18 पी एम से 01:05 ए एम3
ब्रह्म मुहूर्त - 04:08 ए एम से 04:50 ए एम

शुभ योग
रवि योग- 05:32 ए एम से 06:17 ए एम

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

13 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो चुकी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। आज किसी भी योजना को सोच-विचार करके कार्य रूप देने से लक्ष्य हासिल होगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 5

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना रिश्ते में मधुरता लाएगा। आज व्यवसाय संबंधी डील मिले तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। क्योंकि आज सही समय पर ही किए कामों के नतीजे अनुकूल रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवेमेट की गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेगी। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 4

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक समस्याएं निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आज दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह नही दें। आप अपनी

क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज अपने व्यस्त दिन से कुछ समय बच्चों के साथ बिताएं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में चल रही अनबन दूर होगी और आपसी रिश्ते में सुधार आएगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि नहीं लेगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। इसका फायदा उठाना है, तो पुरानी नेगेटिव बातों को मन से निकालें। इससे आप फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी चीजों की शॉपिंग में दिन बीतेगा। इस राशि के स्टूडेंट अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव और सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से खास खुशखबरी मिलेगी। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, आज वह कम मेहनत से ही सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति पूर्णता ध्यान केंद्रित रखेंगे। किसी सम्मानित व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय बिताना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप काम के नए टारगेट बनाएंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई-बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह दूर होगी। आज आपकी योजना समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। लवमेट आज डिनर करने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी, अपनी कार्य क्षमता में कमी न आने दें। आज रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज स्टाफ और सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य पर विचार विमर्श होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी अनजान की हेल्प करके अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज आपकी व्यस्तता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 9

मकर राशि: 

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में साइड बिजनेस कर सकते हैं। जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रुचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आप सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे, जिसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जाएगा। नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नई ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा। लवमेट आज एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि: 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपकी पदोन्नति या जॉब चेंज करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। आप नौकरी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 12 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 12 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 12 मई 2025

विक्रम संवत - 2082, कालयुक्त
शक सम्वत - 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख

तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- मई 11 08:02 PM – मई 12 10:25 PM

नक्षत्र
स्वाती - 06:17 ए एम तक

योग
वरीयान - मई 12 05:00 AM – मई 13 05:52 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - 6:57 PM
चन्द्रास्त - 5:31 AM

अशुभ काल
राहू - 5:16 PM – 6:54 PM
यम गण्ड - 12:23 PM – 2:01 PM
कुलिक - 3:39 PM – 5:16 PM
दुर्मुहूर्त - 05:10 PM – 06:02 PM
वर्ज्यम् - 09:33 AM – 11:21 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:49 PM
अमृत काल - 11:18 पी एम से 01:05 ए एम, मई 13
ब्रह्म मुहूर्त - 04:08 ए एम से 04:50 ए एम

शुभ योग
रवि योग- 05:32 ए एम से 06:17 ए एम

 

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

 12 May 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैशाखी पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 11 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 11 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 11 मई 2025

विक्रम संवत - 2082, कालयुक्त
शक सम्वत - 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- मई 10 05:30 PM – मई 11 08:02 PM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- मई 11 08:02 PM – मई 12 10:25 PM

नक्षत्र
स्वाति - मई 11 03:15 AM – मई 12 06:17 AM

योग
व्यातीपात - मई 11 04:00 AM – मई 12 05:00 AM
वरीयान - मई 12 05:00 AM – मई 13 05:52 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 6:54 PM
चन्द्रोदय - मई 11 5:58 PM
चन्द्रास्त - मई 12 5:11 AM

अशुभ काल
राहू - 5:16 PM – 6:54 PM
यम गण्ड - 12:23 PM – 2:01 PM
कुलिक - 3:39 PM – 5:16 PM
दुर्मुहूर्त - 05:10 PM – 06:02 PM
वर्ज्यम् - 09:33 AM – 11:21 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:49 PM
अमृत काल - 08:25 PM – 10:13 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:15 AM – 05:03 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - मई 11 03:15 AM - मई 11 05:51 AM

 

 
Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

 11 May 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज नृसिंह चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 10 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 10 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 10 मई 2025

विक्रम संवत - 2082 कालयुक्त
शक सम्वत - 1947 विश्वावसु
वैशाख - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि
त्रयोदशी - 05:29 पी एम तक

नक्षत्र
चित्रा - 03:15 ए एम, मई 11 तक

योग
सिद्धि - 04:01 ए एम, मई 11 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:34 ए एम
सूर्यास्त - 07:01 पी एम
चन्द्रोदय - 04:14 पी एम
चन्द्रास्त - 04:25 ए एम, मई 11

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त -11:51 ए एम से 12:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:09 ए एम से 04:51 ए एम
अमृत काल- 08:01 पी एम से 09:50 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:01 पी एम से 07:22 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 02:12 पी एम से 03:49 पी एम
यम गण्ड - 06:07 ए एम से 07:44 ए एम
गुलिक - 09:21 ए एम से 10:58 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:26 ए एम से 11:17 ए एम, 03:36 पी एम से 04:28 पी एम

आज का राशिफल 10 मई 2025: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

आज का राशिफल 10 मई 2025: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

Aaj ka Rashifal, 10 मई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (10 मई) को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (10 मई) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 10 May 2025)

आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं, जिसमें आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। मुश्किल समय में आपका दोस्त साथ देगा। उसके साथ अच्छे से पेश आएं। खुशहाल भविष्य के लिए बच्चों को खरीदारी करने बाजार ले जाएं।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 20

आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 10 May 2025)

आप मानसिक और शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। इससे बचें। कोई आपका पुराना दोस्त आज लाभ दे सकता है। व्यापार को लेकर दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेमी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। कड़ी मेहनत की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 22

आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 10 May 2025)

किसी सामाजिक व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। दिन में शांति और सुकून भरा समय बिताने का प्रयास करें। नए विचारों के साथ लोगों के साथ पेश आएं। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें। किसी कारणवश आपको निराशा हाथ लग सकती है। इससे बचें।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 25

आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 10 May 2025)

आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। दोस्तों की मदद करने का प्रयास करें। परिवार आपका सहयोग कर सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस भरा दिन बिताएं। प्रेम जीवन खूबसूरती भरा बीतेगा। मेहमानों के साथ सकारात्मक ऊर्जा भरा दिन बिता सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 27

आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 10 May 2025)

आज आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन काफी बेहतर रहने की संभावना है। दोस्तों के साथ छुट्टी बिताने के लिए कहीं जा सकते हैं। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। नए व्यवसाय में भागीदारी ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 50

आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 10 May 2025)

आज आप सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। अप्रत्याशित वित्तीय लाभ की संभावना है। पैसा कमाने पर ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। बहसवाजी से बचने का प्रयास करें। मौज-मस्ती भरा दिन बिताने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 10 May 2025)

अपने ऊपर भरोसा रखें। सबकुछ सही होगा। स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। निवेश से बचें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 21

आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 10 May 2025)

जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने की शुरुआत कर सकते हैं। चुनौतियों से निपटने में आपको काफी मदद मिल सकती है। बड़ों-बुजुर्गों से मान-सम्मान मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 24

आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 10 May 2025)

अगर आपको स्वास्थ्य समस्या है, तो इससे निपटने का भरपूर प्रयास करें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। नए विचारों और परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। खुलकर लाभ उठाएं।

भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 77

आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 10 May 2025)

आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अप्रत्याशित आय के स्रोत अचानक से आ सकते हैं। पारिवारिक तनाव से निपटने का प्रयास करें। अपना हुनर दिखाने का एक शानदार मौका है।

भाग्यशाली रंग: गोल्डन, लकी नंबर: 40

आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 10 May 2025)

आपकी क्षमता को पहचानकर कार्य करने का प्रयास करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन बिताएं। आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इससे बचें। वित्तीय मामलों में बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रेमी के साथ आपके दिन काफी अच्छे गुजरेंगे।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 22

आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 10 May 2025)

अपने खाली समय का उपयोग यात्रा पर या बच्चों के साथ बिताएं। वित्तीय लाभ के लिए आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा। पैसों को लेकर सावधान रहें। दोस्त कोई खुशखबरी दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 19

Aaj Ka Panchang: वैशाख शुक्ल द्वादशी पर जानिए आज 9 मई के पंचांग का शुभ योग और राहु काल

Aaj Ka Panchang: वैशाख शुक्ल द्वादशी पर जानिए आज 9 मई के पंचांग का शुभ योग और राहु काल

  Aaj Ka Panchang 9 May 2025: आज 9 मई, 2025 को वैशाख माह का सत्ताईसवां दिन है और आज इस माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज दिनमान यानी दिन की लंबाई 13 घंटे 27 मिनट 05 सेकंड की है, जबकि रात्रिमान 10 घंटे 32 मिनट 12 सेकंड की होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रीष्म ऋतु का पूर्वार्ध काल है और सूर्य वर्तमान में उत्तरायण में गोचर कर रहे हैं।

आइए जानते हैं, 9 मई के पंचांग के पांचों अंग यानी तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण की क्या स्थितियां हैं? आज का कौन-सा समय आपके लिए शुभ सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है और आज के राहु काल का समय क्या है?

आज का पंचांग

तिथि: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो 9 मई की 02:56 PM तक व्याप्त रहेगी। इसके बाद वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। द्वादशी तिथि एक भद्रा तिथि है, जिसके स्वामी भगवान विष्णु हैं और इसका स्वभाव यशप्रद है। यह तिथि शुभ मुहूर्तों में स्वीकृत है।

नक्षत्र: आज हस्त नक्षत्र 10 मई की 12:09 AM तक व्याप्त रहेगी है। यह एक शुभ नक्षत्र है। इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगी, यह भी एक शुभ नक्षत्र है।

दिन/वार: आज शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी, दुर्गा, पार्वती, संतोषी माता सहित सभी देवी स्वरूपों और दैत्यगुरु शुक्राचार्य को समर्पित है। यह दिन विशेष रूप से धन संबंधी उपायों और शुक्र ग्रह की शांति के लिए शुभ माना जाता है।

योग: आज दिन भर वज्र योग व्याप्त रहेगा, जो कि एक शुभ योग नहीं है और यह 10 मई की 02:58 AM तक व्याप्त रहेगी। इसके बाद सिद्धि योग की शुरुआत होगी, जो कि एक शुभ योग है।

इसके साथ ही, आज रवि योग जैसे विशेष योग बन रहे हैं। इससे यह दिन खास बन गया है। इन योगों की अवधि को आप नीचे की शुभ योग की कैटेगरी में देख सकते हैं?

करण: आज 02:56 PM तक बालव करण का प्रभाव रहेगा, इसके बाद कौलव करण की शुरुआत होगी, जो 10 मई की 04:12 AM व्याप्त रहेगी। इसके बाद तैतिल करण की शुरुआत होगी।

सूर्य-चंद्र गोचर

आज के पंचाग के उपर्युक्त इन पांच अंगों के साथ ही आज सूर्य और चंद्र गोचर की स्थिति इस प्रकार रहने के योग हैं:

सूर्य गोचर: सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी मंगल हैं।

चन्द्र गोचर: चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी बुध हैं।

शुभ-अशुभ काल

आज शुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने के योग हैं:

ब्रह्म मुहूर्त: 04:10 AM से 04:52 AM

प्रातः सन्ध्या: 04:31 AM से 05:34 AM

अभिजित मुहूर्त: 11:51 AM से 12:45 PM

विजय मुहूर्त: 02:32 PM से 03:26 PM

गोधूलि मुहूर्त: 07:00 PM से 07:21 PM

सायाह्न सन्ध्या: 07:01 PM से 08:05 PM

अमृत काल: 05:23 PM से 07:11 PM

निशिता मुहूर्त: 11:56 PM से 12:38 AM, मई 10

रवि योग: 12:09 AM, मई 10 से 05:33 AM, मई 10

आज अशुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने के योग हैं:

राहुकाल: आज राहु काल 10:37 AM से 12:18 PM तक रहने का योग है। हिन्दू धर्म में इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने की मनाही है।

यमगण्ड: 03:40 PM से 05:20 PM

गुलिक काल: 07:15 AM से 08:56 AM

विष घटी/वर्ज्य काल: 06:34 AM से 08:22 AM

दुर्मुहूर्त काल: 08:16 AM से 09:09 AM और 12:45 PM से 01:38 PM

9 मई 2026 के पर्व और त्योहार

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और दिन शुक्रवार है। आज का दिन देवी लक्ष्मी, दुर्गा, पार्वती, संतोषी माता सहित सभी देवी स्वरूपों और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है, क्योंकि वे धन, वैभव और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। इसके साथ ही, इस दिन मां दुर्गा और मां संतोषी की उपासना और व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-शांति प्राप्त होती है।

आज की यात्रा टिप्स: आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल होने के कारण, आपातकाल को छोड़कर आज इस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं है।

पंचांग का महत्व

पंचांग केवल तिथियों और त्योहारों का कैलेंडर नहीं है, बल्कि यह जीवन को सफलता और समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करने वाला एक महत्वपूर्ण साधन है। यह ब्रह्मांड की प्राकृतिक लय और खगोलीय घटनाओं के अनुरूप चलने की प्रेरणा देता है, जिससे समय और परिस्थितियां अनुकूल बनाई जा सकती हैं।

पंचांग के पांच प्रमुख अंग

पंचांग के पांच मुख्य घटक होते हैं, जिनका ध्यान रखकर किए गए कार्यों में सफलता और समृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। पंचांग एक ये घटक हैं: 

वार: यह सप्ताह के सातों दिनों का महत्व और उनका प्रभाव को बतलाता है।

तिथि: इसके अनुसार चंद्र मास के अनुसार दिन की गणना का पता चलता है।

नक्षत्र: यह विशिष्ट नक्षत्रों की स्थिति और उनके प्रभाव बतलाता है।

योग: इससे विशेष खगोलीय संयोगों का महत्व का पता चलता है।

करण: आधे तिथि का सूचक को करण कहा जाता है, जो कार्यों की शुभता को प्रभावित करता है।

शुभ कार्यों में पंचांग का महत्व: हिंदू संस्कृति में पंचांग के आधार पर शुभ कार्य किए जाते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और इच्छित फल की प्राप्ति होती है। ये कार्य मुख्य रूप से हैं: विवाह, गृह प्रवेश, व्यवसाय की शुरुआत, यात्रा और अन्य मांगलिक कार्य।

पंचांग की जीवन में भूमिका: पंचांग केवल शुभ मुहूर्त जानने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की निर्णय क्षमता को भी सुदृढ़ करता है। यह प्रकृति और ब्रह्मांड की ऊर्जा के साथ संतुलन स्थापित करने में सहायक होता है, जिससे जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। अतः पंचांग का अनुसरण करके हम अपने जीवन को अधिक सफल और समृद्ध बना सकते हैं।

Horoscope 9 May 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Horoscope 9 May 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

  Horoscope 9 May 2025 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- बेकार के तनाव को आज अपने दिमाग में घर न करने दें। महंगी खरीदारी से आज आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। आज आपकी किसी करीबी के साथ आपकी बहस हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। लंबे वक्त के बाद जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ राशि- आज अपनों के साथ अनबन को खत्म करके नई शुरूआत करें। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।

मिथुन राशि- आज बच्चों की सेहत पर नजर रखें और मानसिक परेशानी से मुक्ति पाने की कोशिश करें। जिन लोगों ने किसी से पैसा उधार लिया है उन्हें किसी भी परिस्थिति में उधार चुकाना पड़ सकता है। ऐसे में यह आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। परिवार के कुछ सदस्य आपके मूड को खराब कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशि- आज माता-पिता की सेहत पर नजर रखें। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। रिश्ते भी मजबूत होंगे। अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। मानसिक शांति पाने के लिए आप अपना समय अकेले बिताना पसंद करेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको महसूस कराएगा कि आप दुनिया में अकेले हैं।

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अपनों का साथ होगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। धन की स्थिति में सुधार होगा। अपने लवर के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या राशि- आपका भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। जो व्यापारी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल रहे हैं उन्हें आज अपना पैसा सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी होगी। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न तो रहेगा। पर धैर्यशीलता बनाए रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्च बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ से धन की स्थिति सुधर सकती है।

वृश्चिक राशि- आज आपको अपने किसी भी राज को शेयर करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी।

धनु राशि- आज धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी बात को लेकर मन परेशान भी रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ किसी शांत जगह पर समय बिताने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि- आज धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी बात को लेकर मन परेशान भी रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ किसी शांत जगह पर समय बिताने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि- अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करते रहें। पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आनंददायक जीवन बिताएंगे। कार्यस्थल पर अपने दृष्टिकोण में ईमानदार और सटीक रहें। आपका जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ खुशियां बांटेंगे। अपने लिए पैसे बचाने का आपका विचार आज पूरा हो सकता है। कुछ जातकों का शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। किसी भी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन नहीं करें। आप मानसिक शांति पाने के लिए अपना समय अकेले बिताना पसंद करेंगे।

 

 
Aaj Ka Panchang, 8 May 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 8 May 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 8 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 8 मई  2025, गुरुवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। यह तिथि 7 मई सुबह 10:20 से 8 मई दोपहर 12:29 तक रहेगी। आज गुरुवार को भगवान श्री हरि नारायण की पूजा करना न भूलें। आज मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -8 मई 2025
(Suryoday or Suryast Time 8 May 2025) 

  • सूर्योदय का समय - 8 मई सुबह 5:53 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 8 मई शाम 6:53 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -8 मई दोपहर 3:27 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 9 मई सुबह 3:37 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -8 मई 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 8 May 2025) 

  • हर्षण योग - 8 मई सुबह 01:04 से 9 मई सुबह 01:56 तक।
  • वज्र योग - 9 मई सुबह 01:56 से 10 मई सुबह 02:57 तक।
  • उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र - 7 मई शाम 06:17 से 8 मई रात्रि 09:06 तक।
  • हस्त नक्षत्र - 8 मई रात्रि 09:06 से 10 मई सुबह 12:09 तक।  

शुभ और अशुभ काल -8 मई 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 8 May 2025) 

  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:57 से दोपहर 12:49 तक। 
  • अमृत काल - दोपहर 01:03 से दोपहर 02:50 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:16 से सुबह 05:04 तक। 
  • राहुकाल - दोपहर 2:00 से दोपहर 3:38 तक।
Horoscope 8 May 2025 : इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ, जानें क्या कहते है आपके सितारें

Horoscope 8 May 2025 : इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ, जानें क्या कहते है आपके सितारें

 Horoscope 8 May 2025 :12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि- आज वृषभ राशि के लोग धैर्य रखें और अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। यात्रा का लाभ मिलेगा। हालांकि आपके लिए निवेश वर्जित रहेगा।

मिथुन राशि- आज मिथुन राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ेंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। कोई सपना पूरा हो सकता है।

कर्क राशि- आज अपने समय को बर्बाद न करें बल्कि अपनी एनर्जी का इस्तेमाल अपने टास्कों को पूरा करने में लगाएं। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस की राजनीति से बचें। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और तरक्की तय है। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है।

कन्या राशि- आज बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पारिवारिक मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। अपने जुनून पर काबू रखें और यह आपके लव अफेयर को खतरे में डाल सकता है। आपका खराब मूड आपका जीवनसाथी किसी खास सरप्राइज से खुश हो जाएगा। परिवार में भी शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

तुला राशि- आज आर्थिक रूप से आपका दिन उत्तम रहने वाला है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लोग आपकी वाणी से प्रभावित होंगे। आपका आकर्षण और व्यक्तित्व आपको कुछ नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता भरा दिन है, क्योंकि उन्हें प्रसिद्धि और पहचान मिलेगी। पार्टनर के साथ अनबन से बचें।

वृश्चिक राशि- योग व ध्यान से मानसिक तनाव दूर होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस में आज आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पिता की सेहत अच्छी रहेगी। व्यापारियों में बदलाव के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- आज प्रेग्नेंट लेडीज को सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक रूप से आपको सतर्कता बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति को चेक करें क्योंकि आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपके पास पर्याप्त धन होना जरूरी है और अपने खर्चों को सीमित करें। आज आप रोमांटिक गुदगुदी महसूस करेंगे। कारोबारियों को काम से जुड़ी किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में गपशप करने से बचना चाहिए।

मकर राशि- रचनात्मक कार्य आपको तनाव से दूर रखेंगे। हालांकि आज आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पिता का साथ मिलेगा। अपने परिवार को उचित समय दें और उन्हें महसूस कराएं कि आप उनकी परवाह करते हैं। उनके साथ अपना क्वालिटी टाइम बिताया। आज जीवनसाथी से आपको सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जल्दबाजी में ऐसे निर्णय न लें जिसके लिए आपको जीवन में बाद में पछताना पड़े।

कुंभ राशि- आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बुद्धि के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय को रोक कर रखें। जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। समस्याओं पर तेजी से कार्य करने की आपकी क्षमता आपको पहचान दिलाएगी। आपको अपने प्यार से कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मीन राशि- आज आप किसी एडवेंचर एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मियों और सीनियर्स के भरपूर सहयोग मिलने से ऑफिस में काम में तेजी आएगी। आज लोग आपकी तारीफ करेंगे जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

Aaj Ka Panchang, 7 May 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 7 May 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 7 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 7 मई  2025, बुधवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। यह तिथि 6 मई सुबह 08:38 से 7 मई सुबह 10:20 तक रहेगी। आज बुधवार को गणपति जी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा 08 मई सुबह 12:57 AM तक सिंह राशि उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -7 मई 2025
(Suryoday or Suryast Time 7 May 2025) 

  • सूर्योदय का समय - 7 मई सुबह 5:53 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 7 मई शाम 6:53 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -7 मई दोपहर 2:37 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 8 मई सुबह 3:09 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -7 मई 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 7 May 2025) 

  • व्याघात योग - 7 मई सुबह 12:29 से 8 मई सुबह 01:04 तक।
  • हर्षण योग - 8 मई सुबह 01:04 से 9 मई सुबह 01:56 तक।
  • पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र - 6 मई दोपहर 03:52 से 7 मई शाम 06:17 तक।  
  • उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र - 7 मई शाम 06:17 से 8 मई रात्रि 09:06 तक।

शुभ और अशुभ काल -7 मई 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 7 May 2025) 

  • अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं है। 
  • अमृत काल - सुबह 11:14 से दोपहर 12:59 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:16 से सुबह 05:04 तक। 
  • राहुकाल - दोपहर 12:23 से दोपहर 2:00 तक।
Aaj Ka Rashifal 7 May: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पूरा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 7 May: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पूरा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

 Aaj Ka Rashifal 7 May 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 7 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों के लिए 7 मई का दिन कैसा रहेगा? कौन कौन से उपाय राशि अनुसार अपनाने लाभदायक रहेंगे? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने बताया है, आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

आर्थिक मामलों में सावधान रहे। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जल यात्रा या स्नान के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का मुद्दा ना बनाएं। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र क़ा जाप करें।

कन्या राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

अंतर्मन में द्वंद बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता या धर्म गुरु का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Aaj Ka Panchang: आज 06 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 06 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 06 मई 2025

विक्रम संवत - 2082 कालयुक्त
शक सम्वत - 1947 विश्वावसु
वैशाख - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि
नवमी - 08:38 ए एम तक

नक्षत्र
मघा - 03:52 पी एम तक

योग
ध्रुव - 12:30 ए एम, मई 07 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:08 ए एम
सूर्यास्त - 07:03 पी एम
चन्द्रोदय - 02:02 पी एम
चन्द्रास्त - 02:49 ए एम, मई 07

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 पी एम से 01:01 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:39 ए एम से 05:23 ए एम
अमृत काल- 01:17 पी एम से 03:00 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 03:49 पी एम से 05:26 पी एम
यम गण्ड - 09:22 ए एम से 10:58 ए एम
गुलिक - 12:35 पी एम से 02:12 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:43 ए एम से 09:34 ए एम, 11:28 पी एम से 12:13 ए एम, मई 07
वर्ज्य - 12:40 ए एम, मई 07 से 02:26 ए एम, मई 07

Horoscope 6 May 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Horoscope 6 May 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

 Horoscope 6 May 2025 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। भविष्य से जुड़े फैसले सावधानी से लें। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आज कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात से चेहरे पर मुस्कान आएगी।

वृषभ राशि- आज का दिन नए अवसरों से भरपूर होगा। जरुरतों की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विरासत में संपत्ति मिल सकती है। हालांकि, ऑफिस के कुछ कार्यों को पूरा करने में खूब मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेसमेन को सोच-समझकर इनवेस्ट करना चाहिए। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को ज्यादा बढ़ने दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। आज परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक मदद की जरुरत पड़ सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन खास रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों को टाइम पर पूरा करने की कोशिश करें। लॉन्ग टर्म प्लान पर फोकस करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जरुरी कार्यों में दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी और समझदारी से रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे।

सिंह राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ आशीर्वाद से करियर में अपार सफलता मिलेगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे।

कन्या राशि- कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्यों को पूरा करें। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को खूब मेहनत करना चाहिए। व्यापार में मुनाफा होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। धन-संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूरी बनाएं।

तुला राशि- घर के किसी सदस्य के विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों को ससुराल पक्ष में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी संग बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें।

वृश्चिक राशि- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मांग सकता है।

धनु राशि- आज आपको कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे,लेकिन बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि- लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। कार्यस्थल पर कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतें।

कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर में मेहमानों के आगमन से सकारात्मक माहौल रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।

मीन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। सिंगल जातकों के लिए लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।