नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Aaj Ka Panchang: आज 24 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 24 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 24 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़

तिथि 
अमावस्या - 12:40 ए एम, जुलाई 25 तक

नक्षत्र
पुनर्वसु - 04:43 पी एम तक

योग 
हर्षण - 09:51 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:38 AM
सूर्यास्त- 07:17 PM 
चन्द्रास्त- 07:16 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 12:27 PM से 2:10 PM
यमगण्ड- 7:20 AM से 09:02 AM
गुलिक- 10:45 AM से 12:27 PM

शुभ काल 
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM

शुभ योग
गुरु पुष्य योग- 04:43 PM से 05:39 AM, जुलाई 25
अमृत सिद्धि योग- 04:43 PM से 05:39 AM, जुलाई 25
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: हरियाली अमावस्या पर इन राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: हरियाली अमावस्या पर इन राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक हर्षण योग बना रहेगा। आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरियाली अमावस्या है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 23 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़

तिथि 
चतुर्दशी - 02:28 ए एम, जुलाई 24 तक

नक्षत्र
आर्द्रा - 05:54 पी एम तक

योग 
व्याघात - 12:34 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:37 AM
सूर्यास्त- 07:17 PM 
चन्द्रोदय- 04:43 AM, जुलाई 24
चन्द्रास्त- 06:26 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 12:27 PM से 2:10 PM
यमगण्ड- 7:20 AM से 09:02 AM
गुलिक- 10:45 AM से 12:27 PM

शुभ काल 
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई बनेगा इन 6 राशियों का ‘बेस्ट डे’, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई बनेगा इन 6 राशियों का ‘बेस्ट डे’, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसको आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए 23 जुलाई का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। परिवार से दूरी बनाने की इच्छा हो सकती है। मेहमानों का आगमन हो सकता है। विदेश में व्यापार विस्तार से लाभ होगा।

वृषभ राशि

नए अनुबंध होने की संभावना है। खरीदी गई भूमि लाभकारी होगी। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि

कार्य के प्रति गंभीरता की आवश्यकता है, समय रहते संभलें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क राशि

चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि-भवन के सौदे संभव हैं। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। चिंता छोड़कर ईश्वर का ध्यान करें, लाभ होगा।

सिंह राशि

दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। रोचक जानकारी मिल सकती है। भरोसेमंद व्यक्ति से नुकसान की आशंका, सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय होंगे। यात्रा संभव है।

कन्या राशि

मनचाहा कार्य न मिलने से उदासी रहेगी। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कार्य में प्रगति होगी। पारिवारिक मतभेद संभव। धन संचय करें।

तुला राशि

कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं। सरकारी कार्यों में अड़चन आ सकती है। कोई आपकी प्रगति के खिलाफ हो सकता है, सावधान रहें। संतान की शिक्षा की चिंता रहेगी। वास्तु परिवर्तन से लाभ।

वृश्चिक राशि

अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़ी घटना की आशंका, सतर्क रहें। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं।

धनु राशि

मनोरंजन का समय नहीं, करियर पर ध्यान दें। व्यस्तता के कारण कार्य पूर्ण नहीं होंगे। लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।

मकर राशि

आकस्मिक यात्रा के योग हैं। मानसिकता और व्यवहार में नरमी लाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ। सोने-चांदी के व्यापार में अच्छा लाभ संभव।

कुंभ राशि

बातचीत की शैली प्रभावित करेगी। प्रशासनिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय संभव। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार हो सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।

Aaj Ka Panchang: आज 22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 22 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़

तिथि 
द्वादशी - 07:05 ए एम तक

नक्षत्र
मृगशिरा - 07:24 पी एम तक

योग 
ध्रुव - 03:32 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:37 AM
सूर्यास्त- 07:18 PM 
चन्द्रोदय- 03:35 AM, जुलाई 23
चन्द्रास्त- 05:27 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 03:53 PM से 05:35 PM
यमगण्ड- 09:02 AM से 10:45 AM
गुलिक- 12:27 PM से 02:10 PM

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM

शुभ योग
द्विपुष्कर योग- 05:37 AM से 07:05 AM

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का ‘सुपर डे’ आज, पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का ‘सुपर डे’ आज, पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: 22 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा मंगलवार और पहला भौम प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही इस दिन दूसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। आज मंगलवार होने के कारण आज के प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाएगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रकृति के साथ समय बिताएं। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में धीमी गति निराश कर सकती है, लेकिन धैर्य रखें। कानूनी मामलों में प्रगति संभव है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या मनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरित करेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें, गलतफहमियां हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।

कर्क राशि

सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभदायक अवसर मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो खुशी का कारण बनेगी।

सिंह राशि

आज दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि

दिनचर्या में बदलाव से कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन सहकर्मियों या कर्मचारियों पर नजर रखें। छोटी-मोटी यात्रा संभव है।

तुला राशि

रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कीमती सामान संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। नए व्यापार या निवेश के अवसर मिल सकते हैं। विद्वानों या अनुभवी लोगों से सलाह लाभकारी रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्य के साथ निर्णय लें।

धनु राशि

रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, लापरवाही से बचें। व्यवसाय में नई योजनाएं बन सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। निजी जीवन में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। शनिदेव की पूजा से लाभ होगा।

मकर राशि

नौकरी में बदलाव की इच्छा रहेगी, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस हो सकता है। साहित्य या पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रह सकती है। व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ परिणाम देंगे।

कुंभ राशि

समय का सदुपयोग करें और गलत संगति से बचें। दूसरों की प्रगति से जलन न पालें, मेहनत पर ध्यान दें। व्यापार में सावधानी बरतें और हर किसी पर भरोसा न करें। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।

मीन राशि

काम समय पर न होने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, तनाव से बचें।

Aaj ka Panchang: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें 21 जुलाई 2025 का पंचांग और राहु काल

Aaj ka Panchang: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें 21 जुलाई 2025 का पंचांग और राहु काल

  Aaj ka Panchang 21 July 2025: देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पावन व पवित्र महीना चल रहा है। आज 21 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही रोहिणी व्रत और कामिका एकादशी भी है। आज सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। योग की बात करें तो शाम 06 बजकर 38 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, जिसके उपरांत ध्रुव योग बन रहा है। आइए अब जानते हैं 21 जुलाई के नक्षत्र, करण, ग्रह गोचर की स्थिति और शुभ-अशुभ मुहूर्त आदि के बारे में।

आज का पंचांग

समर्पित: देवों के देव महादेव (सोमवार)

नक्षत्र: देर रात 09:07 तक रोहिणी रहेगा, उसके बाद मृगशीर्ष का आरंभ होगा

करण: सुबह 09:39 तक बालव रहेगा, उसके बाद रात 08:22 तक कौलव और फिर तैतिल का आरंभ होगा

पूर्णिमांत: श्रावण (सावन)

अमांत: आषाढ़

शक सम्वत: 1947, विश्वावसु

विक्रम सम्वत: 2082, कालयुक्त

गुजराती सम्वत: 2081 नल

दिशा शूल: पूर्व

नक्षत्र शूल: पश्चिम (रात 09:07 मिनट तक)

सूर्योदय व सूर्यास्त

  • सूर्योदय: प्रात: काल 05:36 पर
  • सूर्यास्त: शाम 07:18 पर

चंद्रोदय व चंद्रास्त

  • चंद्रोदय: प्रात: काल 02:32 पर (22 जुलाई 2025, दिन मंगलवार)
  • चंद्रास्त: शाम 04:21 पर

ग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह: कर्क राशि
  • चंद्र ग्रह: मेष और वृषभ राशि
  • गुरु ग्रह: मिथुन राशि
  • मंगल ग्रह: सिंह राशि
  • शुक्र ग्रह: वृषभ राशि
  • बुध ग्रह: कर्क राशि
  • शनि ग्रह: मीन राशि
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि
  • केतु ग्रह: सिंह राशि

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: काल 04:14 से लेकर सुबह 04:55 तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर में 12 बजे से लेकर 12:55 तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:17 से लेकर शाम 07:38 तक

अमृत काल: शाम में 06:09 से लेकर 07:38 तक

प्रातः सन्ध्या: प्रात: काल 04:35 से लेकर सुबह 05:36 तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:44 से लेकर शाम 03:39 तक

सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:18 से लेकर रात 08:20 मिनट तक

निशिता मुहूर्त: 22 जुलाई को प्रात: काल 12:07 से लेकर सुबह 12:48 तक

त्रिपुष्कर योग: नहीं है

रवि योगः नहीं है

सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

अमृत सिद्धि योग: रात 09:07 से लेकर 22 जुलाई को प्रात: काल 05:37 तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह में 07:19 से लेकर 09:02 मिनट तक

यमगण्ड: सुबह 10:45 से लेकर दोपहर 12:27 मिनट तक

गुलिक काल: दोपहर में 02:10 से लेकर 03:53 मिनट तक

वर्ज्य: दोपहर में 01:42 से लेकर 03:11 मिनट तक

आडल योग: नहीं है

विडाल योग: नहीं है

भद्रा: नहीं है

विंछुड़ो: नहीं है

दुर्मुहूर्त: दोपहर में 12:55 से लेकर 01:50 मिनट तक और दोपहर में 03:39 से लेकर 04:34 मिनट तक

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गुड डे’ बनेगा सावन का दूसरा सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गुड डे’ बनेगा सावन का दूसरा सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

  Aaj Ka Rashifal: 21 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इस एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से भी जानते हैं। दूसरी बात सावन का दूसरा सोमवार भी आज है। शाम 9 बजकर 7 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। शाम 6 बजकर 39 तक वृद्धि योग रहेगा। इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। करण बालव सुबह 9 बजकर 38 तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण 8 बजकर 21 तक रहेगा फिर तैतिल करण लग जाएगा।

ग्रहों में चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु अकेले विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य और बुध कर्क राशि में रहेंगे। मंगल और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। कुंभ राशि में राहु और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

कार्यस्थल पर समस्याओं को हल करने के लिए वास्तु के हिसाब से बदलाव करें, इससे जल्दी लाभ मिलेगा। हवाई यात्रा के संकेत बन रहे हैं। सामाजिक और परोपकारी कामों में हिस्सा लेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

वृषभ राशि

काम में तरक्की के लिए अपने व्यवहार और काम करने के तरीके में सुधार करें। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें, इससे आपके अधिकारी प्रभावित होंगे। इस दिन आप बिजली के सामान खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपके सितारे अनुकूल हैं। आपके काम तेजी से पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें।

कर्क राशि

आपकी मेहनत और अपनों की दुआएं आपकी कामयाबी का कारण हैं। सेहत पर कुछ खर्च हो सकता है। परिवार में किसी आयोजन से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सावधान रहें।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। तेल के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

जीवन छोटा है, इसलिए समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

तुला राशि

चिंताओं को छोड़ दें, जो होगा अच्छा ही होगा। बेकार की सोच से बचें। आपकी बातचीत की कला से काम बनेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की पूजा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

पड़ोसियों से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। सेहत बेहतर करने के लिए डॉक्टर की सलाह बदलें। मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। कोई उपहार मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

समय की अनिश्चितता के चलते आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार की समस्याओं का हल निकल आएगा। रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आज भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। खान-पान पर पूरा ध्यान दें। अचानक आए खर्च से बजट पर असर पड़ सकता है। बेवजह किसी से बहस हो सकती है।

कुंभ राशि

व्यापार में तरक्की के मौके हैं। काम की परेशानियां आसानी से हल हो जाएंगी। बर्तन के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परोपकारी रवैया अपनाएं।

मीन राशि

धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कामों में उलझ सकते हैं। छोटी बात पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

Aaj ka Panchang 20 July 2025: आज सावन का दूसरा रविवार, बन रहे कई शुभ-अशुभ योग, पढ़ें पंचांग

Aaj ka Panchang 20 July 2025: आज सावन का दूसरा रविवार, बन रहे कई शुभ-अशुभ योग, पढ़ें पंचांग

 Aaj ka Panchang 20 July 2025: आज यानी 20 जुलाई को सावन माह के दशमी तिथि है। इस दिन सावन का दूसरा रविवार पड़ रहा है। सनातन धर्म में रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं। रविवार के दिन कई योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 20 July 2025) और ग्रहों की स्थिति के बारे में।

तिथि: कृष्ण दशमी

मास पूर्णिमांत: श्रावन

दिन: रविवार

संवत्: 2082

तिथि: कृष्ण दशमी दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक

योग: गंड रात्रि 09 बजकर 48 मिनट तक

करण: विष्टि दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक

करण: बव रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर

सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 19 मिनट पर

चंद्रोदय: 21 जुलाई को रात्रि 11 बजकर 35 मिनट पर

चन्द्रास्त: दोपहर 03 बजकर 11 मिनट पर

सूर्य राशि: कर्क

चंद्र राशि: मेष

पक्ष: कृष्ण

शुभ समय अवधि

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक

अमृत काल: रात्रि 08 बजकर 39 मिनट से रात्रि 10 बजकर 08 मिनट तक

अशुभ समय अवधि

गुलिक काल: दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक

यमगंड काल: दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक

राहु काल: सायं 05 बजकर 36 मिनट से सांय 07 बजकर 19 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे..

कृत्तिका नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 53 मिनट तक

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम; पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम; पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी विशेष कार्य की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के छात्र किसी एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे घर में खुशियां आएंगी। किसी बड़े सदस्य की सहायता से आज पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा । आज आप रचनात्मक कार्यों को करने में अपनी रुचि दिखाएंगे और किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते हैं , जहाँ आपके टैलेंट को एक नई दिशा मिलेगी। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छे से बीतेगा।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 06

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारिक लेन – देन में आज आपको बढ़िया लाभ मिलेगा और क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं , आपको आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में राहत मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि के छात्रों का आज मन पढ़ने – लिखने में ज्यादा लगेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 03

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पेंडिंग वर्क को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप मन लगाकर काम करें। शादीशुदा रिश्तों में सुधार आएगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहें हैं , आज उनको एक्सपर्ट की सलाह मिलने से वो तकलीफ दूर हो जाएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी, जिससे वो बेहतर तरीके से काम कर पाएंगी। बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 09

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अधिकतर कार्य पूरे होंगे, जिससे आप आगे का प्लान तैयार कर पायेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जहाँ आप अपनी सूझ – बूझ से मामले को सुलझा लेंगे। अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं , तो घर के बड़ों से राय –मशवरा अवश्य कर लें। लवमेट आज समय निकालकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ डिसीजन लेने का विचार कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 02

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप बड़े और अहम फैसले में जल्दबाजी न करें , थोड़ा रुक कर सोच – विचार जरूर करें ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल बनाये रखें, जिससे परिवार में शांति बनी रहे। आज आप बेवजह की आवाजाही को अवॉयड कर सकते हैं, जरूरी हो तो ही बाहर जाएं। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा,जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 01

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आज काम की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज आप माता – पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिसमें वो आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स खेलने वाले छात्र आज कोच की मदद से बेहतर परफॉर्म करने में सफल रहेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं , घर के लिए जरूरी सामान लेंगे। जिन लोगों को पेंटिंग करने का शौक है, आज उनको समय मिलेगा।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 05

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज आपका दोस्त आपसे मदद मांग सकता है , उसकी मदद करके आपको ख़ुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, जिससे आज आप अच्छे से काम कर पायेंगे। आज काफ़ी समय बाद फैमिली के साथ आप डिनर करने बाहर जा सकते हैं, पारिवारिक ख़ुशी बनी रहेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन संभावनाओं से भरा रहने वाला है। जिन व्यक्तियों को रोजगार की तलाश है, उनको आज बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके रुके हुए कार्य को गति मिलेगी और आप उसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप नया फर्नीचर खरीद सकते हैं, जिससे घर भरा – भरा और आकर्षक प्रतीत होगा। आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है, जिससे घर में खुशियाँ आएंगी। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी काम को करने का मन बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 07

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में किसी भी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, अपने विवेक से काम लें। आज उधार के लेनदेन से बचें और अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों की तरफ से कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है। आज आप ऑफिस के काम को सीरियस होकर करें, अन्यथा जरूरी प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है। लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मिलने का समय मिलेगा, आप लोग कहीं घूमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 08

मकर राशि

आज आपका दिन लाभप्रद बना रहेगा। आपके काम में आ रही रुकावट आज दूर होगी और आपको अन्य स्रोतों से भी आय की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति किसी क़ानूनी मामलों में उलझे हुए हैं, उनको आज राहत मिलने की संभावना है। आज आप माता – पिता के साथ मंदिर दर्शन करने जायेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। आप अपनी निजी बातों को आज किसी के साथ भी शेयर न करें , जिससे आप जाने – अनजाने किसी नुकसान से बच सकें। आज आप भाई – बहनों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं और माता – पिता के लिए उपहार ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 06

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही उनको बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करें। आज आप किसी मित्र की मदद करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती गहरी होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप काम को पूरी ईमानदारी और शिद्दत से करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मियों का योगदान भी रहेगा। किसी कोर्ट-कचहरी के केस में आज आपको जीत मिलने के योग बन रहें हैं। आज अचानक घर पर मेहमानों के आने से घर की महिलाओं का काम बढ़ सकता हैं। आप जरूरी योजना को गुप्त ही रखें, नहीं तो विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। कुल–मिलाकर सब ठीक होगा।

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक- 09
Aaj Ka Panchang: आज 19 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 19 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 19 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
नवमी - 02:41 पी एम तक
दशमी

नक्षत्र
भरणी - 12:37 ए एम, जुलाई 20 तक
कृत्तिका

योग 
शूल - 12:55 ए एम, जुलाई 20 तक
गण्ड

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:35 AM
सूर्यास्त- 07:19 PM 
चन्द्रोदय- 12:G AM
चन्द्रास्त- 02:01 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 09:01 AM से 10:44 AM
यमगण्ड- 02:10 PM से 03:53 PM
गुलिक- 05:35 AM से 07:18 AM

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 08    :08 PM से 09:38 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 AM से 04:54 AM

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, पढ़ें आज का राशिफल

  Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई के दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। भरणी नक्षत्र रहेगा। योग शूल पूरे दिन रहेगा। गर करण दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा। आज दिन शनिवार है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं, सूर्य और बुध कर्क राशि में एक साथ होकर बुधादित्य योग बनाएंगे। वृषभ राशि में शुक्र और मिथुन राशि में गुरु रहेंगे। सिंह राशि में मंगल और केतु रहेंगे। इसी प्रकार छाया ग्रह राहु कुंभ और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं का समाधान होगा, अगर आप वास्तु के अनुसार बदलाव करेंगे। हवाई यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक और परोपकारी कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

वृषभ राशि

आपके व्यवहार और कार्यशैली में बदलाव लाने से उन्नति के रास्ते खुलेंगे। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीदने का योग बन रहा है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लें।

कर्क राशि

आपकी मेहनत और दूसरों की दुआएं आपकी सफलता का आधार हैं। स्वास्थ्य पर कुछ खर्च हो सकता है। पारिवारिक आयोजनों से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। मन में बेचैनी रहेगी। तेल से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

जीवन की क्षणभंगुरता को समझें और समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

तुला राशि

चिंताओं को छोड़ दें, सकारात्मक सोच अपनाएं। आपकी वाक्पटुता से कार्य सिद्ध होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें, वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। हनुमान जी की पूजा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

पड़ोसियों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सुधार के लिए डॉक्टर बदलने की जरूरत पड़ सकती है। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। उपहार प्राप्त हो सकते हैं और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे।

धनु राशि

समय की अनिश्चितता से परेशानी हो सकती है। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। रंगमंच से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सुखद माहौल रहेगा। धन लाभ के योग हैं।

मकर राशि

अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। आज कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अचानक खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। बेवजह विवाद से बचें।

कुंभ राशि

व्यापार में प्रगति के अवसर बन रहे हैं। कार्यों की बाधाएं आसानी से दूर होंगी। बर्तन के व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है। परोपकारी कार्यों में हिस्सा लें।

मीन राशि

धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों में उलझन संभव है। छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 18 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
अष्टमी - 05:01 पी एम तक
नवमी

नक्षत्र
अश्विनी - 02:14 ए एम, जुलाई 19 तक
भरणी

योग 
सुकर्मा - 06:48 ए एम तक
धृति - 03:56 ए एम, जुलाई 19 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:30 AM
सूर्यास्त- 07:21 PM 
चन्द्रोदय- 12:06 AM
चन्द्रास्त- 12:54 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 10:44 AM से 12:27 PM
यमगण्ड- 3:53 PM से 05:37 PM
गुलिक- 07:18 AM से 09:01 PM

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 07:27 PM से 08:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 AM से 04:54 AM

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी बरसाएंगी इन 3 राशियों पर कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी बरसाएंगी इन 3 राशियों पर कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आज आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 02

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके रिश्ते में मिठास आएगी। लव पार्टनर आज के दिन को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 06

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में आपको बढ़िया धनलाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता रह सकती है। जो विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। माता लक्ष्मी की भी आज आप पर विशेष कृपा बनी हुई है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 08

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 04

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए रचनात्मक विचार आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा, आपके जूनियर्स भी आपसे काम सीख सकते हैं। आज का दिन आप परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे और आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा, अपने खान – पान पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 07

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनको आज बड़ी डील मिलने के संकेत है। इस राशि के व्यक्ति आज किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके घर पर अचानक से मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। माता लक्ष्मी आपको धन लाभ भी आज दिला सकती हैं। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 03

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में सब कुशल-मंगल बना रहेगा, घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

  • शुभ रंग- मजेंटा
  • शुभ अंक- 01

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर उलझन में हैं, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। 

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 06

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रोज की अपेक्षा व्यापार में आज आपको अधिक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर तबादले का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी तकनीकी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 05

मकर राशि

आज आपका दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या खाद्य से संबंधित किसी भी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, घर में नयी खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं नयी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां आपके नए दोस्त भी बनेंगे। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में धनलाभ होने के साथ-साथ, खर्चों में वृद्धि देखने को भी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज लवमेट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप लोग मूवी देखने भी जा सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनको सही दिशा मिलेगी। आज बच्चे आपसे मन की बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07
Aaj Ka Panchang: आज 17 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 17 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 Aaj Ka Panchang 17 July 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 17 जुलाई, गुरुवार का दिन है. आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. पंचांग के मुताबिक लेकिन आज दिन भर पंचक का भी साया और भद्रा काल भी रहेगा. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 17 July (Aaj Ka Panchang)

तिथि

सप्तमी – 07:08 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05: 34 ए एम
सूर्यास्त का समय : 07: 20 पी एम
चंद्रोदय का समय: 11:30 पी एम
चंद्रास्त का समय : 10:46 ए एम

नक्षत्र :
रेवती – 03:39 ए एमजुलाई 18 तक

Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: गुरुवार को बनेंगे इन 2 राशियों के बिगड़े काम, करियर में भी मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: गुरुवार को बनेंगे इन 2 राशियों के बिगड़े काम, करियर में भी मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में बढ़िया धनलाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। इस राशि की जिन महिलाओं को बिजनेस शुरू करना है, उनको घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा, आप कहीं घूमने – फिरने जा सकते हैं। छात्रों को आज बाहर जाकर पढ़ने का मौका मिलेगा। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 02

वृष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप बिजनेस के मामलों में सोच – समझकर ही निर्णय लेंगे। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी और आप नए टारगेट बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से पढ़ने में सहायता मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 08

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। छात्र आज अपने अटके कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप किसी अधूरी पेंटिंग को पूरा कर सकते है।  

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 07

कर्क राशि

आज का दिन आपके जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा, काम में पेरेंट्स का सहयोग मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज आपको बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी और बच्चों में भी आत्मविश्वास बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते, आपके बीच प्यार व सम्मान बढ़ेगा। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 04

सिंह राशि

आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है। इस राशि के जो लोग सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और आपको कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी। काफी दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन, आज ख़त्म हो जाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी, आप परिवार के साथ टूर प्लान कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 05

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी बड़ी योजना पर काम करने का सुझाव अपने माता-पिता के सामने रखेंगे, उनका आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आज आप काम को समय से पूरा करने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे, काम आसान और सरल हो जाएगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 01

तुला राशि

आज आपका दिन खुशी के पल लेकर आया है। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, आपको खुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग खेलकूद से जुड़े हैं, उनको आज अपने कोच से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आप कोई साहसिक कार्य करेंगे जिसमें आपकी सराहना होगी। आज काम के बाद आप दोस्तों के साथ शाम को पार्टी करेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 03

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन बना रहेगा। आज आपके विवेक से आपका रुका हुआ कोई काम बन जायेगा। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने के तरीकों में सुधार होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आप दिन भर की भागदौड़ के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, अपना खान–पान ठीक रखें।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 08

धनु राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। अगर आप अपने बिजनेस से जुड़ी नयी ब्रांच ओपन करना चाहते हैं, तो घर वालों से इस विषय में बात कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलने के बाद दुनिया को देखने का आपका दृष्टिकोण बदल जायेगा। आज भागदौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर परिजनों के साथ कुछ समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 03

मकर राशि

आज का दिन मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला होगा। आज किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसके अच्छे रिजल्ट आपको भविष्य में देखने को मिलेंगे। आज किसी की मदद से आपके सरकारी काम बनेंगे। इस राशि की महिलाएं जो घर से किसी काम की शुरुआत करना चाहती है, उनको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी आवश्यक काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज आप किसी से अपने मन की बात शेयर करेंगे वह आपकी बात को जरूर समझेगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा, आपके मन मुताबिक़ कार्यसंपन्न होंगे। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनको प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।  

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज पूरी मेहनत व एकाग्रता से काम को करने का समय है, आपके काम में जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से, आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट आज एक – दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे और आप डिनर करने भी जा सकते हैं। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07
Aaj Ka Panchang: आज 16 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 16 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 16 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
षष्ठी - 09:01 पी एम तक

नक्षत्र
पूर्व भाद्रपद - 05:46 ए एम तक

योग 
शोभन - 11:57 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:34 AM
सूर्यास्त- 07:20 PM 
चन्द्रोदय- 10:57 PM
चन्द्रास्त- 10:46 AM

अशुभ काल 
राहुकाल- 12:27 PM से 02:10 PM
यमगण्ड- 07:17 AM से 09:00 AM 
गुलिक- 10:44 AM से 12:27 PM

शुभ काल 
अमृत काल- 12:13 AM, जुलाई 17 से 01:46 AM, जुलाई 17
ब्रह्म मुहूर्त- 04:12 AM से 04:52 AM

शुभ योग
रवि योग- 05:46 ए एम से 04:50 ए एम, जुलाई 17

Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 51 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज  का  दिन  आपके  लिए  बेहतर  रहने  वाला  है। आज  आपका  मन  भावनात्मक  तौर  पर  अधिक  मजबूत  रहेगा।  आज  आप  अपने किसी  सहकर्मी  या मित्र  की  सहायता  कर  सकते  हैं  जिससे  आपके  मन  को बहुत  संतुष्टि  मिलेगी। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर से हेल्प मिलेगी। व्यापार करने वाले  लोगों  के  लिए आज  दिन  बहुत  अच्छा  रहेगा। आप  अपने  व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते  है, उसमें  आप  को  लाभ  की  प्राप्ति  हो  सकती  है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 07

वृष राशि

आज  का  दिन  आपके  लिए  ख़ास  रहेगा। व्यापार  को  बढ़ाने  के लिए  आप  कोई  नया  काम  भी  कर  सकते  हैं, जिसमें  आपको  धन  का  लाभ होगा। आज आपके  बॉस  आपसे  प्रसन्न  रहेंगे  तथा  वह  आपके  काम  को  देखकर आपकी  पदोन्नति  कर  सकते  हैं या फिर आपको  बोनस  इत्यादि  भी  दे  सकते  हैं। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी  के  साथ आपसी ताल – मेल बना रहेगा, बच्चों के साथ भी आप इंजॉय करेंगें।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 01

मिथुन राशि

आज  का  दिन  आपके  लिए  शानदार  रहने  वाला  है। आप का  मन  आज  किसी  बात  को  लेकर  बहुत  अधिक  प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिकता  से  अपने  मन  को  बहुत  अधिक  शांत  रखने  की  कोशिश  करेंगे। आज आप किसी व्यर्थ के काम को करने से बचें। जीवनसाथी  के  साथ  चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी की सलाह ले सकते हैं, जो डिसीजन लेने में आपकी हेल्प करेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 04

कर्क राशि

आज  का  दिन  आपके  लिए  ठीक-ठाक  रहेगा। आज आप बिजनेस में किसी भी प्रकार का फेर बदल ना करें। आज आप ऑफिस में  मन लगाकर काम  करेंगे, आपके प्रमोशन के चांसेस बढ़ सकते हैं। आप  अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को आमंत्रित करेंगे। इस राशि के छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिसमें शिक्षकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। राजनैतिक कार्यों में आप अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 08

सिंह राशि

आज  का  दिन  आपके  लिए  खुशियों  से  भरा  रहने  वाला  है। आपको  आज  समाज  में  मान  सम्मान  मिलेगा, जिससे  आपका  मन  बहुत  ही संतुष्ट रहेगा।  आपका  मन  धार्मिक  कार्यक्रमों  में  लगा  रहेगा। आप  किसी मंदिर में  दान  पुण्य  का  सामान  बांट  सकते  हैं। आज  आपको  आपके  ससुराल  पक्ष  से  कोई  बड़ी  खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर इंजॉय करेंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 02

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक से बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां आएंगी। शादीशुदा रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, आप लोग शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आप किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें, जिससे आपके रिश्ते ख़राब न हों। महिलाएं आज घर को सजाने – संवारने का काम करेंगी, जिससे उनका मूड अच्छा होगा। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ घूमने – फिरने जा सकते हैं, किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना भी खायेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 09

तुला राशि

आज  का  दिन  आपके  लिए  अच्छा  रहने  वाला  है। जो लोग ऑटोमोबाइल के सेक्टर से जुड़े हैं, आज उनको बढिया धन लाभ होगा। आज आपके वे सारे काम पूरे होंगें, जिनके लिए आप इतनी मेहनत कर रहें हैं। आपको  किसी  प्रकार  की  बड़ी  उपलब्धि  प्राप्त  हो  सकती  है, जिसमें  आपका आत्मविश्वास  काफ़ी हद तक बढ़ेगा। आज आपका दिन काम की व्यस्तता में बीतेगा, दिन भर की थकान के बाद आप बच्चों के साथ गेम खेलकर मन को हल्का करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि

आज  का  दिन  फेवरेबल  रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप को शुरू करने की योजना बना सकते है, जिसमें पेरेंट्स का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा सा हेक्टिक भरा हो सकता है क्योंकि नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज कोई सम्पत्ति का उलझा हुआ मामला, सुलझ सकता है जिससे आपको सुखद अनुभूति होगी। स्पोर्ट्स खेलने वालों को आज कोच का साथ मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और ज्यादा निखर कर आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 02

धनु राशि

आज का  दिन  आपके  लिए  लाभप्रद रहेगा। आज कपड़े के व्यापारियों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगें, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आप बाजार खरीददारी करने जाएं तो सबसे पहले सामान की लिस्ट बना लें, जिससे व्यर्थ की चीजों को आप उठाकर न लें आयें। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं, घर में खुशहाली आएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर, किसी संगीत समारोह में जा सकती हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 01

मकर राशि

आज  का  दिन  आपके  लिए  ठीक – ठाक  रहने  वाला  है। आज इलेक्ट्रोनिक सामान का बिजनेस करने वालों को बढ़िया लाभ होगा। परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी  प्रसिद्धि  बहुत अधिक बढ़ सकती  हैं। नौकरी करने वाले आज सावधानी से काम करें, आपकी एक छोटी से गलती भी किसी काम को ख़राब कर सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा, परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज आपको कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 07

कुम्भ राशि

आज  का  दिन  आपके  लिए  अनुकूल  बना  रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आज आपको संतान  के ऊपर गर्व करने का अवसर मिलेगा, आस – पास के लोग भी तारीफ करेंगे। यदि आप कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं,  तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा और आपके काम बन सकते  हैं। आज आप अपने घर पर पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिससे सबको ख़ुशी मिलेगा। आज आप रचनात्मकता से जुड़े कुछ कार्य कर सकते हैं, जिनमें आपको बढ़िया सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 08

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आप पैसों के मामलें में लेन – देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आप अपनी  माताजी  से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते  हैं, जिसे  वह पूरी करने की कोशिश करेंगी। जो  विद्यार्थी  विदेश जाकर  शिक्षा  ग्रहण  करना  चाहते  हैं,  उन्हें आज  किसी  संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिलेगा। आज आप किसी बुजुर्ग की मदद करेंगें, जिनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 02
Aaj ka Panchang: सावन का पहला मंगलवार आज, जानें 15 जुलाई 2025 का पंचांग और राहु काल

Aaj ka Panchang: सावन का पहला मंगलवार आज, जानें 15 जुलाई 2025 का पंचांग और राहु काल

 Aaj ka Panchang 15 July 2025: आज सावन का पहला मंगलवार है। सावन का महीना भगवान महादेव को समर्पित है, जिस दौरान व्रत और पूजा-पाठ करने से विशेष फल मिलता है। वहीं जब पूजा शुभ मुहूर्त में की जाती है तो उसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। द्रिक पंचांग की मदद से आपको हर के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, काल, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और करण आदि के बारे में पता चल सकता है। चलिए अब जानते हैं 15 जुलाई 2025, वार मंगलवार के पंचांग और राहुकाल के बारे में।

आज का पंचांग

समर्पित: भगवान शिव (मंगलवार)

तिथि: रात 10:39 तक पंचमी रहेगी, उसके उपरांत षष्ठी का आरंभ होगा

नक्षत्र: प्रात: काल 06:26 तक शतभिषा रहेगा, उसके बाद पूर्वभाद्रपदा और उत्तरभाद्रपदा का आरंभ होगा

करण: सुबह 11:22 तक करण रहेगा, उसके बाद तैतिल का आरंभ होगा

शक सम्वत: 1947, विश्वावसु

विक्रम सम्वत: 2082, कालयुक्त

द्रिक ऋतु: वर्षा (मानसून)

व्रत-त्योहार: पहला मंगला गौरी व्रत

पूर्णिमान्त: श्रावण

अमांत: आषाढ़

दिशा शूल: उत्तर

ग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह: मिथुन राशि
  • चंद्र ग्रह: कुंभ और मीन राशि
  • गुरु ग्रह: मिथुन राशि
  • बुध ग्रह: कर्क राशि
  • शुक्र ग्रह: वृषभ राशि
  • मंगल ग्रह: सिंह राशि
  • शनि ग्रह: मीन राशि
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि
  • केतु ग्रह: सिंह राशि

आज का शुभ मुहूर्त

सूर्योदय: प्रात: काल 05:33 पर

सूर्यास्त: शाम 07:21 पर

चंद्रोदय: रात 10:26 पर

चंद्रास्त: सुबह 09:45 पर (16 जुलाई 2025)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह में 04 बजकर 12 मिनट से लेकर 04 बजकर 52 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से लेकर दोपहर 12:55 तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम में 07:19 से लेकर 07:40 तक

प्रातः सन्ध्या: प्रात: काल में 04:32 से लेकर 05:33 मिनट तक

विजय मुहूर्त: सुबह 06:26 से लेकर अगले दिन की सुबह 03:40 तक

सायाह्न सन्ध्या: शाम 07 बजकर 21 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 22 मिनट तक

निशिता मुहूर्त: 16 जुलाई को प्रात: काल 12:07 से लेकर 12:48 तक

आज के काल 

अमृत काल: रात 09:55 से लेकर देर रात 11:33 तक

गुलिक काल: दोपहर में 12 बजकर 27 मिनट से लेकर 02 बजकर 10 मिनट तक

यमगण्ड काल: सुबह में 09 बजे से लेकर 10 बजकर 44 मिनट तक

राहुकाल: दोपहर में 03 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 37 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त

वर्ज्य: दोपहर में 12:39 से लेकर 02:13 मिनट तक

दुर्मुहूर्त: सुबह में 08:19 से लेकर 09:14 मिनट तक और रात 11:26 से लेकर अगले दिन की सुबह 12:07 मिनट तक

आज के अशुभ योग

विडाल योग: प्रात: काल 06:26 से लेकर अगले दिन की सुबह 05:34 मिनट तक

Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: मंगलवार को बजरंगबली बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: मंगलवार को बजरंगबली बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी | आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के अलावा भौम व्रत भी किया जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आज टेक्सटाइल का बिजनेस करने वालों को बड़ा धनलाभ होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आप सफल रहेंगें। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो आपके लिए सही रहेगा। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 08

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। हार्डवेयर का काम रहे व्यक्तियों को आज बढ़िया धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप लेन - देन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज आप जीवनसाथी को महंगा उपहार दे सकते हैं। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 06

मिथुन राशि

आज आपका दिन ठीक – ठाक  रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।  हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी कर रहे व्यक्तियों का आज वर्क टाइम चेंज हो सकता है। छात्रों को पढाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 02 

कर्क राशि

आज का  दिन आपके लिए शानदार रहेगा।  आज ऑफिस में मीटिग के दौरान आप अपने विचारों को रखेंगें, जिससे आपकी दूरदर्शिता की प्रसंशा होगी। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आएगा, ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। आज आप शाम को परिवार के साथ डिनर पर जा सकते है, सब ख़ुश होंगें। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख - शांति का माहौल बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वालों को आज बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 03

सिंह राशि

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आपको रोजगार में तरक्की करने के  बेहतरीन मौके मिलेंगें। आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और न ही दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करें। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के लिए जरुरी सामान लेने बाजार जायेंगें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज अचानक घर पर मेहमान के आने से महिलाओं का काम बढ़ सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ आप पार्क घूमने जा सकते हैं। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 09

कन्या राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करेंगें। आज आप अनावश्यक खर्चों से बचकर रहें। मित्रों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है, कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए, आप अपने जीवन में थोड़ी तार्किकता लायें।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 04

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत के बारे में घर वालों से बात करेंगें। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें, ये आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आज बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 08

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। आज आप लेन – देन के मामलो में थोड़ा सोच – विचार कर ही कदम उठायें। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आज सीनियर्स के साथ आपकी अच्छी बोन्डिंग रहेगी, लेकिन आज आप किसी भी काम को टालने की बजाय उस पर तुरंत अमल करें, जिससे आपको फायदा होगा। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07

धनु राशि

आज आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगें, जिनका लाभ आप अवश्य उठाएं। महिलाएं आज घर का काम समय पर पूरा कर लेंगी और वे अपने मनपसन्द काम को आगे बढ़ाएंगी। पारिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में आपको धन लाभ कराएगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप काम के साथ – साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें , जिससे काम सही समय पर कम्पलीट हो जाये। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 01

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप पुराने घर का रेनोवेशन कराने का विचार कर सकते हैं, इस विषय पर आप जीवनसाथी की राय लें सकतें हैं। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी और आप नई चीजें सीखेंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलेगी।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 03

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिये खास रहेगा। आज अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगें। आज आपके व्यवहार में विनम्रता एवं लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन आपको सुकून देगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह की जिम्मेदारी बखूबी निभायेंगें। आज आप पारिवारिक हित में कुछ बड़े फैसले कर सकते हैं लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी और आपकी सकारात्मक सोच आज आपके लिये हितकर साबित होगी। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज आपका दिन ठीक – ठाक रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में आपको थोड़ी ज्यादा दौड-धूप करनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,  उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे और आपका गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते सुधरेंगें, एक – दूसरे के घर आना – जाना होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा जिससे काम में मन लगा रहेगा। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 02