नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर...4 महिलाओं की गई जान, कई घायल…!!

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर...4 महिलाओं की गई जान, कई घायल…!!
Share

 मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग घायल हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।

बता दें कि जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर कंडोली निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री की शादी बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम बेलधारा में हुई थी। जहां छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने कुंवरपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाएं सवार होकर बेलधारा गांव गए थे। शनिवार की सुबह 4 बजे वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइट खराब हो गई। जिससे ट्रैक्टर चालक हाईवे पर एक किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया और लाइट सही करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आए ट्रक क्रमांक यूपी 13 एटी 4532 के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अलग होकर सड़क के किनारे पलट गए। ट्राली पलटने से 42 वर्षीय संजय, 45 वर्षीय कांति, 48 वर्षीय फूलन देवी और 56 वर्षीय रीता उर्फ द्रौपदी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में 20 से 25 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने भोगांव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है।


Share

Leave a Reply