नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Aaj Ka Rashifal, 11 November 2022: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, जानिए

Aaj Ka Rashifal, 11 November 2022: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, जानिए
Share

 Today (आज का राशिफल) 11 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज मृगशिरा नक्षत्र है। चन्द्रमा शुक्र प्रधान राशि वृष में है। सूर्य तुला में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन व मङ्गल मिथुन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान राशि में हैं। शुक्र प्रेम व व्यवसाय का कारक ग्रह है। तुला व वृष के युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- चन्द्रमा वृष का ,द्वादश गुरु व दशम स्थान के शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

वृष- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में हैं। मंगल व शुक्र व्यवसाय को सफल बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से खष्ठम सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

 

मिथुन- शुक्र प्रधान वृष राशि का चन्द्रमा व तुला के सूर्य व्यावसायिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण आफिस सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मूंग का दान करें।

कर्क-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से एकादश में है। आज व्यवसाय में सफलता का दिवस है।जाब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।सात अन्न का दान करें।

सिंह-सूर्य -चन्द्रमा का इस भाव से कर्म भाव में गोचर व गुरु का अष्टम प्रभाव शिक्षा में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या- नवम भाव में चन्द्रमा भाग्य में वृद्धि करेगा। सप्तम गुरु व मकर का शनि व्यवसाय के लिए शुभ हैं। पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। कई दिनों से रुका धन प्राप्ति सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देंगे।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक प्रगति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

वृश्चिक-चन्द्रमा का वृष व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान शिव जी की पूजा करें। असत्य बोलने से बचें।

धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। संतान की प्रगति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

मकर- चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं। सप्तम चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों में लाभ दिला सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूूंग का दान करें।शनि के द्रव्य का दान करें।

कुंभ-शनि द्वादश हैं। सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

मीन- चन्द्रमा तृतीय गोचर करेंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। यात्रा के भी संकेत हैं। सन्तान की प्रगति से खुश रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है।


Share

Leave a Reply